logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोहतास में राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक, विधायक मुरारी गौतम को किया गया सम्मान शुक्रवार को शाम क़रीब 4 बजे रोहतास प्रखंड में राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में नाई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय विधायक मुरारी गौतम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर द्वारा विधायक को फूल-माला एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। विधायक मुरारी गौतम ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष तक कर्पूरी भवन एवं कर्पूरी ठाकुर के स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में उन्हें लिखित आवेदन भी सौंपा गया। बैठक में जयप्रकाश ठाकुर, परशुराम ठाकुर, भोला ठाकुर, रिंटू ठाकुर, राजेश, मुकेश, विकास, अविनाश, अरविंद एवं भोला सहित कई समाज के लोग उपस्थित रहे।

on 24 January
user_Raju singh
Raju singh
reporter Dehri, Rohtas•
on 24 January
740e5272-139a-4d18-ad32-399486101e2f
562a6441-805f-4a79-8976-8e4d51941c53
239b4c48-5f77-4200-8e16-f3bfe8ddb03d
7a2e9840-c3dd-4917-a257-6f37fb6b1034
b2c6440c-9f56-43aa-8274-aded248cb408
b512634e-80aa-42f4-8dda-d442bb3653d6

रोहतास में राष्ट्रीय नाई महासभा की बैठक, विधायक मुरारी गौतम को किया गया सम्मान शुक्रवार को शाम क़रीब 4 बजे रोहतास प्रखंड में राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में नाई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय विधायक मुरारी गौतम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर द्वारा विधायक को फूल-माला एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। विधायक मुरारी गौतम ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष तक कर्पूरी भवन एवं कर्पूरी ठाकुर के स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में उन्हें लिखित आवेदन भी सौंपा गया। बैठक में जयप्रकाश ठाकुर, परशुराम ठाकुर, भोला ठाकुर, रिंटू ठाकुर, राजेश, मुकेश, विकास, अविनाश, अरविंद एवं भोला सहित कई समाज के लोग उपस्थित रहे।

