logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटेरा थाना प्रभारी की गाड़ी के सामने ही सब हो रहा पटेरा बीच बस स्टैंड पर गुण्डा गर्दी दो युवक में भीषण युद्ध बड़ी ख़बर पटेरा बीच बस स्टैंड पर खुले आम बे डर थाना प्रभारी की गाड़ी के सामने दो युवक झड़प रहे थे, वही पर पटेरा थाना प्रभारी की गाड़ी खड़ी थी, ये देख तुरन्त वहां से थाना प्रभारी की गाड़ी चली गई । अगर उनको समझाने आ जाते तो विवाद रुक जाता लेकिन ऐसा नहीं किया। पत्रकार के पूछने पर बताया कि पैसे का लेनदेन युवक ने बताया। लेकिन सवाल ये है कि जब लड़ाई झगड़ा होता है तो पुलिस क्यों भाग जाती है ?

1 day ago
user_AAJ EK SACH NEWS
AAJ EK SACH NEWS
Damoh, Madhya Pradesh•
1 day ago

पटेरा थाना प्रभारी की गाड़ी के सामने ही सब हो रहा पटेरा बीच बस स्टैंड पर गुण्डा गर्दी दो युवक में भीषण युद्ध बड़ी ख़बर पटेरा बीच बस स्टैंड पर खुले आम बे डर थाना प्रभारी की गाड़ी के सामने दो युवक झड़प रहे थे, वही पर पटेरा थाना प्रभारी की गाड़ी खड़ी थी, ये देख तुरन्त वहां से थाना प्रभारी की गाड़ी चली गई । अगर उनको समझाने आ जाते तो विवाद रुक जाता लेकिन ऐसा नहीं किया। पत्रकार के पूछने पर बताया कि पैसे का लेनदेन युवक ने बताया। लेकिन सवाल ये है कि जब लड़ाई झगड़ा होता है तो पुलिस क्यों भाग जाती है ?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हटा रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को खास अंदाज में दी गई विदाई....
    1
    हटा

रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को खास अंदाज में दी गई विदाई....
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दमोह जिले के हटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    दमोह जिले के हटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे
दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Hatta, Damoh•
    10 hrs ago
  • संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर से होकर हट्टा ग्रामीण मण्डल मे प्रवेश कर प्रथम ग्रामीण मण्डल के घुटरिया पहुंची जहाँ पर सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश पटेल जी और सभी ग्रामीण जन ने स्वागत किया, इसके उपरांत हिनोता मे विक्रांत पटेल सरपंच हिनोता ने अपने सभी सहयोगियों के साथ स्वागत किया, इसके बाद यात्रा का स्वागत पड़ाव पर हेमंत चौकार्या, नरेन्द्र चौकार्या और उनके सभी सहयोगी उपस्थित रहे, उपरांत नकटी मे गोलू उपाध्याय और उनके सहयोगी रहे, कार्यक्रम का समापन गैसाबाद मे हुआ जिसमे हट्टा विधायिका श्रीमती उमदेवी खटीक जी, कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री रामेस्वर चौधरी, अनु जाति के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र अहिरवार, मण्डल अध्यक्ष गोपाल पटेल, महामंत्री रणधीर दाहिया,रामदास अहिरवार सरपंच गरेह, विनोद अहिरवार गैसाबाद, वीरेंद्र अहिरवार, भाबूती अहिरवार,हट्टा आदि सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
    1
    संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर
संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर आज हट्टा नगर से होकर हट्टा ग्रामीण मण्डल मे प्रवेश कर प्रथम ग्रामीण मण्डल के घुटरिया पहुंची जहाँ पर सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश पटेल जी और सभी ग्रामीण जन ने स्वागत किया, इसके उपरांत हिनोता मे विक्रांत पटेल सरपंच हिनोता ने अपने सभी सहयोगियों के साथ स्वागत किया, इसके बाद यात्रा का स्वागत पड़ाव पर हेमंत चौकार्या, नरेन्द्र चौकार्या और उनके सभी सहयोगी उपस्थित रहे, उपरांत नकटी मे गोलू उपाध्याय और उनके सहयोगी रहे, कार्यक्रम का समापन गैसाबाद मे हुआ जिसमे हट्टा विधायिका श्रीमती उमदेवी खटीक जी, कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री रामेस्वर चौधरी, अनु जाति के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र अहिरवार, मण्डल अध्यक्ष गोपाल पटेल, महामंत्री रणधीर दाहिया,रामदास अहिरवार सरपंच गरेह, विनोद अहिरवार गैसाबाद, वीरेंद्र अहिरवार, भाबूती अहिरवार,हट्टा आदि सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
    1
    पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
    user_Amit Sharma Jk 24 News
    Amit Sharma Jk 24 News
    Media house तेंदूखेड़ा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थाना प्रभारी श्रीमती सावित्री राजपूत प्रधान आरक्षक अतुल मेहरा राजेश पटेल राहुल पटेल आपके नेतृत्व में थाना रैपुरा में खुशी का माहौल गुम हुए मोबाइल बापिस मिलने पर स्थानीय नागरिकों के चेहरे में मुस्कान आप सभी के सराहनीय योगदान पर बहुत बहुत धन्यवाद थाना प्रभारी श्रीमती सावित्री राजपूत प्रधान आरक्षक अतुल मेहरा राजेश पटेल राहुल पटेल आपके नेतृत्व में थाना रैपुरा में खुशी का माहौल गुम हुए मोबाइल बापिस मिलने पर स्थानीय नागरिकों के चेहरे में मुस्कान आप सभी के सराहनीय योगदान पर बहुत बहुत धन्यवाद
