Shuru
Apke Nagar Ki App…
18 फरवरी बुधवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार आबकारी नीति दो हजार छब्बीस सताइस में ड्राई डे सात से घटाकर चार किए जाने पर सियासत तेज हो गई है। खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार को सामाजिक सरोकारों की नहीं, बल्कि केवल शराब बिक्री से राजस्व बढ़ाने की चिंता है। उन्होंने होली, मुहर्रम और 30 जनवरी को ड्राई डे सूची से हटाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। देवांगन ने कहा कि विपक्ष में रहते समय शराबबंदी की बात करने वाली भाजपा सत्ता में आते ही शराब को बढ़ावा दे रही है। नीति पर पुनर्विचार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
18 फरवरी बुधवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार आबकारी नीति दो हजार छब्बीस सताइस में ड्राई डे सात से घटाकर चार किए जाने पर सियासत तेज हो गई है। खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार को सामाजिक सरोकारों की नहीं, बल्कि केवल शराब बिक्री से राजस्व बढ़ाने की चिंता है। उन्होंने होली, मुहर्रम और 30 जनवरी को ड्राई डे सूची से हटाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। देवांगन ने कहा कि विपक्ष में रहते समय शराबबंदी की बात करने वाली भाजपा सत्ता में आते ही शराब को बढ़ावा दे रही है। नीति पर पुनर्विचार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में एक दिवसीय स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रणय बघेल ने विद्यार्थियों को शासन की स्टार्टअप एवं एमएसएमई योजनाओं की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 40 छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।1
- भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास की गई, जहां आरोपी 52 पत्ती ताश के जरिए नगद राशि पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस के अनुसार, टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुले स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले, जबकि छह आरोपियों को पकड़ लिया गया।मौके से कुल ₹4,590 नगद और ताश की एक गड्डी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 265/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम : 1. कौशल पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट, सुपेला 2. रवि चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 3. अखिलेश चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 4. नागेश्वर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 5. मोह. आकीब, उम्र 26 वर्ष, निवासी फरीद नगर, सुपेला 6. संदीप सोनकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मार्केट, सुपेला1
- शेएर मार्किट मे निवेश के नाम पर धोखा धड़ी का मामला है जिसमे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है...1
- थाना मोहन नगर पुलिस की सफलता पकड़ाया होंडा एक्टिवा चोरी का आरोपी आरोपी को न्यायिक रिमांड भेजा गया उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केशव कोशले , प्रधान आरक्षक आर.कृष्ण कुमार कीमतें , आरक्षक राजेश साहू , आरक्षक सामूएल की अहम् भूमिका रही1
- गरीबों की गुमठी पर चालानी कार्रवाई करने वाली दुर्ग नगर निगम की अलका बाघमार सरकार धनवानो के अवैध कब्जे पर कब चलाएगी बुलडोजर। दुर्ग जिला के सबसे बड़े बाजार इंदिरा मार्केट के मध्य चौराहे पर ओम ज्वैलर्स द्वारा सड़क तक किया जा रहा अवैध कब्जा यातायात प्रभावित जिम्मेदार कौन..1
- Post by Rameshwar sahu1
- घनश्याम सिंह गुप्ता महाविद्यालय में बड़ी लापरवाही: प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को थमा दिया तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र जिले के लीड कॉलेज घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जहां 16 तारीख को आयोजित परीक्षा के दौरान प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र हल करने के लिए दे दिया गया। छात्रों ने जब प्रश्नपत्र देखा तो वे हैरान रह गए। उनका कहना है कि जो पेपर उन्हें दिया गया, वह उनके कोर्स का था ही नहीं। विद्यार्थियों ने तुरंत इसका विरोध किया, लेकिन परीक्षा कक्ष में मौजूद केंद्राध्यक्ष ने इसे “प्रश्नपत्र में त्रुटि का हवाला देते हुए छात्रों को वही पेपर हल करने के लिए कहा। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्होंने जिस विषय की तैयारी की थी, उसकी जगह उन्हें ऐसा प्रश्नपत्र थमा दिया गया जिसकी पढ़ाई उन्होंने की ही नहीं थी। मजबूरी में उन्हें वही पेपर हल करना पड़ा, जिससे अधिकांश छात्रों का परीक्षा प्रदर्शन प्रभावित हुआ।1
- 19 फरवरी गुरुवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार पशुधन विकास विभाग द्वारा 20 फरवरी 2 हजार 26, शुक्रवार को ग्राम समनापुर में जिला सह खण्ड स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी एवं मेला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। प्रदर्शनी में पशुपालकों को अपने उत्कृष्ट पशुधन के प्रदर्शन व प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दुग्धारू गाय, संकर बछिया, स्वस्थ बछड़ा, बैल जोड़ी, भैंस भैंसा, बकरी बकरा, शूवर तथा मुर्गी मुर्गा सहित विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। विभाग ने पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने और आयोजन पूर्व अपने पशुओं का अनिवार्य पंजीयन पशु चिकित्सालय साल्हेवारा में कराने की अपील की है। यह आयोजन पशुपालन को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।1