15 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, शिवली पुलिस की बड़ी सफलता कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे ₹15 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मैथा नहर पुल के पास से दबोचा। लूट की घटना का पूरा मामला पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2025 को ग्राम बलुवापुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू अपनी न्यू मानसी ज्वैलर्स दुकान, भाऊपुर बंद कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:50 बजे भीखर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3–4 बदमाशों ने उनसे आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। बैग में लगभग 10 ग्राम सोना, करीब साढ़े पाँच सौ ग्राम चांदी और ₹25 हजार नकद थे। इस संबंध में थाना शिवली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। फरार आरोपी पर था इनाम जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी अरमान उर्फ अम्मू निवासी समरथपुर, जनपद औरैया फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मैथा नहर पुल से हुई गिरफ्तारी 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:20 बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या संबंधी प्रकरण और लूट का मामला शामिल है। प्रभारी निरीक्षक का बयान थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि, “लूट की घटना में फरार चल रहे इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” गिरफ्तारी करने वाली टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार की अहम भूमिका रही। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
15 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, शिवली पुलिस की बड़ी सफलता कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे ₹15 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मैथा नहर पुल के पास से दबोचा। लूट की घटना का पूरा मामला पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2025 को ग्राम बलुवापुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू अपनी न्यू मानसी ज्वैलर्स दुकान, भाऊपुर बंद कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:50 बजे भीखर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3–4 बदमाशों ने उनसे आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। बैग में लगभग 10 ग्राम सोना, करीब साढ़े पाँच सौ ग्राम चांदी और ₹25 हजार नकद थे। इस संबंध में थाना शिवली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। फरार आरोपी पर था इनाम जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी अरमान उर्फ अम्मू निवासी समरथपुर, जनपद औरैया फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मैथा नहर पुल से हुई गिरफ्तारी 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:20 बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या संबंधी प्रकरण और लूट का मामला शामिल है। प्रभारी निरीक्षक का बयान थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि, “लूट की घटना में फरार चल रहे इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” गिरफ्तारी करने वाली टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार की अहम भूमिका रही। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
- *सनलाइट कम्प्यूटर सेंटर के डायरेक्टर के जन्म दिवस मनाया गया और मेधावी छात्र/छात्रों को मेडल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया* कानपुर देहात के सिकंदरा में स्थित सनलाइट कंप्यूटर सेंटर में आज एक अनोखा और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। डायरेक्टर अजीत कुशवाहा जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर संस्थान द्वारा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस क्विज में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। जिन मेधावी छात्र-छात्राओं ने क्विज में अच्छे अंक प्राप्त किए, उन्हें आज विशेष समारोह में मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अजीत कुशवाहा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और निरंतर अभ्यास से ही सफलता मिलती है। कार्यक्रम में मिशन नवोदय कोचिंग के संचालक, मित्रगढ और अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। सभी ने अजीत कुशवाहा को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सनलाइट कंप्यूटर सेंटर हरिहरपुर चौराहा, सिकंदरा (कानपुर देहात) में कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन कार्य कर रहा है। इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित भी करते हैं। अजीत कुशवाहा,डायरेक्टर, सनलाइट कंप्यूटर सेंटर ने कहा: “छात्रों की सफलता ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।उनका जन्मदिन मेरे लिए सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे सनलाइट परिवार का उत्सव है।” यह कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।3
- खम्हैला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री रंजना की शादी 21 फरवरी 2026 को खम्हैला निवासी कृष्ण कुमार के साथ दान-दहेज के साथ की थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था और इसके लिए रंजना को प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार सुबह रंजना का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति कृष्ण कुमार, देवर अंशुल, ससुर रूप सिंह, सास शांति देवी और ननद छोटी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को करीब 12:05 बजे झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल राहुल और संतोष ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू को गांधी विद्यालय के पास पेड़ के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मंगलपुर महेश कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे ₹15 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मैथा नहर पुल के पास से दबोचा। लूट की घटना का पूरा मामला पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2025 को ग्राम बलुवापुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू अपनी न्यू मानसी ज्वैलर्स दुकान, भाऊपुर बंद कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:50 बजे भीखर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3–4 बदमाशों ने उनसे आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। बैग में लगभग 10 ग्राम सोना, करीब साढ़े पाँच सौ ग्राम चांदी और ₹25 हजार नकद थे। इस संबंध में थाना शिवली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। फरार आरोपी पर था इनाम जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी अरमान उर्फ अम्मू निवासी समरथपुर, जनपद औरैया फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मैथा नहर पुल से हुई गिरफ्तारी 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:20 बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या संबंधी प्रकरण और लूट का मामला शामिल है। प्रभारी निरीक्षक का बयान थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि, “लूट की घटना में फरार चल रहे इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” गिरफ्तारी करने वाली टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार की अहम भूमिका रही। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मूढ़ादेव गांव निवासी रोहित पुत्र राजकिशोर ने गुरुवार को थाना सिकंदरा में दी तहरीर में बताया कि बीती 1 मार्च की शाम करीब 5 बजे उसकी मां शशि प्रभा खेत से घर लौट रही थीं। गांव के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी सिकंदरा ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित रोहित ने बताया कि अंतिम संस्कार (क्रियाकर्म) में व्यस्तता के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका और अब थाना पहुंचकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके तीमारदारों में भी भय व्याप्त है। ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।4
- औरैया में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर फफूंद केशमपुर सब स्टेशन पर की गई, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए सदर कोतवाली औरैया ले गई। पुलिस के अनुसार, इन पर एक उपभोक्ता से काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। औरैया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच जारी है। शिकायतकर्ता दीपक बाबू पुत्र वीरेंद्र कुमार, जो सेहदपुर फफूंद गांव के निवासी हैं और दिल्ली-एनसीआर में फूड विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि उनके गांव में एक मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से हटवाने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। इसके लिए उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें से 11 हजार रुपये बतौर अग्रिम शुक्रवार को दिए जाने थे। दीपक बाबू ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो लखनऊ में दर्ज कराई थी। ब्यूरो की टीम ने लाइनमैन लल्लन कुशवाहा और जेई अजय कुमार पांडेय को 11 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार किए गए जेई अजय कुमार पांडेय (30 वर्ष) बनारस के निवासी हैं, जबकि लाइनमैन लल्लन कुशवाहा (25 वर्ष) केशमपुर, फफूंद का रहने वाला है।2
- औरैया जालौन बॉडर पर निर्माणाधीन, हाई गेट गिरा,पांच,मजदूर ,घायल,औरैया 50,सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।1
- डेरापुर क्षेत्र के बिसोहा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम जनसरोकारों से जुड़ा और प्रभावी नजर आया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह यादव, एडीओ आईएसबी मनोज कुमार, कानूनगो हरिशंकर शुक्ला, सचिव शिवम अग्निहोत्री और ग्राम प्रधान शिवाजी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से समय पर आवेदन कर लाभ उठाने की अपील की। चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे और क्रियान्वयन में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं उठाईं, जिन पर संबंधित विभागों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।1