logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कराडिया हनुमान मंदिर पर उमडेगा जनसैलाब, हनुमान जन्मोत्सव पर क्या रहेगा विशेष देखिए जरूर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड के कराडा गांव स्थित अति प्राचीन और चमत्कारी कराडिया हनुमान जी मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति और ग्रामीणों द्वारा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 और 2 अप्रैल को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें अखंड रामायण पाठ, विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान जी की भव्य पालकी यात्रा पूरे नगर में निकाली जाएगी। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर में हर शनिवार, मंगलवार और पूर्णिमा के दिन भी भक्तों की विशेष भीड़ उमड़ती है, लेकिन जन्मोत्सव के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

15 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
15 hrs ago

कराडिया हनुमान मंदिर पर उमडेगा जनसैलाब, हनुमान जन्मोत्सव पर क्या रहेगा विशेष देखिए जरूर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड के कराडा गांव स्थित अति प्राचीन और चमत्कारी कराडिया हनुमान जी मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति और ग्रामीणों द्वारा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 और 2 अप्रैल को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें अखंड रामायण पाठ, विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान जी की भव्य पालकी यात्रा पूरे नगर में निकाली जाएगी। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर में हर शनिवार, मंगलवार और पूर्णिमा के दिन भी भक्तों की विशेष भीड़ उमड़ती है, लेकिन जन्मोत्सव के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाडली गुजरेश्वर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान गैंजी में आयोजित हुआ। शनिवार रात को भजनों पर कार्यकर्ता जम कर झूमे ओर देर रात तक मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण रोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    पाडली गुजरेश्वर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान गैंजी में आयोजित हुआ। शनिवार रात को भजनों पर कार्यकर्ता जम कर झूमे ओर देर रात तक मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण रोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • थाना सज्जनगढ़ पुलिस ने नकली सोना एवं चांदी गिरवी रखकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि प्रार्थी दिवान पुत्र हड़ीया जाति गायरी निवासी डुंगरीपाड़ा, थाना सज्जनगढ़, जिला बांसवाड़ा ने 28 फरवरी 2026 को थाने में लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि 27 मार्च 2026 को शाम करीब 4:30 बजे दो व्यक्ति एक फोर व्हीलर वाहन से आए और सोने के आभूषण गिरवी रखकर नकद राशि लेने का प्रयास किया। संदेह होने पर जब सोने की जांच करवाई गई तो वह नकली पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि इससे पहले 11 मार्च 2026 को आरोपियों ने सोना गिरवी रखकर 70 हजार रुपये प्राप्त कर लिए थे। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मुख्य आरोपी नरेश पिता विटला निवासी बांसला, थाना कलिंजरा, जिला बांसवाड़ा किराना दुकान संचालित करता है तथा ब्याज का कार्य भी करता है। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर नकली सोना-चांदी तैयार करवाकर उसे असली बताकर लोगों को झांसे में लेता था और गिरवी के नाम पर नकद राशि लेकर फरार हो जाता था। आरोपियों द्वारा बीमारी एवं पारिवारिक परेशानी का बहाना बनाकर लोगों का विश्वास जीतने के बाद धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। मामले में थाना सज्जनगढ़ पर प्रकरण संख्या 73/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर एएसआई हसुखलाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश पिता विटला उम्र 35 वर्ष निवासी बांसला थाना कलिंजरा जिला बांसवाड़ा तथा कमलेश पिता गोतम उम्र 31 वर्ष निवासी कलिंजरा थाना कलिंजरा जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सोना या चांदी गिरवी रखकर नकद राशि लेने का प्रयास करे तो आभूषणों की जांच अवश्य करवाएं तथा किसी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी धनपत सिंह, एएसआई हसुखलाल, हेडकांस्टेबल रमेश तथा कांस्टेबल जयंतिलाल की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही
    4
    थाना सज्जनगढ़ पुलिस ने नकली सोना एवं चांदी गिरवी रखकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि प्रार्थी दिवान पुत्र हड़ीया जाति गायरी निवासी डुंगरीपाड़ा, थाना सज्जनगढ़, जिला बांसवाड़ा ने 28 फरवरी 2026 को थाने में लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि 27 मार्च 2026 को शाम करीब 4:30 बजे दो व्यक्ति एक फोर व्हीलर वाहन से आए और सोने के आभूषण गिरवी रखकर नकद राशि लेने का प्रयास किया। संदेह होने पर जब सोने की जांच करवाई गई तो वह नकली पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि इससे पहले 11 मार्च 2026 को आरोपियों ने सोना गिरवी रखकर 70 हजार रुपये प्राप्त कर लिए थे।
पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मुख्य आरोपी नरेश पिता विटला निवासी बांसला, थाना कलिंजरा, जिला बांसवाड़ा किराना दुकान संचालित करता है तथा ब्याज का कार्य भी करता है। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर नकली सोना-चांदी तैयार करवाकर उसे असली बताकर लोगों को झांसे में लेता था और गिरवी के नाम पर नकद राशि लेकर फरार हो जाता था। आरोपियों द्वारा बीमारी एवं पारिवारिक परेशानी का बहाना बनाकर लोगों का विश्वास जीतने के बाद धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।
मामले में थाना सज्जनगढ़ पर प्रकरण संख्या 73/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर एएसआई हसुखलाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश पिता विटला उम्र 35 वर्ष निवासी बांसला थाना कलिंजरा जिला बांसवाड़ा तथा कमलेश पिता गोतम उम्र 31 वर्ष निवासी कलिंजरा थाना कलिंजरा जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सोना या चांदी गिरवी रखकर नकद राशि लेने का प्रयास करे तो आभूषणों की जांच अवश्य करवाएं तथा किसी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी धनपत सिंह, एएसआई हसुखलाल, हेडकांस्टेबल रमेश तथा कांस्टेबल जयंतिलाल की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शिवगढ़ में बुरी बुरी गंदगी रहती है हर समय बारिश का कोई ध्यान नहीं दे रहा है इस माध्यम से गवर्नमेंट द्वारा आवश्यकता कचरा डालने की गाड़ी भी भेज सकती है जल्दी से जल्दी उसका नारा सप्लाई होना चाहिए गांधी सप्लाई होने चाहिए
    1
    शिवगढ़ में बुरी बुरी गंदगी रहती है हर समय बारिश का कोई ध्यान नहीं दे रहा है इस माध्यम से गवर्नमेंट द्वारा आवश्यकता कचरा डालने की गाड़ी भी भेज सकती है जल्दी से जल्दी उसका नारा सप्लाई होना चाहिए गांधी सप्लाई होने चाहिए
    user_कैलाश अमली यार घोड़ा खेड़ा
    कैलाश अमली यार घोड़ा खेड़ा
    बजना, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रतापगढ़ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लापरवाही ने एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया। सुबह करीब 6:07 बजे, एक तेज रफ्तार ट्रेलर (HR 38 INDE AG1881) हाइवे के खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। गनीमत रही कि ट्रेलर सीधे सामने बने मकान में नहीं घुसा, वरना बड़ा जनहानि हादसा हो सकता था। आखिरी समय में ड्राइवर ने स्टेयरिंग मोड़कर बड़ा नुकसान टाल दिया। लेकिन इस हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं— सबसे बड़ा सवाल: हादसा सुबह हुआ, लेकिन 2 से 3 घंटे तक कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा! लगातार तीसरा हादसा: स्थानीय लोगों के अनुसार, सिर्फ एक हफ्ते में यह तीसरी घटना है, जो इस हाइवे की खामियों को उजागर करती है। रोड ठेकेदार पर गंभीर आरोप: मोड़ पर स्पीड ब्रेकर का अभाव निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन और ठेकेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना हुआ है। अब सवाल ये है कि क्या किसी बड़ी जानहानि के बाद ही प्रशासन जागेगा? मांग उठ रही है: तुरंत स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं जिम्मेदार ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई हो हाइवे की गुणवत्ता की जांच हो प्रतापगढ़–बांसवाड़ा हाईवे अब हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है… जिम्मेदार कौन? अपडेट के लिए जुड़े रही ये द नेशन न्यूज प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट प्रतापगढ़ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लापरवाही ने एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया। सुबह करीब 6:07 बजे, एक तेज रफ्तार ट्रेलर (HR 38 INDE AG1881) हाइवे के खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। गनीमत रही कि ट्रेलर सीधे सामने बने मकान में नहीं घुसा, वरना बड़ा जनहानि हादसा हो सकता था। आखिरी समय में ड्राइवर ने स्टेयरिंग मोड़कर बड़ा नुकसान टाल दिया। लेकिन इस हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं— सबसे बड़ा सवाल: हादसा सुबह हुआ, लेकिन 2 से 3 घंटे तक कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा! लगातार तीसरा हादसा: स्थानीय लोगों के अनुसार, सिर्फ एक हफ्ते में यह तीसरी घटना है, जो इस हाइवे की खामियों को उजागर करती है। रोड ठेकेदार पर गंभीर आरोप: मोड़ पर स्पीड ब्रेकर का अभाव निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन और ठेकेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना हुआ है। अब सवाल ये है कि क्या किसी बड़ी जानहानि के बाद ही प्रशासन जागेगा? मांग उठ रही है: तुरंत स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं जिम्मेदार ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई हो हाइवे की गुणवत्ता की जांच हो प्रतापगढ़–बांसवाड़ा हाईवे अब हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है… जिम्मेदार कौन? अपडेट के लिए जुड़े रही ये द नेशन न्यूज प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    1
    प्रतापगढ़ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लापरवाही ने एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया। सुबह करीब 6:07 बजे, एक तेज रफ्तार ट्रेलर (HR 38 INDE AG1881) हाइवे के खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।
गनीमत रही कि ट्रेलर सीधे सामने बने मकान में नहीं घुसा, वरना बड़ा जनहानि हादसा हो सकता था। आखिरी समय में ड्राइवर ने स्टेयरिंग मोड़कर बड़ा नुकसान टाल दिया।
लेकिन इस हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—
सबसे बड़ा सवाल:
हादसा सुबह हुआ, लेकिन 2 से 3 घंटे तक कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा!
लगातार तीसरा हादसा:
स्थानीय लोगों के अनुसार, सिर्फ एक हफ्ते में यह तीसरी घटना है, जो इस हाइवे की खामियों को उजागर करती है।
रोड ठेकेदार पर गंभीर आरोप:
मोड़ पर स्पीड ब्रेकर का अभाव
निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप
सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी
स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन और ठेकेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना हुआ है।
अब सवाल ये है कि
क्या किसी बड़ी जानहानि के बाद ही प्रशासन जागेगा?
मांग उठ रही है:
तुरंत स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं
जिम्मेदार ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई हो
हाइवे की गुणवत्ता की जांच हो
प्रतापगढ़–बांसवाड़ा हाईवे अब हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है… जिम्मेदार कौन?
अपडेट के लिए जुड़े रही ये द नेशन न्यूज प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लापरवाही ने एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया। सुबह करीब 6:07 बजे, एक तेज रफ्तार ट्रेलर (HR 38 INDE AG1881) हाइवे के खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।
गनीमत रही कि ट्रेलर सीधे सामने बने मकान में नहीं घुसा, वरना बड़ा जनहानि हादसा हो सकता था। आखिरी समय में ड्राइवर ने स्टेयरिंग मोड़कर बड़ा नुकसान टाल दिया।
लेकिन इस हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—
सबसे बड़ा सवाल:
हादसा सुबह हुआ, लेकिन 2 से 3 घंटे तक कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा!
लगातार तीसरा हादसा:
स्थानीय लोगों के अनुसार, सिर्फ एक हफ्ते में यह तीसरी घटना है, जो इस हाइवे की खामियों को उजागर करती है।
रोड ठेकेदार पर गंभीर आरोप:
मोड़ पर स्पीड ब्रेकर का अभाव
निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप
सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी
स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन और ठेकेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना हुआ है।
अब सवाल ये है कि
क्या किसी बड़ी जानहानि के बाद ही प्रशासन जागेगा?
