logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

KDA के नक्शे में चिन्हित दीवार तोड़ी, 17 साल पुराना नीम का पेड़ भी कटवाने का आरोप कोटा के सुभाष विहार इलाके में KDA के नक्शे में चिन्हित बाउंड्री वॉल को मकान मालिक द्वारा कथित तौर पर तोड़ने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार श्मशान घाट के सामने बनी कॉलोनी में मकानों के अंतिम छोर पर प्रशासन द्वारा बाउंड्री वॉल बनाई गई थी, जिसे KDA के ब्लू प्रिंट में भी दर्शाया गया है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखते हुए संबंधित व्यक्ति ने दीवार को तोड़कर खिड़कियां और गेट बना लिए। इतना ही नहीं, करीब 17 वर्ष पुराने नीम के पेड़ को भी कटवा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काटने और सरकारी चिन्हित दीवार को तोड़ने का उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमों के तहत जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

3 hrs ago
user_VKH NEWS
VKH NEWS
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
3 hrs ago

KDA के नक्शे में चिन्हित दीवार तोड़ी, 17 साल पुराना नीम का पेड़ भी कटवाने का आरोप कोटा के सुभाष विहार इलाके में KDA के नक्शे में चिन्हित बाउंड्री वॉल को मकान मालिक द्वारा कथित तौर पर तोड़ने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार श्मशान घाट के सामने बनी कॉलोनी में मकानों के अंतिम छोर पर प्रशासन द्वारा बाउंड्री वॉल बनाई गई थी, जिसे KDA के ब्लू प्रिंट में भी दर्शाया गया है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखते हुए संबंधित व्यक्ति ने दीवार को तोड़कर खिड़कियां और गेट बना लिए। इतना ही नहीं, करीब 17 वर्ष पुराने नीम के पेड़ को भी कटवा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काटने और सरकारी चिन्हित दीवार को तोड़ने का उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमों के तहत जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जमीन अधिग्रहण के बावजूद सरकार पर 260 करोड़ रुपए बकाया 549 वें दिन भी जारी रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना कोटा। बकाया भुगतान की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले पिछले डेढ़ साल से कोटा कलेक्ट्रेट गेट पर बैठे जेके सिंथेटिक फैक्ट्री (अराफात पेट्रोकेमिकल्स प्रा. लि.) के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना गुरुवार को 549 वें दिन भी जारी रहा। मजदूरों ने सरकार से बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराने की मांग दोहराई। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि करीब 30 साल पहले बंद हुई इस फैक्ट्री के 4200 मजदूरों का 260 करोड़ रुपए से अधिक बकाया वेतन अटका हुआ है। 18 फरवरी 2025 से सैकड़ों मजदूर, उनके परिवार, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर तथा कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान बकाया वेतन न मिलने के सदमे से दर्जनों मजदूरों की असमय मृत्यु हो चुकी है, जिससे मजदूरों और आमजनता में गहरा आक्रोश उग्र आंदोलन की चेतावनी धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सरकार ने फैक्ट्री की करोड़ों रुपए की जमीन अधिग्रहित कर ली है। जब जमीन सरकार के पास है, तो मजदूरों का बकाया वेतन जल्द चुकाया जाए। अगर शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जब तक पूरा बकाया नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा। अराफात ने छीनी मजदूरों की रोजी रोटी वक्ताओं ने कहा कि धरने के दौरान जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए तथा हाईकोर्ट में भी संघर्ष जारी है। सरकार ने अराफात ग्रुप को फैक्ट्री से बेदखल कर दिया, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि मशीनों की चोरी के मुकदमे में अराफात को जेल जाने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अराफात ने हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी छीन ली। मांग की गई कि धरने पर बैठे मजदूरों की पीड़ा को समझते हुए जिला कलेक्टर कोटा के माध्यम से शीघ्र बकाया वेतन दिलवाया जाए। धरने को इन्होंने किया संबोधित धरने को कामरेड केदार जोशी, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्रसिंह और कामरेड हनुमान सिंह ने संबोधित किया। संचालन कामरेड कालीचरण सोनी ने किया। 549 वें दिन धरने पर ये रहे मौजूद धरने में कामरेड गोपाल शर्मा, महावीर प्रसाद, अशोक सिंह, मोहम्मद मंसूरी, धर्मदेव, जेठाराम, भवरलाल, शिशुपाल सिंह, मंगलसिंह, गिरजाशंकर पांडे, घनश्याम, रामलाल तथा महिला मजदूर धन्नी बाई, सजना गुजर, कैलाशी बाई, रहीसा बानो, नजमा बेगम, संतोष, मंजू कश्यप, भाग्यश्री, लक्ष्मी, राजकुमारी, मोडी बाई सहित सैकड़ों मजदूर, सीटू कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
    4
    जमीन अधिग्रहण के बावजूद सरकार पर 260 करोड़ रुपए बकाया 
549 वें दिन भी जारी रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना 
कोटा।
