पर्युषण पर्व पर सारसोप का जिनालय गूंजा भक्ति से सारसोप। कस्बे स्थित दिगंबर जैन मंदिर में इन दिनों पर्युषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के चलते जिनालय में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। कमलेश जैन, मनोज जैन, हेमंत जैन, कुबेर चंद जैन एवं गंभीरमल जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान श्रद्धालु नियमित रूप से ठाकुर जी की पूजा-अर्चना एवं प्रक्षाल करते हैं। इसके बाद अनुष्ठान तथा णमोकार मंत्र का जाप किया जाता है। मंदिर परिसर में धर्म एवं शास्त्र चर्चा के साथ प्रवचन कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। णमोकार मंत्र के जाप और धार्मिक भजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। प्रवचन के दौरान धर्म, संयम और आत्मशुद्धि का महत्व बताया जा रहा है। पर्युषण पर्व को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
पर्युषण पर्व पर सारसोप का जिनालय गूंजा भक्ति से सारसोप। कस्बे स्थित दिगंबर जैन मंदिर में इन दिनों पर्युषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के चलते जिनालय में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। कमलेश जैन, मनोज जैन, हेमंत जैन, कुबेर चंद जैन एवं गंभीरमल जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान श्रद्धालु नियमित रूप से ठाकुर जी की पूजा-अर्चना एवं प्रक्षाल करते हैं। इसके बाद अनुष्ठान तथा णमोकार मंत्र का जाप किया जाता है। मंदिर परिसर में धर्म एवं शास्त्र चर्चा के साथ प्रवचन कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। णमोकार मंत्र के जाप और धार्मिक भजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। प्रवचन के दौरान धर्म, संयम और आत्मशुद्धि का महत्व बताया जा रहा है। पर्युषण पर्व को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
- सवाई माधोपुर नगर निकाय चुनाव के परिणाम के दिन 14 सितंबर 2026 को तहसील बोली से आशीष मित्तल पत्रकार को पुलिस के सामने से मतगणना केंद्र से जबरन उठाकर ले गए, इसके संबंध में आज तक कोई जानकारी एवं सूचना नहीं है, पार्षद के परिजनों को अपने कब्जे में रखकर उनको प्रताड़ित किया जा रहा है एवं करोड़ों रुपए का प्रलोभन देकर भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु दबाव डाला जा रहा है, इसी तरीके से खंडार विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका सभापति के प्रत्याशी श्री हंसराज बेरवा के पुत्र मानवेंद्र सिंह अकोदिया को अगुआ किया हुआ है, उनके पिता को इसी संबंध में अपने पुत्र की सुरक्षा हेतु माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर करनी पड़ी है, क्योंकि समस्त पुलिस प्रशासन शून्य की स्थिति में अपना कार्य कर रहा है! निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से निर्वाचित हुए पार्षद मानवेन्द्र सिंह अकोदिया पुत्र हंसराज बेरवा के संबंध में उनके परिजनों द्वारा पूर्व में भी पुलिस प्रशासन को शिकायत प्रस्तुत कर यह आशंका व्यक्त की गई है कि उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध लालसोट क्षेत्र में ले जाकर कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया है भाजपा के सभापति प्रत्याशी लिए वोट दिया जाए इसके बदले करोड़ों रुपए का प्रलोभन भी दिया जा रहा है जो कि यह खुली गुंडागर्दी का एक उदाहरण है। इसी प्रकार बर्बोली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित निर्दलीय पार्षद आशीष मित्तल पत्रकार को भी उनकी इच्छा के विरुद्ध भाजपा के प्रदेश महामंत्री सीताराम पोसवाल सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा अवैध रूप से अपने कब्जे मेंरखा गया है और उनकी स्वतंत्र इच्छा के अनुसार आवागमन एवं निर्णय लेने की स्वतंत्रता प्रभावित की जा रही है। मानवेन्द्र सिंह अकोदिया एवं आशीष मित्तल के संबंध में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। --पार्षदों के मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, वाहन आवागमन, होटल/रिसॉर्ट अथवा अन्य संबंधित स्थानों के रिकॉर्ड तथा उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जाए। धमकी, दबाव, प्रलोभन अथवा भय दिखाकर उनकी स्वतंत्रता प्रभावित करने का प्रयास किया गया है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।पूर्व में उनके परिजनों द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जाए । मामला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। इसलिए प्रकरण में किसी भी प्रकार की देरी न करते हुए तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है।1
- खण्डार नगरपालिका राजस्थान का है मामला ! पार्षद गायब होने की पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत !1
- बनेठा में एक माह चलेगा जनसेवा अभियान, योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहेगा जोर बनेठा | ग्राम पंचायत बनेठा में विकसित भारत–जन सेवा अभियान 2026 के तहत एक माह तक विभिन्न जनसेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभ दिलाने पर भी जोर रहेगा। किसान, महिलाएं, युवा और अन्य ग्रामीण अभियान में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र मीणा ने ग्रामीणों से अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने और पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा के साथ योजनाओं की जानकारी और सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाना है।1
- ❤️🙏 दिल से आभार एवं सम्मान 🙏❤️ श्योपुर से देवनारायण माता जी के झंडे लेकर यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं की बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से निस्वार्थ चाय सेवा करने का सौभाग्य मिला। ☕🚩इस पावन सेवा के लिए आज प्रमाण पत्र प्राप्त होना हमारे लिए बहुत ही खुशी और सम्मान की बात है। ❤️🙏राम गोपाल जी, रामविलास जी, कोषाध्यक्ष मांगीलाल जी एवं मंत्री जी सहित सभी भाइयों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद। 🙏🌹यह सम्मान सिर्फ बल्लू टी स्टॉल का नहीं, बल्कि सभी भाइयों के सहयोग, प्यार और सेवा भावना का सम्मान है। सेवा ही सच्ची भक्ति है। 🚩🙏 जय श्री देवनारायण जी महाराज ❤️🚩 बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश ☕❤️ #देवनारायण #माताजी #sheopur #मध्यप्रदेश #बल्लू #भाईचारा #photographychallenge #post #सम्मान #श्योपुर1
- श्योपुर में आस्था के साथ खिलवाड़... नगरीय प्रशासन आयुक्त ने जूते पहनकर की आरती,वीडियो वायरल लोगों का फूटा गुस्सा श्योपुर में आस्था के साथ खिलवाड़... नगरीय प्रशासन आयुक्त ने जूते पहनकर की आरती,वीडियो वायरल लोगों का फूटा गुस्सा1
