logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

8 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर जालौन कालपी में रात का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडेय और एसपी विनय कुमार सिंह के सख्त आदेश के बाद कालपी की सड़कों पर आधी रात को प्रशासन ने ऐसा एक्शन लिया कि माफियाओं की नींद उड़ गई! एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में SHO आटा और खनिज विभाग की टीम ने कदौरा, जोल्हूपुर और आटा में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया।रात के सन्नाटे में जैसे ही टीम ने दबिश दी, लोकेशन माफिया और ट्रक मालिकों में भगदड़ मच गई—फोन घनघनाने लगे, रास्ते बदलने लगे, लेकिन इस बार प्रशासन पूरी तैयारी में था! एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया—पकड़ी गई गाड़ियों पर करीब 70 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोका गया है। मैसेज साफ है अब ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर कोई रहम नहीं—कालपी में कानून का बुलडोजर फुल स्पीड में चल पड़ा है! बाईट:- उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कालपी
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर
जालौन
कालपी में रात का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 
जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडेय और एसपी विनय कुमार सिंह के सख्त आदेश के बाद कालपी की सड़कों पर आधी रात को प्रशासन ने ऐसा एक्शन लिया कि माफियाओं की नींद उड़ गई!
एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में SHO आटा और खनिज विभाग की टीम ने कदौरा, जोल्हूपुर और आटा में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया।रात के सन्नाटे में जैसे ही टीम ने दबिश दी, लोकेशन माफिया और ट्रक मालिकों में भगदड़ मच गई—फोन घनघनाने लगे, रास्ते बदलने लगे, लेकिन इस बार प्रशासन पूरी तैयारी में था!
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया—पकड़ी गई गाड़ियों पर करीब 70 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोका गया है।
मैसेज साफ है अब ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर कोई रहम नहीं—कालपी में कानून का बुलडोजर फुल स्पीड में चल पड़ा है! 
बाईट:- उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कालपी
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन : यूपी के जालौन में किशोर के कातिलों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान किशोर की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी रोहित के पैर में लगी गोली, घायल आरोपी को इलाज हेतु जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कांच की बोतल और देशी तमंचा-कारतूस एवं मोबाइल किया बरामद, आरोपियों ने पशुबाड़े में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में किशोर कमल की कांच की बोतल मारकर कर दी थी हत्या, पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल रोहित और तेज प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल की बरामदगी हेतु आरोपियों को बोतल छिपाए गए स्थान पर ले जाने पर आरोपी रोहित ने पुलिस टीम पर छिपाए गए तमंचे किया था फायर, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव का मामला।
    1
    जालौन : यूपी के जालौन में किशोर के कातिलों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान किशोर की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी रोहित के पैर में लगी गोली, घायल आरोपी को इलाज हेतु जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कांच की बोतल और देशी तमंचा-कारतूस एवं मोबाइल किया बरामद, आरोपियों ने पशुबाड़े में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में किशोर कमल की कांच की बोतल मारकर कर दी थी हत्या, पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल रोहित और तेज प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल की बरामदगी हेतु आरोपियों को बोतल छिपाए गए स्थान पर ले जाने पर आरोपी रोहित ने पुलिस टीम पर छिपाए गए तमंचे किया था फायर, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव का मामला।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे ₹15 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मैथा नहर पुल के पास से दबोचा। लूट की घटना का पूरा मामला पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2025 को ग्राम बलुवापुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू अपनी न्यू मानसी ज्वैलर्स दुकान, भाऊपुर बंद कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:50 बजे भीखर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3–4 बदमाशों ने उनसे आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। बैग में लगभग 10 ग्राम सोना, करीब साढ़े पाँच सौ ग्राम चांदी और ₹25 हजार नकद थे। इस संबंध में थाना