logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बबेरू कस्बे के बबेरू ग्राम पंचायत भवन मे आज शनिवार की दोपहर बबेरू ग्रामीण के ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधान को बुलाया गया था, जिसमें करीब 15 ग्राम पंचायत सदस्य बैठक पर पहुंचे, लेकिन ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा बैठक पर उपस्थित नहीं हुई, जिसमें जिसमें दोपहर ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह की अध्यक्षता पर सदस्यों की बैठक की गई, जिसमें सदस्यों ने आरोप लगाया की कभी भी ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक में प्रधान उपस्थित नहीं होती हैं, यहां तक की राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस में भी शामिल नहीं हुई, और जो भी विकास कार्यों की फाइलें थी वह भी बैठक पर नहीं दिखाई जाती, वही ग्राम पंचायत सदस्य राकेश पटेल ने बताया कि 5 साल पूरे हो रहे हैं लेकिन अभी तक सभी सदस्यों का जो ₹100 बैठक का मानदेय दिया जाता है, वह भी नहीं दिया गया, अगर मान दे की बात करते हैं तो ग्राम प्रधान 50% कमीशन मांगती हैं। वहीं बिना बैठक के विकास कार्य कैसे कर लिए जाते हैं, यही समझ में नहीं आता, जिसमें सभी ग्राम पंचायत सदस्यों ने कहां की कि जब हमको किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाती, और ना ही हमको बुलाया जाता, इससे अच्छा हम सभी लोग शपथ पत्र के साथ है इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। बैठक में राकेश पटेल,अजय कुमार ,सुधीर कुमार, महेश वर्मा, प्रीति देवी, दीपा देवी, बृजेश कुमार, श्याम बाबू, रामलखन, उषा देवी, रविकांत सहित ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे। वहीं पिछले दिनों बबेरू ग्रामीण कि ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा ने चित्रकूट धाम मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है की, ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह 30% भुगतान के नाम पर कमिशन की बात करती हैं, और कहती है कि जब तक 30% कमीशन नहीं दिया जाएगा, तो भुगतान मैं नहीं करूंगी।

14 hrs ago
user_JSB NEWS UP
JSB NEWS UP
पत्रकारिता Baberu, Banda•
14 hrs ago

बबेरू कस्बे के बबेरू ग्राम पंचायत भवन मे आज शनिवार की दोपहर बबेरू ग्रामीण के ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधान को बुलाया गया था, जिसमें करीब 15 ग्राम पंचायत सदस्य बैठक पर पहुंचे, लेकिन ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा बैठक पर उपस्थित नहीं हुई, जिसमें जिसमें दोपहर ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह की अध्यक्षता पर सदस्यों की बैठक की गई, जिसमें सदस्यों ने आरोप लगाया की कभी भी ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक में प्रधान उपस्थित नहीं होती हैं, यहां तक की राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस में भी शामिल नहीं हुई, और जो भी विकास कार्यों की फाइलें थी वह भी बैठक पर नहीं दिखाई जाती, वही ग्राम पंचायत सदस्य राकेश पटेल ने बताया कि 5 साल पूरे हो रहे हैं लेकिन अभी तक सभी सदस्यों का जो ₹100 बैठक का मानदेय दिया जाता है, वह भी नहीं दिया गया, अगर मान दे की बात करते हैं तो ग्राम प्रधान 50% कमीशन मांगती हैं। वहीं बिना बैठक के विकास कार्य कैसे कर लिए जाते हैं, यही समझ में नहीं आता, जिसमें सभी ग्राम पंचायत सदस्यों ने कहां की कि जब हमको किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाती, और ना ही हमको बुलाया जाता, इससे अच्छा हम सभी लोग शपथ पत्र के साथ है इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। बैठक में राकेश पटेल,अजय कुमार ,सुधीर कुमार, महेश वर्मा, प्रीति देवी, दीपा देवी, बृजेश कुमार, श्याम बाबू, रामलखन, उषा देवी, रविकांत सहित ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे। वहीं पिछले दिनों बबेरू ग्रामीण कि ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा ने चित्रकूट धाम मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है की, ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह 30% भुगतान के नाम पर कमिशन की बात करती हैं, और कहती है कि जब तक 30% कमीशन नहीं दिया जाएगा, तो भुगतान मैं नहीं करूंगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संकल्प और आराधना इंडेन गैस एजेंसी का किया निरीक्षण आराधना गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं ने समय पर गैस न मिलने व टोकन में गड़बड़ी की शिकायत की,प्रशासन ने शुरू की जांच।
