Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
राजू काँकोरिया खण्डार
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
More news from Rajasthan and nearby areas
- सवाई माधोपुर । जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व यूएनएफपीए के संयुक्त तत्त्वावधान के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार जेमिनी द्वारा की गई। बैठक में सभी ब्लॉकों के बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, कार्यक्रम प्रबंधक तथा सहयोगी संस्था यूएनएफपीए प्रतिनिधि आदित्य तोमर उपस्थित रहे। राज्य स्तर से श्री सियाराम शर्मा, निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जयपुर भी उपस्थित रहे। बैठक मे परिवार नियोजन संकेतकों नसबंदी, आईयुसीडी, अंतरा इंजेक्शन एवं अन्य स्पेसिंग विधियों की लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा की गयी। कम प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान कर सुधार हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। प्रसवोत्तर परिवार नियोजन (PPIUCD एवं PPFP सेवाओं) को सुदृढ़ करने, गर्भनिरोधक साधनों की उपलब्धता एवं सप्लाई चेन प्रबंधन, इम्प्लांट (Implant) सेवाओं की शुरुआत एवं विस्तार के बारे मे चर्चा की गयी। जिला अस्पताल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीमा रानी मीना, डॉक्टर चेतराम मीना, डॉक्टर वीणा ने इंप्लांट निवेशन के बारे मे जानकारी प्रदान की। अंतरा-एससी (Antara-SC) के माध्यम से समुदाय स्तर पर सुलभ गर्भनिरोधक सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए सभी को निर्देशित किया गया कि वे स्वास्थ्य कर्मियों का समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित करें तथा इन नई सेवाओं के प्रति समुदाय में व्यापक जागरूकता बढ़ाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र दंपत्तियों को लाभान्वित किया जा सके। बैठक में मिशन परिवार विकास के अंतर्गत जिले में परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति, सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं पहुंच में सुधार करते हुए जिले के समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया गया।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- Post by Imran Hussein journalist1
- गंगापुर सिटी की पेयजल समस्या पर मंत्रियों ने ली संयुक्त बैठक, अगली बैठक गंगापुर सिटी में होगी सवाई माधोपुर। जिले में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर आज जलदाय विभाग में जलदाय मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने संयुक्त रूप से उच्चस्तरीय बैठक ली। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मानसिंह गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गंगापुर सिटी क्षेत्र में आ रही पेयजल समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। मंत्रियों ने गंदे पानी की आपूर्ति और अनियमित जल वितरण को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को पर्याप्त समय तक स्वच्छ पानी नहीं मिलना अत्यंत चिंताजनक है। दोनों मंत्रियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पाइपलाइन की नियमित जांच और मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें और आमजन को राहत प्रदान करें। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि अगली समीक्षा बैठक गंगापुर सिटी में आयोजित की जाएगी, जिससे क्षेत्र की स्थिति का मौके पर जाकर आकलन किया जा सके और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।1
- नादौती एस डी एम काजल मीणा सहित दो अन्य अधिकारी रिश्वत लेते हुए किये गिरफ्तार1
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर से खबर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी एवं कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा पहुंचे सवाई माधोपुर, आगामी गर्मी पेयजल समस्याओं को लेकर जनसुनवाई जलदाय मंत्री एवं कृषि मंत्री से सवाई माधोपुर वासियों को नई सौगातें मिलने की उम्मीद जिला कलेक्ट्रेट के पास पीएचईडी ऑफिस में उच्च अधिकारियों से दोनों मंत्री की वार्ता2
- Post by Noshad ahmad qureshi1