शिवली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। फरार आरोपी पर था इनाम जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी अरमान उर्फ अम्मू निवासी समरथपुर, जनपद औरैया फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मैथा नहर पुल से हुई गिरफ्तारी 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:20 बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या संबंधी प्रकरण और लूट का मामला शामिल है। प्रभारी निरीक्षक का बयान थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि, “लूट की घटना में फरार चल रहे इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” गिरफ्तारी करने वाली टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार की अहम भूमिका रही। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
    1
    कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे ₹15 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मैथा नहर पुल के पास से दबोचा।
लूट की घटना का पूरा मामला
पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2025 को ग्राम बलुवापुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू अपनी न्यू मानसी ज्वैलर्स दुकान, भाऊपुर बंद कर घर लौट रहे थे।
शाम करीब 4:50 बजे भीखर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3–4 बदमाशों ने उनसे आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। बैग में लगभग 10 ग्राम सोना, करीब साढ़े पाँच सौ ग्राम चांदी और ₹25 हजार नकद थे।
इस संबंध में थाना शिवली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
फरार आरोपी पर था इनाम
जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी अरमान उर्फ अम्मू निवासी समरथपुर, जनपद औरैया फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
मैथा नहर पुल से हुई गिरफ्तारी
9 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:20 बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या संबंधी प्रकरण और लूट का मामला शामिल है।
प्रभारी निरीक्षक का बयान
थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि,
“लूट की घटना में फरार चल रहे इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार की अहम भूमिका रही।
इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा से जुड़ी हुई जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया था आज़ पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा से जुड़ी हुई जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया था 
आज़ पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेरापुर क्षेत्र के बिसोहा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम जनसरोकारों से जुड़ा और प्रभावी नजर आया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह यादव, एडीओ आईएसबी मनोज कुमार, कानूनगो हरिशंकर शुक्ला, सचिव शिवम अग्निहोत्री और ग्राम प्रधान शिवाजी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से समय पर आवेदन कर लाभ उठाने की अपील की। चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे और क्रियान्वयन में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं उठाईं, जिन पर संबंधित विभागों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
    1
    डेरापुर क्षेत्र के बिसोहा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम जनसरोकारों से जुड़ा और प्रभावी नजर आया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह यादव, एडीओ आईएसबी मनोज कुमार, कानूनगो हरिशंकर शुक्ला, सचिव शिवम अग्निहोत्री और ग्राम प्रधान शिवाजी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से समय पर आवेदन कर लाभ उठाने की अपील की।
चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे और क्रियान्वयन में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्रामीणों ने पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं उठाईं, जिन पर संबंधित विभागों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तहसील गेट नंबर 02 के पास बैटरी दुकान में भीषण आग, 15-20 लाख का नुकसान नगर जालौन में तहसील गेट नंबर 02 है के पास स्थित बाबा बैटरी नामक दुकान में बीती रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदार के अनुसार, उन्हें रात लगभग 3 बजे फोन कॉल के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे से तारों का गुच्छा लटक रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।
    1
    तहसील गेट नंबर 02 के पास बैटरी दुकान में भीषण आग, 15-20 लाख का नुकसान
नगर जालौन में तहसील गेट नंबर 02 है के पास स्थित बाबा बैटरी नामक दुकान में बीती रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
