Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी के बेनी रामकटरा क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी (SDO) पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुँचता है, तो उसकी बात सुनने के बजाय कथित तौर पर अपशब्द कहकर उसे बाहर कर दिया जाता है। अब पीड़ितों ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है। #कौशाम्बी #बेनीरामकटरा #SDO #उपभोक्ता_समस्या #दुर्व्यवहार #nonfollowersviewers #facebookree
संदेश आज
कौशाम्बी के बेनी रामकटरा क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी (SDO) पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुँचता है, तो उसकी बात सुनने के बजाय कथित तौर पर अपशब्द कहकर उसे बाहर कर दिया जाता है। अब पीड़ितों ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है। #कौशाम्बी #बेनीरामकटरा #SDO #उपभोक्ता_समस्या #दुर्व्यवहार #nonfollowersviewers #facebookree
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी जनपद कौशांबी मूरतगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया #vairalvideo किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747 Pramod Sach Tak #graund #roporting1
- करारी नगर पंचायत में प्रशासनिक सख़्ती का संदेश जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार का स्पष्ट अल्टीमेटम करारी नगर पंचायत कार्यालय में आज उस समय प्रशासनिक हलचल तेज़ हो गई, जब जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बिना पूर्व सूचना आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को परखना था—और तस्वीर संतोषजनक नहीं मिली। जिलाधिकारी ने शिकायत पंजिका का गहन अवलोकन किया तो गंभीर लापरवाही सामने आई। कई शिकायतों में न तो शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर दर्ज था, न ही पंजिका पूर्ण एवं सत्यापित पाई गई। इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिशासी अधिकारी से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उनका स्पष्ट संदेश था कि जनसमस्याओं से जुड़ा कोई भी अभिलेख अधूरा या लापरवाह तरीके से नहीं रखा जा सकता। निरीक्षण के दौरान कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी कसौटी पर खरी नहीं उतरी। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि नगर पंचायत जैसे संवेदनशील संस्थान में अव्यवस्था स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बेहतर स्वच्छता, व्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन और जवाबदेह कार्यसंस्कृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. अमित पाल शर्मा ने अधिशासी अधिकारी को चेताया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागज़ी नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए, ताकि आम नागरिक का प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो। यह निरीक्षण स्पष्ट संकेत है कि जिले में लापरवाही नहीं, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता ही प्रशासन की प्राथमिकता है। यह आकस्मिक निरीक्षण करारी नगर पंचायत के लिए सिर्फ़ चेतावनी नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधार का स्पष्ट अल्टीमेटम माना जा रहा है—जहाँ अब हर शिकायत का हिसाब और हर फाइल की जिम्मेदारी तय होगी।1
- कौशांबी जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत 26 जनवरी को दिन में दिनेश सरोज के साथ पटना घाट में पुल के ऊपर दबंग व्यक्तियों ने दिनेश सरोज को पुल पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा था जिसके बाद उनका 35 फीट पुल के ऊंचाई से नीचे फेंक दिया गया था जिसके बाद से दिनेश सरोज की हालत गंभीर बनी हुई है हालांकि इस मामले में कौशांबी पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं1
- कौशाम्बी....बुधवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में शासनादेश के क्रम में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षक राकेश राय को स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा राकेश राय को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- *कौशांबी में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, मरीजों पर दवा के नाम पर हो रहा प्रयोग* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो बिना किसी डिग्री और पंजीकरण के खुलेआम इलाज कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में यह झोलाछाप डॉक्टर मरीजों पर दवा के नाम पर तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं, जिससे लोगों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुखार, पेट दर्द, इंफेक्शन जैसी सामान्य बीमारियों में भी झोलाछाप डॉक्टर भारी-भरकम इंजेक्शन और अनजान दवाएं दे रहे हैं। कई मामलों में मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल या निजी अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।ग्रामीणों का आरोप है कि ये झोलाछाप डॉक्टर बिना जांच के ही दवाएं लिख देते हैं और मरीजों को सही जानकारी भी नहीं दी जाती। दवा के साइड इफेक्ट या सही खुराक के बारे में कोई सलाह नहीं दी जाती, जिससे मरीजों की स्थिति और गंभीर हो जाती है।स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते ऐसे फर्जी डॉक्टर बेखौफ होकर अपना अवैध कारोबार चला रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह जाती है।जानकारों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई न होने से आम जनता का भरोसा स्वास्थ्य व्यवस्था से उठता जा रहा है। गरीब और अनपढ़ ग्रामीण मजबूरी में इन्हीं फर्जी डॉक्टरों के पास इलाज कराने को विवश हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की जान के साथ हो रहे इस खतरनाक खेल पर रोक लग सके।1
- Post by 𝕯𝖍𝖊𝖊𝖗𝖊𝖓𝖉𝖗𝖆 𝕾𝖎𝖓𝖌𝖍1
- कौशाम्बी। कुरई घाट धाम स्थित सीता मैया शक्तिपीठ पूजा स्थल पर सोमवार को पूर्णवासी के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने माँ सीता की विधिवत पूजा-अर्चना की और सात दीपक दान कर मनोकामनाएं मांगीं। इस अवसर पर भक्तों द्वारा माता सीता का भव्य श्रृंगार भी किया गया। श्रद्धालुओं ने माँ सीता से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की अरदास लगाई। भक्तों का कहना है कि इस शक्तिपीठ से अनेक धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं और यहाँ सच्चे मन से की गई पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सीता मैया शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। विश्व हिंदू परिषद की जिला संयोजिका सुश्री प्रिया त्रिपाठी, पूर्व संगठन मंत्री संतलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, राधा जी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं ग्राम प्रधान उषा देवी, राजेंद्र, राजेश समेत कई कार्यकर्ताओं ने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भव्य मंदिर परिसर निर्माण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके विकास से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।1
- doctor SK Sharma ENT specialist prayagraj beniganj1
- *कौशाम्बी : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप* *कौशाम्बी संदेश संवाददाता* कौशाम्बी जिले के सरायअकील थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान किरण कोरी पत्नी कुलदीप, निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किरण सुबह घर से पैदल खेत की ओर जा रही थीं। खेत की मेड़ पर पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत तार पर उनका ध्यान नहीं गया और वह सीधे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कटरा स्थित म्योहर पावर हाउस में कई बार फोन किया, लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान मृतका का पैर काफी देर तक करंट की चपेट में जलता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर भगवानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका के पति कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन विद्युत तार लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा था। इसकी मरम्मत को लेकर कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच के लिए आने वाले अवर अभियंता (जेई) भी हर बार आश्वासन देकर मामले को टालते रहे। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।1