logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर - थाना ललपुरा इलाके में देशी शराब ठेके में दर्जनों महिलाओं ने की जमकर तोड़ थोड़ ।। थाना ललपुरा इलाके में देशी शराब ठेके में दर्जनों महिलाओं ने की जमकर तोड़ थोड़, आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने शराब ठेके पर की जमकर पत्थर बाजी, महिलाओ की पत्थर बाजी के बाद सेल्स मैन जान बचाकर भगा, महिलाओं ने देशी शराब ठेके के लगभग 23 पेटी शराब बाहर फेंकी और डंडों और पैरो से मार कर बहा दिया, ग्रामीण महिलाओं की मांग गांव के बाहर जाए शराब ठेका , शराब ठेका खुलने के बाद से गांव की महिलाओं को आने - जाने में होती है दिक्कत, आबकारी अधिकारी बोले कि शराब ठेके मालिक द्वारा दी जायेगी तहरीर और कार्यवाही कराई जाएगी, थाना ललपुर के प्रभारी राकेश सरोज बोले कि देशी शराब ठेके में नहीं हुई कोई घटना, मामला थाना ललपुरा इलाके के सहुरापुर गांव का ।

4 hrs ago
user_Sheelu Nishad
Sheelu Nishad
Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

हमीरपुर - थाना ललपुरा इलाके में देशी शराब ठेके में दर्जनों महिलाओं ने की जमकर तोड़ थोड़ ।। थाना ललपुरा इलाके में देशी शराब ठेके में दर्जनों महिलाओं ने की जमकर तोड़ थोड़, आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने शराब ठेके पर की जमकर पत्थर बाजी, महिलाओ की पत्थर बाजी के बाद सेल्स मैन जान बचाकर भगा, महिलाओं ने देशी शराब ठेके के लगभग 23 पेटी शराब बाहर फेंकी और डंडों और पैरो से मार कर बहा दिया, ग्रामीण महिलाओं की मांग गांव के बाहर जाए शराब ठेका , शराब ठेका खुलने के बाद से गांव की महिलाओं को आने - जाने में होती है दिक्कत, आबकारी अधिकारी बोले कि शराब ठेके मालिक द्वारा दी जायेगी तहरीर और कार्यवाही कराई जाएगी, थाना ललपुर के प्रभारी राकेश सरोज बोले कि देशी शराब ठेके में नहीं हुई कोई घटना, मामला थाना ललपुरा इलाके के सहुरापुर गांव का ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 16 विवेकानंद नगर में देवगांव मार्ग किनारे नगर पंचायत द्वारा बनाया गया जल निकासी का नाला एक दबंग के अतिक्रमण के सामने आकर ठहर गया है। अगर यह अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पानी निकासी के लिए नगर पंचायत द्वारा खर्च किए गए 80 लाख पानी में डूब जाएंगे। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करके समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायत के निस्तारण के प्रकरण को नगर पंचायत ने पीडब्ल्यूडी का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया है। अब देखना यह है कि पीडब्ल्यूडी इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है। कस्बे के वार्ड संख्या 16 में बस्ती के जल निकासी के ठोस प्रबंधन के लिए नगर पंचायत ने 80 लाख की भारी भरकम राशि व्यय करके 800 मीटर लम्बा नाला बनवाया था। इसका 770 मीटर कार्य पूर्ण हो गया है। देवगांव मार्ग किनारे बनाए गए इस नाले को राधे-राधे पैलेस के समीप आकर रोक दिया गया है क्योंकि राधे-राधे पैलेश की बाउंड्री वाल को पीडब्ल्यूडी की जमीन को कब्जा करके बनाया गया है। नगर पंचायत इस बाउंड्री वाल पर हाथ नहीं लगाना चाहती है। इसकी शिकायत वार्ड के निवासी रामजीवन शुक्ला, रमेश चंद्र आदि ने जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे नगर पंचायत ने जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि मामला पीडब्ल्यूडी की जमीन का है। लिहाजा कार्यवाही भी पीडब्ल्यूडी ही कर सकता है। इस तरह से बड़ी खूबसूरती के साथ नगर पंचायत ने शिकायत की गेंद को पीडब्ल्यूडी की ओर डाल दिया। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मुनेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि कब्जा धारक को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का अभी तक जवाब नहीं मिला है। जवाब मिलने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। जमीन पीडब्ल्यूडी की है यह नापजोख में स्पष्ट हो गया है। अगर अतिक्रमण कर्ता अतिक्रमण को नोटिस की समयावधि के तहत नहीं हटाता है तो प्रशासन के सहयोग से इसको हटाकर नाले के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया जाएगा।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 16 विवेकानंद नगर में देवगांव मार्ग किनारे नगर पंचायत द्वारा बनाया गया जल निकासी का नाला एक दबंग के अतिक्रमण के सामने आकर ठहर गया है। अगर यह अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पानी निकासी के लिए नगर पंचायत द्वारा खर्च किए गए 80 लाख पानी में डूब जाएंगे। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करके समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायत के निस्तारण के प्रकरण को नगर पंचायत ने पीडब्ल्यूडी का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया है। अब देखना यह है कि पीडब्ल्यूडी इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है।