दुकानदार के अनुसार, उन्हें रात लगभग 3 बजे फोन कॉल के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे से तारों का गुच्छा लटक रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा माती पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई एवं ड्रिल अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।इसके बाद आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
    1
    पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा माती पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई एवं ड्रिल अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।इसके बाद आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन दुकान के बाहर खड़े युवक संग दबंगों ने की मारपीट, बाइक सवार युवक को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, मारपीट घटना सीसीटीवी में हुई कैद, कोंच कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर इलाके का मामला
    1
    जालौन
दुकान के बाहर खड़े युवक संग दबंगों ने की मारपीट,
बाइक सवार युवक को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़,
मारपीट घटना सीसीटीवी में हुई कैद,
कोंच कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर इलाके का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में किन्नरों ने गुरु पर कमाई हड़पने और मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से किन्नर समुदाय से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कुछ किन्नरों ने अपने गुरु पर उनकी कमाई हड़पने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित किन्नरों ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, मुहल्ला फर्दनवीस कोतवाली जालौन की रहने वाली किन्नर समुदाय की 6 सदस्यीय टीम ने आरोप लगाया है कि वे अपने गुरु के निर्देश पर गांव-गांव जाकर गाना-बजाना कर अपनी और अपने गुरु की जीविका चलाती थीं। पीड़ितों का कहना है कि लंबे समय से वे अपनी कमाई का हिस्सा अपने गुरु को देती आ रही थीं। किन्नरों का आरोप है कि जब उन्होंने अपने गुरु से अपनी मेहनत की कमाई का हिस्सा मांगा, तो गुरु रेखा किन्नर उर्फ रामकिशुन राठौर और उनके सहयोगी विजय ने उन्हें मकान से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि गुरु और उनके सहयोगी ने उन पर सोना-चांदी चोरी करने का झूठा आरोप लगाया है, जबकि उनके अनुसार उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से ही जीवनयापन किया है। किन्नरों का कहना है कि गुरु ने उन्हें धमकी दी कि यदि वे पुलिस या प्रशासन के पास गईं तो उन्हें जान से मरवा दिया जाएगा। पीड़ित किन्नरों ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की भी मांग की है। इस मामले में शिकायत करने वालों में नेहा, खुशी, मधु उर्फ भानु प्रताप सिंह, शिवानी उर्फ शिवम शिगना, रेनू उर्फ रामू और राजू शामिल हैं, जो सभी मुहल्ला फर्दनवीस, कस्बा जालौन की निवासी बताई गई हैं। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ितों ने उम्मीद जताई है कि शासन-प्रशासन उनकी शिकायत पर संज्ञान लेकर उन्हें न्याय दिलाएगा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। बाइट:- नेहा--शिकायतकर्ता किन्नर
    1
    जालौन में किन्नरों ने गुरु पर कमाई हड़पने और मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से किन्नर समुदाय से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कुछ किन्नरों ने अपने गुरु पर उनकी कमाई हड़पने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित किन्नरों ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, मुहल्ला फर्दनवीस कोतवाली जालौन की रहने वाली किन्नर समुदाय की 6 सदस्यीय टीम ने आरोप लगाया है कि वे अपने गुरु के निर्देश पर गांव-गांव जाकर गाना-बजाना कर अपनी और अपने गुरु की जीविका चलाती थीं। पीड़ितों का कहना है कि लंबे समय से वे अपनी कमाई का हिस्सा अपने गुरु को देती आ रही थीं।
किन्नरों का आरोप है कि जब उन्होंने अपने गुरु से अपनी मेहनत की कमाई का हिस्सा मांगा, तो गुरु रेखा किन्नर उर्फ रामकिशुन राठौर और उनके सहयोगी विजय ने उन्हें मकान से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि गुरु और उनके सहयोगी ने उन पर सोना-चांदी चोरी करने का झूठा आरोप लगाया है, जबकि उनके अनुसार उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से ही जीवनयापन किया है। किन्नरों का कहना है कि गुरु ने उन्हें धमकी दी कि यदि वे पुलिस या प्रशासन के पास गईं तो उन्हें जान से मरवा दिया जाएगा।
पीड़ित किन्नरों ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की भी मांग की है। इस मामले में शिकायत करने वालों में नेहा, खुशी, मधु उर्फ भानु प्रताप सिंह, शिवानी उर्फ शिवम शिगना, रेनू उर्फ रामू और राजू शामिल हैं, जो सभी मुहल्ला फर्दनवीस, कस्बा जालौन की निवासी बताई गई हैं। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ितों ने उम्मीद जताई है कि शासन-प्रशासन उनकी शिकायत पर संज्ञान लेकर उन्हें न्याय दिलाएगा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
बाइट:- नेहा--शिकायतकर्ता किन्नर
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.