logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज: अवैध प्रेम संबंध में युवक की हत्या, एक माह बाद कब्र से निकाला गया शव प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक मोहित कुमार की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक माह बाद शव को कब्र से बाहर निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में सामने आया कि मोहित की हत्या उसके चचेरे भाई विजय राज ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी। सीसीटीवी फुटेज में 2 जनवरी की रात विजय राज और उसकी पत्नी सत्यारूपा को बोरे में कुछ भरकर उस गांव की ओर जाते देखा गया, जहां बाद में मोहित का शव नाले में मिला था। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि मोहित से उसके प्रेम संबंध थे। 2 जनवरी को मोहित उससे मिलने आया था। शाम को घर लौटने पर उसने मोहित को फंदे से लटका पाया, जिसकी सूचना उसने पति को दी। इसके बाद दोनों ने शव को उतारकर बोरे में भरकर फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कथित तौर पर हेरफेर कराई थी, जिससे पहले पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने शव को दोबारा कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक महीने बाद युवक की कब्र से शव को बाहर निकल गया।

6 hrs ago
user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
D.D.NEWS UTTER PRADESH
Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

प्रयागराज: अवैध प्रेम संबंध में युवक की हत्या, एक माह बाद कब्र से निकाला गया शव प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक मोहित कुमार की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक माह बाद शव को कब्र से बाहर निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में सामने आया कि मोहित की हत्या उसके चचेरे भाई विजय राज ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी। सीसीटीवी फुटेज में 2 जनवरी की रात विजय राज और उसकी पत्नी सत्यारूपा को बोरे में कुछ भरकर उस गांव की ओर जाते देखा गया, जहां बाद में मोहित का शव नाले में मिला था। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि मोहित से उसके प्रेम संबंध थे। 2 जनवरी को मोहित उससे मिलने आया था। शाम को घर लौटने पर उसने मोहित को फंदे से लटका पाया, जिसकी सूचना उसने पति को दी। इसके बाद दोनों ने शव को उतारकर बोरे में भरकर फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कथित तौर पर हेरफेर कराई थी, जिससे पहले पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने शव को दोबारा कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक महीने बाद युवक की कब्र से शव को बाहर निकल गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सराय अकिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित वारंटी अभियुक्त गुड्डू सरोज को गिरफ्तार किया है। दिनांक 03 फरवरी 2026 को इजरा वाद संख्या 21/2024, धारा 128 सीआरपीसी के तहत अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।
    1
    जनपद कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सराय अकिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित वारंटी अभियुक्त गुड्डू सरोज को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 03 फरवरी 2026 को इजरा वाद संख्या 21/2024, धारा 128 सीआरपीसी के तहत अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नकली अंडा बिक रहा है और FSSAI सो रहा हैं देश में खाने की थाली जहरीली होती जा रही है। और जिम्मेदार एजेंसी सिर्फ नोटिस नोटिस खेल रहीं हैं..? FSSAI से मेरा सवाल है- रेगुलर चेकिंग क्यों नहीं होती है ? दोषियों पर कार्यवाही क्यों नहीं होता है ? आम आदमी के सेहत का जिम्मेदारी कौन लेगा?
    1
    नकली अंडा बिक रहा है और FSSAI सो रहा हैं 
देश में खाने की थाली जहरीली होती जा रही है। 
और जिम्मेदार एजेंसी सिर्फ नोटिस नोटिस खेल रहीं हैं..?
FSSAI से मेरा सवाल है-
रेगुलर चेकिंग क्यों नहीं होती है ?
दोषियों पर कार्यवाही क्यों नहीं होता है ? 
आम आदमी के सेहत का जिम्मेदारी कौन लेगा?
