logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सैनिक की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस....... यूपी के हाथरस में थाना सादाबाद कोतवाली के मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक सवार हमलावरों के गोली मारकर भारतीय सेना के वर्कशॉप में तैनात सैनिक की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी।

2 hrs ago
user_Hari Singh Goutam
Hari Singh Goutam
Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सैनिक की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस....... यूपी के हाथरस में थाना सादाबाद कोतवाली के मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक सवार हमलावरों के गोली मारकर भारतीय सेना के वर्कशॉप में तैनात सैनिक की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में झगड़े के दौरान बीच-बचाव करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि मंगलवार रात्रि एक दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। इस दौरान घर में मौजूद महिला के साथ भी मारपीट की गई, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने घर के अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही लूटपाट करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना का कथित लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में झगड़े के दौरान बीच-बचाव करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि मंगलवार रात्रि एक दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। इस दौरान घर में मौजूद महिला के साथ भी मारपीट की गई, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने घर के अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही लूटपाट करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना का कथित लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_किशोर लवी
    किशोर लवी
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फरार चल रहे 8 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जिकसी कुल कीमत 2 लाख रुपये है। यह हत्या 5 फरवरी को थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में हाथरस-अलीगढ़ हाईवे स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद में गोली मारकर की गई थी। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 8 आरोपी अभी भी फरार हैं।
    1
    भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फरार चल रहे 8 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जिकसी कुल कीमत 2 लाख रुपये है। यह हत्या 5 फरवरी को थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में हाथरस-अलीगढ़ हाईवे स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद में गोली मारकर की गई थी। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 8 आरोपी अभी भी फरार हैं।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश मैनपुरी के सिरतपुर के प्राथमिक विद्यालय में आज राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को अल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई इसके बाद बच्चों को घबराहट व पेट दर्द की शिकायत हुई बच्चों को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की प्रारंभिक जांच कर इलाज शुरू कर दिया | सूचना मिलते ही मैनपुरी के जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों का हाल-चाल जाना उसके पश्चात उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें टैबलेट की एक्सपायरी डेट को लेकर उन्होंने कहा है कि यह जांच का विषय है और टैबलेट के बॉक्स मंगा लिए गए हैं अगर इस तरह की कोई लापरवाही हुई है तो कार्यवाही की जाएगी | Updated News-10/Feb/26-अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर फॉलो और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    1
    उत्तर प्रदेश मैनपुरी के सिरतपुर के प्राथमिक विद्यालय में आज राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को अल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई इसके बाद बच्चों को घबराहट व पेट दर्द की शिकायत हुई बच्चों को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की प्रारंभिक जांच कर इलाज शुरू कर दिया | सूचना मिलते ही मैनपुरी के जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों का हाल-चाल जाना उसके पश्चात उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें टैबलेट की एक्सपायरी डेट को लेकर उन्होंने कहा है कि यह जांच का विषय है और टैबलेट के बॉक्स मंगा लिए गए हैं अगर इस तरह की कोई लापरवाही हुई है तो कार्यवाही की जाएगी | 
Updated News-10/Feb/26-अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत 
चैनल को लाइक शेयर  फॉलो और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Mohit kumar
    3
    Post by Mohit kumar
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Om Hari Hospital & Trauma Center Agra Road Tundla (Firozabad) 283204
    1
    Om Hari Hospital & Trauma Center Agra Road Tundla (Firozabad) 283204
    user_Narendra Singh Chahar
    Narendra Singh Chahar
