logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सफाई व्यवस्था चरम पर है क्योंकि यह सफाई कर्मचारी बहुत दिनों से नहीं आ रहा है कुत्ते मर गए कोई उठाने नहीं आता हाजरी भर कर चले जाते है सब को रुपया देता है इसलिए कोई कहता नहीं है मेरा विनम्र निवेदन है कि इन पर करवाही करे

2 hrs ago
user_Ramnaresh vishwkarma
Ramnaresh vishwkarma
Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सफाई व्यवस्था चरम पर है क्योंकि यह सफाई कर्मचारी बहुत दिनों से नहीं आ रहा है कुत्ते मर गए कोई उठाने नहीं आता हाजरी भर कर चले जाते है सब को रुपया देता है इसलिए कोई कहता नहीं है मेरा विनम्र निवेदन है कि इन पर करवाही करे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन भारतीय स्टेट बैंक जालौन मे शाखा ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह, ग्राहकों संग बांटी खुशियां जालौन। जालौन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सुबोध कुमार सहित विशिष्ट अतिथि अमरपाल सिंह, दीपक ओजस और आनंद प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बैंक के ग्राहकों से संवाद कर उन्हें विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी और बैंक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक ईश्वर दयाल ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राहक श्रीमती गुड्डी देवी, अनीता, बलजीत, लक्ष्मीकांत सहित दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने मिलकर स्वर्ण जयंती को यादगार बनाने का संकल्प लिया। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन
    1
    जालौन भारतीय स्टेट बैंक जालौन मे शाखा ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह, ग्राहकों संग बांटी खुशियां
जालौन।
जालौन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सुबोध कुमार सहित विशिष्ट अतिथि अमरपाल सिंह, दीपक ओजस और आनंद प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बैंक के ग्राहकों से संवाद कर उन्हें विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी और बैंक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर शाखा प्रबंधक ईश्वर दयाल ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राहक श्रीमती गुड्डी देवी, अनीता, बलजीत, लक्ष्मीकांत सहित दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
समारोह के अंत में सभी ने मिलकर स्वर्ण जयंती को यादगार बनाने का संकल्प लिया।
आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो कई सवाल खड़े कर रही है दरअसल जालौन जिले की सीमा पर बन रहा निर्माणाधीन प्रवेश द्वार भरभराकर गिर गया है इसमें आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो कई सवाल खड़े कर रही है 
दरअसल जालौन जिले की सीमा पर बन रहा निर्माणाधीन प्रवेश द्वार भरभराकर गिर गया है 
इसमें आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • **कालपी में NHI कर्मियों का कथित गुंडाराज, ट्रक चालक से अभद्रता पर हंगामा** कालपी (जालौन) नगर में गुरुवार शाम उस समय माहौल गरमा गया जब NHI से जुड़े कुछ कर्मियों पर एक ट्रक चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी उतार रहा था, तभी वहां पहुंचे NHI के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने चालक के साथ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पीड़ित चालक द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की बात भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    **कालपी में NHI कर्मियों का कथित गुंडाराज, ट्रक चालक से अभद्रता पर हंगामा**
कालपी (जालौन)
नगर में गुरुवार शाम उस समय माहौल गरमा गया जब NHI से जुड़े कुछ कर्मियों पर एक ट्रक चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी उतार रहा था, तभी वहां पहुंचे NHI के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने चालक के साथ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पीड़ित चालक द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की बात भी सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज दिनांक 10.04.2026 को थाना कुठौन्द पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद जालौन के औरैया बॉर्डर पर ग्राम सनगढ़ में बन रहे बुंदेलखंड प्रवेश द्वार की निर्माणाधीन शटरिंग गिरने से 05 व्यक्ति घायल हो गए हैं। उक्त सूचना पर थाना कुठौन्द पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जनपद औरेया भिजवाया गया है । अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा बाइट दी गई।
    1