    1
    संकल्प और आराधना इंडेन गैस एजेंसी का किया निरीक्षण आराधना गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं ने समय पर गैस न मिलने व टोकन में गड़बड़ी की
शिकायत की,प्रशासन ने शुरू की जांच।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​फतेहपुर | रविवार, 15 मार्च 2026 ​गाजीपुर (फतेहपुर)। जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक तरफ नशे में धुत दबंग ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ सरेआम बदसलूकी की, वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस ने न्याय देने के बजाय शिकायतकर्ता परिवार के ही 5 सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ​क्या है पूरी घटना? ​प्राप्त विवरण के अनुसार, शनिवार (14 मार्च) की रात बिझौली निवासी संदीप तिवारी अत्यधिक नशे की हालत में प्रदीप शुक्ला के घर में घुस गया। आरोप है कि संदीप ने घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्रता की। जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपी ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी संदीप भारी नशे की स्थिति में पाया गया। ​मदद मांगने वालों पर ही गिरी गाज ​हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय, शिकायत करने वाले शुक्ला पक्ष के लोगों को ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में विकास शुक्ला, विनोद शुक्ला, अभय शुक्ला, सुभाष शुक्ला और कल्लू शुक्ला के विरुद्ध आनन-फानन में एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ​ग्रामीणों में उबाल, उठ रहे सवाल ​क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर पुलिस ने वास्तविक अपराधी को संरक्षण क्यों दिया? घर की महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस का यह 'अजीबोगरीब' न्याय क्षेत्रवासियों के गले नहीं उतर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि "जब रक्षक ही भक्षक बन जाए और अपराधियों के बजाय पीड़ितों को दंडित किया जाए, तो जनता न्याय की गुहार कहां लगाए?" ​उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग ​शुक्ला परिवार की महिलाओं ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच और बेगुनाह सदस्यों की रिहाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि क्या जिले के आला अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप कर खाकी की धूमिल होती छवि को बचाते हैं या न्याय यूं ही फाइलों में दबा रहेगा। ​नोट: इस खबर के प्रकाशित होने के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के प्रति अविश्वास बढ़ा है। विभाग की ओर से अभी तक इस 'एकतरफा' कार्रवाई पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।
    1
    #Apkiawajdigital
​फतेहपुर | रविवार, 15 मार्च 2026
​गाजीपुर (फतेहपुर)। जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक तरफ नशे में धुत दबंग ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ सरेआम बदसलूकी की, वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस ने न्याय देने के बजाय शिकायतकर्ता परिवार के ही 5 सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
​क्या है पूरी घटना?
​प्राप्त विवरण के अनुसार, शनिवार (14 मार्च) की रात बिझौली निवासी संदीप तिवारी अत्यधिक नशे की हालत में प्रदीप शुक्ला के घर में घुस गया। आरोप है कि संदीप ने घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्रता की। जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपी ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी संदीप भारी नशे की स्थिति में पाया गया।
​मदद मांगने वालों पर ही गिरी गाज
​हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय, शिकायत करने वाले शुक्ला पक्ष के लोगों को ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में विकास शुक्ला, विनोद शुक्ला, अभय शुक्ला, सुभाष शुक्ला और कल्लू शुक्ला के विरुद्ध आनन-फानन में एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
​ग्रामीणों में उबाल, उठ रहे सवाल
​क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर पुलिस ने वास्तविक अपराधी को संरक्षण क्यों दिया? घर की महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस का यह 'अजीबोगरीब' न्याय क्षेत्रवासियों के गले नहीं उतर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि "जब रक्षक ही भक्षक बन जाए और अपराधियों के बजाय पीड़ितों को दंडित किया जाए, तो जनता न्याय की गुहार कहां लगाए?"
​उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग
​शुक्ला परिवार की महिलाओं ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच और बेगुनाह सदस्यों की रिहाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि क्या जिले के आला अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप कर खाकी की धूमिल होती छवि को बचाते हैं या न्याय यूं ही फाइलों में दबा रहेगा।
​नोट: इस खबर के प्रकाशित होने के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के प्रति अविश्वास बढ़ा है। विभाग की ओर से अभी तक इस 'एकतरफा' कार्रवाई पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांदा में सपा ने मनाई मान्यवर काशीराम की 92वीं जयंती, दलित-वंचित समाज के अधिकारों पर दिया जोर यूपी बांदा के निजामी पैलेस में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन समाज के महानायक मान्यवर काशीराम की 92वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के युवा क्रांतिकारी अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व MLC तिलक चंद अहिरवार और मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष और दलित-वंचित समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में कृष्णा देवी पटेल, उमेश यादव, प्रमोद गुप्ता राजा, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी, किरण यादव, रजनी यादव समेत सैकड़ों की संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बांदा में सपा ने मनाई मान्यवर काशीराम की 92वीं जयंती, दलित-वंचित समाज के अधिकारों पर दिया जोर
यूपी बांदा के निजामी पैलेस में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन समाज के महानायक मान्यवर काशीराम की 92वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के युवा क्रांतिकारी अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व MLC तिलक चंद अहिरवार और मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार रहे।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष और दलित-वंचित समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में कृष्णा देवी पटेल, उमेश यादव, प्रमोद गुप्ता राजा, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी, किरण यादव, रजनी यादव समेत सैकड़ों की संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Part time me work karna hai to Whatsapp me yes type Kare 👉 8795700616
    1
    Part time me work karna hai to Whatsapp me yes type Kare 👉 8795700616
    user_Shyamu Kumar varma
    Shyamu Kumar varma
    Grain Shop अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हरीश अब दिल्ली एम्स पहुंच गए हैं। यहां उनके लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाए जाएंगे और उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाएगी। इस देश में कोई भी हरीश को ठीक नहीं कर पाया। उन मां–बाप के लिए बेहद भावुक पल था, जब वो हरीश को आखिरी विदाई दे रहे थे। उन्हें पता था कि हरीश अब कभी उठ खड़े नहीं हो सकते, फिर भी वो 13 साल तक बेड पर उसकी सेवा करते रहे।
    1
    हरीश अब दिल्ली एम्स पहुंच गए हैं। यहां उनके लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाए जाएंगे और उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाएगी। इस देश में कोई भी हरीश को ठीक नहीं कर पाया।
उन मां–बाप के लिए बेहद भावुक पल था, जब वो हरीश को आखिरी विदाई दे रहे थे। उन्हें पता था कि हरीश अब कभी उठ खड़े नहीं हो सकते, फिर भी वो 13 साल तक बेड पर उसकी सेवा करते रहे।
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम घुरैया में काशी प्रसाद घोष के मकान में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर में बंधी एक भैंस, एक पड़ा और दो बकरियां जलकर खाक हो गईं। साथ ही घर में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    1
    झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम घुरैया में काशी प्रसाद घोष के मकान में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर में बंधी एक भैंस, एक पड़ा और दो बकरियां जलकर खाक हो गईं। साथ ही घर में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मा.कांशीराम जी की जयंती पर सपा के द्वारा बहुजन समाज/ पीडीए दिवस समारोह का हुआ आयोजन।
    1
