जालौन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जालौन भारतीय स्टेट बैंक जालौन मे शाखा ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह, ग्राहकों संग बांटी खुशियां जालौन। जालौन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सुबोध कुमार सहित विशिष्ट अतिथि अमरपाल सिंह, दीपक ओजस और आनंद प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बैंक के ग्राहकों से संवाद कर उन्हें विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी और बैंक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक ईश्वर दयाल ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राहक श्रीमती गुड्डी देवी, अनीता, बलजीत, लक्ष्मीकांत सहित दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने मिलकर स्वर्ण जयंती को यादगार बनाने का संकल्प लिया। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन
जालौन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जालौन भारतीय स्टेट बैंक जालौन मे शाखा ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह, ग्राहकों संग बांटी खुशियां जालौन। जालौन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सुबोध कुमार सहित विशिष्ट अतिथि अमरपाल सिंह, दीपक ओजस और आनंद प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बैंक के ग्राहकों से संवाद कर उन्हें विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी और बैंक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक ईश्वर दयाल ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राहक श्रीमती गुड्डी देवी, अनीता, बलजीत, लक्ष्मीकांत सहित दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने मिलकर स्वर्ण जयंती को यादगार बनाने का संकल्प लिया। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले की न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां चैक बाउंस मामले में न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- तहसील गेट नंबर 02 के पास बैटरी दुकान में भीषण आग, 15-20 लाख का नुकसान नगर जालौन में तहसील गेट नंबर 02 है के पास स्थित बाबा बैटरी नामक दुकान में बीती रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदार के अनुसार, उन्हें रात लगभग 3 बजे फोन कॉल के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे से तारों का गुच्छा लटक रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।1
- सफाई व्यवस्था चरम पर है क्योंकि यह सफाई कर्मचारी बहुत दिनों से नहीं आ रहा है कुत्ते मर गए कोई उठाने नहीं आता हाजरी भर कर चले जाते है सब को रुपया देता है इसलिए कोई कहता नहीं है मेरा विनम्र निवेदन है कि इन पर करवाही करे2
- कालपी में मिठाई की दुकान पर छापा, सिर्फ ढोकला का सैंपल लेकर लौटी टीम, उठे सवाल कालपी (जालौन) मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के दुर्गा मंदिर के सामने स्थित गबद्दे मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान और निर्माण स्थल की साफ-सफाई का निरीक्षण किया, लेकिन केवल ढोकला का ही सैंपल लेकर वापस लौट गई, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोपहर करीब एक बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय और फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। शिकायत में आरोप था कि दुकान पर कृत्रिम सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है और खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। शिकायतकर्ता ने रंग-बिरंगी मिठाइयों और नमकीन समेत सभी वस्तुओं की सैंपलिंग की मांग की थी। इसके बावजूद टीम ने केवल ढोकला का नमूना लेकर कार्रवाई सीमित कर दी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदार का पक्ष लेते हुए कहा कि सिर्फ शिकायत के आधार पर सभी खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करना व्यावहारिक नहीं है। उनका यह बयान मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों को रास नहीं आया। सूत्रों का आरोप है कि होली के बाद क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों से बड़े पैमाने पर वसूली की गई थी, जिसका असर इस कार्रवाई में भी देखने को मिला। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। फिलहाल इस कार्रवाई ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि यदि शिकायत गंभीर थी तो सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच होनी चाहिए थी, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत से हो रहे संभावित खिलवाड़ पर पूरी तरह रोक लग सके।3
- संगठन मजबूती पर दिया गया जोर, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान जालौन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर जालौन में बस्ती चलो अभियान के तहत बस्ती भ्रमण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला बालमभट्ट स्थित रोहित पाटकार के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन के सुपुत्र एवं जिला मंत्री (पि.मो.) यश पटेल शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह राजावत, सभासद ललित वर्मा (ईलू), नगर उपाध्यक्ष शिशुपाल कुशवाहा, नगर महामंत्री के.सी. पाटकर एवं प्रद्युम्न द्विवेदी सहित गौरव मिश्रा, राज वर्मा, नानू श्रीवास्तव, भगीरथ वर्मा, कृष्णचंद्र वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, प्रभु दयाल चौरसिया, सागर चौरसिया समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा बस्ती चलो अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।1
- कुठौंद (जालौन)। जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर यमुना पुल के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन प्रवेश द्वार अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में करीब पांच मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सुनील (28) निवासी बहारियापुर और गोविंद सिंह निवासी दयालपुर की हालत गंभीर है, जबकि रूप सिंह (34) निवासी भीकेपुर, रवि निवासी सलेमपुर और हीरो भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल औरैया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कुठौंद थानाध्यक्ष जगदंबा द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य नवंबर 2025 से चल रहा था। निर्माण स्थल पर परियोजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में आई आंधी और बारिश के बावजूद निर्माण कार्य जारी था, जिससे ढांचे की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के समय करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही ढांचे पर मसाला डाला गया, बढ़ते वजन के कारण बल्लियां खिसक गईं और पूरा ढांचा अचानक गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मानकों के अनुरूप सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया और कमजोर मसाले के कारण ढांचा गिर गया। पुलिस ने ठेकेदार अनिल हरदौनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसडीएम हेमंत पटेल ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581