logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा मचाए गए आतंक के कारण 40 से अधिक हिंदू परिवारों ने अपने घरों को बेचने के लिए पोस्टर लगा दिए। वायरल वीडियो। आगरा में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा मचाए गए आतंक के कारण 40 से अधिक हिंदू परिवारों ने अपने घरों को बेचने के लिए पोस्टर लगा दिए।

9 hrs ago
user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

आगरा में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा मचाए गए आतंक के कारण 40 से अधिक हिंदू परिवारों ने अपने घरों को बेचने के लिए पोस्टर लगा दिए। वायरल वीडियो। आगरा में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा मचाए गए आतंक के कारण 40 से अधिक हिंदू परिवारों ने अपने घरों को बेचने के लिए पोस्टर लगा दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सराय अकिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित वारंटी अभियुक्त गुड्डू सरोज को गिरफ्तार किया है। दिनांक 03 फरवरी 2026 को इजरा वाद संख्या 21/2024, धारा 128 सीआरपीसी के तहत अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।
    1
    जनपद कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सराय अकिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित वारंटी अभियुक्त गुड्डू सरोज को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 03 फरवरी 2026 को इजरा वाद संख्या 21/2024, धारा 128 सीआरपीसी के तहत अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *प्रयागराज मे ढाई करोड़ की सरकारी जमीन को प्राइवेट के नाम करने पर डीएम का एक्शन,कानूनगो का हुआ डिमोशन,बना लेखपाल* प्रयागराज के गंगापार के सोरांव तहसील में एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को सरकारी जमीन की हेरफेर के आरोप में डिमोशन कर लेखपाल बना दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी कानूनगो दूधनाथ को निलंबित भी कर दिया गया है। कानूनगो दूधनाथ पर फाफामऊ में बंजर और परती भूमि को पैसे लेकर अपने करीबियों के नाम करने का आरोप है। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई,जिसमें वह दोषी पाए गए। इस मामले की शिकायत शासन और प्रशासन तक पहुंची थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई,जिसमें दो नायब तहसीलदार, एक कानूनगो और एक लेखपाल शामिल थे। लगभग चार महीने तक चली जांच में तहसील और जिला अभिलेखागार के सभी दस्तावेज खंगाले गए। जांच में सामने आया कि कानूनगो ने परती जमीन को तीन लोगों के नाम करने के लिए अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी। उन्होंने सरकारी भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दिया था। दो दिन पहले यह जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने दोषी कानूनगो को डिमोशन करते हुए लेखपाल बना दिया और उन्हें निलंबित भी कर दिया। इसके अलावा, दूधनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी पुलिस को दिए गए हैं। एक अन्य लेखपाल को यह मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच में पता चला है कि लगभग ढाई करोड़ रुपये की यह जमीन 20 लाख रुपये लेकर निजी लोगों के नाम की गई थी। सोरांव के एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो दूधनाथ जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। तहसील के अभिलेखों में इस जमीन को फिर से परती की श्रेणी में दर्ज करा दिया गया है।
    1
    *प्रयागराज मे ढाई करोड़ की सरकारी जमीन को प्राइवेट के नाम करने पर डीएम का एक्शन,कानूनगो का हुआ डिमोशन,बना लेखपाल* 
प्रयागराज के गंगापार के सोरांव तहसील में एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को सरकारी जमीन की हेरफेर के आरोप में डिमोशन कर लेखपाल बना दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी कानूनगो दूधनाथ को निलंबित भी कर दिया गया है।
कानूनगो दूधनाथ पर फाफामऊ में बंजर और परती भूमि को पैसे लेकर अपने करीबियों के नाम करने का आरोप है। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई,जिसमें वह दोषी पाए गए।
इस मामले की शिकायत शासन और प्रशासन तक पहुंची थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई,जिसमें दो नायब तहसीलदार, एक कानूनगो और एक लेखपाल शामिल थे। लगभग चार महीने तक चली जांच में तहसील और जिला अभिलेखागार के सभी दस्तावेज खंगाले गए।
जांच में सामने आया कि कानूनगो ने परती जमीन को तीन लोगों के नाम करने के लिए अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी। उन्होंने सरकारी भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दिया था। दो दिन पहले यह जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने दोषी कानूनगो को डिमोशन करते हुए लेखपाल बना दिया और उन्हें निलंबित भी कर दिया। इसके अलावा, दूधनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी पुलिस को दिए गए हैं। एक अन्य लेखपाल को यह मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच में पता चला है कि लगभग ढाई करोड़ रुपये की यह जमीन 20 लाख रुपये लेकर निजी लोगों के नाम की गई थी।
सोरांव के एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो दूधनाथ जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। तहसील के अभिलेखों में इस जमीन को फिर से परती की श्रेणी में दर्ज करा दिया गया है।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी...अपने बड़े भाई सुखलाल मौर्य के सुपुत्र एवं अपने भतीजे रवी मौर्य के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS
    1
    कौशाम्बी...अपने बड़े भाई सुखलाल मौर्य के सुपुत्र एवं अपने भतीजे रवी मौर्य के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    19 hrs ago
