*जिला पदाधिकारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय छात्रावास, रजौली का किया औचक निरीक्षण* आज दिनांक 16.09.2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय छात्रावास, रजौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय, शैक्षणिक एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने छात्रावास के विभिन्न कक्षों, परिसर, रसोईघर, भोजन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन, आवासीय सुविधा एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं पठन-पाठन की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा अनुकूल शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान प्राप्त करने तथा अंग्रेजी लिखने एवं बोलने का नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के प्राचार्य को लाइब्रेरी में हिंदी एवं अंग्रेजी के समाचार-पत्रों के साथ-साथ करंट अफेयर्स से संबंधित पत्र-पत्रिकाओं एवं मैगजीन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत के साथ सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाओं की जानकारी भी विकसित हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। जिला पदाधिकारी ने छात्रावास में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में संचालित भोजन व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता, एवं स्वच्छता के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास प्रबंधन को निर्धारित मीनू एवं समय के अनुसार स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, नवादा सहित संबंधित पदाIधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

- 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के Merchant UPI Payment पर 0.40% MDR लागू होने की बात कही गई है। ₹2,000 तक के भुगतान पर शुल्क 0% रहेगा और बड़े लेन-देन पर अधिकतम ₹300 तक MDR बताया गया है।1
- गणेश पूजा मनाएगी धूमधाम से, श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल। बिहार : नवादा खबर। श्री गणेश पूजा बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गणेश जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई। बुधवार की रात्रि में गणेश जी का प्रतिमा को रेलवे लाइन के किनारे तालाब में विसर्जन किया गया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर खूब झूमे नाचे।1
- कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?.. कल पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवादा सांसद ने आमजनों से एक दीपक जलाने की अपील !!क्या आप दीपक जला रहे हैं?..1
- @नवादा #MLC नवल किशोर यादव ने वारसी कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम का किया उद्घाटन #शिक्षकों को किया गया सम्मानित #MLC ने कहा : शिक्षकों के हित और सम्मान के लिए करता रहूंगा संघर्ष नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड स्थित वारसी महाविद्यालय पाणडेय गंगौट के डिग्री खंड (प्रशासकीय भवन) में बुधवार को गर्ल्स कॉमन रूम का उद्घाटन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रो. (डा.) नवल किशोर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने की, जबकि संचालन अवध किशोर पांडेय ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी प्रो. डा. नवल किशोर यादव ने कहा कि वे शिक्षकों के हित एवं सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे तथा उनका अधिकार दिलाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध होना आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बल देकर कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को न केवल बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए,बल्कि उनकी आवश्यक सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्राचार्यों, शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अध्ययन और अन्य गतिविधियों के दौरान सहूलियत देने के उद्देश्य से इस कॉमन रूम की शुरुआत की गई है। वहीं उन्होंने एमएलसी डा. प्रो. नवल किशोर यादव के कार्यकलापों की भी प्रशंसा करते हुए आगामी होने वाले चुनाव में शिक्षक हित में एक बार फिर से समर्थन देने की बात दुहराई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राचार्य सुमन कुमारी,अजय कुमार,अजय कुमार रविकांत,रामशरण सिंह,माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव शिव कुमार, प्रो. अवधेश, नवल, प्रदीप, डा. अशोक कुमार, दिनेश कुमार, डा. रामानुज, देवेंद्र सिंह, संजय, आरपी सिंह, जाहिद इकबाल, निरंजन, डा. अरविंद, अरुण कुमार, वारसी महाविद्यालय के संजय कुमार सिन्हा, अविनाश कुमार, शिवशंकर सिंह, जयराम प्रसाद, उमेश कुमार उर्फ झा जी,रौशन,रवि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।1
- हमारे प्रदेश के मंत्री अमरदीप यादव जी के द्वार प्रधानमंत्री के संकल्प यात्रा का वाहन करते हुए हमारे प्रदेश के मंत्री अमरदीप यादव जी के द्वार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए अपने समाज में अपने घरों में अपने सा1
- chjjmdxgkxkxkxkxclkxcuxtlclxkxkylxkxlykx uztk,xyktxykzycyo1
- गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर गया जी। गया-राजगीर मुख्य मार्ग NH-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के दक्खिनगांव के पास गुरुवार, 17 सितंबर को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोगों समेत सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गया की ओर से एक एंबुलेंस आ रही थी। एंबुलेंस में छह लोग सवार थे और एक शव भी रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस की गति तेज थी। इसी दौरान दक्खिनगांव के पास सड़क किनारे विपुल सिंह, जो शौच कर रहे थे, उन्हें एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते हुए कई बार लुढ़क गई और चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए। हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों में प्रमोद राजवंशी, रिंकू कुमारी, कार्तिक राजवंशी, मालो देवी, शीला देवी एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायल करमचक गांव, थाना अतरी के बताए जा रहे हैं। वहीं, एंबुलेंस की चपेट में आए विपुल सिंह, जो वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार के रहने वाले बताए गए हैं और पास के सर्विस सेंटर में काम करते हैं, की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. नंदलाल ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल शीला देवी और विपुल सिंह की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।1
- @नवादा #गंगा जलापूर्ति योजना #किसान नहीं देंगे एक इंच भी जमीन #संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा का ऐलान #मधुवन और मोतनाजे गांव में होना है भूमि अधिग्रहण #ग्रामीण कर रहे हैं विरोध...!1