logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कौशाम्बी : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप* *कौशाम्बी संदेश संवाददाता* कौशाम्बी जिले के सरायअकील थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान किरण कोरी पत्नी कुलदीप, निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किरण सुबह घर से पैदल खेत की ओर जा रही थीं। खेत की मेड़ पर पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत तार पर उनका ध्यान नहीं गया और वह सीधे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कटरा स्थित म्योहर पावर हाउस में कई बार फोन किया, लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान मृतका का पैर काफी देर तक करंट की चपेट में जलता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर भगवानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका के पति कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन विद्युत तार लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा था। इसकी मरम्मत को लेकर कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच के लिए आने वाले अवर अभियंता (जेई) भी हर बार आश्वासन देकर मामले को टालते रहे। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

3 hrs ago
user_क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
Journalist कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*कौशाम्बी : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप* *कौशाम्बी संदेश संवाददाता* कौशाम्बी जिले के सरायअकील थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान किरण कोरी पत्नी कुलदीप, निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किरण सुबह घर से पैदल खेत की ओर जा रही थीं। खेत की मेड़ पर पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत तार पर उनका ध्यान नहीं गया और वह सीधे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कटरा स्थित म्योहर पावर हाउस में कई बार फोन किया, लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान मृतका का पैर काफी देर तक करंट की चपेट में जलता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर भगवानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका के पति कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन विद्युत तार लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा था। इसकी मरम्मत को लेकर कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच के लिए आने वाले अवर अभियंता (जेई) भी हर बार आश्वासन देकर मामले को टालते रहे। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *प्रयागराज मे ढाई करोड़ की सरकारी जमीन को प्राइवेट के नाम करने पर डीएम का एक्शन,कानूनगो का हुआ डिमोशन,बना लेखपाल* प्रयागराज के गंगापार के सोरांव तहसील में एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को सरकारी जमीन की हेरफेर के आरोप में डिमोशन कर लेखपाल बना दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी कानूनगो दूधनाथ को निलंबित भी कर दिया गया है। कानूनगो दूधनाथ पर फाफामऊ में बंजर और परती भूमि को पैसे लेकर अपने करीबियों के नाम करने का आरोप है। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई,जिसमें वह दोषी पाए गए। इस मामले की शिकायत शासन और प्रशासन तक पहुंची थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई,जिसमें दो नायब तहसीलदार, एक कानूनगो और एक लेखपाल शामिल थे। लगभग चार महीने तक चली जांच में तहसील और जिला अभिलेखागार के सभी दस्तावेज खंगाले गए। जांच में सामने आया कि कानूनगो ने परती जमीन को तीन लोगों के नाम करने के लिए अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी। उन्होंने सरकारी भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दिया था। दो दिन पहले यह जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने दोषी कानूनगो को डिमोशन करते हुए लेखपाल बना दिया और उन्हें निलंबित भी कर दिया। इसके अलावा, दूधनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी पुलिस को दिए गए हैं। एक अन्य लेखपाल को यह मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच में पता चला है कि लगभग ढाई करोड़ रुपये की यह जमीन 20 लाख रुपये लेकर निजी लोगों के नाम की गई थी। सोरांव के एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो दूधनाथ जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। तहसील के अभिलेखों में इस जमीन को फिर से परती की श्रेणी में दर्ज करा दिया गया है।
    1
    *प्रयागराज मे ढाई करोड़ की सरकारी जमीन को प्राइवेट के नाम करने पर डीएम का एक्शन,कानूनगो का हुआ डिमोशन,बना लेखपाल* 
प्रयागराज के गंगापार के सोरांव तहसील में एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को सरकारी जमीन की हेरफेर के आरोप में डिमोशन कर लेखपाल बना दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी कानूनगो दूधनाथ को निलंबित भी कर दिया गया है।