बकाया भुगतान की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले पिछले डेढ़ साल से कोटा कलेक्ट्रेट गेट पर बैठे जेके सिंथेटिक फैक्ट्री (अराफात पेट्रोकेमिकल्स प्रा. लि.) के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना गुरुवार को 549 वें दिन भी जारी रहा। मजदूरों ने सरकार से बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराने की मांग दोहराई।
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि करीब 30 साल पहले बंद हुई इस फैक्ट्री के 4200 मजदूरों का 260 करोड़ रुपए से अधिक बकाया वेतन अटका हुआ है। 18 फरवरी 2025 से सैकड़ों मजदूर, उनके परिवार, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर तथा कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान बकाया वेतन न मिलने के सदमे से दर्जनों मजदूरों की असमय मृत्यु हो चुकी है, जिससे मजदूरों और आमजनता में गहरा आक्रोश 
उग्र आंदोलन की चेतावनी 
धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सरकार ने फैक्ट्री की करोड़ों रुपए की जमीन अधिग्रहित कर ली है। जब जमीन सरकार के पास है, तो मजदूरों का बकाया वेतन जल्द चुकाया जाए। अगर शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जब तक पूरा बकाया नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा।
अराफात ने छीनी मजदूरों की रोजी रोटी 
वक्ताओं ने कहा कि धरने के दौरान जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए तथा हाईकोर्ट में भी संघर्ष जारी है। सरकार ने अराफात ग्रुप को फैक्ट्री से बेदखल कर दिया, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि मशीनों की चोरी के मुकदमे में अराफात को जेल जाने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अराफात ने हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी छीन ली। मांग की गई कि धरने पर बैठे मजदूरों की पीड़ा को समझते हुए जिला कलेक्टर कोटा के माध्यम से शीघ्र बकाया वेतन दिलवाया जाए।
धरने को इन्होंने किया संबोधित 
धरने को कामरेड केदार जोशी, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्रसिंह और कामरेड हनुमान सिंह ने संबोधित किया। संचालन कामरेड कालीचरण सोनी ने किया। 
549 वें दिन धरने पर ये रहे मौजूद 
धरने में कामरेड गोपाल शर्मा, महावीर प्रसाद, अशोक सिंह, मोहम्मद मंसूरी, धर्मदेव, जेठाराम, भवरलाल, शिशुपाल सिंह, मंगलसिंह, गिरजाशंकर पांडे, घनश्याम, रामलाल तथा महिला मजदूर धन्नी बाई, सजना गुजर, कैलाशी बाई, रहीसा बानो, नजमा बेगम, संतोष, मंजू कश्यप, भाग्यश्री, लक्ष्मी, राजकुमारी, मोडी बाई सहित सैकड़ों मजदूर, सीटू कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    26 min ago
  • KDA के नक्शे में चिन्हित दीवार तोड़ी, 17 साल पुराना नीम का पेड़ भी कटवाने का आरोप कोटा के सुभाष विहार इलाके में KDA के नक्शे में चिन्हित बाउंड्री वॉल को मकान मालिक द्वारा कथित तौर पर तोड़ने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार श्मशान घाट के सामने बनी कॉलोनी में मकानों के अंतिम छोर पर प्रशासन द्वारा बाउंड्री वॉल बनाई गई थी, जिसे KDA के ब्लू प्रिंट में भी दर्शाया गया है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखते हुए संबंधित व्यक्ति ने दीवार को तोड़कर खिड़कियां और गेट बना लिए। इतना ही नहीं, करीब 17 वर्ष पुराने नीम के पेड़ को भी कटवा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काटने और सरकारी चिन्हित दीवार को तोड़ने का उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमों के तहत जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    KDA के नक्शे में चिन्हित दीवार तोड़ी, 17 साल पुराना नीम का पेड़ भी कटवाने का आरोप
कोटा के सुभाष विहार इलाके में KDA के नक्शे में चिन्हित बाउंड्री वॉल को मकान मालिक द्वारा कथित तौर पर तोड़ने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार श्मशान घाट के सामने बनी कॉलोनी में मकानों के अंतिम छोर पर प्रशासन द्वारा बाउंड्री वॉल बनाई गई थी, जिसे KDA के ब्लू प्रिंट में भी दर्शाया गया है।
आरोप है कि नियमों को ताक पर रखते हुए संबंधित व्यक्ति ने दीवार को तोड़कर खिड़कियां और गेट बना लिए। इतना ही नहीं, करीब 17 वर्ष पुराने नीम के पेड़ को भी कटवा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काटने और सरकारी चिन्हित दीवार को तोड़ने का उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया।
अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमों के तहत जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दांयी मुख्य नहर में मिला शव, गोताखोर रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला सब्जी मंडी के सामने अग्निशमन केंद्र के पास दांयी मुख्य नहर में कचरे के बीच एक शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना पर गोताखोर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। टीम ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    दांयी मुख्य नहर में मिला शव, गोताखोर रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला
सब्जी मंडी के सामने अग्निशमन केंद्र के पास दांयी मुख्य नहर में कचरे के बीच एक शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना पर गोताखोर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। टीम ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Ravindra
    Ravindra
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बिछ गई निकाय चुनावों की बिसात, 100 वार्डों के लिये केवल कांग्रेस से ही सामने आ चुके करीब 400 दावेदार बिछ गई निकाय चुनावों की बिसात, 100 वार्डों के लिये केवल कांग्रेस से ही सामने आ चुके करीब 400 दावेदार, कांग्रेस कार्यालय पहुंची शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम से मिले दावेदार, हालांकि टिकट चयन के लिये फिलहाल कांग्रेस में एक कमेटी का किया गया गठन, 2 नगर निगमों वाले कोटा में पिछले चुनावों में दोनों महापौर और बोर्ड बने थे कांग्रेस के, कांग्रेस की नजर करिश्मा दोहराने की तो कोटा निगम में इस बार बोर्ड बनने को लेकर बीजेपी आश्वस्त
    1
    बिछ गई निकाय चुनावों की बिसात, 100 वार्डों के लिये केवल कांग्रेस से ही सामने आ चुके करीब 400 दावेदार
बिछ गई निकाय चुनावों की बिसात, 100 वार्डों के लिये केवल कांग्रेस से ही सामने आ चुके करीब 400 दावेदार, कांग्रेस कार्यालय पहुंची शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम से मिले दावेदार, हालांकि टिकट चयन के लिये फिलहाल कांग्रेस में एक कमेटी का किया गया गठन, 2 नगर निगमों वाले कोटा में पिछले चुनावों में दोनों महापौर और बोर्ड बने थे कांग्रेस के, कांग्रेस की नजर करिश्मा दोहराने की तो कोटा निगम में इस बार बोर्ड बनने को लेकर बीजेपी आश्वस्त
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ट्राई और कट्स द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का कोटा में हुआ आयोजन कोटा/कंज्यूमर यूनिटी ट्रस्ट सोसायटी (सी.यू.टी.एस.) एवं भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण (टी.आर.ए.आई) के बेनर तले ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राम कृष्ण शिक्षण संस्थान के युधिष्ठर चांसी ने सभी आगंतुकों का स्वागत उद्बोधन किया और कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। कट्स के राजदीप पारीक ने टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में ट्राई द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्राई के द्वारा उपभोक्ता संस्थाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में लगाए जाने वाले टैरिफ एवं बिलिंग के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक डॉ अमित सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी होना, सबके लिए एक महत्वपूर्ण व आवश्यक उपागम है। उन्होंने उपभोक्ताओं को साइबर हाइजीन, अर्थात इंटरनेट, मोबाइल ओर अन्य डिजिटल उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने की आदतें औेर व्यवहार आदि संबधी महत्वपूर्ण पहलूओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। यज्ञदत्त हाड़ा ने साइबर सिक्योरिटी के एप .डी. एण्ड डी एवं माय स्पीड की जानकारी देते हुए, सभी से आह्वान किया कि आप सभी संचार-साथी एप के संबध में आवश्यक रूप से जागरूक बने। बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि किस प्रकार उपभोक्ता साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे है, और उससे अपने आप को कैसे बचा सकते है, इस पर पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में बी एस एन एल से प्रमोद कुमार एवं लेखराज ने कंपनी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी ओर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिये। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विजेता विद्यार्थियों कोमल, महेश एवं भूपेश को पारितोषित दिया गया। मंच का संचालन प्रतीक अग्रवाल ने किया तथा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मोहित, लक्ष्मीनारायण, प्राचार्या सावित्री , सहित ओम कोठारी इंस्टीट्यूट एवं भारती टी टी कॉलेज के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
    1
    ट्राई और कट्स द्वारा उपभोक्ता  जागरूकता कार्यशाला का कोटा में हुआ आयोजन
कोटा/कंज्यूमर यूनिटी ट्रस्ट सोसायटी (सी.यू.टी.एस.) एवं भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण (टी.आर.ए.आई) के बेनर तले ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में उपभोक्ता  जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राम कृष्ण शिक्षण संस्थान के युधिष्ठर चांसी ने सभी आगंतुकों का स्वागत उद्बोधन किया और कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया।
