Shuru
Apke Nagar Ki App…
जगदलपुर अनुपमा चौक स्थित सूरज मार्केटिंग में आग लग गई है, वहीं शटर तोड़कर आग बुझाने का कार्य जारी, मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद। जगदलपुर अनुपमा चौक स्थित सूरज मार्केटिंग में आग लग गई है, वहीं शटर तोड़कर आग बुझाने का कार्य जारी, मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद। एक के बाद एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची।वरुण भी आग बुझाने मौके पर
Shnakar kumar miahra
जगदलपुर अनुपमा चौक स्थित सूरज मार्केटिंग में आग लग गई है, वहीं शटर तोड़कर आग बुझाने का कार्य जारी, मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद। जगदलपुर अनुपमा चौक स्थित सूरज मार्केटिंग में आग लग गई है, वहीं शटर तोड़कर आग बुझाने का कार्य जारी, मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद। एक के बाद एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची।वरुण भी आग बुझाने मौके पर
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा Keshkal : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी पहुंच विकास कार्यों का लिया जायजा 3 करोड़ के आदिवासी समाज भवन निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश केशकाल :- विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम ने सोमवार को विश्रामपुरी पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्रामपुरी चौक में निर्माणाधीन महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद विधायक श्री टेकाम ने 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आदिवासी समाज भवन के निर्माण को लेकर समाज प्रमुखों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भवन निर्माण की रूपरेखा, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदिवासी समाज भवन का निर्माण सड़क स्तर से पर्याप्त ऊंचाई पर किया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं सड़क किनारे बनाई जा रही नवनिर्मित नाली को शीघ्र कवर करने के निर्देश भी दिए, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। प्रथम सावन सोमवार के पावन अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी स्थित गोंडवाना समाज भवन परिसर में स्थापित भगवान शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।2
- कोंडागांव: 60% दिव्यांग विनय नेताम बने आत्मनिर्भर, बैटरी ट्राइसाइकिल से व्यवसाय को मिली नई रफ्तार कोंडागांव के ग्राम कोकोड़ी निवासी 60% दिव्यांग विनय नेताम ने संघर्ष को अपनी ताकत बनाकर एग रोल और मोमोज़ का व्यवसाय शुरू किया। समाज कल्याण विभाग से मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल ने उनके कारोबार को नई गति दी, जिससे वे अब और अधिक आत्मविश्वास व सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं। यह कहानी आत्मनिर्भरता, हौसले और सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल है।1
- कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त बलरामपुर, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत पलगी स्थित शासकीय विद्यालय की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज श्री आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 1 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान राजस्व अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमित भूमि को खाली कराकर विद्यालय परिसर को पुनः शासकीय उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें।3
- फरसगांव: ग्राम बंगोली में अवैध शराब पर बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 नग देशी-अंग्रेजी शराब जब्त ब्लॉक फरसगांव, जिला कोंडागांव के ग्राम बंगोली, जो थाना बेनूर जिला नारायणपुर के अंतर्गत आता है, वहां बेनूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मुकेश पटेल को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम बंगोली निवासी बिरेश नेताम को अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 59 नग देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 8,001 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- रानीडोंगरी के जंगल में जुआ खेलते डिप्टी रेंजर व भानु काष्टागार प्रभारी सहित चार जुआरी गिरफ्तार 4 अगस्त सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार,बीती रात यानी 3 अगस्त की रात भानुप्रतापपुर पुलिस ने ग्राम रानीडोंगरी के जंगल में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में डिप्टी रेंजर और भानुप्रतापपुर काष्टागार प्रभारी भी शामिल है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से 15 हजार 800 रुपये नगद,दो मोटरसाइकिल,दो मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते जब्त किए। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 1 लाख 25 हजार 800 रूपये बताया गया। गिरफ्तार जुआरियों में प्रकाश यादव पिता भुनेश्वर यादव उम्र 45 वर्ष निवासी चीचगांव, राजकुमार साहू पिता प्यारेलाल साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी बसंतनगर, नारायणपुर,अश्वन पटेल पिता रजनूराम पटेल, उम्र 34 वर्ष,निवासी सेमरापारा नारायणपुर, मनीष जैन पिता पीआर जैन, उम्र 61 वर्ष, निवासी भानुप्रतापपुर, निवासी शामिल है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, उप निरीक्षक प्रेम कुमार झा, प्रधान आरक्षक विजय कटकवार, रूपेश कुमार नरेटी तथा आरक्षक टोमन साहू, चैनसिंह शोरी, राजकुमार यादव और रघुवीर शोरी की सराहनीय भूमिका रही। 4 अगस्त सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार,बीती रात यानी 3 अगस्त की रात भानुप्रतापपुर पुलिस ने ग्राम रानीडोंगरी के जंगल में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में डिप्टी रेंजर और भानुप्रतापपुर काष्टागार प्रभारी भी शामिल है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से 15 हजार 800 रुपये नगद,दो मोटरसाइकिल,दो मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते जब्त किए। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 1 लाख 25 हजार 800 रूपये बताया गया। गिरफ्तार जुआरियों में प्रकाश यादव पिता भुनेश्वर यादव उम्र 45 वर्ष निवासी चीचगांव, राजकुमार साहू पिता प्यारेलाल साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी बसंतनगर, नारायणपुर,अश्वन पटेल पिता रजनूराम पटेल, उम्र 34 वर्ष,निवासी सेमरापारा नारायणपुर, मनीष जैन पिता पीआर जैन, उम्र 61 वर्ष, निवासी भानुप्रतापपुर, निवासी शामिल है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, उप निरीक्षक प्रेम कुमार झा, प्रधान आरक्षक विजय कटकवार, रूपेश कुमार नरेटी तथा आरक्षक टोमन साहू, चैनसिंह शोरी, राजकुमार यादव और रघुवीर शोरी की सराहनीय भूमिका रही।1
- *स्वास्थ्य कर्मियों से गाली-गलौज का मामला , FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे अस्पताल के सभी कर्मचारी* *लोकेशन... भानुप्रतापपुर* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में बीती रात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी एकजुट होकर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वे सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रख सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।3
- Narayanpur News: बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 59 नग शराब और ₹8,100 नगद जब्त नारायणपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नारायणपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना बेनूर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब के साथ नगद राशि भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों अक्षय साबद्रा, अजय कुमार, ऐश्वर्य चंद्राकर एवं एसडीओपी बेनूर अविनाश कंवर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बेनूर निरीक्षक मुकेश पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगोली निवासी एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बिरेश नेताम (35 वर्ष) को रंगे हाथ अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 पाव देशी शराब और 9 नग अंग्रेजी शराब, कुल 59 नग अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,620 बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹8,100 नगद भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी शराब रखने एवं बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।2