    1
    थाना प्रभारी श्रीमती सावित्री राजपूत प्रधान आरक्षक अतुल मेहरा राजेश पटेल राहुल पटेल आपके नेतृत्व में थाना रैपुरा में खुशी का माहौल गुम हुए मोबाइल बापिस मिलने पर स्थानीय नागरिकों के चेहरे में मुस्कान आप सभी के सराहनीय योगदान पर बहुत बहुत धन्यवाद
थाना प्रभारी श्रीमती सावित्री राजपूत प्रधान आरक्षक अतुल मेहरा राजेश पटेल राहुल पटेल आपके नेतृत्व में थाना रैपुरा में खुशी का माहौल गुम हुए मोबाइल बापिस मिलने पर स्थानीय नागरिकों के चेहरे में मुस्कान आप सभी के सराहनीय योगदान पर बहुत बहुत धन्यवाद
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गौरझामर में पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, सीसी रोड और नाली निर्माण में अनियमितताओं के गंभीर आरोप गौरझामर। ग्राम पंचायत गौरझामर में लोक निर्माण विभाग द्वारा इन दिनों कराए जा रहे सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उप स्वास्थ्य केंद्र से सेंट्रल बैंक बस स्टैंड तक बनाई जा रही सीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में मिट्टी युक्त डस्ट एवं अन्य घटिया सामग्री का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले विभागीय अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान मौके पर मिली मिट्टी युक्त डस्ट पर चिह्न लगाकर उसके उपयोग पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि अधिकारियों के जाने के कुछ ही समय बाद कथित तौर पर उसी डस्ट का दोबारा उपयोग शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सड़क निर्माण में सीमेंट की मात्रा बेहद कम रखी जा रही है, जबकि इसकी जगह रेत और क्रेशर डस्ट का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि सड़क की केवल ऊपरी सतह पर सीमेंट का हल्का लेप कर इसे मजबूत और बेहतर दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे इसकी ड्यूरेबिलिटी पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। केवल सीसी सड़क ही नहीं, बल्कि गौरझामर में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे नाली निर्माण कार्य पर भी ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नालियों के निर्माण में भी घटिया और मिट्टी युक्त डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्यों में ऐसे ही मानकों की अनदेखी जारी रही, तो आगामी बारिश के मौसम में न केवल नालियां क्षतिग्रस्त हो जाएंगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में गंभीर जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है। ग्राम के नरेंद्र रजक, श्रीराम प्रजापति, मनोज पटेल और गोलू कोरी वीरेंद्र पटेल सहित अन्य नागरिकों ने जिला प्रशासन और विभागीय उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि यदि जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित ठेकेदार और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से ही निर्माण पूरा कराया जाए। इनका कहना - मैं स्वयं मौके पर जाकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करूंगा। यदि किसी प्रकार की कमी या अनियमितता पाई जाती है, तो ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशांत पटेल (सब इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी) नाली निर्माण में मिट्टी युक्त डस्ट के उपयोग की जानकारी संज्ञान में आई है। संबंधित सामग्री का उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद करवाया जाएगा और सभी विकास कार्यों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उमाशंकर तिवारी (एसडीओ, पीडब्ल्यूडी)
    4
    गौरझामर में पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, सीसी रोड और नाली निर्माण में अनियमितताओं के गंभीर आरोप
गौरझामर। 
ग्राम पंचायत गौरझामर में लोक निर्माण विभाग 
द्वारा इन दिनों कराए जा रहे सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
उप स्वास्थ्य केंद्र से सेंट्रल बैंक बस स्टैंड तक बनाई जा रही सीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में मिट्टी युक्त डस्ट एवं अन्य घटिया सामग्री का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले विभागीय अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान मौके पर मिली मिट्टी युक्त डस्ट पर चिह्न लगाकर उसके उपयोग पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि अधिकारियों के जाने के कुछ ही समय बाद कथित तौर पर उसी डस्ट का दोबारा उपयोग शुरू कर दिया गया।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सड़क निर्माण में सीमेंट की मात्रा बेहद कम रखी जा रही है, जबकि इसकी जगह रेत और क्रेशर डस्ट का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि सड़क की केवल ऊपरी सतह पर सीमेंट का हल्का लेप कर इसे मजबूत और बेहतर दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे इसकी ड्यूरेबिलिटी पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है।
