logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माती पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर करवाई ड्रिल, दी जानकारी पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा माती पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई एवं ड्रिल अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।इसके बाद आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

2 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

माती पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर करवाई ड्रिल, दी जानकारी पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा माती पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई एवं ड्रिल अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।इसके बाद आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा माती पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई एवं ड्रिल अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।इसके बाद आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
    1
    पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा माती पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई एवं ड्रिल अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।इसके बाद आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिजली विभाग की ला परवाही से कदौरा ब्लॉक ग्राम मझवार समसाद के खेत मे 110000 लाइन का तार टूटा और आग भी लग गई और एक कुत्ता भी मर गया वो तो इतना अच्छा हुआ फसल कट चुकी थी किसान की फसल बच गई हर 1 या 2 महीने मे तार टूट जाता है लाइन बहुत पुरानी है तार बिलकुल नाजुक है थोड़ी सी भी आंधी आती है तो तार टूट जाता है
    1
    बिजली विभाग की ला परवाही से कदौरा ब्लॉक ग्राम मझवार समसाद के खेत मे 110000 लाइन का तार टूटा और आग भी लग गई और एक कुत्ता भी मर गया वो तो इतना अच्छा हुआ फसल कट चुकी थी किसान की फसल बच गई हर 1 या 2 महीने मे तार टूट जाता है लाइन बहुत पुरानी है तार बिलकुल नाजुक है थोड़ी सी भी आंधी आती है तो तार टूट जाता है
    user_Irshad khan
    Irshad khan
    Video Creator कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज* ✍️ *प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में कालपी के व्यापारियों का गुस्सा फूटा* ✍️ *उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने नगर के मुख्य बाजार टरननगंज में स्मार्ट मीटर का पुतला फूंका* ✍️ *उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को सीओ अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में ज्ञापन सौपा* ✍️ *ज्ञापन में स्मार्ट मीटर में अचानक बिजली आपूर्ति कट जाना तथा जोड़े जाने पर अनियमित शुल्क बिल में जोड़ना तथा पुराने मीटर व नये मीटरों के बिलों में भारी अन्तर होने का आरोप लगाया व्यापारियों ने।* ✍️ *उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा समस्या निस्तारण कराने की बात कही।* ✍️ *पुतला दहन के दौरान नमन अग्रवाल,अमित गुप्ता,श्रवण गुप्ता,राहत,कुलदीप यादव,छुननन साहू,राज कुमार गुप्ता,प्रदीप गांधी,सुनील पाटुकार, दानिश समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे*
    4
    *ब्रेकिंग न्यूज*
✍️ *प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में कालपी के व्यापारियों का गुस्सा फूटा*
✍️ *उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने नगर के मुख्य बाजार टरननगंज में स्मार्ट मीटर का पुतला फूंका*
✍️ *उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को सीओ अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में ज्ञापन सौपा*
✍️ *ज्ञापन में स्मार्ट मीटर में अचानक बिजली आपूर्ति कट जाना तथा जोड़े जाने पर अनियमित शुल्क बिल में जोड़ना तथा पुराने मीटर व नये मीटरों के बिलों में भारी अन्तर होने का आरोप लगाया व्यापारियों ने।*
✍️ *उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा समस्या निस्तारण कराने की बात कही।*
✍️ *पुतला दहन के दौरान नमन अग्रवाल,अमित गुप्ता,श्रवण गुप्ता,राहत,कुलदीप यादव,छुननन साहू,राज कुमार गुप्ता,प्रदीप गांधी,सुनील पाटुकार, दानिश समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे*
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कालपी में NHI कर्मियों का कथित गुंडाराज, ट्रक चालक से अभद्रता पर हंगामा नगर में गुरुवार शाम उस समय माहौल गरमा गया जब NHI से जुड़े कुछ कर्मियों पर एक ट्रक चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी उतार रहा था, तभी वहां पहुंचे NHI के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने चालक के साथ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पीड़ित चालक द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की बात भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    कालपी में NHI कर्मियों का कथित गुंडाराज, ट्रक चालक से अभद्रता पर हंगामा
नगर में गुरुवार शाम उस समय माहौल गरमा गया जब NHI से जुड़े कुछ कर्मियों पर एक ट्रक चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी उतार रहा था, तभी वहां पहुंचे NHI के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने चालक के साथ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पीड़ित चालक द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की बात भी सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग: भोगनीपुर में युवक की मौत से बवाल, 2 दिन तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा परिवार कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक युवक मोनू कुशवाहा की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि युवक के साथ कुछ समय पहले मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। लंबे इलाज के बाद आखिरकार उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ गुस्से की लहर दौड़ गई। मृतक के घर पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसी के चलते शव दो दिनों तक घर के बाहर रखा रहा, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी अकबरपुर मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन भी पूरे क्षेत्र में सतर्क नजर आ रहा है। फिलहाल पूरे मामले ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है और हर किसी की नजर अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    3
    ब्रेकिंग: भोगनीपुर में युवक की मौत से बवाल, 2 दिन तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा परिवार
कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक युवक मोनू कुशवाहा की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि युवक के साथ कुछ समय पहले मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। लंबे इलाज के बाद आखिरकार उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ गुस्से की लहर दौड़ गई।
मृतक के घर पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसी के चलते शव दो दिनों तक घर के बाहर रखा रहा, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी अकबरपुर मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन भी पूरे क्षेत्र में सतर्क नजर आ रहा है।
फिलहाल पूरे मामले ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है और हर किसी की नजर अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    19 hrs ago
