logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दतिया में दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद* *रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले; पुलिस ने संभाला मोर्चा* दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

13 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

*दतिया में दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद* *रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले; पुलिस ने संभाला मोर्चा* दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया जिला अस्पताल की मेटरनिटी विंग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक प्रसूता ने कथित रूप से स्टाफ की अनुपस्थिति में वार्ड के भीतर ही बच्ची को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार, सुंदरपुरा निवासी आकाश अहिरवार अपनी 22 वर्षीय पत्नी मुस्कान को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे उन्हें मेटरनिटी वार्ड में भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप: कई बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर-नर्स परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को कई बार बुलाया, लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुंचा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वार्ड में मौजूद अन्य महिलाओं की मदद से प्रसूता ने वहीं बच्ची को जन्म दे दिया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर मेडिकल स्टाफ पहुंच जाता, तो इस तरह की स्थिति नहीं बनती। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हालांकि राहत की बात यह है कि जच्चा और नवजात बच्ची दोनों की हालत फिलहाल स्थिर और सुरक्षित बताई जा रही है। जांच के आदेश, कार्रवाई का आश्वासन मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन का पक्ष: “यह सामान्य घटना” वहीं, सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर ने लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि अस्पताल स्टाफ की कोई गलती नहीं है। उनके मुताबिक, प्रसूता को नियमित उपचार दिया जा रहा था। महिला बाथरूम गई थी और वापस बेड तक नहीं पहुंच पाई, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी डिलेवरी हो गई। उन्होंने इसे एक सामान्य घटना बताते हुए कहा कि जैसे ही डिलेवरी हुई, स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले में सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
    1
    दतिया जिला अस्पताल की मेटरनिटी विंग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक प्रसूता ने कथित रूप से स्टाफ की अनुपस्थिति में वार्ड के भीतर ही बच्ची को जन्म दे दिया।
जानकारी के अनुसार, सुंदरपुरा निवासी आकाश अहिरवार अपनी 22 वर्षीय पत्नी मुस्कान को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे उन्हें मेटरनिटी वार्ड में भर्ती किया गया था।
परिजनों का आरोप: कई बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर-नर्स
परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को कई बार बुलाया, लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुंचा।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वार्ड में मौजूद अन्य महिलाओं की मदद से प्रसूता ने वहीं बच्ची को जन्म दे दिया।
परिजनों का कहना है कि अगर समय पर मेडिकल स्टाफ पहुंच जाता, तो इस तरह की स्थिति नहीं बनती। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
हालांकि राहत की बात यह है कि जच्चा और नवजात बच्ची दोनों की हालत फिलहाल स्थिर और सुरक्षित बताई जा रही है।
जांच के आदेश, कार्रवाई का आश्वासन
मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिविल सर्जन का पक्ष: “यह सामान्य घटना”
वहीं, सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर ने लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि अस्पताल स्टाफ की कोई गलती नहीं है।
उनके मुताबिक, प्रसूता को नियमित उपचार दिया जा रहा था। महिला बाथरूम गई थी और वापस बेड तक नहीं पहुंच पाई, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी डिलेवरी हो गई।
उन्होंने इसे एक सामान्य घटना बताते हुए कहा कि जैसे ही डिलेवरी हुई, स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
फिलहाल, इस पूरे मामले में सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दतिया के भांडेर में टीईटी मामले को लेकर शिक्षकों का असंतोष अब सड़कों पर नजर आने लगा है। शनिवार शाम अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने नगर में रैली निकालकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने शनिवार शाम 06 बजे भांडेर तहसीलदार गेंदा लाल भारती को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल कराने की मांग की। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि टीईटी परीक्षा से जुड़े मामलों में अब तक स्पष्ट समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि यह आंदोलन उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई है। यदि जल्द ही सरकार और संबंधित विभाग द्वारा सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तर पर भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    1
    दतिया के भांडेर में टीईटी मामले को लेकर शिक्षकों का असंतोष अब सड़कों पर नजर आने लगा है। शनिवार शाम अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने नगर में रैली निकालकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
इस दौरान शिक्षकों ने शनिवार शाम 06 बजे भांडेर तहसीलदार गेंदा लाल भारती को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल कराने की मांग की। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि टीईटी परीक्षा से जुड़े मामलों में अब तक स्पष्ट समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि यह आंदोलन उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई है। यदि जल्द ही सरकार और संबंधित विभाग द्वारा सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तर पर भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • #Datia: सेवढ़ा जनपद के ग्राम पचोखरा में दंगल का मैदान बना जंग का मैदान, पहलवानों के बीच जमकर चले लात-घूंसे #datia #police #NewsUpdate #viralreelsfacebook
    1
    #Datia: सेवढ़ा जनपद के ग्राम पचोखरा में दंगल का मैदान बना जंग का मैदान, पहलवानों के बीच जमकर चले लात-घूंसे
#datia #police #NewsUpdate #viralreelsfacebook
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Rahul Sharma
    1
    Post by Rahul Sharma
    user_Rahul Sharma
    Rahul Sharma
    Media company दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Speed News mp/स्पीड न्यूज एमपी
    1
    Post by Speed News mp/स्पीड न्यूज एमपी
    user_Speed News mp/स्पीड न्यूज एमपी
    Speed News mp/स्पीड न्यूज एमपी
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • झाँसी में गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या: घर के अंदर खींचकर वारदात की, शव कुएं में फेंका दो दरिंदों का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
    2
    झाँसी में गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या: घर के अंदर खींचकर वारदात की, शव कुएं में फेंका दो दरिंदों का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *दतिया में दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद* *रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले; पुलिस ने संभाला मोर्चा* दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
    1
    *दतिया में दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद*
*रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले; पुलिस ने संभाला मोर्चा*
दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।
थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.