Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी...अपने बड़े भाई सुखलाल मौर्य के सुपुत्र एवं अपने भतीजे रवी मौर्य के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
कौशाम्बी...अपने बड़े भाई सुखलाल मौर्य के सुपुत्र एवं अपने भतीजे रवी मौर्य के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS
More news from Kaushambi and nearby areas
- कौशाम्बी..थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा इजरा वाद संख्या 21/2024 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गुड्डू सरोज पुत्र अमृतलाल निवासी भगवानपुर बहुगरा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।1
- एक महीने बाद युवक की कब्र से शव को बाहर निकल गया।1
- जनपद कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सराय अकिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित वारंटी अभियुक्त गुड्डू सरोज को गिरफ्तार किया है। दिनांक 03 फरवरी 2026 को इजरा वाद संख्या 21/2024, धारा 128 सीआरपीसी के तहत अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।1
- कौशाम्बी के बेनी रामकटरा क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी (SDO) पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुँचता है, तो उसकी बात सुनने के बजाय कथित तौर पर अपशब्द कहकर उसे बाहर कर दिया जाता है। अब पीड़ितों ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है। #कौशाम्बी #बेनीरामकटरा #SDO #उपभोक्ता_समस्या #दुर्व्यवहार #nonfollowersviewers #facebookree1
- नगर पालिका परिषद भरवारी का विकास बहुत तेजी से दौड़ रहा है यूपी जनपद कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747 @pramodsachtak #graund#riporting1
- कथा कार्यक्रम के दौरान पथराव, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम रेही में कथा कार्यक्रम के दौरान दबंगों द्वारा पथराव और मारपीट की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुडिया देवी पत्नी बलराज, भूतपूर्व सैनिक, निवासी ग्राम रेही ने बताया कि वह मूल रूप से उसी गांव की निवासी हैं। पीड़िता के अनुसार बीते 2 फरवरी की रात करीब नौ बजे उनके घर पर कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 20–25 रिश्तेदार शामिल हुए थे। रात्रि में जब सभी लोग भोजन कर रहे थे, तभी गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ एक राय होकर घर पर भोजन कर रहे लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता द्वारा तत्काल 100 नंबर डायल करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाकर मामले को पेश करने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि इससे पूर्व भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उनके परिवार के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। घटना के बाद से पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। पीड़िता ने बुधवार सुबह करीब दस बजे थाना पिपरी में शिकायती पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।1
- *मंदिर के पास खुलेआम गांजा बिक्री, साधु के भेष में सक्रिय गांजा माफिया, जिम्मेदार मौन* *कौशांबी संदेश संवाददाता* *जिम्मेदार अधिकारी अभी तक नहीं किया कोई कार्रवाई* कौशांबी। थाना चरवा क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ चौराहा पर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है। मंदिर के ठीक बगल में गोमती नदी के किनारे साधु के भेष में एक गांजा माफिया खुलेआम गांजा बेच रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति लंबे समय से साधु का चोला पहनकर इलाके में घूम रहा है और धार्मिक आस्था की आड़ में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री कर रहा है। मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद गांजे का यह अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।सूत्रों का कहना है कि गांजा बिक्री की जानकारी स्थानीय पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को पहले से है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस खुलेआम नशे के कारोबार से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल के पास नशीले पदार्थों की बिक्री से धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मामले की जांच कर गांजा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक मौन तोड़ते हैं और कार्रवाई होती है या नहीं।1
- वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।1
- कौशाम्बी थाना कोखराज चौकी भरवारी क्षेत्र के अंतर्गत गांव रोही का एक नाबालिक लड़का खो गया था। जिसको लेकर पीड़ित ने भरवारी चौकी में लिखित प्रार्थना देकर लड़के को खोजने की मांग की। भरवारी चौकी की इस तत्परता से लापता नाबालिक लड़का परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया। #kaushambipolice #CMOfficeUP #UPPolice #dmkaushambi #CMYogiAdityanath #highlightseveryonefollowers #SPKaushambi #highlight1