logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मंदिर के पास खुलेआम गांजा बिक्री, साधु के भेष में सक्रिय गांजा माफिया, जिम्मेदार मौन* *कौशांबी संदेश संवाददाता* *जिम्मेदार अधिकारी अभी तक नहीं किया कोई कार्रवाई* कौशांबी। थाना चरवा क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ चौराहा पर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है। मंदिर के ठीक बगल में गोमती नदी के किनारे साधु के भेष में एक गांजा माफिया खुलेआम गांजा बेच रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति लंबे समय से साधु का चोला पहनकर इलाके में घूम रहा है और धार्मिक आस्था की आड़ में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री कर रहा है। मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद गांजे का यह अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।सूत्रों का कहना है कि गांजा बिक्री की जानकारी स्थानीय पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को पहले से है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस खुलेआम नशे के कारोबार से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल के पास नशीले पदार्थों की बिक्री से धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मामले की जांच कर गांजा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक मौन तोड़ते हैं और कार्रवाई होती है या नहीं।

2 hrs ago
user_कौशांबी संदेश
कौशांबी संदेश
Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*मंदिर के पास खुलेआम गांजा बिक्री, साधु के भेष में सक्रिय गांजा माफिया, जिम्मेदार मौन* *कौशांबी संदेश संवाददाता* *जिम्मेदार अधिकारी अभी तक नहीं किया कोई कार्रवाई* कौशांबी। थाना चरवा क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ चौराहा पर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है। मंदिर के ठीक बगल में गोमती नदी के किनारे साधु के भेष में एक गांजा माफिया खुलेआम गांजा बेच रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति लंबे समय से साधु का चोला पहनकर इलाके में घूम रहा है और धार्मिक आस्था की आड़ में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री कर रहा है। मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद गांजे का यह अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।सूत्रों का कहना है कि गांजा बिक्री की जानकारी स्थानीय पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को पहले से है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस खुलेआम नशे के कारोबार से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल के पास नशीले पदार्थों की बिक्री से धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मामले की जांच कर गांजा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक मौन तोड़ते हैं और कार्रवाई होती है या नहीं।

More news from Kaushambi and nearby areas
  • कौशाम्बी....बुधवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में शासनादेश के क्रम में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षक राकेश राय को स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा राकेश राय को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
    1
    कौशाम्बी....बुधवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में शासनादेश के क्रम में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षक राकेश राय को स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा  राकेश राय को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    25 min ago
  • *कौशांबी में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, मरीजों पर दवा के नाम पर हो रहा प्रयोग* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो बिना किसी डिग्री और पंजीकरण के खुलेआम इलाज कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में यह झोलाछाप डॉक्टर मरीजों पर दवा के नाम पर तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं, जिससे लोगों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुखार, पेट दर्द, इंफेक्शन जैसी सामान्य बीमारियों में भी झोलाछाप डॉक्टर भारी-भरकम इंजेक्शन और अनजान दवाएं दे रहे हैं। कई मामलों में मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल या निजी अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।ग्रामीणों का आरोप है कि ये झोलाछाप डॉक्टर बिना जांच के ही दवाएं लिख देते हैं और मरीजों को सही जानकारी भी नहीं दी जाती। दवा के साइड इफेक्ट या सही खुराक के बारे में कोई सलाह नहीं दी जाती, जिससे मरीजों की स्थिति और गंभीर हो जाती है।स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते ऐसे फर्जी डॉक्टर बेखौफ होकर अपना अवैध कारोबार चला रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह जाती है।जानकारों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई न होने से आम जनता का भरोसा स्वास्थ्य व्यवस्था से उठता जा रहा है। गरीब और अनपढ़ ग्रामीण मजबूरी में इन्हीं फर्जी डॉक्टरों के पास इलाज कराने को विवश हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की जान के साथ हो रहे इस खतरनाक खेल पर रोक लग सके।
    1
    *कौशांबी में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, मरीजों पर दवा के नाम पर हो रहा प्रयोग* 
*कौशांबी संदेश संवाददाता*
