logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन के कोंच नगर स्थित गल्ला मंडी परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हड़कंप मच गया। मंडी गेट के पास लगा 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जल उठा। तेज लपटें और आसमान में उठता काला धुआं देखकर वहां मौजूद व्यापारियों और आम लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह ही यह नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। आग लगने से पहले ट्रांसफार्मर से तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

2 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन के कोंच नगर स्थित गल्ला मंडी परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हड़कंप मच गया। मंडी गेट के पास लगा 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जल उठा। तेज लपटें और आसमान में उठता काला धुआं देखकर वहां मौजूद व्यापारियों और आम लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह ही यह नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। आग लगने से पहले ट्रांसफार्मर से तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले की न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां चैक बाउंस मामले में न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले की न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां चैक बाउंस मामले में न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया गया है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तहसील गेट नंबर 02 के पास बैटरी दुकान में भीषण आग, 15-20 लाख का नुकसान नगर जालौन में तहसील गेट नंबर 02 है के पास स्थित बाबा बैटरी नामक दुकान में बीती रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदार के अनुसार, उन्हें रात लगभग 3 बजे फोन कॉल के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे से तारों का गुच्छा लटक रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।
    1
    तहसील गेट नंबर 02 के पास बैटरी दुकान में भीषण आग, 15-20 लाख का नुकसान
नगर जालौन में तहसील गेट नंबर 02 है के पास स्थित बाबा बैटरी नामक दुकान में बीती रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
दुकानदार के अनुसार, उन्हें रात लगभग 3 बजे फोन कॉल के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे से तारों का गुच्छा लटक रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सफाई व्यवस्था चरम पर है क्योंकि यह सफाई कर्मचारी बहुत दिनों से नहीं आ रहा है कुत्ते मर गए कोई उठाने नहीं आता हाजरी भर कर चले जाते है सब को रुपया देता है इसलिए कोई कहता नहीं है मेरा विनम्र निवेदन है कि इन पर करवाही करे
    2
    सफाई व्यवस्था चरम पर है क्योंकि यह सफाई कर्मचारी बहुत दिनों से नहीं आ रहा है कुत्ते मर गए कोई उठाने नहीं आता हाजरी भर कर चले जाते है सब को रुपया देता है इसलिए कोई कहता नहीं है मेरा विनम्र निवेदन है कि इन पर करवाही करे
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कालपी में मिठाई की दुकान पर छापा, सिर्फ ढोकला का सैंपल लेकर लौटी टीम, उठे सवाल कालपी (जालौन) मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के दुर्गा मंदिर के सामने स्थित गबद्दे मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान और निर्माण स्थल की साफ-सफाई का निरीक्षण किया, लेकिन केवल ढोकला का ही सैंपल लेकर वापस लौट गई, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोपहर करीब एक बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय और फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। शिकायत में आरोप था कि दुकान पर कृत्रिम सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है और खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। शिकायतकर्ता ने रंग-बिरंगी मिठाइयों और नमकीन समेत सभी वस्तुओं की सैंपलिंग की मांग की थी। इसके बावजूद टीम ने केवल ढोकला का नमूना लेकर कार्रवाई सीमित कर दी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदार का पक्ष लेते हुए कहा कि सिर्फ शिकायत के आधार पर सभी खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करना व्यावहारिक नहीं है। उनका यह बयान मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों को रास नहीं आया। सूत्रों का आरोप है कि होली के बाद क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों से बड़े पैमाने पर वसूली की गई थी, जिसका असर इस कार्रवाई में भी देखने को मिला। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। फिलहाल इस कार्रवाई ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि यदि शिकायत गंभीर थी तो सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच होनी चाहिए थी, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत से हो रहे संभावित खिलवाड़ पर पूरी तरह रोक लग सके।
    3
    कालपी में मिठाई की दुकान पर छापा, सिर्फ ढोकला का सैंपल लेकर लौटी टीम, उठे सवाल
कालपी (जालौन)
मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के दुर्गा मंदिर के सामने स्थित गबद्दे मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान और निर्माण स्थल की साफ-सफाई का निरीक्षण किया, लेकिन केवल ढोकला का ही सैंपल लेकर वापस लौट गई, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दोपहर करीब एक बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय और फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
शिकायत में आरोप था कि दुकान पर कृत्रिम सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है और खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। शिकायतकर्ता ने रंग-बिरंगी मिठाइयों और नमकीन समेत सभी वस्तुओं की सैंपलिंग की मांग की थी। इसके बावजूद टीम ने केवल ढोकला का नमूना लेकर कार्रवाई सीमित कर दी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदार का पक्ष लेते हुए कहा कि सिर्फ शिकायत के आधार पर सभी खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करना व्यावहारिक नहीं है। उनका यह बयान मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों को रास नहीं आया।
सूत्रों का आरोप है कि होली के बाद क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों से बड़े पैमाने पर वसूली की गई थी, जिसका असर इस कार्रवाई में भी देखने को मिला। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
फिलहाल इस कार्रवाई ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि यदि शिकायत गंभीर थी तो सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच होनी चाहिए थी, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत से हो रहे संभावित खिलवाड़ पर पूरी तरह रोक लग सके।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • संगठन मजबूती पर दिया गया जोर, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान जालौन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर जालौन में बस्ती चलो अभियान के तहत बस्ती भ्रमण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला बालमभट्ट स्थित रोहित पाटकार के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन के सुपुत्र एवं जिला मंत्री (पि.मो.) यश पटेल शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह राजावत, सभासद ललित वर्मा (ईलू), नगर उपाध्यक्ष शिशुपाल कुशवाहा, नगर महामंत्री के.सी. पाटकर एवं प्रद्युम्न द्विवेदी सहित गौरव मिश्रा, राज वर्मा, नानू श्रीवास्तव, भगीरथ वर्मा, कृष्णचंद्र वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, प्रभु दयाल चौरसिया, सागर चौरसिया समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा बस्ती चलो अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
    1
    संगठन मजबूती पर दिया गया जोर, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
जालौन।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर जालौन में बस्ती चलो अभियान के तहत बस्ती भ्रमण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला बालमभट्ट स्थित रोहित पाटकार के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन के सुपुत्र एवं जिला मंत्री (पि.मो.) यश पटेल शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह राजावत, सभासद ललित वर्मा (ईलू), नगर उपाध्यक्ष शिशुपाल कुशवाहा, नगर महामंत्री के.सी. पाटकर एवं प्रद्युम्न द्विवेदी सहित गौरव मिश्रा, राज वर्मा, नानू श्रीवास्तव, भगीरथ वर्मा, कृष्णचंद्र वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, प्रभु दयाल चौरसिया, सागर चौरसिया समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा बस्ती चलो अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जालौन में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के नौरेजपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने से 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, नौरेजपुर गांव निवासी 56 वर्षीय इमरती गुरुवार को अपने घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में लगे किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद परिजनों ने जब इमरती को जमीन पर गिरा देखा तो वे घबरा गए और शोर मचाया। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतका इमरती खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं। सूचना मिलने पर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    जालौन में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के नौरेजपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने से 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, नौरेजपुर गांव निवासी 56 वर्षीय इमरती गुरुवार को अपने घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में लगे किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद परिजनों ने जब इमरती को जमीन पर गिरा देखा तो वे घबरा गए और शोर मचाया। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि मृतका इमरती खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं।
सूचना मिलने पर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.