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी...अपने बड़े भाई सुखलाल मौर्य के सुपुत्र एवं अपने भतीजे रवी मौर्य के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS
    1
    कौशाम्बी...अपने बड़े भाई सुखलाल मौर्य के सुपुत्र एवं अपने भतीजे रवी मौर्य के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    17 hrs ago
  • *कौशाम्बी : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप* *कौशाम्बी संदेश संवाददाता* कौशाम्बी जिले के सरायअकील थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान किरण कोरी पत्नी कुलदीप, निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किरण सुबह घर से पैदल खेत की ओर जा रही थीं। खेत की मेड़ पर पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत तार पर उनका ध्यान नहीं गया और वह सीधे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कटरा स्थित म्योहर पावर हाउस में कई बार फोन किया, लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान मृतका का पैर काफी देर तक करंट की चपेट में जलता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर भगवानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका के पति कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन विद्युत तार लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा था। इसकी मरम्मत को लेकर कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच के लिए आने वाले अवर अभियंता (जेई) भी हर बार आश्वासन देकर मामले को टालते रहे। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
    1
    *कौशाम्बी : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप*
*कौशाम्बी संदेश संवाददाता*
कौशाम्बी जिले के सरायअकील थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका की पहचान किरण कोरी पत्नी कुलदीप, निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किरण सुबह घर से पैदल खेत की ओर जा रही थीं। खेत की मेड़ पर पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत तार पर उनका ध्यान नहीं गया और वह सीधे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कटरा स्थित म्योहर पावर हाउस में कई बार फोन किया, लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान मृतका का पैर काफी देर तक करंट की चपेट में जलता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
सूचना मिलने पर भगवानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका के पति कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन विद्युत तार लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा था। इसकी मरम्मत को लेकर कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच के लिए आने वाले अवर अभियंता (जेई) भी हर बार आश्वासन देकर मामले को टालते रहे।
ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
    user_क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
    क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
    Journalist कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी के बेनी रामकटरा क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी (SDO) पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुँचता है, तो उसकी बात सुनने के बजाय कथित तौर पर अपशब्द कहकर उसे बाहर कर दिया जाता है। अब पीड़ितों ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है। #कौशाम्बी #बेनीरामकटरा #SDO #उपभोक्ता_समस्या #दुर्व्यवहार #nonfollowersviewers #facebookree
    1
    कौशाम्बी के बेनी रामकटरा क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी (SDO) पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुँचता है, तो उसकी बात सुनने के बजाय कथित तौर पर अपशब्द कहकर उसे बाहर कर दिया जाता है।
अब पीड़ितों ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है।
#कौशाम्बी #बेनीरामकटरा #SDO #उपभोक्ता_समस्या #दुर्व्यवहार
#nonfollowersviewers #facebookree
    user_संदेश आज
    संदेश आज
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नगर पालिका परिषद भरवारी का विकास बहुत तेजी से दौड़ रहा है यूपी जनपद कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747 @pramodsachtak #graund#riporting
    1
    नगर पालिका परिषद भरवारी का विकास बहुत तेजी से दौड़ रहा है 
यूपी जनपद कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी 
किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747
@pramodsachtak #graund#riporting
    user_प्रमोद सच तक न्यूज
    प्रमोद सच तक न्यूज
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
    1
    वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कौशाम्बी थाना कोखराज चौकी भरवारी क्षेत्र के अंतर्गत गांव रोही का एक नाबालिक लड़का खो गया था। जिसको लेकर पीड़ित ने भरवारी चौकी में लिखित प्रार्थना देकर लड़के को खोजने की मांग की। भरवारी चौकी की इस तत्परता से लापता नाबालिक लड़का परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया। #kaushambipolice #CMOfficeUP #UPPolice #dmkaushambi #CMYogiAdityanath #highlightseveryonefollowers #SPKaushambi #highlight
    1
    कौशाम्बी थाना कोखराज चौकी भरवारी क्षेत्र के अंतर्गत गांव रोही का एक नाबालिक लड़का खो गया था। जिसको लेकर पीड़ित ने भरवारी चौकी में लिखित प्रार्थना देकर लड़के को खोजने की मांग की। भरवारी चौकी की इस तत्परता से लापता नाबालिक लड़का परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया। #kaushambipolice #CMOfficeUP #UPPolice #dmkaushambi #CMYogiAdityanath #highlightseveryonefollowers #SPKaushambi #highlight