कस्बे के वार्ड संख्या 16 में बस्ती के जल निकासी के ठोस प्रबंधन के लिए नगर पंचायत ने 80 लाख की भारी भरकम राशि व्यय करके 800 मीटर लम्बा नाला बनवाया था। इसका 770 मीटर कार्य पूर्ण हो गया है। देवगांव मार्ग किनारे बनाए गए इस नाले को राधे-राधे पैलेस के समीप आकर रोक दिया गया है क्योंकि राधे-राधे पैलेश की बाउंड्री वाल को पीडब्ल्यूडी की जमीन को कब्जा करके बनाया गया है। नगर पंचायत इस बाउंड्री वाल पर हाथ नहीं लगाना चाहती है। इसकी शिकायत वार्ड के निवासी रामजीवन शुक्ला, रमेश चंद्र आदि ने जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे नगर पंचायत ने जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि मामला पीडब्ल्यूडी की जमीन का है। लिहाजा कार्यवाही भी पीडब्ल्यूडी ही कर सकता है। इस तरह से बड़ी खूबसूरती के साथ नगर पंचायत ने शिकायत की गेंद को पीडब्ल्यूडी की ओर डाल दिया। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मुनेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि कब्जा धारक को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का अभी तक जवाब नहीं मिला है। जवाब मिलने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। जमीन पीडब्ल्यूडी की है यह नापजोख में स्पष्ट हो गया है। अगर अतिक्रमण कर्ता अतिक्रमण को नोटिस की समयावधि के तहत नहीं हटाता है तो प्रशासन के सहयोग से इसको हटाकर नाले के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया जाएगा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का मिला शव, बेतवा पुल के नीचे पड़ा मिला अधेड़ का शव, देर रात पुल से नीचे कूदने की आशंका, सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पुलिस अधेड़ की शिनाख्त के प्रयास में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल की कोठी नं 1 के पास की घटना।
    4
    हमीरपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का मिला शव,
बेतवा पुल के नीचे पड़ा मिला अधेड़ का शव,
देर रात पुल से नीचे कूदने की आशंका,
सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची,
शव को कब्जे में लेकर पुलिस अधेड़ की शिनाख्त के प्रयास में जुटी,
सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल की कोठी नं 1 के पास की घटना।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिहार यह घटना बिहार से आ रही है कि एक व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई।
    1
    बिहार यह घटना बिहार से आ रही है कि एक व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर कमिश्नरेट के पनकी थाना क्षेत्र स्थित भौती नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा* पनकी थाना क्षेत्र के भौती नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक अपने केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।* रेस्क्यू में जुटे राहगीर और पुलिस हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर चालक को केबिन से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कार्य जारी रहा।* चालक की हालत नाजुक घायल चालक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।* हादसे के कारणों की जांच जारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।*
    2
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
कानपुर कमिश्नरेट के पनकी थाना क्षेत्र स्थित भौती नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा*
पनकी थाना क्षेत्र के भौती नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक अपने केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।*
रेस्क्यू में जुटे राहगीर और पुलिस हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर चालक को केबिन से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कार्य जारी रहा।*
चालक की हालत नाजुक घायल चालक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।*
हादसे के कारणों की जांच जारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।*
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • घाटमपुर क्षेत्र के फायर स्टेशन पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीआईजी विपिन टाडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डीआईजी विपिन टाडा ने उपस्थित लोगों को आग से बचाव के तरीकों और आपातकालीन सेवाओं के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह, एसीपी कृष्णकांत यादव, एसीपी फायर कंट्रोल रूम और घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट भी उपस्थित थे। स्थानीय पुलिस टीम से कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह, जाजपुर चौकी प्रभारी रजनीश कुमार, पतारा चौकी प्रभारी ललित शर्मा और एसआई कुशल वीर राठी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस मित्र मुस्तकीम अली, रोहित सोनी, शोभित सेंगर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नागरिकों को आग लगने की किसी भी घटना पर तुरंत 101 या 112 पर कॉल करने के लिए आपातकालीन नंबरों के बारे में बताया। उन्होंने बिजली के उपकरणों का उचित रखरखाव करने की सलाह दी, क्योंकि गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अतिरिक्त, रसोई में काम पूरा होने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करने की आदत डालने पर भी जोर दिया गया।
    1
    घाटमपुर क्षेत्र के फायर स्टेशन पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीआईजी विपिन टाडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
डीआईजी विपिन टाडा ने उपस्थित लोगों को आग से बचाव के तरीकों और आपातकालीन सेवाओं के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह, एसीपी कृष्णकांत यादव, एसीपी फायर कंट्रोल रूम और घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट भी उपस्थित थे। स्थानीय पुलिस टीम से कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह, जाजपुर चौकी प्रभारी रजनीश कुमार, पतारा चौकी प्रभारी ललित शर्मा और एसआई कुशल वीर राठी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस मित्र मुस्तकीम अली, रोहित सोनी, शोभित सेंगर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने नागरिकों को आग लगने की किसी भी घटना पर तुरंत 101 या 112 पर कॉल करने के लिए आपातकालीन नंबरों के बारे में बताया।