मांग उठ रही है:
तुरंत स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं
जिम्मेदार ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई हो
हाइवे की गुणवत्ता की जांच हो
प्रतापगढ़–बांसवाड़ा हाईवे अब हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है… जिम्मेदार कौन?
अपडेट के लिए जुड़े रही ये द नेशन न्यूज प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • ब्यूरो चीफ: अनिल जटिया प्रतापगढ़: बांसवाड़ा नेशनल हाईवे पर रविवार अलसुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गुजरात की ओर जा रहा एक कंटेनर चालक मवेशियों को बचाने के प्रयास में वाहन को अचानक प्रतापगढ़ की ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे के दौरान कंटेनर सड़क किनारे लगे एक ग्रामीण बिजली पोल से टकरा गया, जिससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पहिए करीब 3 से 4 फीट तक सड़क में धंस गए, जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हाईवे पर पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा हादसा है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई या संज्ञान नहीं लिया गया है। हादसे के बाद भी मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में आक्रोश है। वहीं, आसपास के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा कंटेनर चालक को डराया-धमकाया गया और मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर उससे लगभग 70,000 रुपये वसूले गए। इस मामले में जब पत्रकार द्वारा बिजली विभाग के अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल ग्रामीण क्षेत्र का है और आज अवकाश होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि चालक द्वारा निर्धारित राशि की रसीद जमा नहीं कराई जाती है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस पूरी घटना के बाद बिजली विभाग और सड़क निर्माण एजेंसी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं—एक तरफ अवैध वसूली के आरोप, तो दूसरी ओर घटिया निर्माण की वजह से हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
    4
    ब्यूरो चीफ: अनिल जटिया
प्रतापगढ़: बांसवाड़ा नेशनल हाईवे पर रविवार अलसुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गुजरात की ओर जा रहा एक कंटेनर चालक मवेशियों को बचाने के प्रयास में वाहन को अचानक प्रतापगढ़ की ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।
हादसे के दौरान कंटेनर सड़क किनारे लगे एक ग्रामीण बिजली पोल से टकरा गया, जिससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पहिए करीब 3 से 4 फीट तक सड़क में धंस गए, जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हाईवे पर पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा हादसा है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई या संज्ञान नहीं लिया गया है। हादसे के बाद भी मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में आक्रोश है।
वहीं, आसपास के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा कंटेनर चालक को डराया-धमकाया गया और मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर उससे लगभग 70,000 रुपये वसूले गए।
इस मामले में जब पत्रकार द्वारा बिजली विभाग के अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल ग्रामीण क्षेत्र का है और आज अवकाश होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि चालक द्वारा निर्धारित राशि की रसीद जमा नहीं कराई जाती है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
इस पूरी घटना के बाद बिजली विभाग और सड़क निर्माण एजेंसी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं—एक तरफ अवैध वसूली के आरोप, तो दूसरी ओर घटिया निर्माण की वजह से हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • नमस्कार! आप देख रहे हैं 'धाकड़ न्यूज़ राजपुरा' और मैं हूँ आपके साथ कालूराम कुमावत। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए गुगल या यू ट्यूब पर सर्च करें, धाकड़ न्यूज राजपुरा, चित्तौड़गढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर! राजस्थान के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन, भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एक बेहद प्रभावशाली और नई टीम का एलान कर दिया है। चित्तौड़गढ़ में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बैठक की खास बात यह रही कि प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार जोटा के सानिध्य में नई टीम की घोषणा की गई, जिसका लक्ष्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और भी मजबूत बनाना है।" 