Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतापगढ़ के अनाम अहमद को मिली जिम्मेदारी प्रतापगढ़ ▪️ समाजवादी लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतापगढ़ के अनाम अहमद को मिली जिम्मेदारी। ▪️ अनाम अहमद को प्रदेश सचिव पद पर किया गया नामित। ▪️ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से हुआ मनोनयन। ▪️ प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर जारी हुआ मनोनयन पत्र। ▪️ अहमद नगर, सदर बाजार निवासी हैं अनाम अहमद। ▪️ संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने की जताई गई उम्मीद। ▪️ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का दिया गया निर्देश। ▪️ मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी, संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Salman Khan "Journalist"
समाजवादी लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतापगढ़ के अनाम अहमद को मिली जिम्मेदारी प्रतापगढ़ ▪️ समाजवादी लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतापगढ़ के अनाम अहमद को मिली जिम्मेदारी। ▪️ अनाम अहमद को प्रदेश सचिव पद पर किया गया नामित। ▪️ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से हुआ मनोनयन। ▪️ प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर जारी हुआ मनोनयन पत्र। ▪️ अहमद नगर, सदर बाजार निवासी हैं अनाम अहमद। ▪️ संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने की जताई गई उम्मीद। ▪️ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का दिया गया निर्देश। ▪️ मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी, संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी महराजगंज ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय शेषपुर समोधा पहुंचकर छात्रों से किया संवाद, सुनी समस्याएं रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विभिन्न मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर समोधा से संबंधित खबरों का संज्ञान लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी महराजगंज आयुष अग्रवाल को तत्काल विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने तथा छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर समोधा पहुंचकर विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया तथा छात्रों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों से उनकी दिनचर्या, अध्ययन व्यवस्था, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा उन्हें हो रही समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने के लिए मोटीवेट किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि विद्यालय में उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। संवाद के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रमुख रूप से विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या से अवगत कराया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर विद्युत आपूर्ति की समस्या का निराकरण करा दिया गया है। अब विद्यालय में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यालय प्रशासन को भी निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को अध्ययन एवं आवासीय व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। विद्यार्थियों की आवश्यक समस्याओं को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।3
- थाना कुण्डा क्षेत्र के शाहजमालपुर बार्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने प्रकरण के संबंध में -क्षेत्राधिकारी कुण्डा ने क्या कहा थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत शाहजमालपुर बार्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कर 01 पुलिसकर्मी को घायल करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार /अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में -क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस की बाइट-1
- प्रतापगढ़ में गुंडों के हौसले बुलंद, गुंडों को पुलिस का कोई खौफ नहीं प्रतापगढ़ जिले में गुंडो के हौसले बुलंद पुलिस का कोई खौफ नहीं। प्रतापगढ़ जिले में गुंडो के आतंक से सरेआम टेंपो ड्राइवर को मारपीट लहूलुहान कर दिया गया।अमेठी रोड बिहारगंज बाजार से सटे सेतापुर गांव के पास की घटना। टेंपो में सवारी बैठाने के बावजूद गुंडो ने टेंपो चालक को बुरी तरह मारा पीटा। टेंपो चालक बाबूगंज का रहने वाला है। टेंपो चालक को बुरी तरह घायल होने के कारण 108 नंबर बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया। 112 पुलिस आई थी पूछताछ किया गया। पूरा मामला बिहारगंज बाजार अंतू क्षेत्र का है1
