Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में आखिरकार पकड़ा गया पिता को डंडे से मारने वाला कलयुगी बेटा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा से जुड़ी हुई जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया था आज़ पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन में आखिरकार पकड़ा गया पिता को डंडे से मारने वाला कलयुगी बेटा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा से जुड़ी हुई जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया था आज़ पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा से जुड़ी हुई जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया था आज़ पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- तहसील गेट नंबर 02 के पास बैटरी दुकान में भीषण आग, 15-20 लाख का नुकसान नगर जालौन में तहसील गेट नंबर 02 है के पास स्थित बाबा बैटरी नामक दुकान में बीती रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदार के अनुसार, उन्हें रात लगभग 3 बजे फोन कॉल के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे से तारों का गुच्छा लटक रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।1
- सफाई व्यवस्था चरम पर है क्योंकि यह सफाई कर्मचारी बहुत दिनों से नहीं आ रहा है कुत्ते मर गए कोई उठाने नहीं आता हाजरी भर कर चले जाते है सब को रुपया देता है इसलिए कोई कहता नहीं है मेरा विनम्र निवेदन है कि इन पर करवाही करे2
- कालपी में मिठाई की दुकान पर छापा, सिर्फ ढोकला का सैंपल लेकर लौटी टीम, उठे सवाल कालपी (जालौन) मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के दुर्गा मंदिर के सामने स्थित गबद्दे मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान और निर्माण स्थल की साफ-सफाई का निरीक्षण किया, लेकिन केवल ढोकला का ही सैंपल लेकर वापस लौट गई, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोपहर करीब एक बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय और फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। शिकायत में आरोप था कि दुकान पर कृत्रिम सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है और खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। शिकायतकर्ता ने रंग-बिरंगी मिठाइयों और नमकीन समेत सभी वस्तुओं की सैंपलिंग की मांग की थी। इसके बावजूद टीम ने केवल ढोकला का नमूना लेकर कार्रवाई सीमित कर दी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदार का पक्ष लेते हुए कहा कि सिर्फ शिकायत के आधार पर सभी खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करना व्यावहारिक नहीं है। उनका यह बयान मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों को रास नहीं आया। सूत्रों का आरोप है कि होली के बाद क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों से बड़े पैमाने पर वसूली की गई थी, जिसका असर इस कार्रवाई में भी देखने को मिला। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। फिलहाल इस कार्रवाई ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि यदि शिकायत गंभीर थी तो सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच होनी चाहिए थी, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत से हो रहे संभावित खिलवाड़ पर पूरी तरह रोक लग सके।3
- संगठन मजबूती पर दिया गया जोर, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान जालौन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर जालौन में बस्ती चलो अभियान के तहत बस्ती भ्रमण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला बालमभट्ट स्थित रोहित पाटकार के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन के सुपुत्र एवं जिला मंत्री (पि.मो.) यश पटेल शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह राजावत, सभासद ललित वर्मा (ईलू), नगर उपाध्यक्ष शिशुपाल कुशवाहा, नगर महामंत्री के.सी. पाटकर एवं प्रद्युम्न द्विवेदी सहित गौरव मिश्रा, राज वर्मा, नानू श्रीवास्तव, भगीरथ वर्मा, कृष्णचंद्र वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, प्रभु दयाल चौरसिया, सागर चौरसिया समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा बस्ती चलो अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।1
- जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रिंस बाबा बैटरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। दुकान मालिक इदरीस ने बताया कि इस हादसे में लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि दुकान में विद्युत कनेक्शन नहीं था और सोलर पैनल लगे हुए थे। आग में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और हार्डडिस्क भी जलकर नष्ट हो गए हैं, जिससे घटना के कारणों की पुष्टि करना और कठिन हो गया है। घटना के बाद देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट-दुकान मालिक इदरीस1
- Post by Bheem rajawat 96288004583