    Specialised Hospital टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हाथरस जनपद के थाना सिकन्द्राराऊ में सोमवार को मुकद्दमाती, लावारिस तथा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत दाखिल व सीज किए गए वाहनों की नीलामी कराई गई। इस नीलामी से कुल चार लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जिसे नियमानुसार सरकारी कोषागार में जमा कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद के समस्त थानों में लंबे समय से खड़े मुकद्दमाती एवं लावारिस वाहनों का शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की अध्यक्षता में गठित टीम ने नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया। नीलामी में कुल 57 वाहनों को शामिल किया गया, जिनमें दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहन सम्मिलित थे। प्रक्रिया में लगभग 50 ठेकेदारों ने भाग लिया और खुले तौर पर बोली लगाई गई। नीलामी के दौरान सबसे अधिक बोली ठेकेदार मुदस्सिर कुरैशी द्वारा लगाई गई, जिन्होंने ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की बोली प्रस्तुत की। अधिकतम बोली होने के कारण नीलामी उनके पक्ष में पूर्ण की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की नीलामी से न केवल थानों में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों का निस्तारण होता है, बल्कि सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होती है। साथ ही थाना परिसरों में स्थान की समस्या भी दूर होती है। नीलामी प्रक्रिया को पूरी तरह नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।
    1
    हाथरस जनपद के थाना सिकन्द्राराऊ में सोमवार को मुकद्दमाती, लावारिस तथा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत दाखिल व सीज किए गए वाहनों की नीलामी कराई गई। इस नीलामी से कुल चार लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जिसे नियमानुसार सरकारी कोषागार में जमा कराया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद के समस्त थानों में लंबे समय से खड़े मुकद्दमाती एवं लावारिस वाहनों का शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की अध्यक्षता में गठित टीम ने नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया।
नीलामी में कुल 57 वाहनों को शामिल किया गया, जिनमें दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहन सम्मिलित थे। प्रक्रिया में लगभग 50 ठेकेदारों ने भाग लिया और खुले तौर पर बोली लगाई गई। नीलामी के दौरान सबसे अधिक बोली ठेकेदार मुदस्सिर कुरैशी द्वारा लगाई गई, जिन्होंने ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की बोली प्रस्तुत की। अधिकतम बोली होने के कारण नीलामी उनके पक्ष में पूर्ण की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की नीलामी से न केवल थानों में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों का निस्तारण होता है, बल्कि सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होती है। साथ ही थाना परिसरों में स्थान की समस्या भी दूर होती है। नीलामी प्रक्रिया को पूरी तरह नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Mohit kumar
    3
    Post by Mohit kumar
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में एक शातिर चोर ऊंचाई पर लटकी बिजली की तार का सहारा लेकर घर में घुसता नजर आ रहा है। हैरत की बात यह है कि आरोपी बिना डरे तार पकड़कर संतुलन बनाता है और कुछ ही सेकंड में घर के अंदर प्रवेश कर जाता है। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई, लेकिन अब तक इस घटना के स्थान, तारीख और आरोपी की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। साथ ही पुलिस कार्रवाई को लेकर भी कोई प्रमाणिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे यह वीडियो और ज्यादा रहस्यमयी बन गया है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अगर इस तरह कोई आसानी से बिजली की तार के सहारे घर में घुस सकता है, तो यह गंभीर लापरवाही का संकेत है। वहीं कुछ लोग इसे “फिल्मी सीन” बताते हुए चोर की हिम्मत पर भी हैरानी जता रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। सच क्या है और यह घटना कहां की है, इसका खुलासा होना अभी बाकी है — लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो ने लोगों को अपनी घर की सुरक्षा पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
    1
    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में एक शातिर चोर ऊंचाई पर लटकी बिजली की तार का सहारा लेकर घर में घुसता नजर आ रहा है। हैरत की बात यह है कि आरोपी बिना डरे तार पकड़कर संतुलन बनाता है और कुछ ही सेकंड में घर के अंदर प्रवेश कर जाता है।
पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई, लेकिन अब तक इस घटना के स्थान, तारीख और आरोपी की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। साथ ही पुलिस कार्रवाई को लेकर भी कोई प्रमाणिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे यह वीडियो और ज्यादा रहस्यमयी बन गया है।
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अगर इस तरह कोई आसानी से बिजली की तार के सहारे घर में घुस सकता है, तो यह गंभीर लापरवाही का संकेत है। वहीं कुछ लोग इसे “फिल्मी सीन” बताते हुए चोर की हिम्मत पर भी हैरानी जता रहे हैं।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। सच क्या है और यह घटना कहां की है, इसका खुलासा होना अभी बाकी है — लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो ने लोगों को अपनी घर की सुरक्षा पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • फिरोजाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया नगला भाऊ में मंगलवार रात बड़ा हादसा टल गया। आईबी ग्लास फैक्ट्री के सामने लगे ट्रांसफार्मर के नीचे पड़े कचरे में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
    1
    फिरोजाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया नगला भाऊ में मंगलवार रात बड़ा हादसा टल गया।
आईबी ग्लास फैक्ट्री के सामने लगे ट्रांसफार्मर के नीचे पड़े कचरे में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.