logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली के शिक्षाधिकारियों का दल पहुंचा सांभरलेक पीएम श्री दरबार स्कूल, नवाचारों को देखकर की प्रशंसा सांभरलेक: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से पीएम श्री दरबार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांभरलेक की शैक्षणिक गुणवत्ता, उपलब्धियों, भामाशाहों के सहयोग, स्वच्छ-हरित विद्यालय कैंपस और बेहतरीन विद्यालय संचालन की व्यवस्थाओं को देखने के लिए दिल्ली सरकार के 25 जिला, ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारियों का दल जिला समन्वयक अनुज कुमार गौतम के नेतृत्व में विद्यालय पहुँचा | विद्यालय में कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम के तहत प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों का बर्थडे सेलिब्रेशन, मदर कंपटीशन करवाया गया | विशाल पुस्तकालय भवन में स्थानीय विद्यालय के शिक्षकों और दिल्ली के शिक्षाविदों के मध्य शैक्षिक विचार विमर्श हुआ | लाइब्रेरी, आईटी, हेल्थ और पीएम श्री लैब की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा दिया गया, यहाँ के नवाचारों की सभी ने प्रशंसा की | स्वच्छता का बेहतरीन प्रबंधन, कक्षाकक्ष में स्मार्ट बोर्ड से अध्यापन, बेहतरीन शिक्षाप्रद फ्लेक्स-चित्रों और भामाशाहों के द्वारा किए गए विकास के लिए प्रधानाचार्य की प्रेरणा और शाला प्रशासन की सक्रियता को मुक्त कंठ से सराहा गया। अंत में समस्त शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालय की अनेक गतिविधियों को दिल्ली सरकार के शैक्षिक क्षेत्र में भी लागू करने की अनुशंसा करने की बात कही। प्रधानाचार्य टीकम चंद मालाकार व स्टाफ के द्वारा आगंतुकों का सम्मान कर दिल्ली सरकार के शिक्षा अधिकारियों की इस एक्सपोज़र विजिट को अपने विद्यालय की एक बड़ी उपलब्धि बताया।

11 hrs ago
user_SUNIL KUMAWAT
SUNIL KUMAWAT
Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•

More news from Jaipur and nearby areas
  • सांभरलेक: परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही छात्रों में तनाव और घबराहट बढ़ना एक आम बात है। इसी समस्या के समाधान और बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सांभरलेक का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को सेवाकेंद्र में परीक्षा के भय से मुक्त होने और एकाग्रता बढ़ाने के विशेष गुर सिखाए गए। सेवाकेंद्र की प्रभारी बी.के. रीना बहन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि परीक्षा केवल आपकी याददाश्त का नहीं, बल्कि आपके धैर्य का भी परीक्षण है। उन्होंने बच्चों को 'राजयोग मेडिटेशन' का अभ्यास कराया और बताया कि कैसे मात्र कुछ मिनटों का ध्यान मस्तिष्क को शांत कर स्मरण शक्ति को बढ़ा सकता है।
    1
    सांभरलेक: परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही छात्रों में तनाव और घबराहट बढ़ना एक आम बात है। इसी समस्या के समाधान और बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सांभरलेक का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को सेवाकेंद्र में परीक्षा के भय से मुक्त होने और एकाग्रता बढ़ाने के विशेष गुर सिखाए गए। सेवाकेंद्र की प्रभारी बी.के. रीना बहन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि परीक्षा केवल आपकी याददाश्त का नहीं, बल्कि आपके धैर्य का भी परीक्षण है। उन्होंने बच्चों को 'राजयोग मेडिटेशन' का अभ्यास कराया और बताया कि कैसे मात्र कुछ मिनटों का ध्यान मस्तिष्क को शांत कर स्मरण शक्ति को बढ़ा सकता है।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    10 hrs ago
  • jaipur mai hwamahal ke pass kis parkar se logo ke dwara vehicle khade kiye jate hai unko no vehicle ke nam parkar se le jate hue... #trafficpolice #trendingnews #currptpolice #rajniti
    4
    jaipur mai hwamahal ke pass kis parkar se logo ke dwara vehicle khade kiye jate hai unko no vehicle ke nam parkar se le jate hue...
#trafficpolice #trendingnews 
#currptpolice #rajniti
    user_Nainesh Jain
    Nainesh Jain
    दांतारामगढ़, सीकर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Cumando Foji
    1
    Post by Cumando Foji
    user_Cumando Foji
    Cumando Foji
    Kishangarh Renwal, Jaipur•
    23 hrs ago
  • बजट के बाद डोटासरा और बालमुकुंद आचार्य के बीच मजाकिया चर्चा....
    1
    बजट के बाद डोटासरा और बालमुकुंद आचार्य के बीच मजाकिया चर्चा....
