नकली सोना-चांदी गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाली गैंग गिरफ्तार थाना सज्जनगढ़ पुलिस ने नकली सोना एवं चांदी गिरवी रखकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि प्रार्थी दिवान पुत्र हड़ीया जाति गायरी निवासी डुंगरीपाड़ा, थाना सज्जनगढ़, जिला बांसवाड़ा ने 28 फरवरी 2026 को थाने में लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि 27 मार्च 2026 को शाम करीब 4:30 बजे दो व्यक्ति एक फोर व्हीलर वाहन से आए और सोने के आभूषण गिरवी रखकर नकद राशि लेने का प्रयास किया। संदेह होने पर जब सोने की जांच करवाई गई तो वह नकली पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि इससे पहले 11 मार्च 2026 को आरोपियों ने सोना गिरवी रखकर 70 हजार रुपये प्राप्त कर लिए थे। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मुख्य आरोपी नरेश पिता विटला निवासी बांसला, थाना कलिंजरा, जिला बांसवाड़ा किराना दुकान संचालित करता है तथा ब्याज का कार्य भी करता है। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर नकली सोना-चांदी तैयार करवाकर उसे असली बताकर लोगों को झांसे में लेता था और गिरवी के नाम पर नकद राशि लेकर फरार हो जाता था। आरोपियों द्वारा बीमारी एवं पारिवारिक परेशानी का बहाना बनाकर लोगों का विश्वास जीतने के बाद धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। मामले में थाना सज्जनगढ़ पर प्रकरण संख्या 73/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर एएसआई हसुखलाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश पिता विटला उम्र 35 वर्ष निवासी बांसला थाना कलिंजरा जिला बांसवाड़ा तथा कमलेश पिता गोतम उम्र 31 वर्ष निवासी कलिंजरा थाना कलिंजरा जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सोना या चांदी गिरवी रखकर नकद राशि लेने का प्रयास करे तो आभूषणों की जांच अवश्य करवाएं तथा किसी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी धनपत सिंह, एएसआई हसुखलाल, हेडकांस्टेबल रमेश तथा कांस्टेबल जयंतिलाल की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही
नकली सोना-चांदी गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाली गैंग गिरफ्तार थाना सज्जनगढ़ पुलिस ने नकली सोना एवं चांदी गिरवी रखकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि प्रार्थी दिवान पुत्र हड़ीया जाति गायरी निवासी डुंगरीपाड़ा, थाना सज्जनगढ़, जिला बांसवाड़ा ने 28 फरवरी 2026 को थाने में लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि 27 मार्च 2026 को शाम करीब 4:30 बजे दो व्यक्ति एक फोर व्हीलर
वाहन से आए और सोने के आभूषण गिरवी रखकर नकद राशि लेने का प्रयास किया। संदेह होने पर जब सोने की जांच करवाई गई तो वह नकली पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि इससे पहले 11 मार्च 2026 को आरोपियों ने सोना गिरवी रखकर 70 हजार रुपये प्राप्त कर लिए थे। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मुख्य आरोपी नरेश पिता विटला निवासी बांसला, थाना कलिंजरा, जिला बांसवाड़ा किराना दुकान संचालित करता है तथा ब्याज का कार्य भी करता है। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर नकली सोना-चांदी
तैयार करवाकर उसे असली बताकर लोगों को झांसे में लेता था और गिरवी के नाम पर नकद राशि लेकर फरार हो जाता था। आरोपियों द्वारा बीमारी एवं पारिवारिक परेशानी का बहाना बनाकर लोगों का विश्वास जीतने के बाद धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। मामले में थाना सज्जनगढ़ पर प्रकरण संख्या 73/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर एएसआई हसुखलाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश पिता विटला उम्र 35 वर्ष निवासी बांसला थाना कलिंजरा जिला बांसवाड़ा तथा कमलेश पिता
गोतम उम्र 31 वर्ष निवासी कलिंजरा थाना कलिंजरा जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सोना या चांदी गिरवी रखकर नकद राशि लेने का प्रयास करे तो आभूषणों की जांच अवश्य करवाएं तथा किसी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी धनपत सिंह, एएसआई हसुखलाल, हेडकांस्टेबल रमेश तथा कांस्टेबल जयंतिलाल की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही
- सागवाड़ा में इन दिनों फिल्म “धुरंधर” का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख सिनेमाघरों सुरभि और रिद्धिमा थिएटर में यह फिल्म लगी हुई है और लगातार हाउसफुल चल रही है। दर्शकों की भारी भीड़ के चलते सुबह से ही टिकट खिड़कियों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। युवाओं से लेकर परिवारों तक हर वर्ग के लोग इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई शो एडवांस में ही फुल हो रहे हैं, जिससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सागवाड़ा में चल रही फिल्म “धुरंधर” इन दिनों सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि अपने गंभीर विषय को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म में नोटबंदी जैसे बड़े फैसले को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है, जिसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी क्यों लागू की गई और इसके पीछे क्या उद्देश्य थे। फिल्म में दर्शाया गया है कि नोटबंदी का मकसद काले धन, नकली नोटों और आतंकवाद की फंडिंग पर रोक लगाना था। साथ ही कहानी में यह भी दिखाया गया है कि इस फैसले के बाद देश के भीतर ही कुछ असामाजिक तत्वों और भ्रष्ट लोगों ने किस तरह हालात का फायदा उठाने की कोशिश की। हालांकि फिल्म में इन पहलुओं को एक ड्रामेटिक और सिनेमाई अंदाज में पेश किया गया है, जिससे दर्शकों को एक थ्रिल और मैसेज दोनों मिलता है। दर्शकों का कहना है कि “धुरंधर” सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि देशभक्ति और जागरूकता से जुड़ा मैसेज भी देती है, जो इसे और खास बनाता है। 👉 अगर आप भी इस सुपरहिट फिल्म का मजा बड़े पर्दे पर लेना चाहते हैं, तो सागवाड़ा के सुरभि और रिद्धिमा सिनेमा घर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। आरामदायक सीटिंग, शानदार साउंड और क्लियर पिक्चर क्वालिटी के साथ यहां हर शो बनता है एक बेहतरीन अनुभव। परिवार और दोस्तों के साथ एंटरटेनमेंट का पूरा मजा उठाने के लिए आज ही अपनी टिकट बुक करें, क्योंकि “धुरंधर” के शो तेजी से हाउसफुल हो रहे हैं। कुल मिलाकर, “धुरंधर” सागवाड़ा में सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ट्रेंड बन चुकी है, और सुरभि व रिद्धिमा थिएटर इस ट्रेंड का सबसे बड़ा केंद्र बने हुए हैं।1
- पाडली गुजरेश्वर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान गैंजी में आयोजित हुआ। शनिवार रात को भजनों पर कार्यकर्ता जम कर झूमे ओर देर रात तक मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण रोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- बधाई हो बधाई हो बधाई हो। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप के टाइगर क्रांतिकारी पत्रकार रमेश गांधी का पवित्र पावनी मां नर्मदा और विश्व की सबसे बड़ी मेरे गुरुवर विद्यासागर महाराज द्वारा बनाई गई 41 टंन की भगवान आदिनाथ की प्रतिमा की नगरी अमरकंटक में निर्भीक निष्पक्ष और दबंग पत्रकारता करने वाले टाइगर पत्रकार रमेश गांधी का भी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की इकाई ने बहुमान किया सम्मान किया।1
- ब्यूरो चीफ: अनिल जटिया प्रतापगढ़: बांसवाड़ा नेशनल हाईवे पर रविवार अलसुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गुजरात की ओर जा रहा एक कंटेनर चालक मवेशियों को बचाने के प्रयास में वाहन को अचानक प्रतापगढ़ की ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे के दौरान कंटेनर सड़क किनारे लगे एक ग्रामीण बिजली पोल से टकरा गया, जिससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पहिए करीब 3 से 4 फीट तक सड़क में धंस गए, जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हाईवे पर पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा हादसा है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई या संज्ञान नहीं लिया गया है। हादसे के बाद भी मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में आक्रोश है। वहीं, आसपास के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा कंटेनर चालक को डराया-धमकाया गया और मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर उससे लगभग 70,000 रुपये वसूले गए। इस मामले में जब पत्रकार द्वारा बिजली विभाग के अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल ग्रामीण क्षेत्र का है और आज अवकाश होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि चालक द्वारा निर्धारित राशि की रसीद जमा नहीं कराई जाती है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस पूरी घटना के बाद बिजली विभाग और सड़क निर्माण एजेंसी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं—एक तरफ अवैध वसूली के आरोप, तो दूसरी ओर घटिया निर्माण की वजह से हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।4
- Post by Parmeshvar redash1
- Post by Bherulal Damor1
