Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई के कछौना कोतवाली के परिसर में ही प्रतिनिधि की हुई पिटाई कछौना कोतवाली के गेट पर प्रधान प्रतिनिधि की पिटाई। कोतवाली परिषद के सामने इस घटना से स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे।
P D tiwari Journalist
हरदोई के कछौना कोतवाली के परिसर में ही प्रतिनिधि की हुई पिटाई कछौना कोतवाली के गेट पर प्रधान प्रतिनिधि की पिटाई। कोतवाली परिषद के सामने इस घटना से स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे।
More news from Hardoi and nearby areas
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ लखनऊ। राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता (AE) के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपने बाइकर्स ग्रुप के साथ राइडिंग कर रहा था। इसी दौरान जनेश्वर मिश्र पार्क के पास तेज रफ्तार के कारण दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बिजली विभाग के AE के बेटे के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।1
- कछौना कोतवाली के गेट पर प्रधान प्रतिनिधि की पिटाई। कोतवाली परिषद के सामने इस घटना से स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे।1
- 🚨 कारीगर भाइयों के लिए जरूरी जानकारी 🚨 अगर आप राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, CCTV इंस्टॉलेशन, AC रिपेयर, कैटरिंग, ड्राइवर, ट्रैवल्स या अन्य कोई काम करते हैं, तो अब काम की तलाश खत्म। Labour Addaa से जुड़ें और अपने शहर में घर बैठे काम के ऑर्डर पाएं। ✔ कोई मासिक शुल्क नहीं ✔ कोई कमीशन नहीं ✔ ग्राहक सीधे आपसे संपर्क करेगा ✔ पूरे जिले में काम करने का मौका अभी देखें कि आपके शहर में Labour Addaa उपलब्ध है या नहीं labouraddaa 📢 इस जानकारी को अपने कारीगर दोस्तों और ग्रुप में जरूर शेयर करें। #LabourAddaa #Karigar #Rozgar #AtmanirbharBharat #LocalService #IndianWorkers #SkillIndia #WorkOpportunity #Plumber #Electrician #Carpenter #Rajmistri #IndiaJobs #DigitalIndia1
- #Sidhauli #sitapur #ravikumarvlogs1
- Post by Manojkumar Singh1
- लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके हजरतगंज में शराब बिक्री को लेकर नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक देसी शराब ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री की जा रही है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ठेके पर सुबह निर्धारित समय से पहले ही ग्राहकों को शराब बेची जा रही थी। इतना ही नहीं, इस कथित अवैध बिक्री का खुलासा न हो, इसके लिए ठेके के सामने तिरपाल लगाकर अंदर होने वाली गतिविधियों को छिपाने की कोशिश भी की गई। वायरल वीडियो में भी यही दावा किया जा रहा है कि नियमों को दरकिनार कर खुलेआम शराब बेची जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह ठेका पुलिस चौकी से बेहद कम दूरी पर स्थित है, तो फिर आखिर इतनी बेखौफ तरीके से नियमों का उल्लंघन कैसे हो रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय से पहले शराब बिक्री की शिकायत सही है, तो यह न सिर्फ आबकारी नियमों का उल्लंघन है बल्कि पुलिस और संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है। क्या ठेकेदार के खिलाफ जांच होगी या मामला केवल वायरल वीडियो तक सीमित रह जाएगा? स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर समय से पहले शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।1
- हरियाणा के नूंह में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का ये रीयल सीन है। तीन दोस्त बाइक से पहुंचे और दो दोस्त किनारे चलते हुए रील बनवाने लगे। इनमें से एक रेडबुल पी रहा था। एक दोस्त वीडियो बना रहा था। पीछे से आए कैंटर ने तीनों को उड़ा दिया। एक युवक मोइन की मौत हो गई और बाकी दोनों घायल हैं।1
- लखनऊ। कल एसआई भर्ती का परीक्षा थी। जहाँ एक सुल्तानपुर से परीक्षा देने आई छात्रा ग़लत परीक्षा केंद्र पर पहुँच गई। जबकि जाना था सतरिख परीक्षा केंद्र बाराबंकी और लेकिन गलती से पहुँच गई जीआईसी परीक्षा केंद्र और सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि 10 मिनिट बाद परीक्षा केंद्र का गेट बन्द हो जाता। पुलिस ने बिना समय गवाए छात्रा को 112 डायल में बिठाया और समय के रहते परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।1