*बांदा ब्रेकिंग - POCSO एक्ट और बाल अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन* *बांदा।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, *बांदा ब्रेकिंग - POCSO एक्ट और बाल अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन* बांदा के तत्वावधान में आज भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, श्रीनाथ विहार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर और जनपद न्यायाधीश / अध्यक्षा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अल्पना जी के निर्देशन में यह शिविर बाल संरक्षण के कानूनी ढांचे पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए लगाया गया। शिविर में सिविल जज (सी.डि.) अंशुमाली पांडेय ने छात्र-छात्राओं को POCSO एक्ट 2012 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। माता-पिता को बच्चों से बातचीत का दायरा बढ़ाना चाहिए, उनके व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करना चाहिए। अगर कोई बाहरी या घर का व्यक्ति बच्चे के साथ अश्लीलता करता है तो तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए। वहीं अपर सिविल जज (सी.डि.) प्रफुल्ल कुमार चौधरी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुफ्त प्राथमिक शिक्षा पाना हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने POCSO एक्ट के प्रावधानों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पराविधिक स्वयंसेवक अर्जित अग्रवाल सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
*बांदा ब्रेकिंग - POCSO एक्ट और बाल अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन* *बांदा।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, *बांदा ब्रेकिंग - POCSO एक्ट और बाल अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन* बांदा के तत्वावधान में आज भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, श्रीनाथ विहार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर और जनपद न्यायाधीश / अध्यक्षा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अल्पना जी के निर्देशन में यह शिविर बाल संरक्षण के कानूनी ढांचे पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए लगाया गया। शिविर में सिविल जज (सी.डि.) अंशुमाली पांडेय ने छात्र-छात्राओं को POCSO एक्ट 2012 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। माता-पिता को बच्चों से बातचीत का दायरा बढ़ाना चाहिए, उनके व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करना चाहिए। अगर कोई बाहरी या घर का व्यक्ति बच्चे के साथ अश्लीलता करता है तो तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए। वहीं अपर सिविल जज (सी.डि.) प्रफुल्ल कुमार चौधरी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुफ्त प्राथमिक शिक्षा पाना हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने POCSO एक्ट के प्रावधानों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पराविधिक स्वयंसेवक अर्जित अग्रवाल सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
- बांदा ब्रेकिंग - स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 8 दिन से अनशन पर बैठीं JDU नेत्री, सपा नेता ने की मुलाकात। बांदा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी पटेल पिछले 8 दिनों से अशोक लाट पर अनशन पर बैठी हैं। आज समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी विशंभर निषाद ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। *VO -* जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल का कहना है कि वह 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठी हैं, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। उनका आरोप है कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मरीजों को दवा से लेकर जांच तक सब कुछ बाहर से खरीदना पड़ता है, जिससे गरीब तबके के लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। वहीं अनशन स्थल पर पहुंचे सपा के पूर्व एमएलसी विशंभर निषाद ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे जिला अस्पताल हो या मेडिकल कॉलेज, हर जगह भ्रष्टाचार हावी है। प्रदेश सरकार को इस पर सख्त कदम उठाते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और प्रशासन को जल्द से जल्द इनकी मांगें मानकर अनशन खत्म कराना चाहिए।4
- *विश्व नदी दिवस पर माँ केन नदी को बचाने के लिए गंगा समग्र ने किया विरोध प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* *विश्व नदी दिवस पर माँ केन नदी को बचाने के लिए गंगा समग्र ने किया विरोध प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* *बांदा।* आज दिनांक 27 सितंबर 2026, विश्व नदी दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड की जीवनदायिनी माँ केन नदी को बचाने के लिए *गंगा समग्र, कानपुर प्रांत, जिला बांदा* के नेतृत्व में केन नदी किनारे (बांध के ऊपर, जहां निमनी नाला नदी में गिरता है) पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से शहर के *निमनी नाला और करिया नाले* का जहरीला व गंदा पानी सीधे केन नदी में गिराया जा रहा है। इस गंदे पानी को रोकने के लिए करोड़ों की लागत से बने *सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट* कागजों में तो बन गए लेकिन जमीन पर अधूरे और बंद पड़े हैं। कनवारा के पास बना STP प्लांट तैयार होने के बाद भी वर्षों से बंद है और उसके नाम पर हर साल लाखों रुपए निकाले जा रहे हैं। इस प्रदूषित पानी के कारण शहर के लोग बीमार हो रहे हैं। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी महोदय को कड़े शब्दों में ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की गई। *इस अवसर पर नेताओं ने कहा -* *श्री महेश कुमार प्रजापति, जिला संयोजक, गंगा समग्र, कानपुर प्रांत, बांदा का उद्बोधन -* _"जय माँ केन! आज विश्व नदी दिवस है लेकिन बड़ी शर्म की बात है कि हमारी माँ केन नदी आज नाला बनकर रह गई है। प्रशासन की लापरवाही से निमनी और करिया नाले का गटर का पानी सीधे नदी में जा रहा है। करोड़ों का STP प्लांट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अगर 7 दिन में नाले का पानी बंद नहीं हुआ और दोषियों पर FIR नहीं हुई तो गंगा समग्र पूरे बांदा को लेकर DM कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगा। *श्री प्रेम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल का उद्बोधन _"व्यापारी समाज भी आज बहुत परेशान है। गंदे पानी के कारण पूरा शहर बीमार हो रहा है। ग्राहक और व्यापारी दोनों इस प्रदूषण की चपेट में हैं। शासन ने व्यापारियों से टैक्स तो पूरा लिया लेकिन नदी को शुद्ध करने के नाम पर केवल घोटाला किया। युवा व्यापार मंडल गंगा समग्र के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर साथ है। *श्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला महामंत्री, गौ रक्षा समिति का उद्बोधन _"जहाँ गंदा पानी होगा, वहाँ गौ माता कैसे पानी पिएगी? केन नदी का यही पानी गौशालाओं और खेतों में जाता है। इस जहरीले पानी से गौवंश बीमार होकर मर रहे हैं। यह केवल नदी का नहीं, बल्कि गौ माता पर भी अत्याचार है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। श्री महेश कुमार धुरीया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष का उद्बोधन कनवारा और निमनी नाले के नाम पर जो करोड़ों का घोटाला हुआ है, उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कागजों में पैसा निकल रहा है और जमीन पर नाला सीधा नदी में गिर रहा है। यह जनता के साथ धोखा है। प्रशासन को तत्काल प्लांट चालू कराना होगा। *मुख्य मांगें -* 1. निमनी और करिया नाले के पानी को तत्काल प्रभाव से केन नदी में गिरने से रोका जाए। 2. दोनों STP प्लांटों के अधूरे निर्माण और बंद पड़े रहने की जांच कराकर दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हो। 3. जब तक प्लांट चालू न हो, वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लोहा सिंह रोहित नंदकिशोर अंकित राजकुमार विकास सिंह सरवन सिंह विनय और आम नागरिक मौजूद रहे।1
- सौ प्रार्थना पत्रों के बाद भी न्याय की आस, कार्रवाई न होने पर कैलाश ने दी आत्महत्या की चेतावनी बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के दलपत पुरवा मजरा चकरेही निवासी कैलाश प्रसाद का कहना है कि पत्नी रूपा कुशवाहा और अजीत कुशवाहा से जुड़े अवैध संबंध के विवाद को लेकर वह करीब सौ प्रार्थना पत्र अधिकारियों को दे चुका है, और साक्ष्य फोटो भी लेकिन कार्रवाई अब भी अधर में है। शिकायत में 5 जनवरी 2026 की घटना का उल्लेख करते हुए अजीत पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।कैलाश के मुताबिक मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों, पुलिस आयुक्त और पुलिस महानिदेशक समेत कई अधिकारियों तक फरियाद पहुंचाने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। अब उसने मानसिक रूप से परेशान होकर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। जब फरियाद की फाइल सौ कदम चल चुकी हो, तो कार्रवाई आखिर किस कदम पर ठहर गई? शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है; जांच के बाद ही उनकी सच्चाई स्पष्ट होगी।1
- बांदा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को मटौंध पुलिस ने क किया गिरफ्तार बांदा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को मटौंध पुलिस ने क किया गिरफ्तार1
- हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में सोने चांदी की दुकान में लाखों की चोरी से हड़कंप 📍 दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, चोरी करते CCTV कैमरे में हुए कैद। 📍 दुकानदार गणेश उत्सव में शामिल होने मुंबई स्थित अपने घर गया था, पीछे बंद दुकान को चोरों ने बनाया निशाना। 📍 सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये की चोरी का अनुमान। 📍 सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 📍 मामला राठ कोतवाली कस्बे का।1
- उत्तर प्रदेश सरकार के दावे हुए विधवा विकलांग पुत्री विकलांग दो वर्ष पूर्व मकान गिर गया बारात घर रह कर रही जीवन सरकारी योजनाओं से वंचित4
- हमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित मौदहा (हमीरपुर)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते कम्हरिया गांव में करीब छह मकान गिर गए। गनीमत रही कि हादसों में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मकान गिरने वालों में इस्लामुद्दीन के दो मकान, आसमा, तुलसीदास, शरीफुद्दीन और जुम्मन के मकान शामिल हैं। मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं छिरका गांव में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर होने के चलते आसपास के कई गांवों का संपर्क मौदहा तहसील मुख्यालय से प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से कच्चे मकानों के गिरने और जलभराव की स्थिति ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा जलभराव वाले मार्गों पर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।3
- *बांदा ब्रेकिंग - POCSO एक्ट और बाल अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन* *बांदा।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, *बांदा ब्रेकिंग - POCSO एक्ट और बाल अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन* बांदा के तत्वावधान में आज भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, श्रीनाथ विहार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर और जनपद न्यायाधीश / अध्यक्षा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अल्पना जी के निर्देशन में यह शिविर बाल संरक्षण के कानूनी ढांचे पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए लगाया गया। शिविर में सिविल जज (सी.डि.) अंशुमाली पांडेय ने छात्र-छात्राओं को POCSO एक्ट 2012 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। माता-पिता को बच्चों से बातचीत का दायरा बढ़ाना चाहिए, उनके व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करना चाहिए। अगर कोई बाहरी या घर का व्यक्ति बच्चे के साथ अश्लीलता करता है तो तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए। वहीं अपर सिविल जज (सी.डि.) प्रफुल्ल कुमार चौधरी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुफ्त प्राथमिक शिक्षा पाना हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने POCSO एक्ट के प्रावधानों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पराविधिक स्वयंसेवक अर्जित अग्रवाल सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।1