उन्होंने बिजली के उपकरणों का उचित रखरखाव करने की सलाह दी, क्योंकि गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
इसके अतिरिक्त, रसोई में काम पूरा होने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करने की आदत डालने पर भी जोर दिया गया।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    12 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर। मलीकुआं से बडेरी नाला के रास्ते राठ तिराहा को जोडने वाले सम्पर्क मार्ग के दोनों किनारों पर नगरपालिका द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है जिसको लेकर लोगों ने कुछ लोगों को लाभ देते हुए सडक संकरी करने का आरोप लगाकर उपजिलाधिकारी से पैमाईश और कार्यवाही की मांग की है। कस्बे के वार्ड नम्बर 14के घसीटा, कमलेश, लवकुश, मुश्ताक,बशीर अहमद, शानमोहम्मद सहित लगभग आधा सैकडा से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नगरपालिका द्वारा डिग्री कालेज रोड पर नाला निर्माण कराया जा रहा है लेकिन सडक के दोनों ओर पर्याप्त जगह होने के बाद भी कुछ चिंहित लोगों को जमीनी लाभ देने के उद्देश्य से सडक से सटाकर नाला निर्माण किया जा रहा है जिससे इस महत्वपूर्ण सम्पर्क मार्ग से भविष्य में लोगों को खासी परेशानी होगी। सभी ने सडक के दोनों ओर फुटपाथ छोडकर नाला निर्माण की मांग की है।
    2
    मौदहा हमीरपुर। मलीकुआं से बडेरी नाला के रास्ते राठ तिराहा को जोडने वाले सम्पर्क मार्ग के दोनों किनारों पर नगरपालिका द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है जिसको लेकर लोगों ने कुछ लोगों को लाभ देते हुए सडक संकरी करने का आरोप लगाकर उपजिलाधिकारी से पैमाईश और कार्यवाही की मांग की है।
कस्बे के वार्ड नम्बर 14के घसीटा, कमलेश, लवकुश, मुश्ताक,बशीर अहमद, शानमोहम्मद सहित लगभग आधा सैकडा से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नगरपालिका द्वारा डिग्री कालेज रोड पर नाला निर्माण कराया जा रहा है लेकिन सडक के दोनों ओर पर्याप्त जगह होने के बाद भी कुछ चिंहित लोगों को जमीनी लाभ देने के उद्देश्य से सडक से सटाकर नाला निर्माण किया जा रहा है जिससे इस महत्वपूर्ण सम्पर्क मार्ग से भविष्य में लोगों को खासी परेशानी होगी। सभी ने सडक के दोनों ओर फुटपाथ छोडकर नाला निर्माण की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • Bharuwa Sumerpur me ठेला चालक ने मारी कार व मोटरबाइक को टक्कर
    1
    Bharuwa Sumerpur me ठेला चालक ने मारी  कार व मोटरबाइक को टक्कर
    user_Maudaha
    Maudaha
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे 34 की पटरी में हुए अतिक्रमण तथा आए दिन लगने वाले जाम को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर अधिकारियों को कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को स्वत: मोर्चा संभाला और थाना चौराहा से लेकर बस स्टॉप तक की दुकानदारो को सख्त हिदायत देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा लेकिन कमाल की बात यह रही कि थानाध्यक्ष के सख्त आदेश के चलते दुकानदारों ने उनके सामने तो अतिक्रमण हटा लिया लेकिन जैसे ही मौके से हटे लोगों ने पुनः कब्जा जमा लिया। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या गंभीरता से लेकर आला अफसरों को कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क पर उतरे। उनका यह अभियान निरंतर 20 दिन तक चलेगा। अगर इसके बाद हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले नहीं मानेंगे तो उन्हें अब कानून का पाठ पढ़ाकर सबक सिखाते हुए कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष की इस सख्त हिदायत का फिलहाल अतिक्रमण करने वालों में कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस के हटते ही फिर से कील कांटा लगाकर हाईवे की पटरी में अतिक्रमण कर लिया।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे 34 की पटरी में हुए अतिक्रमण तथा आए दिन लगने वाले जाम को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर अधिकारियों को कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को स्वत: मोर्चा संभाला और थाना चौराहा से लेकर बस स्टॉप तक की दुकानदारो को सख्त हिदायत देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा लेकिन कमाल की बात यह रही कि थानाध्यक्ष के सख्त आदेश के चलते दुकानदारों ने उनके सामने तो अतिक्रमण हटा लिया लेकिन जैसे ही मौके से हटे लोगों ने पुनः कब्जा जमा लिया।
थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या गंभीरता से लेकर आला अफसरों को कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क पर उतरे। उनका यह अभियान निरंतर 20 दिन तक चलेगा। अगर इसके बाद हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले नहीं मानेंगे तो उन्हें अब कानून का पाठ पढ़ाकर सबक सिखाते हुए कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष की इस सख्त हिदायत का फिलहाल अतिक्रमण करने वालों में कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस के हटते ही फिर से कील कांटा लगाकर हाईवे की पटरी में अतिक्रमण कर लिया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.