केवल सीसी सड़क ही नहीं, बल्कि गौरझामर में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे नाली निर्माण कार्य पर भी ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नालियों के निर्माण में भी घटिया और मिट्टी युक्त डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्यों में ऐसे ही मानकों की अनदेखी जारी रही, तो आगामी बारिश के मौसम में न केवल नालियां क्षतिग्रस्त हो जाएंगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में गंभीर जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है।
ग्राम के नरेंद्र रजक, श्रीराम प्रजापति, मनोज पटेल और गोलू कोरी वीरेंद्र पटेल सहित अन्य नागरिकों ने जिला प्रशासन और विभागीय उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि यदि जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित ठेकेदार और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से ही निर्माण पूरा कराया जाए।
इनका कहना -
मैं स्वयं मौके पर जाकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करूंगा। यदि किसी प्रकार की कमी या अनियमितता पाई जाती है, तो ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत पटेल (सब इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी)
नाली निर्माण में मिट्टी युक्त डस्ट के उपयोग की जानकारी संज्ञान में आई है। संबंधित सामग्री का उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद करवाया जाएगा और सभी विकास कार्यों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उमाशंकर तिवारी (एसडीओ, पीडब्ल्यूडी)
    user_Ashok Patel journalist
    Ashok Patel journalist
    देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले नगर गौरव दिवस बना यादगार, बुंदेली लोकगीतों पर देर रात तक झूमे बीना के लोग लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले नगर गौरव दिवस बना यादगार, बुंदेली लोकगीतों पर देर रात तक झूमे बीना के लोग नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार एवं सीएमओ राहुल कौरव के नेतृत्व में आयोजन की भव्यता ने बटोरी सराहना राजेश बबेले बीना। नगर के गौरव, संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान को समर्पित बीना नगर गौरव दिवस का आयोजन सोमवार रात मुख्य सड़क पर भव्य रूप से किया गया। नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका कविता शर्मा ने बुंदेली लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक लोकगीतों की धुन पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए। आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की लोगों ने जमकर सराहना की। *कविता शर्मा के बुंदेली गीतों ने बांधा समां* लोक गायिका कविता शर्मा ने बुंदेली संस्कृति और लोक परंपरा से जुड़े चर्चित गीतों की प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने ‘आगढ़ दम-बागढ़ दम, नॉन ज्यादा मिर्ची कम’, ‘घर में से निकरे रिपट परे जीना पे जा दार बगर’, ‘दोना काए ने लाये’ और ‘जा कड़ी बगर गई’ जैसे गीतों से माहौल को जीवंत कर दिया। इसके अलावा ‘ऐसी माटी ना भारत के खंड-खंड में, जन्मदाइयों विधाता बुंदेलखंड में’, ‘आज दिन सोने को महाराज’ और ‘कारी बदरिया’ सहित अन्य लोकगीत भी प्रस्तुत किए गए। बुंदेली माटी की खुशबू से जुड़े इन गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकार का उत्साहवर्धन किया। *तीन महिला जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व की सांसद ने की सराहना* कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सागर सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि गौरव दिवस के आयोजन में बीना के लोगों के चेहरों पर उत्साह और उमंग साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार द्वारा गौरव दिवस की शुरुआत किए जाने की सराहना की। सांसद ने कहा कि यह भी गौरव की बात है कि बीना में तीन महिला जनप्रतिनिधि नेतृत्व कर रही हैं और उन्हें पुरुष जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने बीना की ऐतिहासिक एवं औद्योगिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि एरण बीना का गौरव है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। *बीना