logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी स्थित बूथ संख्या 243 पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर पूर्व सांसद जौनापुरिया ने कहा कि 'मन की बात' समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम में पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, पुरुषोत्तम दाधीच, रामावतार गुर्जर, पूर्व सरपंच छोटू शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

9 hrs ago
user_Sandeep Gupta
Sandeep Gupta
उनियारा, टोंक, राजस्थान•
9 hrs ago
1dd97589-9159-4aba-99b0-381f5adda190
9472e72d-8d0a-4296-a313-5845b50550a4
2173372c-c41c-46fc-84f1-39b850a24120

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी स्थित बूथ संख्या 243 पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर पूर्व सांसद जौनापुरिया ने कहा कि 'मन की बात' समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम में पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, पुरुषोत्तम दाधीच, रामावतार गुर्जर, पूर्व सरपंच छोटू शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी स्थित बूथ संख्या 243 पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर पूर्व सांसद जौनापुरिया ने कहा कि 'मन की बात' समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम में पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, पुरुषोत्तम दाधीच, रामावतार गुर्जर, पूर्व सरपंच छोटू शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
    4
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी स्थित बूथ संख्या 243 पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

इस अवसर पर पूर्व सांसद जौनापुरिया ने कहा कि 'मन की बात' समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम में पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, पुरुषोत्तम दाधीच, रामावतार गुर्जर, पूर्व सरपंच छोटू शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सवाई माधोपुर पुलिस लाइन में सेवारत कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा का रविवार को हार्ट अटैक आने से आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद घटना उस समय हुई जब वे सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा की तैयारी के तहत अपनी नियमित दौड़ और शारीरिक अभ्यास कर रहे थे। इस असामयिक निधन से पुलिस विभाग और उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। कोतवाली थाना अधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि गंभीरा गांव के मूल निवासी कुंजीलाल मीणा इन दिनों एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। रविवार सुबह अपनी दौड़ पूरी करने के बाद वे व्यायाम कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उनके साथ मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद, कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहाँ पुलिस अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की गई। इसके उपरांत, पुलिस ने दिवंगत कांस्टेबल को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी और उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया। बाद में उनके पैतृक गाँव में भी राजकीय सम्मान के साथ ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में पुलिस अधिकारियों, जवानों, परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कुंजीलाल मीणा के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त है।
    1
    सवाई माधोपुर पुलिस लाइन में सेवारत कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा का रविवार को हार्ट अटैक आने से आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद घटना उस समय हुई जब वे सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा की तैयारी के तहत अपनी नियमित दौड़ और शारीरिक अभ्यास कर रहे थे। इस असामयिक निधन से पुलिस विभाग और उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

कोतवाली थाना अधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि गंभीरा गांव के मूल निवासी कुंजीलाल मीणा इन दिनों एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। रविवार सुबह अपनी दौड़ पूरी करने के बाद वे व्यायाम कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उनके साथ मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद, कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहाँ पुलिस अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की गई। इसके उपरांत, पुलिस ने दिवंगत कांस्टेबल को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी और उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया। बाद में उनके पैतृक गाँव में भी राजकीय सम्मान के साथ ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में पुलिस अधिकारियों, जवानों, परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कुंजीलाल मीणा के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त है।
    user_नरेन्द्र शर्मा
    नरेन्द्र शर्मा
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान, जिला टोंक के तत्वावधान में पांचवां सर्व माली समाज जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 आज रविवार को सुबह 10 बजे दूनी स्थित ओम पैराडाइज में आयोजित होगा। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी होंगे। समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसमें मंच सज्जा, अतिथि स्वागत, पंजीयन, बैठक व्यवस्था और सम्मान समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कार्यक्रम में टोंक जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। संस्थान के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, प्रतिभा, सामाजिक एकता और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्थान द्वारा पूर्व में आयोजित राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोहों को समाज का भरपूर सहयोग और अभूतपूर्व सफलता मिली है, और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष के पंचम जिला स्तरीय समारोह को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप दिया गया है। समारोह में माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा सत्र 2025-26 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, बी.टेक., एम.टेक., सीए, सीएस, एमबीबीएस, बीएएमएस, पीएचडी सहित विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त प्रतिभाओं, समाज के भामाशाहों, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजजनों तथा नवनियुक्त जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस समारोह में टोंक जिले के अलावा अन्य जिलों में निवासरत माली समाज की प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इसे समाज की एकता, शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान का महत्वपूर्ण मंच बताते हुए अधिकाधिक संख्या में समाजबंधुओं से सहभागिता निभाने का आह्वान किया है। समारोह में सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों की अनेक गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति भी रहेगी। संस्थान के संरक्षक प्रहलाद तलाईच एवं जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली ने समाज के सभी लोगों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है, और जोर दिया कि यह आयोजन केवल प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शिक्षा, संगठन, सामाजिक समरसता एवं नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला एक ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा।
    1
    अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान, जिला टोंक के तत्वावधान में पांचवां सर्व माली समाज जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 आज रविवार को सुबह 10 बजे दूनी स्थित ओम पैराडाइज में आयोजित होगा। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी होंगे। समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसमें मंच सज्जा, अतिथि स्वागत, पंजीयन, बैठक व्यवस्था और सम्मान समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कार्यक्रम में टोंक जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