  • कालपी में मिठाई की दुकान पर छापा, सिर्फ ढोकला का सैंपल लेकर लौटी टीम, उठे सवाल कालपी (जालौन) मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के दुर्गा मंदिर के सामने स्थित गबद्दे मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान और निर्माण स्थल की साफ-सफाई का निरीक्षण किया, लेकिन केवल ढोकला का ही सैंपल लेकर वापस लौट गई, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोपहर करीब एक बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय और फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। शिकायत में आरोप था कि दुकान पर कृत्रिम सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है और खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। शिकायतकर्ता ने रंग-बिरंगी मिठाइयों और नमकीन समेत सभी वस्तुओं की सैंपलिंग की मांग की थी। इसके बावजूद टीम ने केवल ढोकला का नमूना लेकर कार्रवाई सीमित कर दी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदार का पक्ष लेते हुए कहा कि सिर्फ शिकायत के आधार पर सभी खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करना व्यावहारिक नहीं है। उनका यह बयान मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों को रास नहीं आया। सूत्रों का आरोप है कि होली के बाद क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों से बड़े पैमाने पर वसूली की गई थी, जिसका असर इस कार्रवाई में भी देखने को मिला। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। फिलहाल इस कार्रवाई ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि यदि शिकायत गंभीर थी तो सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच होनी चाहिए थी, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत से हो रहे संभावित खिलवाड़ पर पूरी तरह रोक लग सके।
    3
    कालपी में मिठाई की दुकान पर छापा, सिर्फ ढोकला का सैंपल लेकर लौटी टीम, उठे सवाल
कालपी (जालौन)
मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के दुर्गा मंदिर के सामने स्थित गबद्दे मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान और निर्माण स्थल की साफ-सफाई का निरीक्षण किया, लेकिन केवल ढोकला का ही सैंपल लेकर वापस लौट गई, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दोपहर करीब एक बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय और फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
शिकायत में आरोप था कि दुकान पर कृत्रिम सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है और खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। शिकायतकर्ता ने रंग-बिरंगी मिठाइयों और नमकीन समेत सभी वस्तुओं की सैंपलिंग की मांग की थी। इसके बावजूद टीम ने केवल ढोकला का नमूना लेकर कार्रवाई सीमित कर दी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदार का पक्ष लेते हुए कहा कि सिर्फ शिकायत के आधार पर सभी खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करना व्यावहारिक नहीं है। उनका यह बयान मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों को रास नहीं आया।
सूत्रों का आरोप है कि होली के बाद क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों से बड़े पैमाने पर वसूली की गई थी, जिसका असर इस कार्रवाई में भी देखने को मिला। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
फिलहाल इस कार्रवाई ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि यदि शिकायत गंभीर थी तो सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच होनी चाहिए थी, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत से हो रहे संभावित खिलवाड़ पर पूरी तरह रोक लग सके।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके तीमारदारों में भी भय व्याप्त है। ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
    4
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं।
गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके तीमारदारों में भी भय व्याप्त है।
ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद कानपुर देहात अजय कुमार श्रीवास्तव एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी जनपद कानपुर देहात अविनाश चतुर्वेदी की उपस्थिती में रिजर्व पुलिस लाइन्स कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य GST चोरी से संबंधित मामलों की विवेचना को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना था। कार्यक्रम में विवेचकों को गिरफ्तारी मेमो, व्यक्तिगत मेमो तथा जमानत प्रार्थना पत्रों के 19 बिन्दुओं के मानक प्रारूपों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, इन प्रारूपों को मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद को प्रेषित किए जाने वाले सम्पूर्ण अभिलेख, सूचना एवं प्रस्तरवार आख्या तैयार करने की प्रक्रिया पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में जी0एस0टी0 से जुड़े जटिल आर्थिक अपराधों की जांच, सबूत संकलन, दस्तावेजीकरण तथा न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतीकरण की तकनीकों पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम से विवेचक अधिकारी भविष्य में GST चोरी के मामलों में अधिक सटीक, समयबद्ध एवं कानूनसम्मत विवेचना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद कानपुर देहात अजय कुमार श्रीवास्तव एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी जनपद कानपुर देहात अविनाश चतुर्वेदी द्वारा व्याख्यान एवं इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए, जिसमें वास्तविक मामलों के उदाहरणों के माध्यम से प्रारूपों का उपयोग समझाया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पुलिस की क्षमता वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आर्थिक अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी तथा विवेचकगण उपस्थित रहे।
    1
    पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद कानपुर देहात अजय कुमार श्रीवास्तव एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी जनपद कानपुर देहात अविनाश चतुर्वेदी की उपस्थिती में रिजर्व पुलिस लाइन्स कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य GST चोरी से संबंधित मामलों की विवेचना को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना था। कार्यक्रम में विवेचकों को गिरफ्तारी मेमो, व्यक्तिगत मेमो तथा जमानत प्रार्थना पत्रों के 19 बिन्दुओं के मानक प्रारूपों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, इन प्रारूपों को मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद को प्रेषित किए जाने वाले सम्पूर्ण अभिलेख, सूचना एवं प्रस्तरवार आख्या तैयार करने की प्रक्रिया पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में जी0एस0टी0 से जुड़े जटिल आर्थिक अपराधों की जांच, सबूत संकलन, दस्तावेजीकरण तथा न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतीकरण की तकनीकों पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम से विवेचक अधिकारी भविष्य में GST चोरी के मामलों में अधिक सटीक, समयबद्ध एवं कानूनसम्मत विवेचना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद कानपुर देहात अजय कुमार श्रीवास्तव एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी जनपद कानपुर देहात अविनाश चतुर्वेदी द्वारा व्याख्यान एवं इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए, जिसमें वास्तविक मामलों के उदाहरणों के माध्यम से प्रारूपों का उपयोग समझाया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पुलिस की क्षमता वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आर्थिक अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करेगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी तथा विवेचकगण उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.