कानूनगो दूधनाथ पर फाफामऊ में बंजर और परती भूमि को पैसे लेकर अपने करीबियों के नाम करने का आरोप है। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई,जिसमें वह दोषी पाए गए।
इस मामले की शिकायत शासन और प्रशासन तक पहुंची थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई,जिसमें दो नायब तहसीलदार, एक कानूनगो और एक लेखपाल शामिल थे। लगभग चार महीने तक चली जांच में तहसील और जिला अभिलेखागार के सभी दस्तावेज खंगाले गए।
जांच में सामने आया कि कानूनगो ने परती जमीन को तीन लोगों के नाम करने के लिए अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी। उन्होंने सरकारी भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दिया था। दो दिन पहले यह जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने दोषी कानूनगो को डिमोशन करते हुए लेखपाल बना दिया और उन्हें निलंबित भी कर दिया। इसके अलावा, दूधनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी पुलिस को दिए गए हैं। एक अन्य लेखपाल को यह मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच में पता चला है कि लगभग ढाई करोड़ रुपये की यह जमीन 20 लाख रुपये लेकर निजी लोगों के नाम की गई थी।
सोरांव के एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो दूधनाथ जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। तहसील के अभिलेखों में इस जमीन को फिर से परती की श्रेणी में दर्ज करा दिया गया है।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • कौशाम्बी...अपने बड़े भाई सुखलाल मौर्य के सुपुत्र एवं अपने भतीजे रवी मौर्य के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS
    1
    कौशाम्बी...अपने बड़े भाई सुखलाल मौर्य के सुपुत्र एवं अपने भतीजे रवी मौर्य के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    19 hrs ago
  • जनपद के सरायअकील थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। खेत की मेड़ पर पैदल जा रही महिला टूटे पड़े हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतका की पहचान किरण कोरी (30) पत्नी कुलदीप निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किरण सुबह लगभग छह बजे घर से खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन तार पर उसका ध्यान नहीं गया और वह सीधे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गई और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कटरा स्थित म्योहर पावर हाउस में कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इस दौरान महिला का पैर काफी देर तक करंट की चपेट में जलता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही भगवानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पति कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईटेंशन विद्युत तार जर्जर अवस्था में लंबे समय से पड़ा था। कई बार विद्युत विभाग को शिकायत कर मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जांच के लिए आने वाले अवर अभियंता (जेई) भी हर बार आश्वासन देकर टालते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तार की मरम्मत कर दी गई होती, तो यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
    1
    जनपद के सरायअकील थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। खेत की मेड़ पर पैदल जा रही महिला टूटे पड़े हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।
मृतका की पहचान किरण कोरी (30) पत्नी कुलदीप निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किरण सुबह लगभग छह बजे घर से खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन तार पर उसका ध्यान नहीं गया और वह सीधे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गई और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कटरा स्थित म्योहर पावर हाउस में कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इस दौरान महिला का पैर काफी देर तक करंट की चपेट में जलता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
सूचना मिलते ही भगवानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पति कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि हाईटेंशन विद्युत तार जर्जर अवस्था में लंबे समय से पड़ा था। कई बार विद्युत विभाग को शिकायत कर मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जांच के लिए आने वाले अवर अभियंता (जेई) भी हर बार आश्वासन देकर टालते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तार की मरम्मत कर दी गई होती, तो यह हादसा टल सकता था।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पता भडेसर मंझनपुर कौशांम्बी पर संपर्क करें..9390993023
    1
    पता भडेसर मंझनपुर कौशांम्बी पर संपर्क करें..9390993023
    user_सुनील कुमार पत्रकार
    सुनील कुमार पत्रकार
