Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुक्रवार को सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन हर हर महादेव श्रावण मास के पावन शुक्रवार पर हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भूतभावन भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भस्म और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा धाम शिवमय वातावरण में गुंजायमान रहा।
सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
शुक्रवार को सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन हर हर महादेव श्रावण मास के पावन शुक्रवार पर हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भूतभावन भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भस्म और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा धाम शिवमय वातावरण में गुंजायमान रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- sarkar se darkhast h isko banwa diya jaye1
- शुक्रवार को सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन हर हर महादेव श्रावण मास के पावन शुक्रवार पर हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भूतभावन भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भस्म और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा धाम शिवमय वातावरण में गुंजायमान रहा।3
- "आरक्षी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया सात वर्षों तक शोषण, जबरन गर्भपात और प्रताड़ना का आरोप; एफआईआर की मांग, शाहाबाद(हरदोई) 6 अगस्त। शाहाबाद नगर निवासी 23 वर्षीय युवती ने बहराइच पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना-पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत में आरोप है कि वर्ष 2019 में, जब वह नाबालिग थी, तब फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आए आरक्षी ने विवाह का झूठा आश्वासन देकर उसे अपने साथ रखा और वर्षों तक शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से शोषण किया। प्रार्थना-पत्र के अनुसार, आरोपी आरक्षी ने विभिन्न स्थानों पर कमरे लेकर युवती को पत्नी की तरह अपने साथ रखा, लेकिन सामाजिक एवं वैधानिक विवाह करने से लगातार बचता रहा। युवती का आरोप है कि जब भी वह गर्भवती हुई, आरोपी ने डराकर या बहला-फुसलाकर कई बार जबरन गर्भपात कराया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी शराब के नशे में मारपीट करता था, सिगरेट से जलाता था, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करता था तथा अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए भी मजबूर करता था। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2023 में मारपीट की शिकायत पर आरोपी आरक्षी निलंबित भी हुआ था। इसके बाद उसने शपथ-पत्र देकर बहन की शादी के बाद विवाह करने का आश्वासन दिया तथा बाद में कथित रूप से एक नोटरी सत्यापित "मैरिज एग्रीमेंट" बनवाकर उसे ही कोर्ट मैरिज बताकर युवती को भ्रमित करता रहा। युवती का आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने कभी विधिवत विवाह नहीं किया और न ही उसे अपने पैतृक घर ले गया। प्रार्थना-पत्र में यह भी कहा गया है कि फरवरी 2026 में आरोपी ने कथित रूप से दूध में दवा मिलाकर पिला दी, जिससे गर्भपात हो गया और युवती की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराना पड़ा। वहीं जुलाई 2026 में आरोपी ने कथित रूप से मारपीट कर उसे रात में कमरे से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद उसने डायल-112 एवं वन स्टॉप सेंटर की सहायता ली। पीड़िता का आरोप है कि बहराइच में शिकायत और काउंसलिंग की प्रक्रिया चलने के दौरान आरोपी ने विभागीय कार्रवाई और एफआईआर से बचने के उद्देश्य से कुटुंब न्यायालय हरदोई में तलाक का वाद दायर कर दिया, जबकि दोनों के बीच कभी वैधानिक विवाह हुआ ही नहीं। इसे शिकायत में "पेशबंदी" और न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास बताया गया है। युवती ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी आरक्षी के विरुद्ध नाबालिग अवस्था से विवाह का झूठा झांसा देकर शारीरिक शोषण, बार-बार जबरन गर्भपात, गंभीर मारपीट, जानलेवा हमला, अप्राकृतिक कृत्य, साक्ष्यों से छेड़छाड़ तथा अन्य सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मामले का एक ऑडियो और शिकायती पत्र स्वयं पीड़िता द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया। जिस पर इस सम्बन्ध में हरदोई पुलिस ने एक्स पर बताया कि संदर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जबकि प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद अरविन्द कुमार राय ने बताया कि जाँच कराई जाएगी।1
- Title: Drain Excavation in ISBL Plant Area | Pipe Rack Ke Paas Excavation Kaise Hota Hai? | Real Construction Site 📝 Description: आज के इस वीडियो में आप देखेंगे कि ISBL Plant Area में Pipe Rack के पास Drain Excavation का काम कैसे किया जाता है। इस वीडियो में मैं आपको Excavation की वास्तविक प्रक्रिया, उपयोग होने वाली मशीनें और Site पर अपनाई जाने वाली Excavation Technique दिखाऊँगा। आप जानेंगे: ✔️ Pipe Rack के पास Excavation कैसे किया जाता है। ✔️ Excavation के लिए कौन-सी मशीन (Excavator/JCB) का उपयोग होता है। ✔️ Drain Excavation की सही Technique क्या होती है। ✔️ Excavation के दौरान Safety Precautions क्यों ज़रूरी हैं। ✔️ Industrial Plant में Excavation करते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। अगर आप Civil Engineering, Construction Site Work, Industrial Projects, L&T Projects या Site Execution सीखना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए काफी उपयोगी रहेगा। वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें, Like करें, Comment करें और ऐसे ही Real Construction Site Videos देखने के लिए चैनल को Subscribe करना न भूलें। #DrainExcavation #ISBL #PipeRack #Excavation #CivilEngineering #ConstructionSite #Excavator #IndustrialConstruction #SiteEngineer #LNT #EngineeringLife1
- नोएडा के सिलारपुर में बदहाल सड़कें और जाम सीवर से ग्रामीण परेशान, करोड़ों के कार्य पर उठे सवाल नोएडा के सिलारपुर में बदहाल सड़कें और जाम सीवर से ग्रामीण परेशान, करोड़ों के कार्य पर उठे सवाल गौतम बुद्ध नगर/नोएडा। नोएडा के सिलारपुर गांव में सीवर और क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सीवर लाइन जाम रहने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इसके बावजूद गांव में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा। उनका आरोप है कि सीवर लाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी उन्हें ठीक से पुनर्निर्मित नहीं कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, सिलारपुर स्थित अंबेडकर पार्क के आसपास की सड़कें और गलियां विशेष रूप से बदहाल हैं। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक आवागमन करने वालों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सड़क पर कीचड़, जलभराव तथा उखड़ी हुई सड़क दिखाई देती है। हालांकि, केवल इन दृश्यों के आधार पर आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती। संबंधित विभाग, ठेकेदार या प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जाम सीवर की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।1
- दहेज हत्या मामले में सवायजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति और ससुर गिरफ्तार हरदोई। सवायजपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मृतका का पति और ससुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमौर निवासी गजोधर पुत्र गिरवर ने सवायजपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि मारपीट के बाद उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना सवायजपुर में मु0अ0सं0 238/2026 के तहत धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त अभिजीत पुत्र मुखराम और मुखराम पुत्र राजराम, निवासी ग्राम एवं थाना सवायजपुर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है तथा शेष नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, कांस्टेबल राकेश कुशवाहा एवं कांस्टेबल यशवंत यादव की टीम ने अंजाम दिया।2