More news from Rohtas and nearby areas
  • Post by Vaishnavi bhakt vinu
    1
    Post by Vaishnavi bhakt vinu
    user_Vaishnavi bhakt vinu
    Vaishnavi bhakt vinu
    Teacher Sasaram, Rohtas•
    15 hrs ago
  • गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सासाराम के विभिन्न शक्तिपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजन माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते नजर आए। मंदिरों में घंटी, शंख और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह से लेकर दोपहर करीब दो बजे तक दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सासाराम के विभिन्न शक्तिपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजन माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते नजर आए। मंदिरों में घंटी, शंख और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह से लेकर दोपहर करीब दो बजे तक दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    16 hrs ago
  • कशिश न्यूज़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 24 मार्च को संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डेहरी में 1350 करोड़ की लागत से बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण जिलाधिकारी उदिता सिंह, एसपी रौशन कुमार ,डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय ,सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, डिहरी एसडीएम निलेश कुमार आदि ने किया। डीएम उदिता सिंह ने बताया कि जल जीवन हरियाली के अंतर्गत निर्माणधीन प्लांट का निरीक्षण किया गया। इससे सासाराम,डेहरी और औरंगाबाद शहर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
    1
    कशिश न्यूज़ 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 24 मार्च को संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डेहरी में 1350 करोड़ की लागत से बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण जिलाधिकारी उदिता सिंह, एसपी रौशन कुमार ,डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय ,सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, डिहरी एसडीएम निलेश कुमार आदि ने किया। 
डीएम उदिता सिंह ने बताया कि जल जीवन हरियाली के अंतर्गत निर्माणधीन प्लांट का निरीक्षण किया गया। इससे सासाराम,डेहरी और औरंगाबाद शहर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    1 hr ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद गोह विधायक ने हसपुरा प्रखंड के सरकारी हेडमास्टर के साथ बैठक की हसपुरा के पथरौल हाई स्कूल परिसर में गोह विधायक ने प्रखंड सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के साथ बैठक कर विद्यालय की समस्याओं को सुने
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद गोह विधायक ने हसपुरा प्रखंड के सरकारी हेडमास्टर के साथ बैठक की
हसपुरा के पथरौल हाई स्कूल परिसर में गोह विधायक ने  प्रखंड सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के साथ बैठक कर विद्यालय की समस्याओं को सुने
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन सूर्यपूरा और दावथ प्रखंड क्षेत्र के देवी मंदिरों में माता भगवती की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड उमड पड़ी । दावथ स्थित मां आशावरी मंदिर में गुरुवार की अहले सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था जो दोपहर तक जारी रहा। सांयकाल 07 बजे औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह ने मां आशावरी के प्रांगण में आकर माता रानी का विशेष पूजा अर्चना किए। साथ ही प्रखंड क्षेत्र कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय पूजा अनुष्ठान शुरु किया गया । इस दौरान पूजा स्थलों पर गूंजते मंत्रोच्चार व भक्ति गीतों से वातावरण पूजामय हो गया।
    1
    चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन सूर्यपूरा और दावथ प्रखंड क्षेत्र के देवी मंदिरों में माता भगवती की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड उमड पड़ी । दावथ स्थित मां  आशावरी मंदिर में गुरुवार की अहले सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था जो दोपहर तक जारी रहा। सांयकाल 07 बजे औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह ने मां आशावरी के  प्रांगण में आकर माता रानी का विशेष पूजा अर्चना किए। साथ ही प्रखंड  क्षेत्र कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय पूजा अनुष्ठान शुरु किया गया । इस दौरान पूजा स्थलों पर गूंजते मंत्रोच्चार व भक्ति गीतों से वातावरण पूजामय हो गया।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    13 hrs ago
  • रफीगंज पुलिस की लगातार दबिश का असर अब दिखने लगा है। रफीगंज प्रखंड के पोगर गांव में दहेज मृत्यु के एक मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने आखिरकार न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रफीगंज थाना कांड संख्या 152/25 के तहत दर्ज दहेज मृत्यु मामले में पोगर गांव के आरोपी संजय चौधरी, प्रदीप चौधरी तथा शनिचरी देवी उर्फ देवन्ती देवी लंबे समय से फरार चल रहे थे। रफीगंज पुलिस की लगातार छापेमारी और दबाव के चलते तीनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यह मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के पोगर गांव से जुड़ा है, जहां दहेज को लेकर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। शुक्रवार सुबह 8 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दबाव में आकर तीनों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    1
    रफीगंज पुलिस की लगातार दबिश का असर अब दिखने लगा है। रफीगंज प्रखंड के पोगर गांव में दहेज मृत्यु के एक मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने आखिरकार न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रफीगंज थाना कांड संख्या 152/25 के तहत दर्ज दहेज मृत्यु मामले में  पोगर गांव के आरोपी संजय चौधरी, प्रदीप चौधरी तथा शनिचरी देवी उर्फ देवन्ती देवी लंबे समय से फरार चल रहे थे। रफीगंज पुलिस की लगातार छापेमारी और दबाव के चलते तीनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
यह मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के पोगर गांव से जुड़ा है, जहां दहेज को लेकर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे।
शुक्रवार सुबह 8 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दबाव में आकर तीनों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।  फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • गोह (औरंगाबाद) देवकुंड थाना परिसर में गुरुवार की शाम करीब 3:00 बजे ईद, चैती छठ व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों को भाइचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवियों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आप किसी भी तरह के अफवाह से बचें तथा शांतिपूर्ण तरीके से पर्व त्योहार को मनाएं ।अगर कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।बैठक में एसआई आर के अली, मुखिया मृत्युंजय यादव,पंसस रामकुमार पासवान, रामकृपाल विश्वकर्मा, सरपंच नसीम खान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
    1
    गोह (औरंगाबाद)
देवकुंड थाना परिसर में गुरुवार की शाम करीब 3:00 बजे ईद, चैती छठ व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों को भाइचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवियों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आप किसी भी तरह के अफवाह से बचें तथा शांतिपूर्ण तरीके से पर्व त्योहार को मनाएं ।अगर कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।बैठक में एसआई
आर के अली, मुखिया मृत्युंजय यादव,पंसस रामकुमार पासवान, रामकृपाल विश्वकर्मा,
सरपंच नसीम खान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • हसपुरा ,औरंगाबाद कोइलवां महायज्ञ में पंचायती राज मंत्री पहुँचे हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव में आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री पहुँचे और मंच का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया
    1
    हसपुरा ,औरंगाबाद कोइलवां महायज्ञ में पंचायती राज मंत्री पहुँचे
हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव में आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री पहुँचे और मंच का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.