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Nac न्यूज कौशांबी खबरों विज्ञापनों के लिए संपर्क करें ब्रजेश कुमार सोनकर ग्राम मावई का रहने वाला जिसके साथ पुलिस द्वारा एप्लिकेशन ना लेने का आरोप पत्नी उमा देवी माइके में रह थी जब पति ब्रजेश कुमार सोनकर बुलाने गया तो मना करते हुए बोली कि मैं तुझे मरवा दूंगी यहाँ से नहीं गया तो बृजेश ने बोला कि मुझे छोड़कर जाना है तो बता दो तो ब्रजेश पत्नी द्वारा ब्रजेश के ऊपर भाईगड़ व शम्भू व रज्जू केन पुत्र गढ़ अमरनाथ हमला कर दिया मार पीट करने के बाद किसी तरह जान बचाकर भाग आया जब इसकी सूचना पुलिस को देने गया तो पुलिस द्वारा गाली देकर भगा दिया थाना पश्चिम शरीरा धमकाते हुवे कहा गया साले 1 किलो गाजा लगाकर जेल भेज दिया जाएगा ब्रजेश कुमार वापस थाना पश्चिम शरीरा से वापस चला आया मीडिया के सामने बयान देकर अपनी कार्यवाही की मांग करने लगा पत्नी के द्वारा धमकी दी व जान से मारने की अगर कोई कानूनी कार्रवाई करेगा तो जान से मार दिया जाएगा डर के मारे ब्रजेश कुमार ने पूरा खुलासा करते हुए अश्लील फोटो व अन्य जानकारी मीडिया के पास सारी जानकारी दी की मेरी पत्नी उमा देवी काला बाजारी धंधा भी करती हैं अवैध रूप शराब बनाने की। अभी तक थाना पश्चिम शरीरा कोई भी इन लोगों पर कानूनी कार्यवाही नहीं किया है। ऐसे ही चलता रहा तो पता नहीं कितने घर बर्बाद व बिगड़ जायगे इसकी जांच करके इनके ऊपर करवाही की माँग कर रहे है ब्रजेश कुमार सोनकर ,,,,,,,,,, Dm मंझनपुर Co मंझनपुर थाना पश्चिम शरीरा थाना पश्चिम शरीरा प्रेस रिपोर्टरshubham kumar valmiki पत्रकार कौशांबी
    1
    Nac न्यूज कौशांबी खबरों विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 
ब्रजेश कुमार सोनकर ग्राम मावई का रहने वाला जिसके साथ पुलिस द्वारा एप्लिकेशन ना लेने का आरोप 
पत्नी उमा देवी माइके में रह थी जब पति ब्रजेश कुमार सोनकर बुलाने गया तो मना करते हुए बोली कि मैं तुझे मरवा दूंगी यहाँ से नहीं गया तो बृजेश ने बोला कि मुझे छोड़कर जाना है तो बता दो तो ब्रजेश पत्नी द्वारा ब्रजेश के ऊपर भाईगड़ व शम्भू व रज्जू केन पुत्र गढ़ अमरनाथ हमला कर दिया मार पीट करने के बाद किसी तरह जान बचाकर भाग आया जब इसकी सूचना पुलिस को देने गया तो पुलिस द्वारा गाली देकर भगा दिया थाना पश्चिम शरीरा धमकाते हुवे कहा गया साले 1 किलो गाजा लगाकर जेल भेज दिया जाएगा ब्रजेश कुमार वापस थाना पश्चिम शरीरा से वापस चला आया मीडिया के सामने बयान देकर अपनी कार्यवाही की मांग करने लगा पत्नी के द्वारा धमकी दी व जान से मारने की अगर कोई कानूनी कार्रवाई करेगा तो जान से मार दिया जाएगा डर के मारे ब्रजेश कुमार ने पूरा खुलासा करते हुए अश्लील फोटो व अन्य जानकारी मीडिया के पास सारी जानकारी दी की मेरी पत्नी उमा देवी काला बाजारी धंधा भी करती हैं अवैध रूप शराब बनाने की।  अभी तक थाना पश्चिम शरीरा कोई भी इन लोगों पर कानूनी कार्यवाही नहीं किया है। ऐसे ही चलता रहा तो पता नहीं कितने घर बर्बाद व बिगड़ जायगे इसकी जांच करके इनके ऊपर करवाही की माँग कर रहे है ब्रजेश कुमार सोनकर  ,,,,,,,,,,
Dm मंझनपुर 
Co मंझनपुर 
थाना पश्चिम शरीरा      
थाना पश्चिम शरीरा 
प्रेस रिपोर्टरshubham kumar valmiki पत्रकार कौशांबी
    user_Shubham Kumar
    Shubham Kumar
    Photographer चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • थाना लालापुर जसरा प्रयागराज धीरज कुमार पत्रकार जिला जसरा प्रयागराज
    1
    थाना लालापुर जसरा प्रयागराज धीरज कुमार पत्रकार जिला जसरा प्रयागराज
    user_धीरज कुमार पत्रकार
    धीरज कुमार पत्रकार
    Journalist चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *सरकारी बंजर भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा, तहसील के आदेश ठंडे बस्ते में — प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल* कौशांबी। जनपद कौशांबी की सिराथू तहसील एक बार फिर सवालों के घेरे में है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कशिया पश्चिम, परगना कड़ा में सरकारी बंजर भूमि पर करीब ढाई दशक से अवैध कब्जा चला आ रहा है, जबकि इस संबंध में तहसील स्तर से पारित आदेशों का आज तक अनुपालन नहीं कराया गया। ग्राम निवासी चंद्रशंकर पुत्र शीतला प्रसाद साहू ने जिलाधिकारी कौशांबी को शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर प्रशासनिक लापरवाही की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। प्रार्थना-पत्र के अनुसार आराजी संख्या 1283M, जो राजस्व अभिलेखों में स्पष्ट रूप से सरकारी बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर रामप्रसाद पुत्र छोटेलाल द्वारा वर्ष 2001 से अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान और दीवार का निर्माण कर लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार सिराथू द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2018 और 15 दिसंबर 2018 को अवैध कब्जा हटाने के स्पष्ट आदेश पारित किए गए थे, लेकिन लगभग सात वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो कब्जा हटाया गया और न ही सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। इससे बड़ा सवाल यह है कि जब तहसील स्तर से आदेश