logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ थाना क्षेत्र के राणा बीघा गांव में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव के ही विकास सिंह ने पानी नहीं देने पर युवक राजेश सिंह के पेट में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार, आरोपी विकास सिंह शराब के नशे में था और उसने राजेश कुमार से पानी मांगा। पानी नहीं देने पर उसने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच पहले से कोई विवाद नहीं था और यह घटना नशे की हालत में हुई।

21 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
21 hrs ago

बाढ़ थाना क्षेत्र के राणा बीघा गांव में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव के ही विकास सिंह ने पानी नहीं देने पर युवक राजेश सिंह के पेट में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार, आरोपी विकास सिंह शराब के नशे में था और उसने राजेश कुमार से पानी मांगा। पानी नहीं देने पर उसने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच पहले से कोई विवाद नहीं था और यह घटना नशे की हालत में हुई।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • पटना/बख्तियारपुर: प्रखंड के गंगापुर और नरौली सहित चार गांवों में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क (इंडस्ट्रियल पार्क) के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर भू-अर्जन के लिए 'सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन सर्वेक्षण' (SIA) की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसका स्थानीय किसानों ने पुरजोर विरोध किया है। शनिवार को ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (L.N. Mishra Institute) के कर्मी जब प्रश्नावली फॉर्म लेकर किसानों की सहमति लेने गांवों में पहुंचे, तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सर्वे कर्मियों के सामने ही किसानों ने अपनी अनापत्ति दर्ज कराते हुए स्पष्ट कर दिया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी और उपजाऊ जमीन सरकार को नहीं देंगे। किसानों का कहना है कि यह क्षेत्र उनके जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन है। आंदोलनकारी किसानों ने भावुक होते हुए कहा, "यह इलाका 'दाल का कटोरा' माना जाता है। हमारी जमीन तीन फसली है और बेहद उपजाऊ है। अगर सरकार इस जमीन का अधिग्रहण करती है, तो हमारा अस्तित्व ही मिट जाएगा।" किसानों ने प्रशासन को सुझाव दिया कि इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बिहार में कई ऐसी जगहें हैं जहां भूमि बंजर है या सरकारी जमीन उपलब्ध है। पूर्व के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी बड़े प्लांट बंजर जमीनों पर ही लगाए जाते थे, ताकि कृषि योग्य भूमि सुरक्षित रहे। सर्वे के दौरान मौजूद किसानों ने एकजुट होकर नारा दिया— "मर जाएंगे, मिट जाएंगे, लेकिन अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देंगे।" किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस प्रोजेक्ट के लिए किसी बंजर स्थान का चयन किया जाए। वहीं, सर्वे के लिए आए कर्मियों ने बताया कि वे केवल शासन के निर्देश पर सामाजिक प्रभाव का आकलन करने आए हैं और किसानों की बातों को रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों के इस कड़े विरोध के बाद क्या रुख अपनाता है।
    1
    पटना/बख्तियारपुर: प्रखंड के गंगापुर और नरौली सहित चार गांवों में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क (इंडस्ट्रियल पार्क) के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर भू-अर्जन के लिए 'सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन सर्वेक्षण' (SIA) की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसका स्थानीय किसानों ने पुरजोर विरोध किया है।
शनिवार को ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (L.N. Mishra Institute) के कर्मी जब प्रश्नावली फॉर्म लेकर किसानों की सहमति लेने गांवों में पहुंचे, तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सर्वे कर्मियों के सामने ही किसानों ने अपनी अनापत्ति दर्ज कराते हुए स्पष्ट कर दिया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी और उपजाऊ जमीन सरकार को नहीं देंगे।
किसानों का कहना है कि यह क्षेत्र उनके जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन है। आंदोलनकारी किसानों ने भावुक होते हुए कहा, "यह इलाका 'दाल का कटोरा' माना जाता है। हमारी जमीन तीन फसली है और बेहद उपजाऊ है। अगर सरकार इस जमीन का अधिग्रहण करती है, तो हमारा अस्तित्व ही मिट जाएगा।" किसानों ने प्रशासन को सुझाव दिया कि इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बिहार में कई ऐसी जगहें हैं जहां भूमि बंजर है या सरकारी जमीन उपलब्ध है। पूर्व के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी बड़े प्लांट बंजर जमीनों पर ही लगाए जाते थे, ताकि कृषि योग्य भूमि सुरक्षित रहे।
सर्वे के दौरान मौजूद किसानों ने एकजुट होकर नारा दिया— "मर जाएंगे, मिट जाएंगे, लेकिन अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देंगे।" किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस प्रोजेक्ट के लिए किसी बंजर स्थान का चयन किया जाए। वहीं, सर्वे के लिए आए कर्मियों ने बताया कि वे केवल शासन के निर्देश पर सामाजिक प्रभाव का आकलन करने आए हैं और किसानों की बातों को रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों के इस कड़े विरोध के बाद क्या रुख अपनाता है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार,समस्तीपुर शाहपुर पटोरी व्यवहार न्यायालय के भवन निर्माण एवं स्थल चयन विवाद को लेकर सर्वदलीय बैठक सम्पन्न , लिए गए अहम निर्णय, इस बारे में जानकारी देते हुए AISF नेता सुधीर कुमार का बड़ा बयान।