- गंगापुर सिटी के हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के पास हाईवे पर गड्ढे कीचड़ से बढी परेशानी हाईवे पर गड्ढे कीचड़ का खतरा करौली बाईपास तिराहे पर आवागमन बेहाल हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के पास सड़क की बदहाल स्थिति से हादसों का खतरा प्रशासन शीघ्र मरम्मत की मांग1
- शिक्षक समस्याओं के समाधान एवं शैक्षिक उन्नयन को लेकर जिला स्तरीय सम्मेलन में हुआ मंथन राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ सवाई माधोपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा सवाई माधोपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को मानटाउन क्लब, बजरिया, सवाई माधोपुर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा शिक्षक हितों, विभागीय समस्याओं एवं शैक्षिक उन्नयन से जुड़े विषयों पर विस्तार से मंथन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चंद मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडार रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता जगदीश नागर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय कुमार शर्मा एवं संतोष मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, विशाल चौधरी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडार, शिवचरण मीणा, सहायक निदेशक समसा सवाई माधोपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा तथा जिला सलाहकार पारसचंद जैन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संगठन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि रमेश चंद मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडार ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन शिक्षकों को अपने अनुभव एवं सुझाव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में जगदीश नागर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर ने कहा कि शैक्षिक सम्मेलन शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा शिक्षक समस्याओं पर सकारात्मक संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनकर विभागीय स्तर पर नियमानुसार समाधान की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अजय कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालयों के शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन शिक्षकों को अपने अनुभव साझा करने, विभागीय समस्याओं पर चर्चा करने तथा शिक्षा में सुधार के लिए सार्थक सुझाव देने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं विभाग के बीच सकारात्मक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक संतोष मीना ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं को समझते हुए नवाचार एवं प्रभावी शिक्षण विधियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समस्याओं पर संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना आवश्यक है। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडार विशाल चौधरी ने कहा कि शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी शिक्षा व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। आपसी समन्वय एवं संवाद से विद्यालयों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा एवं सहयोग की आवश्यकता बताई। सहायक निदेशक समसा सवाई माधोपुर शिवचरण मीणा ने समसा के माध्यम से संचालित शैक्षिक योजनाओं एवं गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिक्षकों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शैक्षिक गुणवत्ता सुधार तथा विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने कहा कि शिक्षक संगठन का उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने शिक्षक एकता को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि संगठित प्रयासों के माध्यम से शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शिक्षकों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर सक्रिय है तथा सम्मेलन से प्राप्त सुझावों को उचित स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। जिला सलाहकार पारसचंद जैन ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आपसी एकता, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने सम्मेलन के माध्यम से शिक्षक समस्याओं पर सार्थक चर्चा को आवश्यक बताया। खुले सत्र में शिक्षक समस्याओं पर हुआ विस्तार से मंथन सम्मेलन के खुले सत्र में जिलेभर से आए शिक्षकों ने विभिन्न विभागीय एवं शैक्षिक समस्याओं, स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन एवं सेवा संबंधी विषयों, शिक्षक दायित्वों तथा विद्यालयों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार एवं सुझाव रखे। शिक्षकों ने कहा कि विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए नियमित संवाद एवं प्रभावी पहल आवश्यक है। संगठन की ओर से बताया गया कि सम्मेलन में शिक्षकों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को संकलित कर मांग पत्र तैयार किया जाएगा, जिसे संबंधित स्तर पर समाधान के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षक हितों की रक्षा के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है। जिला शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों—चौथ का बरवाड़ा, खंडार, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बौंली एवं बामनवास—से शिक्षक शामिल हुए। दो दिवसीय सम्मेलन में शिक्षक समस्याओं, शैक्षिक विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर आगे भी चर्चा जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने सभी अतिथियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों तथा उपस्थित शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने तथा समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।1
- खण्डार नगरपालिका राजस्थान का है मामला ! पार्षद गायब होने की पुलिस में हुई शिकायत दर्ज !1
- अलीगढ़ पंचायत समिति मुख्यालय पर ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ का दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। |अलीगढ़, टोंक अलीगढ़ पंचायत समिति मुख्यालय पर ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ का दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर एक माह तक चलने वाले अभियान की शुरुआत की। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान में रक्तदान शिविर, विशेष स्वच्छता पखवाड़ा, लाभार्थियों के घर आशीर्वाद दीपक और ‘विकसित भारत’ को लेकर जनसंवाद जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। प्रशासन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के साथ आमजन को अभियान से जोड़ना है।4