कट्स के राजदीप पारीक ने टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र  में ट्राई द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्राई के द्वारा उपभोक्ता संस्थाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में लगाए जाने वाले टैरिफ एवं बिलिंग के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  निदेशक डॉ  अमित सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी होना, सबके लिए एक महत्वपूर्ण व आवश्यक उपागम है।  उन्होंने उपभोक्ताओं को साइबर हाइजीन, अर्थात इंटरनेट, मोबाइल ओर अन्य डिजिटल उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने की आदतें औेर व्यवहार आदि संबधी महत्वपूर्ण पहलूओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। यज्ञदत्त हाड़ा ने साइबर सिक्योरिटी के एप .डी. एण्ड डी एवं माय स्पीड की जानकारी देते हुए, सभी से आह्वान किया कि आप सभी संचार-साथी एप के संबध में आवश्यक रूप से जागरूक बने। बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि किस प्रकार उपभोक्ता साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे है, और उससे अपने आप को कैसे बचा सकते है, इस पर पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में बी एस एन एल से प्रमोद कुमार एवं लेखराज ने कंपनी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी ओर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिये।
कार्यक्रम के अंत में  प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विजेता विद्यार्थियों कोमल, महेश एवं भूपेश को पारितोषित दिया गया।
मंच का संचालन प्रतीक अग्रवाल ने किया तथा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मोहित, लक्ष्मीनारायण, प्राचार्या सावित्री , सहित ओम कोठारी इंस्टीट्यूट एवं भारती टी टी कॉलेज के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • आज की तैयारी, कल का सुनहरा भविष्य! Board, JEE-NEET या Competitive Exams—Bright Future Academy के साथ पाएँ Expert Guidance, Regular Tests, Doubt Sessions और Online + Offline Classes. 📚✨ ⏰ Morning, Evening & Night Batches 📲 Online Classes Available 💰 Fees ₹2,500–₹3,500 📞 Admission: 7544862076 📥 App Download करें: https://auyzva.on-app.in/app/home?orgCode=auyzva
    1
    आज की तैयारी, कल का सुनहरा भविष्य!
Board, JEE-NEET या Competitive Exams—Bright Future Academy के साथ पाएँ Expert Guidance, Regular Tests, Doubt Sessions और Online + Offline Classes. 📚✨

⏰ Morning, Evening & Night Batches
📲 Online Classes Available
💰 Fees ₹2,500–₹3,500

📞 Admission: 7544862076
📥 App Download करें: https://auyzva.on-app.in/app/home?orgCode=auyzva
    user_Manasi
    Manasi
    Teacher Kota, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी। देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। शांति वन में आज उन्हें प्रातः भी से पानी में सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़के सचिन पायलट ने आत्मिक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित की कोटा शहर में भी मुट्ठी भर कांग्रेस जनों ने शहर कांग्रेस और राजीव गांधी की प्रतिमा को अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्पीकर ओम बिरला ने आज आरके पुरम में एक पौधा मां के नाम का लगाकर आगाज किया
    1
    जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी। देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। शांति वन में आज उन्हें प्रातः भी से पानी में सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़के सचिन पायलट ने आत्मिक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित की कोटा शहर में भी मुट्ठी भर कांग्रेस जनों ने शहर कांग्रेस और राजीव गांधी की प्रतिमा को अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
स्पीकर ओम बिरला ने आज आरके पुरम में एक पौधा मां के नाम का लगाकर आगाज किया
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए सीजेपी प्रवक्ता के साथ मारपीट राजस्थान: जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट: कार पर किया पथराव और तोड़फ़ोड़ : आशुतोष और उनके साथियों के साथ हाथापाई भी हुई है: आशुतोष का आरोप है कि राजस्थान सरकार के इशारे पर बीजेपी के लोगों ने यह सब किया है: इनका एक स्कूल के निरीक्षण का वीडियो वायरल होने के बाद ये घटना हुई है: गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूलों में मीडिया और बाहरी लोगों के प्रवेश और फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पर पाबंदी लगा दी है...
    1
    जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए सीजेपी प्रवक्ता के साथ मारपीट 
राजस्थान: जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट:  कार पर किया पथराव और तोड़फ़ोड़ : आशुतोष और उनके साथियों के साथ हाथापाई भी हुई है: आशुतोष का आरोप है कि राजस्थान सरकार के इशारे पर बीजेपी के लोगों ने यह सब किया है: इनका एक स्कूल के निरीक्षण का वीडियो वायरल होने के बाद ये घटना हुई है: गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूलों में मीडिया और बाहरी लोगों के प्रवेश और फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पर पाबंदी लगा दी है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    50 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.