कौशांबी। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो बिना किसी डिग्री और पंजीकरण के खुलेआम इलाज कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में यह झोलाछाप डॉक्टर मरीजों पर दवा के नाम पर तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं, जिससे लोगों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुखार, पेट दर्द, इंफेक्शन जैसी सामान्य बीमारियों में भी झोलाछाप डॉक्टर भारी-भरकम इंजेक्शन और अनजान दवाएं दे रहे हैं। कई मामलों में मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल या निजी अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।ग्रामीणों का आरोप है कि ये झोलाछाप डॉक्टर बिना जांच के ही दवाएं लिख देते हैं और मरीजों को सही जानकारी भी नहीं दी जाती। दवा के साइड इफेक्ट या सही खुराक के बारे में कोई सलाह नहीं दी जाती, जिससे मरीजों की स्थिति और गंभीर हो जाती है।स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते ऐसे फर्जी डॉक्टर बेखौफ होकर अपना अवैध कारोबार चला रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह जाती है।जानकारों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई न होने से आम जनता का भरोसा स्वास्थ्य व्यवस्था से उठता जा रहा है। गरीब और अनपढ़ ग्रामीण मजबूरी में इन्हीं फर्जी डॉक्टरों के पास इलाज कराने को विवश हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की जान के साथ हो रहे इस खतरनाक खेल पर रोक लग सके।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • *कौशाम्बी : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप* *कौशाम्बी संदेश संवाददाता* कौशाम्बी जिले के सरायअकील थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान किरण कोरी पत्नी कुलदीप, निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किरण सुबह घर से पैदल खेत की ओर जा रही थीं। खेत की मेड़ पर पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत तार पर उनका ध्यान नहीं गया और वह सीधे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कटरा स्थित म्योहर पावर हाउस में कई बार फोन किया, लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान मृतका का पैर काफी देर तक करंट की चपेट में जलता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर भगवानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका के पति कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन विद्युत तार लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा था। इसकी मरम्मत को लेकर कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच के लिए आने वाले अवर अभियंता (जेई) भी हर बार आश्वासन देकर मामले को टालते रहे। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
    1
    *कौशाम्बी : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप*
*कौशाम्बी संदेश संवाददाता*
कौशाम्बी जिले के सरायअकील थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका की पहचान किरण कोरी पत्नी कुलदीप, निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किरण सुबह घर से पैदल खेत की ओर जा रही थीं। खेत की मेड़ पर पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत तार पर उनका ध्यान नहीं गया और वह सीधे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कटरा स्थित म्योहर पावर हाउस में कई बार फोन किया, लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान मृतका का पैर काफी देर तक करंट की चपेट में जलता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
सूचना मिलने पर भगवानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतका के पति कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन विद्युत तार लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा था। इसकी मरम्मत को लेकर कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच के लिए आने वाले अवर अभियंता (जेई) भी हर बार आश्वासन देकर मामले को टालते रहे।
ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
    user_क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
    क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
    Journalist कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ये बच्ची ने दिल जीत लिया
    1
    ये बच्ची ने दिल जीत लिया
    user_Ram singh passi ⚔️
    Ram singh passi ⚔️
    Academy Sirathu, Kaushambi•
    2 hrs ago
  • बिजली विभाग की लापरवाही से लगातार घटनाएं घट रही है।
    1
    बिजली विभाग की लापरवाही से लगातार घटनाएं घट रही है।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा मचाए गए आतंक के कारण 40 से अधिक हिंदू परिवारों ने अपने घरों को बेचने के लिए पोस्टर लगा दिए।
    1
    आगरा में एक विशेष समुदाय के  युवक द्वारा मचाए गए आतंक के कारण 40 से अधिक हिंदू परिवारों ने अपने घरों को बेचने के लिए पोस्टर लगा दिए।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कौशाम्बी के बेनी रामकटरा क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी (SDO) पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुँचता है, तो उसकी बात सुनने के बजाय कथित तौर पर अपशब्द कहकर उसे बाहर कर दिया जाता है। अब पीड़ितों ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है। #कौशाम्बी #बेनीरामकटरा #SDO #उपभोक्ता_समस्या #दुर्व्यवहार #nonfollowersviewers #facebookree
    1
    कौशाम्बी के बेनी रामकटरा क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी (SDO) पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुँचता है, तो उसकी बात सुनने के बजाय कथित तौर पर अपशब्द कहकर उसे बाहर कर दिया जाता है।
अब पीड़ितों ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है।
#कौशाम्बी #बेनीरामकटरा #SDO #उपभोक्ता_समस्या #दुर्व्यवहार
#nonfollowersviewers #facebookree
    user_संदेश आज
    संदेश आज
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नकली अंडा बिक रहा है और FSSAI सो रहा हैं देश में खाने की थाली जहरीली होती जा रही है। और जिम्मेदार एजेंसी सिर्फ नोटिस नोटिस खेल रहीं हैं..? FSSAI से मेरा सवाल है- रेगुलर चेकिंग क्यों नहीं होती है ? दोषियों पर कार्यवाही क्यों नहीं होता है ? आम आदमी के सेहत का जिम्मेदारी कौन लेगा?
    1
    नकली अंडा बिक रहा है और FSSAI सो रहा हैं 
देश में खाने की थाली जहरीली होती जा रही है। 
और जिम्मेदार एजेंसी सिर्फ नोटिस नोटिस खेल रहीं हैं..?
FSSAI से मेरा सवाल है-
रेगुलर चेकिंग क्यों नहीं होती है ?
दोषियों पर कार्यवाही क्यों नहीं होता है ? 
आम आदमी के सेहत का जिम्मेदारी कौन लेगा?
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.