की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम कर रहे’ : निर्मला सप्रे* विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि बीना के विकास को नई दिशा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद लता वानखेड़े, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष उषा राय सहित महिला जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से बीना की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीना का विकास और तेजी से होगा। बीना को जिला बनाने तथा भविष्य में सागर लोकसभा क्षेत्र से अलग बीना संसदीय क्षेत्र बनाए जाने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। *विकास कार्यों और नई योजनाओं की जानकारी दी* इस दौरान गौरव दिवस के मंच से विधायक निर्मला सप्रे ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। •खिमलासा में कॉलेज भवन बनकर तैयार हो चुका है। • भानगढ़ में उप तहसील भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। • मंडी बामोरा को जल्द नगर परिषद का दर्जा मिलने की बात कही गई। • बीना नगरपालिका की सीमा विस्तार की प्रक्रिया जारी है। • भविष्य में बीना को जिला बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। • सागर लोकसभा क्षेत्र से अलग बीना संसदीय क्षेत्र बनाए जाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। *हर वर्ष नए रंग-रूप में मनाया जाएगा गौरव दिवस* नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि बीना का गौरव दिवस हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। यह आयोजन प्रत्येक बार कुछ नया लेकर आता है। इसका उद्देश्य बीना की संस्कृति, इतिहास, लोक परंपराओं और शहर के गौरव को लोगों के सामने लाना है। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस के माध्यम से शहरवासियों को अपनी ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। *जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी, लेकिन कांग्रेस के सभी पार्षद नहीं पहुंचे* कार्यक्रम में सागर सांसद लता वानखेड़े, विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। हालांकि, कांग्रेस के सभी पार्षद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसके बावजूद कार्यक्रम में शहरवासियों की अच्छी उपस्थिति रही और देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया गया। *विकास, विश्वास और नए अवसर’ का संदेश* बीना गौरव दिवस ने शहर की ऐतिहासिक विरासत, बुंदेली संस्कृति और विकास की संभावनाओं को एक मंच पर लाने का काम किया। लोकगीतों की सुरमयी प्रस्तुतियों से जहां लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिला, वहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास योजनाओं की जानकारी दिए जाने से बीना के भविष्य को लेकर नई उम्मीदें भी जगीं। *गौरव दिवस का संदेश स्पष्ट रहा*—बीना की पहचान, संस्कृति और विरासत को संजोते हुए शहर को विकास, विश्वास और नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ाना।
    4
    जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले नगर गौरव दिवस बना यादगार, बुंदेली लोकगीतों पर देर रात तक झूमे बीना के लोग 
लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 
नगर गौरव दिवस बना यादगार, बुंदेली लोकगीतों पर देर रात तक झूमे बीना के लोग
नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार एवं सीएमओ राहुल कौरव के नेतृत्व में आयोजन की भव्यता ने बटोरी सराहना
राजेश बबेले 
बीना। नगर के गौरव, संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान को समर्पित बीना नगर गौरव दिवस का आयोजन सोमवार रात मुख्य सड़क पर भव्य रूप से किया गया। नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका कविता शर्मा ने बुंदेली लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक लोकगीतों की धुन पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए। आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की लोगों ने जमकर सराहना की।
*कविता शर्मा के बुंदेली गीतों ने बांधा समां*
लोक गायिका कविता शर्मा ने बुंदेली संस्कृति और लोक परंपरा से जुड़े चर्चित गीतों की प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने ‘आगढ़ दम-बागढ़ दम, नॉन ज्यादा मिर्ची कम’, ‘घर में से निकरे रिपट परे जीना पे जा दार बगर’, ‘दोना काए ने लाये’ और ‘जा कड़ी बगर गई’ जैसे गीतों से माहौल को जीवंत कर दिया। इसके अलावा ‘ऐसी माटी ना भारत के खंड-खंड में, जन्मदाइयों विधाता बुंदेलखंड में’, ‘आज दिन सोने को महाराज’ और ‘कारी बदरिया’ सहित अन्य लोकगीत भी प्रस्तुत किए गए। बुंदेली माटी की खुशबू से जुड़े इन गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकार का उत्साहवर्धन किया।