    1
    बिहार,समस्तीपुर
शाहपुर पटोरी व्यवहार न्यायालय के भवन निर्माण एवं स्थल चयन विवाद को लेकर सर्वदलीय बैठक सम्पन्न , लिए गए अहम निर्णय, इस बारे में जानकारी देते हुए AISF नेता सुधीर कुमार का बड़ा बयान।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिदुपुर के रामदौली घाट पर दर्दनाक हादसा पैर फिसलने से गहरे पानी में गई 14 वर्षीय छात्रा #VaishaliNews #BiharNews #BreakingNews #GangaGhath #DrowningCase #SadNews #LocalNews #Bidupur #RamdauliGhat #AccidentNews #TragicIncident #BiharUpdate #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #IncredibleIndia #GangaRiver #StudentNews #RIP #MuzaffarpurNews
    1
    बिदुपुर के रामदौली घाट पर दर्दनाक हादसा पैर फिसलने से गहरे पानी में गई 14 वर्षीय छात्रा
#VaishaliNews #BiharNews #BreakingNews #GangaGhath #DrowningCase #SadNews #LocalNews #Bidupur #RamdauliGhat #AccidentNews #TragicIncident #BiharUpdate #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #IncredibleIndia #GangaRiver #StudentNews #RIP #MuzaffarpurNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    11 hrs ago
  • हरियाणा के मानेसर गुरूग्राम के चर्चित मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 39 निवासी मजदूर मो० शाहीद (23 वर्ष) के घर पहुंचकर खेग्रामस- माले टीम ने परिजनों एवं ग्रामीणों से मिलकर जांच-पड़ताल किया एवं जेल में बंद मजदूर को खेग्रामस-माले-ऐक्टू दिल्ली टीम से पहल कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
    1
    हरियाणा के मानेसर गुरूग्राम के चर्चित मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 39  निवासी मजदूर मो० शाहीद (23 वर्ष) के घर पहुंचकर खेग्रामस- माले टीम ने परिजनों एवं ग्रामीणों से मिलकर जांच-पड़ताल किया एवं जेल में बंद मजदूर को खेग्रामस-माले-ऐक्टू दिल्ली टीम से पहल कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • तियाय गांव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोरींग हाउस से शराब बनाने के धंधे का खुलासा किया है। करंडे थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हर घर नल-जल योजना के तहत बने बोरींग हाउस का दुरुपयोग कर वहां शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लहना पंचायत के तियाय गांव स्थित जलापूर्ति केंद्र पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बोरींग ऑपरेटर प्रवेश महतो को रंगे हाथ शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 32 लीटर तैयार देशी शराब, एक गैस सिलेंडर और चूल्हा भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी जब्त सामान को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल था और सुनसान जगह का फायदा उठाकर काम करता था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार की शाम 5:00 बजे जेल भेज दिया गया।
    1
    तियाय गांव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोरींग हाउस से शराब बनाने के धंधे का खुलासा किया है। करंडे थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हर घर नल-जल योजना के तहत बने बोरींग हाउस का दुरुपयोग कर वहां शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लहना पंचायत के तियाय गांव स्थित जलापूर्ति केंद्र पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बोरींग ऑपरेटर प्रवेश महतो को रंगे हाथ शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 32 लीटर तैयार देशी शराब, एक गैस सिलेंडर और चूल्हा भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी जब्त सामान को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल था और सुनसान जगह का फायदा उठाकर काम करता था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार की शाम 5:00 बजे जेल भेज दिया गया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • नालंदा में सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए जॉब कैंप, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
    1
    नालंदा में सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए जॉब कैंप, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
    user_अमन कुमार
    अमन कुमार
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना/बख्तियारपुर : : चिरैया गंगा में डूबी सोनम का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम। "बिहार के चिरैया गांव से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बीते 25 अप्रैल की सुबह गंगा स्नान के दौरान लापता हुई सोनम का शव आज पानी से बरामद कर लिया गया है। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।"
    1
    पटना/बख्तियारपुर : : चिरैया गंगा में डूबी सोनम का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम। "बिहार के चिरैया गांव से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बीते 25 अप्रैल की सुबह गंगा स्नान के दौरान लापता हुई सोनम का शव आज पानी से बरामद कर लिया गया है। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।"
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.