Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी के टोंगर रोड पर हुए दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो
पत्रकारहरी निवास साहू
शिवपुरी के टोंगर रोड पर हुए दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बताया जा रहा है कि बीती रात एक शख्स क्लीनिक में चोरी की नीयत से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी शटर में उसकी गर्दन फंस गई। वह पूरी रात वहीं फंसा रहा और खुद को छुड़ा नहीं सका। आज दोपहर जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद चोर को सुरक्षित बाहर निकाला।1
- Post by बल्लू धाकड़ Dhakad1
- शिवपुरी के नरवर सतनबाड़ा मार्ग पर टुकी गांव के पास अनियंत्रित आर्टिका गाड़ी से एक्सीडेंट सड़क पर लगभग 5 भैंसों की मौत देखें वीडियो1
- दतिया जिला अस्पताल की मेटरनिटी विंग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक प्रसूता ने कथित रूप से स्टाफ की अनुपस्थिति में वार्ड के भीतर ही बच्ची को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार, सुंदरपुरा निवासी आकाश अहिरवार अपनी 22 वर्षीय पत्नी मुस्कान को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे उन्हें मेटरनिटी वार्ड में भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप: कई बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर-नर्स परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को कई बार बुलाया, लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुंचा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वार्ड में मौजूद अन्य महिलाओं की मदद से प्रसूता ने वहीं बच्ची को जन्म दे दिया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर मेडिकल स्टाफ पहुंच जाता, तो इस तरह की स्थिति नहीं बनती। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हालांकि राहत की बात यह है कि जच्चा और नवजात बच्ची दोनों की हालत फिलहाल स्थिर और सुरक्षित बताई जा रही है। जांच के आदेश, कार्रवाई का आश्वासन मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन का पक्ष: “यह सामान्य घटना” वहीं, सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर ने लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि अस्पताल स्टाफ की कोई गलती नहीं है। उनके मुताबिक, प्रसूता को नियमित उपचार दिया जा रहा था। महिला बाथरूम गई थी और वापस बेड तक नहीं पहुंच पाई, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी डिलेवरी हो गई। उन्होंने इसे एक सामान्य घटना बताते हुए कहा कि जैसे ही डिलेवरी हुई, स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले में सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।1
- दतिया के भांडेर में टीईटी मामले को लेकर शिक्षकों का असंतोष अब सड़कों पर नजर आने लगा है। शनिवार शाम अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने नगर में रैली निकालकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने शनिवार शाम 06 बजे भांडेर तहसीलदार गेंदा लाल भारती को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल कराने की मांग की। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि टीईटी परीक्षा से जुड़े मामलों में अब तक स्पष्ट समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि यह आंदोलन उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई है। यदि जल्द ही सरकार और संबंधित विभाग द्वारा सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तर पर भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।1
- *झांसी। सरेराह छेड़खानी करने वाले बाइक सवारों पर जब चंडी बनकर टूटी महिला, दोनों बाइक सवार हाथ पैर जोड़ते हुए महिला का रौद्र रूप देख बाइक छोड़ कर भागे* यह घटना थाना नवाबाद क्षेत्र की बताई गई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है1
- Post by बल्लू धाकड़ Dhakad1
- *दतिया में दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद* *रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले; पुलिस ने संभाला मोर्चा* दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।1
- झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शस्त्र अधिनियम के 14 अभियोगों से संबंधित 14 अवैध शस्त्र, कारतूस एवं चाकू का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। वहीं, आबकारी अधिनियम के 29 अभियोगों में जब्त करीब 500 लीटर अवैध कच्ची व देशी शराब को भी नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी1