#कालपी: #सरकारी सड़क पर दबंगों का कब्ज़ा, रास्ता रोककर खोदा गया सीवर टैंक का गड्ढा* कालपी, जालौन: नगर के मोहल्ला #कागजीपुरा में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को क्षतिग्रस्त कर अवैध निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ रहने वाले कुछ लोगों ने सरकारी इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें उखाड़कर रास्ते के बिल्कुल बीचों-बीच सीवर टैंक के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया है। मामला कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा के निवासी गुलाम सादिक ने #उपजिलाधिकारी कालपी को दिए एक प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर के पास स्थित सरकारी सड़क पर मोहल्ले के ही शमीम बेगम, शानू के द्वारा अवैध रूप से सीवर टैंक का निर्माण किया जा रहा है। प्रार्थी के अनुसार, इन लोगों ने अपनी दबंगई के बल पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और आम रास्ते को बाधित कर दिया है। *विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी* प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उसने सार्वजनिक रास्ते पर गड्ढा खोदने का विरोध किया,तो उक्त लोग लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गए। और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई *शुक्रवार, पीड़ित ने तहसील कार्यालय पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इस अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है।*
#कालपी: #सरकारी सड़क पर दबंगों का कब्ज़ा, रास्ता रोककर खोदा गया सीवर टैंक का गड्ढा* कालपी, जालौन: नगर के मोहल्ला #कागजीपुरा में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को क्षतिग्रस्त कर अवैध निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ रहने वाले कुछ लोगों ने सरकारी इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें उखाड़कर रास्ते के बिल्कुल बीचों-बीच सीवर टैंक के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया है। मामला कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा के निवासी गुलाम सादिक ने #उपजिलाधिकारी कालपी को दिए एक प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर के पास स्थित सरकारी सड़क पर मोहल्ले के ही शमीम बेगम, शानू के द्वारा अवैध रूप से सीवर टैंक का निर्माण किया जा रहा है। प्रार्थी के अनुसार, इन लोगों ने अपनी दबंगई के बल पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और आम रास्ते को बाधित कर दिया है। *विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी* प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उसने सार्वजनिक रास्ते पर गड्ढा खोदने का विरोध किया,तो उक्त लोग लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गए। और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई *शुक्रवार, पीड़ित ने तहसील कार्यालय पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इस अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है।*
- #कालपी: #सरकारी सड़क पर दबंगों का कब्ज़ा, रास्ता रोककर खोदा गया सीवर टैंक का गड्ढा* कालपी, जालौन: नगर के मोहल्ला #कागजीपुरा में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को क्षतिग्रस्त कर अवैध निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ रहने वाले कुछ लोगों ने सरकारी इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें उखाड़कर रास्ते के बिल्कुल बीचों-बीच सीवर टैंक के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया है। मामला कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा के निवासी गुलाम सादिक ने #उपजिलाधिकारी कालपी को दिए एक प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर के पास स्थित सरकारी सड़क पर मोहल्ले के ही शमीम बेगम, शानू के द्वारा अवैध रूप से सीवर टैंक का निर्माण किया जा रहा है। प्रार्थी के अनुसार, इन लोगों ने अपनी दबंगई के बल पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और आम रास्ते को बाधित कर दिया है। *विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी* प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उसने सार्वजनिक रास्ते पर गड्ढा खोदने का विरोध किया,तो उक्त लोग लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गए। और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई *शुक्रवार, पीड़ित ने तहसील कार्यालय पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इस अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है।*1
- महिला से दुष्कर्म करने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे एफटीसी प्रथम ने अभियुक्त छोटे पुत्र बालकराम निषाद निवासी करियापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाईऔर ₹20,000 के अर्थदंड से दंडित भी किया।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद दिनांक – 10.04.2026 ₹15,000 के इनामी लुटेरे को शिवली पुलिस ने किया गिरफ्तार कानपुर देहात के थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना में वांछित चल रहे ₹15,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना का विवरण : बताया गया कि 9 जनवरी 2025 को वादी राजकुमार उर्फ राजू, निवासी ग्राम बलुवापुर, अपनी भाऊपुर स्थित न्यू मानसी ज्वैलर्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम भीखर के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3-4 अज्ञात बदमाशों ने उनके पास मौजूद बैग लूट लिया। बैग में करीब 10 ग्राम सोना, साढ़े पांच सौ ग्राम चांदी और ₹25,000 नकद थे। इस मामले में 16 फरवरी 2025 को थाना शिवली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान कई अभियुक्तों के नाम सामने आए, जिनमें से दो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है। इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी : मुख्य आरोपी अरमान उर्फ अम्मू फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था। थाना शिवली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 9 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10:20 बजे मैथा नहर पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त : अरमान उर्फ अम्मू (उम्र 20 वर्ष) निवासी – ग्राम समरथपुर, थाना कोतवाली औरैया, जनपद औरैया आपराधिक इतिहास : अभियुक्त पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना सिकंदरा व थाना शिवली के मामले शामिल हैं। पुलिस टीम : प्रभारी निरीक्षक – अमरेन्द्र बहादुर सिंह उपनिरीक्षक – सोमवीर सिंह कांस्टेबल – मनीष कुमार पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया है।2
- खम्हैला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री रंजना की शादी 21 फरवरी 2026 को खम्हैला निवासी कृष्ण कुमार के साथ दान-दहेज के साथ की थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था और इसके लिए रंजना को प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार सुबह रंजना का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति कृष्ण कुमार, देवर अंशुल, ससुर रूप सिंह, सास शांति देवी और ननद छोटी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को करीब 12:05 बजे झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल राहुल और संतोष ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू को गांधी विद्यालय के पास पेड़ के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मंगलपुर महेश कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे ₹15 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मैथा नहर पुल के पास से दबोचा। लूट की घटना का पूरा मामला पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2025 को ग्राम बलुवापुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू अपनी न्यू मानसी ज्वैलर्स दुकान, भाऊपुर बंद कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:50 बजे भीखर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3–4 बदमाशों ने उनसे आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। बैग में लगभग 10 ग्राम सोना, करीब साढ़े पाँच सौ ग्राम चांदी और ₹25 हजार नकद थे। इस संबंध में थाना शिवली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। फरार आरोपी पर था इनाम जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी अरमान उर्फ अम्मू निवासी समरथपुर, जनपद औरैया फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मैथा नहर पुल से हुई गिरफ्तारी 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:20 बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या संबंधी प्रकरण और लूट का मामला शामिल है। प्रभारी निरीक्षक का बयान थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि, “लूट की घटना में फरार चल रहे इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” गिरफ्तारी करने वाली टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार की अहम भूमिका रही। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मूढ़ादेव गांव निवासी रोहित पुत्र राजकिशोर ने गुरुवार को थाना सिकंदरा में दी तहरीर में बताया कि बीती 1 मार्च की शाम करीब 5 बजे उसकी मां शशि प्रभा खेत से घर लौट रही थीं। गांव के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी सिकंदरा ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित रोहित ने बताया कि अंतिम संस्कार (क्रियाकर्म) में व्यस्तता के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका और अब थाना पहुंचकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके तीमारदारों में भी भय व्याप्त है। ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।4
- जालौन के कोंच गल्ला मंडी परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके के बाद ट्रांसफार्मर धू-धू कर जला, काला धुआं आसमान में छाया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, शॉर्ट सर्किट की आशंका, आसपास की बिजली आपूर्ति बाधित।1