Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में सब्जी मंडी में एक दुकान में निकला अजगर का छोटा बच्चा आज जालौन की सब्जी मंडी में सलीम भाई की दुकान पर एक अजगर सांप का बच्चा निकल आया, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। इस संबंध में मोहम्मद अशफाक राईन (समाजसेवी, जालौन) ने तुरंत फोन के माध्यम से वन विभाग के अधिकारी को सूचना दी। प्रारंभ में अधिकारी ने सामान्य रूप से जानकारी ली, लेकिन जब मोहम्मद अशफाक राईन द्वारा बताया गया कि यह संरक्षित वन्य जीव (अजगर) है और इसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाना चाहिए, तब वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर के बच्चे को पकड़कर अपने साथ ले गई, ताकि उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ा जा सके।
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन में सब्जी मंडी में एक दुकान में निकला अजगर का छोटा बच्चा आज जालौन की सब्जी मंडी में सलीम भाई की दुकान पर एक अजगर सांप का बच्चा निकल आया, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। इस संबंध में मोहम्मद अशफाक राईन (समाजसेवी, जालौन) ने तुरंत फोन के माध्यम से वन विभाग के अधिकारी को सूचना दी। प्रारंभ में अधिकारी ने सामान्य रूप से जानकारी ली, लेकिन जब मोहम्मद अशफाक राईन द्वारा बताया गया कि यह संरक्षित वन्य जीव (अजगर) है और इसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाना चाहिए, तब वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर के बच्चे को पकड़कर अपने साथ ले गई, ताकि उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ा जा सके।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा से जुड़ी हुई जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया था आज़ पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जालौन भारतीय स्टेट बैंक जालौन मे शाखा ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह, ग्राहकों संग बांटी खुशियां जालौन। जालौन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सुबोध कुमार सहित विशिष्ट अतिथि अमरपाल सिंह, दीपक ओजस और आनंद प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बैंक के ग्राहकों से संवाद कर उन्हें विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी और बैंक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक ईश्वर दयाल ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राहक श्रीमती गुड्डी देवी, अनीता, बलजीत, लक्ष्मीकांत सहित दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने मिलकर स्वर्ण जयंती को यादगार बनाने का संकल्प लिया। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन1
- **कालपी में NHI कर्मियों का कथित गुंडाराज, ट्रक चालक से अभद्रता पर हंगामा** कालपी (जालौन) नगर में गुरुवार शाम उस समय माहौल गरमा गया जब NHI से जुड़े कुछ कर्मियों पर एक ट्रक चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी उतार रहा था, तभी वहां पहुंचे NHI के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने चालक के साथ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पीड़ित चालक द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की बात भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।1
- जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रिंस बाबा बैटरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। दुकान मालिक इदरीस ने बताया कि इस हादसे में लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि दुकान में विद्युत कनेक्शन नहीं था और सोलर पैनल लगे हुए थे। आग में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और हार्डडिस्क भी जलकर नष्ट हो गए हैं, जिससे घटना के कारणों की पुष्टि करना और कठिन हो गया है। घटना के बाद देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट-दुकान मालिक इदरीस1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- आज दिनांक 10.04.2026 को थाना कुठौन्द पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद जालौन के औरैया बॉर्डर पर ग्राम सनगढ़ में बन रहे बुंदेलखंड प्रवेश द्वार की निर्माणाधीन शटरिंग गिरने से 05 व्यक्ति घायल हो गए हैं। उक्त सूचना पर थाना कुठौन्द पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जनपद औरेया भिजवाया गया है । अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा बाइट दी गई।1
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो कई सवाल खड़े कर रही है दरअसल जालौन जिले की सीमा पर बन रहा निर्माणाधीन प्रवेश द्वार भरभराकर गिर गया है इसमें आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जालौन : यूपी के जालौन में किशोर के कातिलों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान किशोर की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी रोहित के पैर में लगी गोली, घायल आरोपी को इलाज हेतु जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कांच की बोतल और देशी तमंचा-कारतूस एवं मोबाइल किया बरामद, आरोपियों ने पशुबाड़े में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में किशोर कमल की कांच की बोतल मारकर कर दी थी हत्या, पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल रोहित और तेज प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल की बरामदगी हेतु आरोपियों को बोतल छिपाए गए स्थान पर ले जाने पर आरोपी रोहित ने पुलिस टीम पर छिपाए गए तमंचे किया था फायर, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव का मामला।1