  • *मंदिर के पास खुलेआम गांजा बिक्री, साधु के भेष में सक्रिय गांजा माफिया, जिम्मेदार मौन* *कौशांबी संदेश संवाददाता* *जिम्मेदार अधिकारी अभी तक नहीं किया कोई कार्रवाई* कौशांबी। थाना चरवा क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ चौराहा पर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है। मंदिर के ठीक बगल में गोमती नदी के किनारे साधु के भेष में एक गांजा माफिया खुलेआम गांजा बेच रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति लंबे समय से साधु का चोला पहनकर इलाके में घूम रहा है और धार्मिक आस्था की आड़ में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री कर रहा है। मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद गांजे का यह अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।सूत्रों का कहना है कि गांजा बिक्री की जानकारी स्थानीय पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को पहले से है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस खुलेआम नशे के कारोबार से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल के पास नशीले पदार्थों की बिक्री से धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मामले की जांच कर गांजा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक मौन तोड़ते हैं और कार्रवाई होती है या नहीं।
    1
    *मंदिर के पास खुलेआम गांजा बिक्री, साधु के भेष में सक्रिय गांजा माफिया, जिम्मेदार मौन* 
*कौशांबी संदेश संवाददाता*
*जिम्मेदार अधिकारी अभी तक नहीं किया कोई कार्रवाई*
कौशांबी। थाना चरवा क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ चौराहा पर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है। मंदिर के ठीक बगल में गोमती नदी के किनारे साधु के भेष में एक गांजा माफिया खुलेआम गांजा बेच रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति लंबे समय से साधु का चोला पहनकर इलाके में घूम रहा है और धार्मिक आस्था की आड़ में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री कर रहा है। मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद गांजे का यह अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।सूत्रों का कहना है कि गांजा बिक्री की जानकारी स्थानीय पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को पहले से है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस खुलेआम नशे के कारोबार से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल के पास नशीले पदार्थों की बिक्री से धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मामले की जांच कर गांजा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।
अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक मौन तोड़ते हैं और कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
    क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
    Journalist कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर पालिका परिषद भरवारी का विकास बहुत तेजी से दौड़ रहा है यूपी जनपद कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747 @pramodsachtak #graund#riporting
    1
    नगर पालिका परिषद भरवारी का विकास बहुत तेजी से दौड़ रहा है 
यूपी जनपद कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी 
किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747
@pramodsachtak #graund#riporting
    user_प्रमोद सच तक न्यूज
    प्रमोद सच तक न्यूज
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कथा कार्यक्रम के दौरान पथराव, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम रेही में कथा कार्यक्रम के दौरान दबंगों द्वारा पथराव और मारपीट की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुडिया देवी पत्नी बलराज, भूतपूर्व सैनिक, निवासी ग्राम रेही ने बताया कि वह मूल रूप से उसी गांव की निवासी हैं। पीड़िता के अनुसार बीते 2 फरवरी की रात करीब नौ बजे उनके घर पर कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 20–25 रिश्तेदार शामिल हुए थे। रात्रि में जब सभी लोग भोजन कर रहे थे, तभी गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ एक राय होकर घर पर भोजन कर रहे लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता द्वारा तत्काल 100 नंबर डायल करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाकर मामले को पेश करने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि इससे पूर्व भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उनके परिवार के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। घटना के बाद से पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। पीड़िता ने बुधवार सुबह करीब दस बजे थाना पिपरी में शिकायती पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।
    1
    कथा कार्यक्रम के दौरान पथराव, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
कौशाम्बी।
पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम रेही में कथा कार्यक्रम के दौरान दबंगों द्वारा पथराव और मारपीट की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुडिया देवी पत्नी बलराज, भूतपूर्व सैनिक, निवासी ग्राम रेही ने बताया कि वह मूल रूप से उसी गांव की निवासी हैं।
पीड़िता के अनुसार बीते 2 फरवरी की रात करीब नौ बजे उनके घर पर कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 20–25 रिश्तेदार शामिल हुए थे। रात्रि में जब सभी लोग भोजन कर रहे थे, तभी गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ एक राय होकर घर पर भोजन कर रहे लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता द्वारा तत्काल 100 नंबर डायल करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाकर मामले को पेश करने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि इससे पूर्व भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता ने आशंका जताई है कि उनके परिवार के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। घटना के बाद से पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। पीड़िता ने बुधवार सुबह करीब दस बजे थाना पिपरी में शिकायती पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एक महीने बाद युवक की कब्र से शव को बाहर निकल गया।
    1