- सज्जनगढ़ क्षेत्र के धाड़का गांव में श्री हरि मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ हुआ। आयोजक मालजी भगत ने संतों व भक्तों का स्वागत किया। बेणेश्वर धाम से पधारे धन्ना महाराज तथा मठ मंगलेश्वर के महंत दिवाकर भारतीजी ने धर्म व समाज जागरण पर विचार रखे। कार्यक्रम में जनजाति सुरक्षा मंच के तहत 24 मई के “दिल्ली चलो अभियान” को लेकर जागरूकता दी गई। वनवासी कल्याण परिषद के विभाग मंत्री भरतजी कुमावत, संत नरसिंह गिरी महाराज व समाजसेवी रूपसिंह डामोर ने एकता व अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया। इस दौरान गिरधारी लालाजी महाराज, तुलसीरामजी महाराज, रामलाल जी महाराज, हरि मंदिर गिरधारीसिंह महाराज, भुरजी डामोर भगत, तेरसिंह पटेल भगत, मालजी महाराज, कैलाश जी भगत सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला संगठन मंत्री वेलजी देवदा ने दी।1
- डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड के कराडा गांव स्थित अति प्राचीन और चमत्कारी कराडिया हनुमान जी मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति और ग्रामीणों द्वारा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 और 2 अप्रैल को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें अखंड रामायण पाठ, विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान जी की भव्य पालकी यात्रा पूरे नगर में निकाली जाएगी। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर में हर शनिवार, मंगलवार और पूर्णिमा के दिन भी भक्तों की विशेष भीड़ उमड़ती है, लेकिन जन्मोत्सव के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- सीमलवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत चौरासी विधानसभा क्षेत्र में दो अलग-अलग मंडलों—झोथरी एवं पाडली गुजरेश्वर—में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। इन शिविरों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और नेतृत्व स्तर पर सशक्त बनाना रहा। गंधवा में आयोजित झोथरी मंडल के प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ, जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, इतिहास और भविष्य की दिशा पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। वहीं पाडली गुजरेश्वर मंडल में 28 से 29 मार्च तक बस स्टैंड गैजी के पास स्थित विद्या निकेतन स्कूल में प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया, जहां उद्घाटन से लेकर समापन तक अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित हुए। कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर जोर कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीन दयाल सिंह चौहान, डूंगरपुर नगर परिषद उपसभापति सुदर्शन जैन सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सुशील कटारा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा पर आधारित संगठन है। जनसंघ से भाजपा तक का सफर दीन दयाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में बताया कि पार्टी की जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं, जिसकी स्थापना वर्ष 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक एकता और अखंड भारत के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए बाद में भाजपा का गठन हुआ। विचारधारा के स्तंभ और प्रेरणा प्रशिक्षण में दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” सिद्धांत पर चर्चा की गई, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच और उनके प्रसिद्ध वाक्य “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में उभरता भारत वक्ताओं ने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पाडली गुजरेश्वर मंडल में भी सफल आयोजन पाडली गुजरेश्वर मंडल में आयोजित शिविर में उद्घाटन सत्र में दीनदयाल चौहान, दूसरे सत्र में विधायक प्रत्याशी करीलाल ननेमा, तथा अन्य सत्रों में सुदर्शन जैन और सुशील कटारा ने मार्गदर्शन दिया। समापन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत सहित पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन भंवरलाल, सोमेश्वर, लखाराम, आनंद जी रोत सहित कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति दोनों शिविरों में मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, महामंत्री सुखलाल पाटीदार, मोहनलाल यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, जिला मंत्री रेखा देवी रोत, चंद्रेश कलाल, गोविन्द्र अहारी, खातुराम रोत, शान्तिलाल रंगोत, सुरजमल खराड़ी, ईश्वरलाल विहात, हरिश कटारा, नारायणलाल रोत, नानुराम रोत, हरिदेव रोत, नारायण लाल भगोरा, लक्ष्मण लाल, राकेश विहात सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी शीवलाल पाण्डोर सहित कुल 12 जनों ने भारत आदिवासी पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनका सुशील कटारा ने स्वागत किया। समापन संदेश: प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता देखने को मिली। नेताओं ने विश्वास जताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।1