पारित हो चुके थे, तो आदेशों के अनुपालन में आखिर कौन बाधा बना? क्या यह प्रशासनिक उदासीनता है या फिर किसी स्तर पर संरक्षण? प्रार्थी का आरोप है कि उसने कई बार तहसील और जिला प्रशासन को प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया, लेकिन न तो अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया और न ही कब्जेदार से कोई क्षतिपूर्ति वसूली गई। इससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकारी आदेशों की खुली अवहेलना भी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी बंजर भूमि पर इस तरह खुलेआम कब्जे होते रहेंगे और आदेशों को वर्षों तक नजरअंदाज किया जाता रहेगा, तो प्रशासन की विश्वसनीयता पर गहरा प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। अब निगाहें जिलाधिकारी कौशांबी पर टिकी हैं कि क्या वे इस गंभीर प्रकरण में संज्ञान लेकर तहसीलदार द्वारा पारित आदेशों का तत्काल अनुपालन कराएंगे, अवैध निर्माण को ध्वस्त कराएंगे, और कब्जेदार से नियमानुसार क्षतिपूर्ति की वसूली सुनिश्चित करेंगे या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    1
    *सरकारी बंजर भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा, तहसील के आदेश ठंडे बस्ते में — प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल* 
कौशांबी। जनपद कौशांबी की सिराथू तहसील एक बार फिर सवालों के घेरे में है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कशिया पश्चिम, परगना कड़ा में सरकारी बंजर भूमि पर करीब ढाई दशक से अवैध कब्जा चला आ रहा है, जबकि इस संबंध में तहसील स्तर से पारित आदेशों का आज तक अनुपालन नहीं कराया गया।
ग्राम निवासी चंद्रशंकर पुत्र शीतला प्रसाद साहू ने जिलाधिकारी कौशांबी को शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर प्रशासनिक लापरवाही की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। प्रार्थना-पत्र के अनुसार आराजी संख्या 1283M, जो राजस्व अभिलेखों में स्पष्ट रूप से सरकारी बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर रामप्रसाद पुत्र छोटेलाल द्वारा वर्ष 2001 से अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान और दीवार का निर्माण कर लिया गया है।
हैरानी की बात यह है कि मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार सिराथू द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2018 और 15 दिसंबर 2018 को अवैध कब्जा हटाने के स्पष्ट आदेश पारित किए गए थे, लेकिन लगभग सात वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो कब्जा हटाया गया और न ही सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया।
इससे बड़ा सवाल यह है कि जब तहसील स्तर से आदेश पारित हो चुके थे, तो आदेशों के अनुपालन में आखिर कौन बाधा बना?
क्या यह प्रशासनिक उदासीनता है या फिर किसी स्तर पर संरक्षण?
प्रार्थी का आरोप है कि उसने कई बार तहसील और जिला प्रशासन को प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया, लेकिन न तो अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया और न ही कब्जेदार से कोई क्षतिपूर्ति वसूली गई। इससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकारी आदेशों की खुली अवहेलना भी हो रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी बंजर भूमि पर इस तरह खुलेआम कब्जे होते रहेंगे और आदेशों को वर्षों तक नजरअंदाज किया जाता रहेगा, तो प्रशासन की विश्वसनीयता पर गहरा प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।
अब निगाहें जिलाधिकारी कौशांबी पर टिकी हैं कि क्या वे इस गंभीर प्रकरण में संज्ञान लेकर तहसीलदार द्वारा पारित आदेशों का तत्काल अनुपालन कराएंगे, अवैध निर्माण को ध्वस्त कराएंगे, और कब्जेदार से नियमानुसार क्षतिपूर्ति की वसूली सुनिश्चित करेंगे
या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी..थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा इजरा वाद संख्या 21/2024 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गुड्डू सरोज पुत्र अमृतलाल निवासी भगवानपुर बहुगरा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
    1
    कौशाम्बी..थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा इजरा वाद संख्या 21/2024 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गुड्डू सरोज पुत्र अमृतलाल निवासी भगवानपुर बहुगरा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    21 hrs ago
  • यूपी जनपद कौशांबी मूरतगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया #vairalvideo किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747 Pramod Sach Tak #graund #roporting
    1
    यूपी जनपद कौशांबी मूरतगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया #vairalvideo 
किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747
Pramod Sach Tak #graund #roporting
    user_प्रमोद सच तक न्यूज
    प्रमोद सच तक न्यूज
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.