झींझक स्थित अक्षयवट धाम में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर विशाल भंडारा, दोपहर 3 बजे से शुरू होकर देर रात तक प्रसाद वितरण जारी झींझक स्थित अक्षयवट धाम में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर विशाल भंडारा, दोपहर 3 बजे से शुरू होकर देर रात तक प्रसाद वितरण जारी झींझक कस्बा स्थित विख्यात अक्षयवट धाम में हनुमान जन्मोत्सव से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार को कंस वध की कथा का वर्णन किया गया। कथा का व्याख्यान भागवताचार्य श्रीहित शुभम कृष्ण महाराज ने किया। भागवताचार्य ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा के राजा कंस का वध कर अत्याचारों का अंत किया और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की। कथा विराम के बाद हवन-पूजन कर पूर्णाहुति की गई। इसके उपरांत कन्याभोज का आयोजन हुआ, जिसमें नगर की कन्याओं को भोजन कराया गया। कन्याभोज के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। आयोजकों के अनुसार गुरुवार 3 बजे भंडारा शुरू हुआ और भक्तों के आगमन तक जारी रहेगा। कस्बा व आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर प्रसाद ग्रहण किया।
झींझक स्थित अक्षयवट धाम में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर विशाल भंडारा, दोपहर 3 बजे से शुरू होकर देर रात तक प्रसाद वितरण जारी झींझक स्थित अक्षयवट धाम में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर विशाल भंडारा, दोपहर 3 बजे से शुरू होकर देर रात तक प्रसाद वितरण जारी झींझक कस्बा स्थित विख्यात अक्षयवट धाम में हनुमान जन्मोत्सव से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार को कंस वध की कथा का वर्णन किया गया। कथा का व्याख्यान भागवताचार्य श्रीहित शुभम कृष्ण महाराज ने किया। भागवताचार्य ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा के राजा कंस का वध कर अत्याचारों का अंत किया और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की। कथा विराम के बाद हवन-पूजन कर पूर्णाहुति की गई। इसके उपरांत कन्याभोज का आयोजन हुआ, जिसमें नगर की कन्याओं को भोजन कराया गया। कन्याभोज के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। आयोजकों के अनुसार गुरुवार 3 बजे भंडारा शुरू हुआ और भक्तों के आगमन तक जारी रहेगा। कस्बा व आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर प्रसाद ग्रहण किया।
- राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पैलावर-मुगल मार्ग के सामने की है। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार संदीप पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बदनपुर डेरा और उसके साथी अखिलेश नायक पुत्र रमेश सिंह को टक्कर मार दी। दोनों युवक राजपुर से अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल राजपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ध्रुव सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। अखिलेश नायक की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री रंजना की शादी 21 फरवरी 2026 को खम्हैला निवासी कृष्ण कुमार के साथ धूमधाम और दान-दहेज के साथ की थी। उनका आरोप है कि वर पक्ष की मांग पूरी करने में उन्होंने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। तहरीर के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा था। मृतका को मायके से पैसे लाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बेटी ने यह बात अपने मायके में बताई थी, लेकिन परिजनों ने नई शादी समझकर समय के साथ सब ठीक होने की उम्मीद की। बुधवार सुबह मृतका के देवर अंशुल ने फोन कर रंजना की मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रंजना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने पति कृष्ण कुमार, देवर अंशुल, ससुर रूप सिंह, सास शांति देवी और ननद छोटी के खिलाफ गुरुवार करीब 12 बजे दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- झींझक स्थित अक्षयवट धाम में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर विशाल भंडारा, दोपहर 3 बजे से शुरू होकर देर रात तक प्रसाद वितरण जारी झींझक कस्बा स्थित विख्यात अक्षयवट धाम में हनुमान जन्मोत्सव से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार को कंस वध की कथा का वर्णन किया गया। कथा का व्याख्यान भागवताचार्य श्रीहित शुभम कृष्ण महाराज ने किया। भागवताचार्य ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा के राजा कंस का वध कर अत्याचारों का अंत किया और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की। कथा विराम के बाद हवन-पूजन कर पूर्णाहुति की गई। इसके उपरांत कन्याभोज का आयोजन हुआ, जिसमें नगर की कन्याओं को भोजन कराया गया। कन्याभोज के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। आयोजकों के अनुसार गुरुवार 3 बजे भंडारा शुरू हुआ और भक्तों के आगमन तक जारी रहेगा। कस्बा व आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर प्रसाद ग्रहण किया।1
- पीलीभीत पुलिस ने रचा इतिहास, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान, जन शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान, IGRS मार्च 2026 की रैंकिंग में पीलीभीत पुलिस रही अव्वल, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा व ASP विक्रम दहिया के कुशल नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता,सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कर रहे उत्कृष्ट कार्य, अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम वर्क व समर्पण से मिला यह गौरव, समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली बनी सफलता की मुख्य वजह, आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर जीता भरोसा, शिकायतों के निपटारे में गुणवत्ता और गति दोनों का रखा गया विशेष ध्यान शासन की प्राथमिकताओं पर खरा उतरते हुए पीलीभीत पुलिस ने बनाई अलग पहचान1
- क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। ब्रह्मनगर में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने अपने स्टाफ के साथ पुल के नीचे सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया गया और नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और लोगों को राहत मिली। वहीं निझाई चौकी क्षेत्र में चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने भी अपने स्टाफ के साथ मिलकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता में भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस सख्त और सराहनीय कदम की प्रशंसा की है।3
- संदिग्ध हालात में घर के अंदर महिला का मिला शव मचा कोहराम, पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के ऐरवा बाजार में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख कर कोहराम मच गया। मृतका की पहचान उर्मिला देवी (70 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय प्रेमशंकर के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उर्मिला देवी के घर से कोई आवाज या हलचल नहीं हुई, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। मोहल्ले के लोगों ने घर में जाकर देखा तो वह संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी थीं। उनके चेहरे पर नाखून के निशान भी पाए गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। घटना की सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतका की कोई संतान नहीं थी और वह अकेले रह रही थीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* रिपोर्ट - विकास अवस्थी जिला संवाददाता मो - 9634126065 *खेत मे लगे हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक* *युवक को हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा देख मचा हड़कंप* जानकारी होने पर लोगों की भारी भीड़ हुई जमा, पुलिस को दी गई जानकारी। सूचना पर पहुची पुलिस व स्थानीय लोग युवक को हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर से समझा-बुझाकर उतारने का कर रहे है प्रयास। बताया जा रहा है कि युवक का उसके बहनोई से पैसे को लेकर चल रहा है विवाद। जिसके चलते युवक ने मानसिक दबाव में आकर उठाया यह कदम। पुलिस युवक को समझा- बुझाकर टावर से नीचे उतारने का कर रही है प्रयास। औरैया जनपद की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुखुर्द गांव के पास का मामला।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि सिलहौला गांव निवासी कुलदीप यादव उर्फ सचिन बीते करीब एक वर्ष से उसका रास्ता रोककर लगातार परेशान कर रहा था। किशोरी के मुताबिक आरोपी के पास उसके कुछ निजी फोटो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान आरोपी के भाई अमित और अनूप यादव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर सिकंदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1