संस्थान के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, प्रतिभा, सामाजिक एकता और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्थान द्वारा पूर्व में आयोजित राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोहों को समाज का भरपूर सहयोग और अभूतपूर्व सफलता मिली है, और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष के पंचम जिला स्तरीय समारोह को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप दिया गया है। समारोह में माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा सत्र 2025-26 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, बी.टेक., एम.टेक., सीए, सीएस, एमबीबीएस, बीएएमएस, पीएचडी सहित विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त प्रतिभाओं, समाज के भामाशाहों, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजजनों तथा नवनियुक्त जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा।

आयोजन समिति ने बताया कि इस समारोह में टोंक जिले के अलावा अन्य जिलों में निवासरत माली समाज की प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इसे समाज की एकता, शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान का महत्वपूर्ण मंच बताते हुए अधिकाधिक संख्या में समाजबंधुओं से सहभागिता निभाने का आह्वान किया है। समारोह में सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों की अनेक गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति भी रहेगी। संस्थान के संरक्षक प्रहलाद तलाईच एवं जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली ने समाज के सभी लोगों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है, और जोर दिया कि यह आयोजन केवल प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शिक्षा, संगठन, सामाजिक समरसता एवं नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला एक ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • मलारना डूंगर खंड क्षेत्र के गम्भीरा गांव निवासी कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा (नंबर 166) का पुलिस लाइन सवाई माधोपुर में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। कांस्टेबल मीणा 2011 के बैच में भर्ती हुए थे और सवाई माधोपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। वह कुछ दिनों पहले ही सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास कर चुके थे और उच्च पदों पर जाने की तैयारी में लगे हुए थे। यह दुःखद घटना उन्हें दौड़ देते समय हुई, जब उनकी हृदय गति अचानक रुक गई। उनकी मृत्यु के बाद, कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गम्भीरा लाया गया। वहाँ, सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेई की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेश मीणा, भाड़ोती पुलिस चौकी इंचार्ज सुमर सिंह गुर्जर, मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज फतेह लाल मीणा, मलारना चोड इंचार्ज सहित पुलिस के जवान, परिवारजन और रिश्तेदार उपस्थित थे। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    मलारना डूंगर खंड क्षेत्र के गम्भीरा गांव निवासी कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा (नंबर 166) का पुलिस लाइन सवाई माधोपुर में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। कांस्टेबल मीणा 2011 के बैच में भर्ती हुए थे और सवाई माधोपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। वह कुछ दिनों पहले ही सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास कर चुके थे और उच्च पदों पर जाने की तैयारी में लगे हुए थे। यह दुःखद घटना उन्हें दौड़ देते समय हुई, जब उनकी हृदय गति अचानक रुक गई।

उनकी मृत्यु के बाद, कांस्टेबल कुंजीलाल मीणा के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गम्भीरा लाया गया। वहाँ, सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेई की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेश मीणा, भाड़ोती पुलिस चौकी इंचार्ज सुमर सिंह गुर्जर, मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज फतेह लाल मीणा, मलारना चोड इंचार्ज सहित पुलिस के जवान, परिवारजन और रिश्तेदार उपस्थित थे। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर के कछवा क्षेत्र में एक व्यापारी से लूट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने व्यापारी को असलहा दिखाकर उस पर हमला किया और फिर लूटपाट को अंजाम दिया।
    1
    मिर्ज़ापुर के कछवा क्षेत्र में एक व्यापारी से लूट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने व्यापारी को असलहा दिखाकर उस पर हमला किया और फिर लूटपाट को अंजाम दिया।
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    10 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.