मौर व वहराडाड़ी में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत मौर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती गुड्डी देवी, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल यादव, कृष्ण मोहन चौहान, अरविंद कुमार, जय नारायण, अनिल कुमार, संत दयाल, सीताराम, जय हिंद, विजयी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। मौर में जयंती समारोह के उपरांत भीमराव अंबेडकर पार्क वहराडाड़ी में कार्यक्रम संपन्न किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला और जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा।
मौर व वहराडाड़ी में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत मौर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व
जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती गुड्डी देवी, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल यादव, कृष्ण मोहन चौहान, अरविंद कुमार, जय नारायण, अनिल कुमार, संत दयाल, सीताराम, जय हिंद, विजयी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र
पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। मौर में
जयंती समारोह के उपरांत भीमराव अंबेडकर पार्क वहराडाड़ी में कार्यक्रम संपन्न किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला और जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा।
- संतकबीरनगर, खलीलाबाद। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम पंचायत थवईपार में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद ने मुख्य रूप से भाग लेते हुए बाबा साहब को नमन किया और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण से हुई, जिसके बाद पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक बड़े भाई खेदन प्रसाद जी, अमृत चंद्र जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेमरियावा धर्मेंद्र कुमार जी, पूर्व प्रधान रत्नेश जी, डॉ. सुदामा प्रसाद जी, पूर्व प्रधान पूर्णमासी प्रसाद जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार जी, ओम प्रकाश जी, गुड्डू राणा, जगजीवन प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- हकीमपुर में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत हकीमपुर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व एवं समाज में समानता स्थापित करने के उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान राणा प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप , अजय रंजन, आदर्श कुमार, राजेंद्र प्रसाद, कपिल कुमार, सुरेश प्रसाद, कमलेश राजभर, नार्मल प्रसाद, अवधेश यादव, घनश्याम यादव, चन्द्रभान राजभर, देवीदिन राजभर, अम्बिका राजभर, रामदास, कैलाश कुमार, राजू कुमार, महेश कुमार, हीरालाल, राजेश कुमार, संदीप कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर युवाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। जय भीम के नारों से गूंजा पूरा हकीमपुर गांव।4
- आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना क्षेत्र में तैनात सभी पीआरबी वाहनों के कर्मचारियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि— सभी पीआरबी वाहन अपने-अपने निर्धारित संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कतापूर्वक उपस्थित रहें। क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों एवं थाना कंट्रोल रूम को दें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें। आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए सुरक्षा की भावना को मजबूत करें। सभी पीआरबी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।4
- खलीलाबाद में अंबेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस, गूंजे जय भीम के नारे खलीलाबाद में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग इस जुलूस में शामिल हुए और पूरे वातावरण को “जय भीम” के नारों से गुंजायमान कर दिया।1
- पैतृक जमीन के लिए दर-दर भटक रहा फौजी, रिश्तों में ही न्याय का संकट1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- मौर व वहराडाड़ी में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत मौर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती गुड्डी देवी, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल यादव, कृष्ण मोहन चौहान, अरविंद कुमार, जय नारायण, अनिल कुमार, संत दयाल, सीताराम, जय हिंद, विजयी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। मौर में जयंती समारोह के उपरांत भीमराव अंबेडकर पार्क वहराडाड़ी में कार्यक्रम संपन्न किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला और जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा।4