    एक महीने बाद युवक की कब्र से शव को बाहर निकल गया।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *सरकारी बंजर भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा, तहसील के आदेश ठंडे बस्ते में — प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल* कौशांबी। जनपद कौशांबी की सिराथू तहसील एक बार फिर सवालों के घेरे में है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कशिया पश्चिम, परगना कड़ा में सरकारी बंजर भूमि पर करीब ढाई दशक से अवैध कब्जा चला आ रहा है, जबकि इस संबंध में तहसील स्तर से पारित आदेशों का आज तक अनुपालन नहीं कराया गया। ग्राम निवासी चंद्रशंकर पुत्र शीतला प्रसाद साहू ने जिलाधिकारी कौशांबी को शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर प्रशासनिक लापरवाही की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। प्रार्थना-पत्र के अनुसार आराजी संख्या 1283M, जो राजस्व अभिलेखों में स्पष्ट रूप से सरकारी बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर रामप्रसाद पुत्र छोटेलाल द्वारा वर्ष 2001 से अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान और दीवार का निर्माण कर लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार सिराथू द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2018 और 15 दिसंबर 2018 को अवैध कब्जा हटाने के स्पष्ट आदेश पारित किए गए थे, लेकिन लगभग सात वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो कब्जा हटाया गया और न ही सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। इससे बड़ा सवाल यह है कि जब तहसील स्तर से आदेश पारित हो चुके थे, तो आदेशों के अनुपालन में आखिर कौन बाधा बना? क्या यह प्रशासनिक उदासीनता है या फिर किसी स्तर पर संरक्षण? प्रार्थी का आरोप है कि उसने कई बार तहसील और जिला प्रशासन को प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया, लेकिन न तो अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया और न ही कब्जेदार से कोई क्षतिपूर्ति वसूली गई। इससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकारी आदेशों की खुली अवहेलना भी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी बंजर भूमि पर इस तरह खुलेआम कब्जे होते रहेंगे और आदेशों को वर्षों तक नजरअंदाज किया जाता रहेगा, तो प्रशासन की विश्वसनीयता पर गहरा प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। अब निगाहें जिलाधिकारी कौशांबी पर टिकी हैं कि क्या वे इस गंभीर प्रकरण में संज्ञान लेकर तहसीलदार द्वारा पारित आदेशों का तत्काल अनुपालन कराएंगे, अवैध निर्माण को ध्वस्त कराएंगे, और कब्जेदार से नियमानुसार क्षतिपूर्ति की वसूली सुनिश्चित करेंगे या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    1
    *सरकारी बंजर भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा, तहसील के आदेश ठंडे बस्ते में — प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल* 
कौशांबी। जनपद कौशांबी की सिराथू तहसील एक बार फिर सवालों के घेरे में है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कशिया पश्चिम, परगना कड़ा में सरकारी बंजर भूमि पर करीब ढाई दशक से अवैध कब्जा चला आ रहा है, जबकि इस संबंध में तहसील स्तर से पारित आदेशों का आज तक अनुपालन नहीं कराया गया।
ग्राम निवासी चंद्रशंकर पुत्र शीतला प्रसाद साहू ने जिलाधिकारी कौशांबी को शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर प्रशासनिक लापरवाही की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। प्रार्थना-पत्र के अनुसार आराजी संख्या 1283M, जो राजस्व अभिलेखों में स्पष्ट रूप से सरकारी बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर रामप्रसाद पुत्र छोटेलाल द्वारा वर्ष 2001 से अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान और दीवार का निर्माण कर लिया गया है।
हैरानी की बात यह है कि मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार सिराथू द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2018 और 15 दिसंबर 2018 को अवैध कब्जा हटाने के स्पष्ट आदेश पारित किए गए थे, लेकिन लगभग सात वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो कब्जा हटाया गया और न ही सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया।
इससे बड़ा सवाल यह है कि जब तहसील स्तर से आदेश पारित हो चुके थे, तो आदेशों के अनुपालन में आखिर कौन बाधा बना?
क्या यह प्रशासनिक उदासीनता है या फिर किसी स्तर पर संरक्षण?
प्रार्थी का आरोप है कि उसने कई बार तहसील और जिला प्रशासन को प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया, लेकिन न तो अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया और न ही कब्जेदार से कोई क्षतिपूर्ति वसूली गई। इससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकारी आदेशों की खुली अवहेलना भी हो रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी बंजर भूमि पर इस तरह खुलेआम कब्जे होते रहेंगे और आदेशों को वर्षों तक नजरअंदाज किया जाता रहेगा, तो प्रशासन की विश्वसनीयता पर गहरा प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।
अब निगाहें जिलाधिकारी कौशांबी पर टिकी हैं कि क्या वे इस गंभीर प्रकरण में संज्ञान लेकर तहसीलदार द्वारा पारित आदेशों का तत्काल अनुपालन कराएंगे, अवैध निर्माण को ध्वस्त कराएंगे, और कब्जेदार से नियमानुसार क्षतिपूर्ति की वसूली सुनिश्चित करेंगे
या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी..थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा इजरा वाद संख्या 21/2024 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गुड्डू सरोज पुत्र अमृतलाल निवासी भगवानपुर बहुगरा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
    1
    कौशाम्बी..थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा इजरा वाद संख्या 21/2024 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गुड्डू सरोज पुत्र अमृतलाल निवासी भगवानपुर बहुगरा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.