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Radha M.k
    3
    Post by Radha M.k
    user_Radha M.k
    Radha M.k
    Mechanic आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जयपुर शहर में नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। सवारी ई-रिक्शा में धड़ल्ले से भारी सामान ढोया जा रहा है और ऊपर से क्षमता से ज़्यादा सवारी बैठाई जा रही है। यह सीधा-सीधा यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है। जब कोई हादसा होगा तो ज़िम्मेदार कौन होगा? पुलिस प्रशासन? आरटीओ? या फिर मासूम जनता? सबसे हैरानी की बात यह है कि ना पुलिस कोई सख्त कार्रवाई करती दिख रही है और ना ही आरटीओ की ओर से कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। नियम केवल कागज़ों में हैं क्या? ई-रिक्शा सवारी के लिए होते हैं, माल ढोने के लिए नहीं। ओवरलोडिंग से वाहन असंतुलित हो सकता है, ब्रेक फेल हो सकते हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से मांग है कि तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और शहर में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी निर्दोष की जान खतरे में न पड़े। अब जागना होगा, वरना देर हो जाएगी। #जयपुर #ईरिक्शा #ओवरलोडिंग #सड़क_सुरक्षा #आरटीओ #पुलिस_प्रशासन #जनता_की_आवाज़ #JustJaipurLive
    1
    जयपुर शहर में नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।
सवारी ई-रिक्शा में धड़ल्ले से भारी सामान ढोया जा रहा है और ऊपर से क्षमता से ज़्यादा सवारी बैठाई जा रही है। यह सीधा-सीधा यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है।
जब कोई हादसा होगा तो ज़िम्मेदार कौन होगा?
पुलिस प्रशासन? आरटीओ? या फिर मासूम जनता?
सबसे हैरानी की बात यह है कि ना पुलिस कोई सख्त कार्रवाई करती दिख रही है और ना ही आरटीओ की ओर से कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। नियम केवल कागज़ों में हैं क्या?
ई-रिक्शा सवारी के लिए होते हैं, माल ढोने के लिए नहीं। ओवरलोडिंग से वाहन असंतुलित हो सकता है, ब्रेक फेल हो सकते हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासन से मांग है कि तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और शहर में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी निर्दोष की जान खतरे में न पड़े।
अब जागना होगा, वरना देर हो जाएगी।
#जयपुर
#ईरिक्शा
#ओवरलोडिंग
#सड़क_सुरक्षा
#आरटीओ
#पुलिस_प्रशासन
#जनता_की_आवाज़
#JustJaipurLive
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • खाटूश्याम जी में लक्खी मेले से पहले पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, SHO पर मारपीट सहित गंभीर आरोप, viral वीडियो में खुद SHO एक आदमी को धक्का देकर जमीन पर गिराते दिखाई दे रहे है, क्या कानून इसकी इजाजत देता है की ग्रामीणों को कोई दिक्कत होगी तो वो क्या कोई मांग भी नहीं कर सकते, वैसे भी इस SHO की भूमिका हमेशा संदेह के घेरे में रहती हैं,
    1
    खाटूश्याम जी में लक्खी मेले से पहले पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, SHO पर मारपीट सहित गंभीर आरोप, viral वीडियो में खुद SHO एक आदमी को धक्का देकर जमीन पर गिराते दिखाई दे रहे है, क्या कानून इसकी इजाजत देता है की ग्रामीणों को कोई दिक्कत होगी तो वो क्या कोई मांग भी नहीं कर सकते, वैसे भी इस SHO की भूमिका हमेशा संदेह के घेरे में रहती हैं,
    user_Virendra,Singh,Rathore,(,thirpali,badi,churu)
    Virendra,Singh,Rathore,(,thirpali,badi,churu)
    पत्रकार कालवाड़, जयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • फुलेरा: नगर पालिका मे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर अधिशाषी अधिकारी सुनील शर्मा की अध्यक्षता मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे नगर पालिका के सहायक लेखाधिकारी, स्वास्थ निरिक्षक, एम आई एस अभियंता, सफ़ाई मित्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिशाषी अधिकारी सुनील शर्मा ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी कर्मचारियों को दायित्व एवं कार्य को स्पष्ट आवंटन किया गया। साथ ही समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
    1
    फुलेरा: नगर पालिका मे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर अधिशाषी अधिकारी सुनील शर्मा की अध्यक्षता मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे नगर पालिका के सहायक लेखाधिकारी, स्वास्थ निरिक्षक, एम आई एस अभियंता, सफ़ाई मित्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिशाषी अधिकारी सुनील शर्मा ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई  तथा सभी कर्मचारियों को दायित्व एवं कार्य को स्पष्ट आवंटन किया गया। साथ ही समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.