*कौशांबी में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, मरीजों पर दवा के नाम पर हो रहा प्रयोग* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो बिना किसी डिग्री और पंजीकरण के खुलेआम इलाज कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में यह झोलाछाप डॉक्टर मरीजों पर दवा के नाम पर तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं, जिससे लोगों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुखार, पेट दर्द, इंफेक्शन जैसी सामान्य बीमारियों में भी झोलाछाप डॉक्टर भारी-भरकम इंजेक्शन और अनजान दवाएं दे रहे हैं। कई मामलों में मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल या निजी अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।ग्रामीणों का आरोप है कि ये झोलाछाप डॉक्टर बिना जांच के ही दवाएं लिख देते हैं और मरीजों को सही जानकारी भी नहीं दी जाती। दवा के साइड इफेक्ट या सही खुराक के बारे में कोई सलाह नहीं दी जाती, जिससे मरीजों की स्थिति और गंभीर हो जाती है।स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते ऐसे फर्जी डॉक्टर बेखौफ होकर अपना अवैध कारोबार चला रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह जाती है।जानकारों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई न होने से आम जनता का भरोसा स्वास्थ्य व्यवस्था से उठता जा रहा है। गरीब और अनपढ़ ग्रामीण मजबूरी में इन्हीं फर्जी डॉक्टरों के पास इलाज कराने को विवश हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की जान के साथ हो रहे इस खतरनाक खेल पर रोक लग सके।

- कौशाम्बी...अपने बड़े भाई सुखलाल मौर्य के सुपुत्र एवं अपने भतीजे रवी मौर्य के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS1
- *मंदिर के पास खुलेआम गांजा बिक्री, साधु के भेष में सक्रिय गांजा माफिया, जिम्मेदार मौन* *कौशांबी संदेश संवाददाता* *जिम्मेदार अधिकारी अभी तक नहीं किया कोई कार्रवाई* कौशांबी। थाना चरवा क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ चौराहा पर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है। मंदिर के ठीक बगल में गोमती नदी के किनारे साधु के भेष में एक गांजा माफिया खुलेआम गांजा बेच रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति लंबे समय से साधु का चोला पहनकर इलाके में घूम रहा है और धार्मिक आस्था की आड़ में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री कर रहा है। मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद गांजे का यह अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।सूत्रों का कहना है कि गांजा बिक्री की जानकारी स्थानीय पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को पहले से है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस खुलेआम नशे के कारोबार से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल के पास नशीले पदार्थों की बिक्री से धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मामले की जांच कर गांजा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक मौन तोड़ते हैं और कार्रवाई होती है या नहीं।1
- बिजली विभाग की लापरवाही से लगातार घटनाएं घट रही है।1
- जनपद कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सराय अकिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित वारंटी अभियुक्त गुड्डू सरोज को गिरफ्तार किया है। दिनांक 03 फरवरी 2026 को इजरा वाद संख्या 21/2024, धारा 128 सीआरपीसी के तहत अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।1
- नगर पालिका परिषद भरवारी का विकास बहुत तेजी से दौड़ रहा है यूपी जनपद कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747 @pramodsachtak #graund#riporting1
- कथा कार्यक्रम के दौरान पथराव, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम रेही में कथा कार्यक्रम के दौरान दबंगों द्वारा पथराव और मारपीट की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुडिया देवी पत्नी बलराज, भूतपूर्व सैनिक, निवासी ग्राम रेही ने बताया कि वह मूल रूप से उसी गांव की निवासी हैं। पीड़िता के अनुसार बीते 2 फरवरी की रात करीब नौ बजे उनके घर पर कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 20–25 रिश्तेदार शामिल हुए थे। रात्रि में जब सभी लोग भोजन कर रहे थे, तभी गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ एक राय होकर घर पर भोजन कर रहे लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता द्वारा तत्काल 100 नंबर डायल करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाकर मामले को पेश करने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि इससे पूर्व भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उनके परिवार के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। घटना के बाद से पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। पीड़िता ने बुधवार सुबह करीब दस बजे थाना पिपरी में शिकायती पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।1
- *सरकारी बंजर भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा, तहसील के आदेश ठंडे बस्ते में — प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल* कौशांबी। जनपद कौशांबी की सिराथू तहसील एक बार फिर सवालों के घेरे में है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कशिया पश्चिम, परगना कड़ा में सरकारी बंजर भूमि पर करीब ढाई दशक से अवैध कब्जा चला आ रहा है, जबकि इस संबंध में तहसील स्तर से पारित आदेशों का आज तक अनुपालन नहीं कराया गया। ग्राम निवासी चंद्रशंकर पुत्र शीतला प्रसाद साहू ने जिलाधिकारी कौशांबी को शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर प्रशासनिक लापरवाही की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। प्रार्थना-पत्र के अनुसार आराजी संख्या 1283M, जो राजस्व अभिलेखों में स्पष्ट रूप से सरकारी बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर रामप्रसाद पुत्र छोटेलाल द्वारा वर्ष 2001 से अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान और दीवार का निर्माण कर लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार सिराथू द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2018 और 15 दिसंबर 2018 को अवैध कब्जा हटाने के स्पष्ट आदेश पारित किए गए थे, लेकिन लगभग सात वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो कब्जा हटाया गया और न ही सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। इससे बड़ा सवाल यह है कि जब तहसील स्तर से आदेश पारित हो चुके थे, तो आदेशों के अनुपालन में आखिर कौन बाधा बना? क्या यह प्रशासनिक उदासीनता है या फिर किसी स्तर पर संरक्षण? प्रार्थी का आरोप है कि उसने कई बार तहसील और जिला प्रशासन को प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया, लेकिन न तो अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया और न ही कब्जेदार से कोई क्षतिपूर्ति वसूली गई। इससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकारी आदेशों की खुली अवहेलना भी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी बंजर भूमि पर इस तरह खुलेआम कब्जे होते रहेंगे और आदेशों को वर्षों तक नजरअंदाज किया जाता रहेगा, तो प्रशासन की विश्वसनीयता पर गहरा प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। अब निगाहें जिलाधिकारी कौशांबी पर टिकी हैं कि क्या वे इस गंभीर प्रकरण में संज्ञान लेकर तहसीलदार द्वारा पारित आदेशों का तत्काल अनुपालन कराएंगे, अवैध निर्माण को ध्वस्त कराएंगे, और कब्जेदार से नियमानुसार क्षतिपूर्ति की वसूली सुनिश्चित करेंगे या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।1
- कौशाम्बी..थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा इजरा वाद संख्या 21/2024 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गुड्डू सरोज पुत्र अमृतलाल निवासी भगवानपुर बहुगरा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।1
- एक महीने बाद युवक की कब्र से शव को बाहर निकल गया।1