सीएचसी हवासपुर में कटखने बंदरों का बढ़ता आतंक: सफाई कर्मचारी पर हमला, मरीजों व स्टाफ में दहशत, पकड़वाने की उठी मांग सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके तीमारदारों में भी भय व्याप्त है। ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
सीएचसी हवासपुर में कटखने बंदरों का बढ़ता आतंक: सफाई कर्मचारी पर हमला, मरीजों व स्टाफ में दहशत, पकड़वाने की उठी मांग सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर
में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर
रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके
तीमारदारों में भी भय व्याप्त है। ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके तीमारदारों में भी भय व्याप्त है। ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।4
- राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पैलावर-मुगल मार्ग के सामने की है। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार संदीप पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बदनपुर डेरा और उसके साथी अखिलेश नायक पुत्र रमेश सिंह को टक्कर मार दी। दोनों युवक राजपुर से अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल राजपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ध्रुव सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। अखिलेश नायक की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री रंजना की शादी 21 फरवरी 2026 को खम्हैला निवासी कृष्ण कुमार के साथ धूमधाम और दान-दहेज के साथ की थी। उनका आरोप है कि वर पक्ष की मांग पूरी करने में उन्होंने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। तहरीर के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा था। मृतका को मायके से पैसे लाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बेटी ने यह बात अपने मायके में बताई थी, लेकिन परिजनों ने नई शादी समझकर समय के साथ सब ठीक होने की उम्मीद की। बुधवार सुबह मृतका के देवर अंशुल ने फोन कर रंजना की मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रंजना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने पति कृष्ण कुमार, देवर अंशुल, ससुर रूप सिंह, सास शांति देवी और ननद छोटी के खिलाफ गुरुवार करीब 12 बजे दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- झींझक स्थित अक्षयवट धाम में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर विशाल भंडारा, दोपहर 3 बजे से शुरू होकर देर रात तक प्रसाद वितरण जारी झींझक कस्बा स्थित विख्यात अक्षयवट धाम में हनुमान जन्मोत्सव से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार को कंस वध की कथा का वर्णन किया गया। कथा का व्याख्यान भागवताचार्य श्रीहित शुभम कृष्ण महाराज ने किया। भागवताचार्य ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा के राजा कंस का वध कर अत्याचारों का अंत किया और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की। कथा विराम के बाद हवन-पूजन कर पूर्णाहुति की गई। इसके उपरांत कन्याभोज का आयोजन हुआ, जिसमें नगर की कन्याओं को भोजन कराया गया। कन्याभोज के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। आयोजकों के अनुसार गुरुवार 3 बजे भंडारा शुरू हुआ और भक्तों के आगमन तक जारी रहेगा। कस्बा व आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर प्रसाद ग्रहण किया।1
- युवक टावर पर चढ़ा, छह घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने समझकर किसी तरह उतारा औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रुरुगंज में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने करीब छह घंटे तक लगातार प्रयास कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी ब्रह्मानन्द पुत्र रमेश चन्द्र अचानक खेतों के पास लगे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने जब उसे ऊंचाई पर देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक तनाव के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के मुताबिक, उसके पिता रमेश चन्द्र ने दामाद सुशील कुमार के नाम पर महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदा था, जिसे ब्रह्मानन्द चलाता था और उसकी किश्तें भी भरता था। आरोप है कि लोन चुकाने के बाद बहनोई ने ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट सौरिख थाने में दर्ज करा दी, जिससे युवक और अधिक तनाव में आ गया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में जीजा को बुलाकर समझौते का आश्वासन दिलाया गया, जिसके बाद युवक शांत हुआ और सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।1
- ब्रेकिंग अलीगढ अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अलीगढ पुलिस ने दी दबिश और की हॉस्टल की चेकिंग एमयू हॉस्टल रूम से कारतूस, मैगजीन,और नकली नोट बरामद एमयू छात्र शहबाज के कमरे से मिली आपत्तिजनक सामग्री शहबाज के नाम की 2 अलग-अलग 10वी क्लास की मिली मार्कशीट 2 अलग-अलग नामांकन पत्र भी बरामद पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी शहबाज हुआ फरार FM टॉवर इलाके में हुई फायरिंग मामले में कार्रवाई करने एमयू पहुंची थी पुलिस अलीगढ सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ आपत्ति जनक सामान मिलने पर हुई FIR दर्ज पूरा मामला अलीगढ के सिविल लाईन क्षेत्र के AMU के एसजैड हॉल का बताया जा रहा मामला3
- बड़ी खबर औरैया नालियों कि नहीं हो रही सफाई वीमारी कि आशंका आपको बताओ दे की खबर सराय महाजनान से जाहाँ काफ़ी समय से नालियों किया सफाई नहीं हुईं ग्राम वासियो ने खुद सफाई करवा रहे आपको ग्राम पंचायत प्रधान भी नहीं दे रहे ध्यान सराय में नहीं भेजते हैं सफाई कर्म चारी1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि सिलहौला गांव निवासी कुलदीप यादव उर्फ सचिन बीते करीब एक वर्ष से उसका रास्ता रोककर लगातार परेशान कर रहा था। किशोरी के मुताबिक आरोपी के पास उसके कुछ निजी फोटो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान आरोपी के भाई अमित और अनूप यादव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर सिकंदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1