*तीन महिला जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व की सांसद ने की सराहना*
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सागर सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि गौरव दिवस के आयोजन में बीना के लोगों के चेहरों पर उत्साह और उमंग साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार द्वारा गौरव दिवस की शुरुआत किए जाने की सराहना की।
सांसद ने कहा कि यह भी गौरव की बात है कि बीना में तीन महिला जनप्रतिनिधि नेतृत्व कर रही हैं और उन्हें पुरुष जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने बीना की ऐतिहासिक एवं औद्योगिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि एरण बीना का गौरव है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
*बीना की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम कर रहे’ : निर्मला सप्रे*
विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि बीना के विकास को नई दिशा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद लता वानखेड़े, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष उषा राय सहित महिला जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से बीना की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीना का विकास और तेजी से होगा। बीना को जिला बनाने तथा भविष्य में सागर लोकसभा क्षेत्र से अलग बीना संसदीय क्षेत्र बनाए जाने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।
*विकास कार्यों और नई योजनाओं की जानकारी दी*
इस दौरान गौरव दिवस के मंच से विधायक निर्मला सप्रे ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
•खिमलासा में कॉलेज भवन बनकर तैयार हो चुका है।
• भानगढ़ में उप तहसील भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
• मंडी बामोरा को जल्द नगर परिषद का दर्जा मिलने की बात कही गई।
• बीना नगरपालिका की सीमा विस्तार की प्रक्रिया जारी है।
• भविष्य में बीना को जिला बनाने के लिए प्रयास जारी हैं।
• सागर लोकसभा क्षेत्र से अलग बीना संसदीय क्षेत्र बनाए जाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
*हर वर्ष नए रंग-रूप में मनाया जाएगा गौरव दिवस*
नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि बीना का गौरव दिवस हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। यह आयोजन प्रत्येक बार कुछ नया लेकर आता है। इसका उद्देश्य बीना की संस्कृति, इतिहास, लोक परंपराओं और शहर के गौरव को लोगों के सामने लाना है।
उन्होंने कहा कि गौरव दिवस के माध्यम से शहरवासियों को अपनी ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
*जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी, लेकिन कांग्रेस के सभी पार्षद नहीं पहुंचे*
कार्यक्रम में सागर सांसद लता वानखेड़े, विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। हालांकि, कांग्रेस के सभी पार्षद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसके बावजूद कार्यक्रम में शहरवासियों की अच्छी उपस्थिति रही और देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया गया।
*विकास, विश्वास और नए अवसर’ का संदेश*
बीना गौरव दिवस ने शहर की ऐतिहासिक विरासत, बुंदेली संस्कृति और विकास की संभावनाओं को एक मंच पर लाने का काम किया। लोकगीतों की सुरमयी प्रस्तुतियों से जहां लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिला, वहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास योजनाओं की जानकारी दिए जाने से बीना के भविष्य को लेकर नई उम्मीदें भी जगीं।
*गौरव दिवस का संदेश स्पष्ट रहा*—बीना की पहचान, संस्कृति और विरासत को संजोते हुए शहर को विकास, विश्वास और नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ाना।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हटा के खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे | Damoh News दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल स्कूल भवन का निरीक्षण कर बच्चों के लिए सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है। दमोह से जिला ब्यूरो यशबेन्द्र सिंह हजारी की खास रिपोर्ट।
    1
    हटा के खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे | Damoh News
दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल स्कूल भवन का निरीक्षण कर बच्चों के लिए सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है।
दमोह से जिला ब्यूरो यशबेन्द्र सिंह हजारी की खास रिपोर्ट।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Hatta, Damoh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.