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *दो दिन में चार भैंस चोरी, पूरे कौशांबी में सक्रिय भैंस चोर गिरोह — पुलिसिया गश्त पर बड़ा सवाल* कोखराज, कौशांबी। जनपद कौशांबी में भैंस चोरी करने वाला संगठित गिरोह बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। हालात यह हैं कि महज दो दिनों के भीतर चार भैंस चोरी कर ली गईं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी गिरोह सदस्य या वाहन तक नहीं पकड़ सकी। इससे पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सैनी, संदीपन घाट, कोखराज, चरवा, सराय अकिल, मंझनपुर और सैनी कोतवाली क्षेत्र — शायद ही कोई थाना क्षेत्र बचा हो जहां भैंस चोरी की घटनाएं न हुई हों। बीते कुछ महीनों में दर्जनों भैंस चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन एक भी बड़े खुलासे का न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्थानीय पशुपालकों का कहना है कि भैंस चोर गिरोह के सदस्य पिकअप, छोटा हाथी और मैजिक वाहन लेकर आधी रात को गांवों में पहुंचते हैं, बंधी भैंसों को खोलते हैं और चंद मिनटों में उन्हें वाहन में लादकर फरार हो जाते हैं। जब तक ग्रामीण जागते हैं, तब तक चोर जिले की सीमा पार कर चुके होते हैं। कोखराज में दो दिन में चार भैंस चोरी कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम कशिया पश्चिम निवासी रवि प्रकाश पुत्र प्यारेलाल के घर बंधी भैंस को मंगलवार की भोर में चोर खोल ले गए। पीड़ित ने तत्काल कोखराज थाना और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की, लेकिन नतीजा वही — आश्वासन। पीड़ित रवि प्रकाश का कहना है कि उनके घर और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज से चोरों की पहचान संभव है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह ककोढा गांव निवासी पशुपालक विनोद मौर्य की तीन भैंसों को भी रविवार की रात मैजिक पिकअप वाहन से चोर उठा ले गए। इस मामले में भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन घटना का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका। दो दिनों में चोरी गई चार भैंसों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों की आर्थिक कमर टूट चुकी है। पूरे जिले में दहशत, पशुपालक परेशान चरवा, सराय अकिल, संदीपन घाट और सैनी क्षेत्र में पहले भी कई घरों से एक-एक कर दर्जनों भैंसें चोरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद न तो गिरोह का पर्दाफाश हो पाया और न ही चोरी में प्रयुक्त वाहनों की बरामदगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब रात भर डायल 112, पीआरवी और पुलिस गश्त के दावे किए जाते हैं, जब हर चौराहे पर निगरानी की बात होती है, तो फिर पिकअप और छोटा हाथी जैसे बड़े वाहनों से भैंस चोरी कैसे हो जा रही है? अब पशुपालकों के बीच यह चर्चा आम हो चली है कि भैंस चोर गिरोह के हाथ आखिर कितने लंबे हैं, जो महीनों से सक्रिय रहने के बावजूद पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जनता की मांग है कि भैंस चोरी की घटनाओं का तत्काल खुलासा हो गिरोह के सदस्यों और वाहनों की गिरफ्तारी की जाए रात्रि गश्त को सिर्फ कागजों तक सीमित न रखा जाएअब देखना यह है कि कौशांबी पुलिस इस बढ़ते अपराध पर कब तक मूकदर्शक बनी रहती है, या फिर कोई ठोस कार्रवाई कर जनता के भरोसे को बहाल करती है।
    1
    *दो दिन में चार भैंस चोरी, पूरे कौशांबी में सक्रिय भैंस चोर गिरोह — पुलिसिया गश्त पर बड़ा सवाल* 
कोखराज, कौशांबी। जनपद कौशांबी में भैंस चोरी करने वाला संगठित गिरोह बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। हालात यह हैं कि महज दो दिनों के भीतर चार भैंस चोरी कर ली गईं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी गिरोह सदस्य या वाहन तक नहीं पकड़ सकी। इससे पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सैनी, संदीपन घाट, कोखराज, चरवा, सराय अकिल, मंझनपुर और सैनी कोतवाली क्षेत्र — शायद ही कोई थाना क्षेत्र बचा हो जहां भैंस चोरी की घटनाएं न हुई हों। बीते कुछ महीनों में दर्जनों भैंस चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन एक भी बड़े खुलासे का न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
स्थानीय पशुपालकों का कहना है कि भैंस चोर गिरोह के सदस्य पिकअप, छोटा हाथी और मैजिक वाहन लेकर आधी रात को गांवों में पहुंचते हैं, बंधी भैंसों को खोलते हैं और चंद मिनटों में उन्हें वाहन में लादकर फरार हो जाते हैं। जब तक ग्रामीण जागते हैं, तब तक चोर जिले की सीमा पार कर चुके होते हैं।
कोखराज में दो दिन में चार भैंस चोरी कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम कशिया पश्चिम निवासी रवि प्रकाश पुत्र प्यारेलाल के घर बंधी भैंस को मंगलवार की भोर में चोर खोल ले गए। पीड़ित ने तत्काल कोखराज थाना और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की, लेकिन नतीजा वही — आश्वासन।
पीड़ित रवि प्रकाश का कहना है कि उनके घर और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज से चोरों की पहचान संभव है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इसी तरह ककोढा गांव निवासी पशुपालक विनोद मौर्य की तीन भैंसों को भी रविवार की रात मैजिक पिकअप वाहन से चोर उठा ले गए। इस मामले में भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन घटना का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका।
दो दिनों में चोरी गई चार भैंसों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों की आर्थिक कमर टूट चुकी है।
पूरे जिले में दहशत, पशुपालक परेशान चरवा, सराय अकिल, संदीपन घाट और सैनी क्षेत्र में पहले भी कई घरों से एक-एक कर दर्जनों भैंसें चोरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद न तो गिरोह का पर्दाफाश हो पाया और न ही चोरी में प्रयुक्त वाहनों की बरामदगी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब रात भर डायल 112, पीआरवी और पुलिस गश्त के दावे किए जाते हैं, जब हर चौराहे पर निगरानी की बात होती है,
तो फिर पिकअप और छोटा हाथी जैसे बड़े वाहनों से भैंस चोरी कैसे हो जा रही है?
अब पशुपालकों के बीच यह चर्चा आम हो चली है कि भैंस चोर गिरोह के हाथ आखिर कितने लंबे हैं, जो महीनों से सक्रिय रहने के बावजूद पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
जनता की मांग है कि भैंस चोरी की घटनाओं का तत्काल खुलासा हो गिरोह के सदस्यों और वाहनों की गिरफ्तारी की जाए रात्रि गश्त को सिर्फ कागजों तक सीमित न रखा जाएअब देखना यह है कि कौशांबी पुलिस इस बढ़ते अपराध पर कब तक मूकदर्शक बनी रहती है, या फिर कोई ठोस कार्रवाई कर जनता के भरोसे को बहाल करती है।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.