Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के सीवान जिले के रहने वाले लोगों का ऐसा हाल हो गया है कि उन्हें इंटरनेट चलाने के लिए उत्तर प्रदेश में आना पड़ रहा है। सीवान जिले के निवासियों का कहना है कि बिहार में इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें मजबूरी में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का रुख करना पड़ रहा है।
Mukesh kumar chaubey
बिहार के सीवान जिले के रहने वाले लोगों का ऐसा हाल हो गया है कि उन्हें इंटरनेट चलाने के लिए उत्तर प्रदेश में आना पड़ रहा है। सीवान जिले के निवासियों का कहना है कि बिहार में इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें मजबूरी में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का रुख करना पड़ रहा है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के सीवान जिले में आज अचानक पूरी तरह से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सीवान के रहने वाले एक निवासी के मुताबिक, जिले में अचानक इंटरनेट बंद हो जाने की वजह से उन्हें नेट का इस्तेमाल करने के लिए उत्तर प्रदेश में आना पड़ा है।1
- बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र में सपा विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है।1
- बिल्थरारोड स्थित सीयर पुलिस चौकी में शनिवार को श्रावण मास और चेहल्लुम के त्योहारों के मद्देनजर मुस्लिम बंधुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव ने की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं और शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिव मंदिरों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की ताकि समय पर समाधान किया जा सके। बैठक के दौरान सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों के पास किसी भी प्रकार से मीट-मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्वक और आपसी सौहार्द से निकालने की बात कही तथा चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाता है या नियमों के विरुद्ध चलता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वार्ड नंबर 11 के सभासद परवेज हमजा गुड्डू ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि शिकायत करने के बाद भी बिजली आदि समस्याओं का निराकरण नहीं होता है। इस मौके पर सीयर चौकी इंचार्ज नीरज यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान राम, मोहम्मद आलम, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष निलेश दीपू, सभासद राममनोहर गांधी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल मंटू, आदित्य सिंह, धर्मेंद्र सोनी, सतीश गुप्ता, सभासद मोहम्मद नैय्यर, सभासद मोहम्मद सद्दाम, अहमद रजा, एडवोकेट देवेंद्र गुप्ता, अब्दुल रहमान, अनूप कुमार यादव, राजेश वर्मा, सुनील कुमार टिंकू और नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- कारगिल विजय दिवस के मोके पर भारत के सभी जाबाज वीर सपूतों को मैं खिराजें अक़ीदत पेश करता हूँ कारगिल के युद्ध में मेरे चाचा शहीद इम्तियाज़ अहमद व भारत के सभी वीर सपूतों अपने अदम्य साहस और शौर्य से हिंदुस्तान की पाक सर्जमीन की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत के जांबाज़ वीर सपूतों को #कारगिल_विजय_दिवस के मोके पर हम शहीद इम्तियाज़ अहमद परिवार की तरफ से उन्हें खिराजें अक़ीदत पेश करते हैं।🙏 जय हिन्द! 🇮🇳 🫡 मोहम्मद महताब मुख्य महासचिव AIMIM बलिया भावी प्रत्याशी AIMIM बलिया 361 नगर विधानसभा #KargilVijayDiwas1
- बलिया के रसड़ा क्षेत्र में खड़सरा-सरायभारती PWD सड़क बेहद जर्जर स्थिति में पहुँच चुकी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति से लगातार हो रही परेशानियों के विरोध में ग्रामीणों ने अब उपजिलाधिकारी (SDM) को पत्रक सौंपकर अपनी माँग दर्ज कराने का निर्णय लिया है।1
- बिहार के सीवान जिले के रहने वाले लोगों का ऐसा हाल हो गया है कि उन्हें इंटरनेट चलाने के लिए उत्तर प्रदेश में आना पड़ रहा है। सीवान जिले के निवासियों का कहना है कि बिहार में इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें मजबूरी में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का रुख करना पड़ रहा है।1
- सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र स्थित भरटोलिया गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद चाचा मुटुर यादव ने अपने ही भतीजे मनोज कुमार यादव की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। मृतक मनोज कुमार यादव भरटोलिया गांव निवासी स्व. राजेंद्र यादव का पुत्र था और वह अपने चाचा मुटुर यादव के घर पर ही रहता था। बीती रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद चाचा ने इस वारदात को अंजाम दिया और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आंदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वारदात के बाद आरोपी चाचा मुटुर यादव घर छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों और जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1