- समाजवादी लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतापगढ़ के अनाम अहमद को मिली जिम्मेदारी प्रतापगढ़ ▪️ समाजवादी लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतापगढ़ के अनाम अहमद को मिली जिम्मेदारी। ▪️ अनाम अहमद को प्रदेश सचिव पद पर किया गया नामित। ▪️ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से हुआ मनोनयन। ▪️ प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर जारी हुआ मनोनयन पत्र। ▪️ अहमद नगर, सदर बाजार निवासी हैं अनाम अहमद। ▪️ संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने की जताई गई उम्मीद। ▪️ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का दिया गया निर्देश। ▪️ मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी, संगठन को मिलेगी नई मजबूती।1
- garam ugabhad post Mubarakpur Thana lalganj Raebareli Uttar Pradesh ugabhad lalganj Raebareli Uttar Pradesh me koi Vikas nahin ho raha hai ugabhad me Sahi RCC road bani hai Babbu Shukla ke darvaje se Ankit Savita ke ghar Tak Aaj Tak khadanja nahin lag Paya Hai vidhayak Dhirendra Singh khajur gaon ke Rahane Wale Hain vah bhi bol gaye the ab ki bar khajana lag jaega yahan aadami chunav Jeet jata hai uske bad kya nali sahi hai kya khadanja sahi hai kuchh bhi nahin dekhta hai sirf apna pocket ki meri pocket mein kitne paise Hain mere gaon ka nahin har jagah ka roll hai yah video jahan tak pahunchta hai please pahunchayen yahi ek rasta Hai आने-जाने ka is raste Se छोटे-छोटे bacche aate Hain snake 🐍 aadi nikalte Hain Pradhan se hamari gujarish hai vyavastha Ko jaldi se jaldi Sahi karaen1
- एसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया । परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये । निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आदि का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का परीक्षण करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेस में तैयार भोजन को ग्रहण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में आवश्यक भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता परखने के लिए एसपी ने स्वयं भोजन ग्रहण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में दंगा नियंत्रण एवं भीड़ नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता भी जांची। विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, सीओ लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।4
- पनियारी गाँव में बना अपशिष्ट प्रबंधन बदहाली का हुआ शिकार मांधाता ब्लॉक में लाखों की लागत से खड़ा ढांचा, जमीनी बदहाली ने खोली व्यवस्था की पोल कागजों में संचालन के दावों के बीच मौके की तस्वीरें पूछ रहीं तीखे सवाल प्रतापगढ़। गांवों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के नाम पर सरकार लगातार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। ग्राम पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनाए गए, लेकिन मांधाता ब्लॉक की पनियारी ग्राम सभा में इन दावों की जमीनी हकीकत सवालों के कठघरे में खड़ी है। जिस केंद्र का उद्देश्य गांव के कचरे का संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना था, उसकी बदहाली व्यवस्था की निगरानी पर ही सवाल उठा रही है। सरकारी योजनाओं में निर्माण पूरा होना सिर्फ पहला कदम है। असली सवाल है क्या केंद्र जमीन पर चल भी रहा है? अगर केंद्र नियमित रूप से संचालित है तो परिसर की यह हालत क्यों? अगर संचालन नहीं हो रहा तो सरकारी धन से तैयार इस ढांचे को यूं ही छोड़ने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या गांवों से नियमित कचरा यहां पहुंच रहा है? क्या गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण हो रहा है? क्या संचालन के नाम पर भुगतान किया गया? यदि हां, तो किसके सत्यापन पर? मामला केवल ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी बताकर खत्म नहीं किया जा सकता। ब्लॉक से लेकर जिला पंचायत राज विभाग तक निगरानी की पूरी कड़ी सवालों के घेरे में है। केंद्र का निर्माण कब हुआ, कितनी धनराशि खर्च हुई, किस एजेंसी ने कार्य कराया, संचालन पर कितना भुगतान हुआ और अधिकारियों ने आखिरी बार कब निरीक्षण किया इन सभी सवालों का रिकॉर्ड सामने आना चाहिए। अब जांच सिर्फ खानापूर्ति नहीं, जवाबदेही वाली हो। जरूरत है कि जिलाधिकारी स्तर से स्थलीय जांच और अभिलेखों का मिलान कराया जाए। भुगतान की पुष्टि मौके के काम से हो और संचालन के दावों की वास्तविकता जांची जाए।1