    आज दिनांक 10.04.2026 को थाना कुठौन्द पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद जालौन के औरैया बॉर्डर पर ग्राम सनगढ़ में बन रहे बुंदेलखंड प्रवेश द्वार की निर्माणाधीन शटरिंग गिरने से 05 व्यक्ति घायल हो गए हैं। उक्त सूचना पर थाना कुठौन्द पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जनपद औरेया भिजवाया गया है । अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा बाइट दी गई।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में आज अलंकार अग्निहोत्री ने अपने संगठन R.A.M (राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा) के तहत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के कई स्थानीय लोगों और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। अलंकार अग्निहोत्री ने सिस्टम सुधार और जनता के अधिकारों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं रखीं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां और तरीके भी कार्यकर्ताओं में बांटे। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जमीनी स्तर पर काम करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। “राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा” को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज होती दिख रही है।
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
औरैया में आज अलंकार अग्निहोत्री ने अपने संगठन R.A.M (राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा) के तहत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में क्षेत्र के कई स्थानीय लोगों और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
अलंकार अग्निहोत्री ने सिस्टम सुधार और जनता के अधिकारों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं रखीं।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां और तरीके भी कार्यकर्ताओं में बांटे।
युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जमीनी स्तर पर काम करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
“राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा” को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज होती दिख रही है।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज जालौन की सब्जी मंडी में सलीम भाई की दुकान पर एक अजगर सांप का बच्चा निकल आया, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। इस संबंध में मोहम्मद अशफाक राईन (समाजसेवी, जालौन) ने तुरंत फोन के माध्यम से वन विभाग के अधिकारी को सूचना दी। प्रारंभ में अधिकारी ने सामान्य रूप से जानकारी ली, लेकिन जब मोहम्मद अशफाक राईन द्वारा बताया गया कि यह संरक्षित वन्य जीव (अजगर) है और इसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाना चाहिए, तब वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर के बच्चे को पकड़कर अपने साथ ले गई, ताकि उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ा जा सके।
    3
    आज जालौन की सब्जी मंडी में सलीम भाई की दुकान पर एक अजगर सांप का बच्चा निकल आया, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। इस संबंध में मोहम्मद अशफाक राईन (समाजसेवी, जालौन) ने तुरंत फोन के माध्यम से वन विभाग के अधिकारी को सूचना दी।
प्रारंभ में अधिकारी ने सामान्य रूप से जानकारी ली, लेकिन जब मोहम्मद अशफाक राईन द्वारा बताया गया कि यह संरक्षित वन्य जीव (अजगर) है और इसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाना चाहिए, तब वन विभाग की टीम सक्रिय हुई।
इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर के बच्चे को पकड़कर अपने साथ ले गई, ताकि उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ा जा सके।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन : यूपी के जालौन में किशोर के कातिलों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान किशोर की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी रोहित के पैर में लगी गोली, घायल आरोपी को इलाज हेतु जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कांच की बोतल और देशी तमंचा-कारतूस एवं मोबाइल किया बरामद, आरोपियों ने पशुबाड़े में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में किशोर कमल की कांच की बोतल मारकर कर दी थी हत्या, पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल रोहित और तेज प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल की बरामदगी हेतु आरोपियों को बोतल छिपाए गए स्थान पर ले जाने पर आरोपी रोहित ने पुलिस टीम पर छिपाए गए तमंचे किया था फायर, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव का मामला।
    1
    जालौन : यूपी के जालौन में किशोर के कातिलों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान किशोर की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी रोहित के पैर में लगी गोली, घायल आरोपी को इलाज हेतु जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कांच की बोतल और देशी तमंचा-कारतूस एवं मोबाइल किया बरामद, आरोपियों ने पशुबाड़े में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में किशोर कमल की कांच की बोतल मारकर कर दी थी हत्या, पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल रोहित और तेज प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल की बरामदगी हेतु आरोपियों को बोतल छिपाए गए स्थान पर ले जाने पर आरोपी रोहित ने पुलिस टीम पर छिपाए गए तमंचे किया था फायर, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव का मामला।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.