    मा.कांशीराम जी की जयंती पर सपा के द्वारा बहुजन समाज/ पीडीए दिवस समारोह का हुआ आयोजन।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​बड़वानी | शुक्रवार, 13 मार्च 2026 ​बड़वानी (ब्यूरो): शादियों के सीजन में रसोई गैस की बढ़ती मांग और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच बड़वानी की जिला कलेक्टर जयती सिंह ने एक सख्त और व्यावहारिक रुख अपनाया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में गैस एजेंसियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है, बशर्ते उसका प्रबंधन सही ढंग से किया जाए। ​वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर ​कलेक्टर जयती सिंह ने सुझाव दिया कि बड़े आयोजनों और शादियों में जहां भारी मात्रा में ईंधन की खपत होती है, वहां केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर रहने के बजाय इंडक्शन चूल्हों और डीजल भट्टियों के उपयोग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल गैस सिलेंडरों पर दबाव कम होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सुविधा होगी। ​रोटी-पराठे और ईंधन की बचत ​चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई कि जिन व्यंजनों (जैसे तंदूरी रोटी या पराठे) को बनाने में अधिक समय और ईंधन लगता है, उनके स्थान पर कम ईंधन खपत वाले विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के छोटे बदलावों से शादियों के सीजन में होने वाली गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सकती है। ​कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई ​कलेक्टर ने गैस वितरकों को कड़ी चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस वितरण केंद्रों पर नियमित जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को निर्धारित दर पर ही सिलेंडर मिले। ​कलेक्टर का संदेश: ​"जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति पर्याप्त है। बस हमें इसके विवेकपूर्ण उपयोग और बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है ताकि शादियों के सीजन में किसी भी परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े।"
    1
    #Apkiawajdigital
​बड़वानी | शुक्रवार, 13 मार्च 2026
​बड़वानी (ब्यूरो): शादियों के सीजन में रसोई गैस की बढ़ती मांग और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच बड़वानी की जिला कलेक्टर जयती सिंह ने एक सख्त और व्यावहारिक रुख अपनाया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में गैस एजेंसियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है, बशर्ते उसका प्रबंधन सही ढंग से किया जाए।
​वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर
​कलेक्टर जयती सिंह ने सुझाव दिया कि बड़े आयोजनों और शादियों में जहां भारी मात्रा में ईंधन की खपत होती है, वहां केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर रहने के बजाय इंडक्शन चूल्हों और डीजल भट्टियों के उपयोग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल गैस सिलेंडरों पर दबाव कम होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सुविधा होगी।
​रोटी-पराठे और ईंधन की बचत
​चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई कि जिन व्यंजनों (जैसे तंदूरी रोटी या पराठे) को बनाने में अधिक समय और ईंधन लगता है, उनके स्थान पर कम ईंधन खपत वाले विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के छोटे बदलावों से शादियों के सीजन में होने वाली गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सकती है।
​कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
​कलेक्टर ने गैस वितरकों को कड़ी चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस वितरण केंद्रों पर नियमित जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को निर्धारित दर पर ही सिलेंडर मिले।
​कलेक्टर का संदेश:
​"जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति पर्याप्त है। बस हमें इसके विवेकपूर्ण उपयोग और बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है ताकि शादियों के सीजन में किसी भी परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े।"
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांदा जिले की गौरी कला गांव में साले के जीजा ने अपने जीजा के साथ लगाई आग जसपुरा की पुलिस सुन नहीं रही बात सब लोगों तक वीडियो बनाने पहुंचाइए सहायता कीजिए अगर कोई अपनी राय दे सकता है तो अपनी राय दे और ज्यादा से ज्यादा शेयर करो कि लोगो तक ये बात पहुंचे अपराधी पक्छ/ जीजा का नामा__पंकज विश्वकर्मा जीजा के जीजा का नाम__कौशल किशोर
    2
    बांदा जिले की गौरी कला गांव में साले के जीजा ने अपने जीजा के साथ लगाई आग जसपुरा की पुलिस सुन नहीं रही बात सब लोगों तक वीडियो बनाने पहुंचाइए सहायता कीजिए अगर कोई अपनी राय दे सकता है तो अपनी राय दे और ज्यादा से ज्यादा शेयर करो कि लोगो तक ये बात पहुंचे 
अपराधी पक्छ/
जीजा का नामा__पंकज विश्वकर्मा 
जीजा के जीजा का नाम__कौशल किशोर
    user_Siddharth Vishwakarma
    Siddharth Vishwakarma
    पैलानी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.