📢 बड़ी नियुक्तियाँ (ग्राफिक्स में दिखाएं): जिला अध्यक्ष: लक्ष्मण सिंह परालिया उपाध्यक्ष: प्रवीण दवे महामंत्री: रोशन लाल रेगर रिपोर्टर (कालूराम कुमावत) आगे बोलते हुए: "बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जोटा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह परालिया को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी का विस्तार करें और जमीनी स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं, उनकी सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएं। इस अवसर पर रितु जी जोटा, अशोक शर्मा, अरविंद जैन और नेहा मेघवाल सहित कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि AIJ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा का एक सशक्त मंच है। वर्तमान में यह संगठन देश के 22 राज्यों में सक्रिय है और निरंतर विस्तार की ओर अग्रसर है।" 🎬 न्यूज़ का समापन (Sign-off): "अब देखना यह होगा कि नई टीम के आने से चित्तौड़गढ़ के पत्रकारों की आवाज शासन और प्रशासन तक कितनी मजबूती से पहुँचती है। कैमरामैन के साथ, मैं कालूराम कुमावत, 'धाकड़ न्यूज़ राजपुरा' के लिए, चित्तौड़गढ़। (चैनल को सब्सक्राइब करने और वीडियो लाइक करने की अपील के साथ वीडियो खत्म करें)"
    1
    नमस्कार! आप देख रहे हैं 'धाकड़ न्यूज़ राजपुरा' और मैं हूँ आपके साथ कालूराम कुमावत। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए गुगल या यू ट्यूब पर सर्च करें, धाकड़ न्यूज राजपुरा,
चित्तौड़गढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर! राजस्थान के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन, भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एक बेहद प्रभावशाली और नई टीम का एलान कर दिया है।
चित्तौड़गढ़ में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बैठक की खास बात यह रही कि प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार जोटा के सानिध्य में नई टीम की घोषणा की गई, जिसका लक्ष्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और भी मजबूत बनाना है।"
📢 बड़ी नियुक्तियाँ (ग्राफिक्स में दिखाएं):
जिला अध्यक्ष: लक्ष्मण सिंह परालिया
उपाध्यक्ष: प्रवीण दवे
महामंत्री: रोशन लाल रेगर
रिपोर्टर (कालूराम कुमावत) आगे बोलते हुए:
"बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जोटा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह परालिया को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी का विस्तार करें और जमीनी स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं, उनकी सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएं।
इस अवसर पर रितु जी जोटा, अशोक शर्मा, अरविंद जैन और नेहा मेघवाल सहित कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि AIJ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा का एक सशक्त मंच है। वर्तमान में यह संगठन देश के 22 राज्यों में सक्रिय है और निरंतर विस्तार की ओर अग्रसर है।"
🎬 न्यूज़ का समापन (Sign-off):
"अब देखना यह होगा कि नई टीम के आने से चित्तौड़गढ़ के पत्रकारों की आवाज शासन और प्रशासन तक कितनी मजबूती से पहुँचती है।
कैमरामैन के साथ, मैं कालूराम कुमावत, 'धाकड़ न्यूज़ राजपुरा' के लिए, चित्तौड़गढ़।
(चैनल को सब्सक्राइब करने और वीडियो लाइक करने की अपील के साथ वीडियो खत्म करें)"
    user_जैविक खेती राजपुरा बी एल धाकड़
    जैविक खेती राजपुरा बी एल धाकड़
    Farmer बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड के कराडा गांव स्थित अति प्राचीन और चमत्कारी कराडिया हनुमान जी मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति और ग्रामीणों द्वारा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 और 2 अप्रैल को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें अखंड रामायण पाठ, विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान जी की भव्य पालकी यात्रा पूरे नगर में निकाली जाएगी। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर में हर शनिवार, मंगलवार और पूर्णिमा के दिन भी भक्तों की विशेष भीड़ उमड़ती है, लेकिन जन्मोत्सव के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड के कराडा गांव स्थित अति प्राचीन और चमत्कारी कराडिया हनुमान जी मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति और ग्रामीणों द्वारा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 और 2 अप्रैल को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें अखंड रामायण पाठ, विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान जी की भव्य पालकी यात्रा पूरे नगर में निकाली जाएगी। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर में हर शनिवार, मंगलवार और पूर्णिमा के दिन भी भक्तों की विशेष भीड़ उमड़ती है, लेकिन जन्मोत्सव के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सीमलवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत चौरासी विधानसभा क्षेत्र में दो अलग-अलग मंडलों—झोथरी एवं पाडली गुजरेश्वर—में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। इन शिविरों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और नेतृत्व स्तर पर सशक्त बनाना रहा। गंधवा में आयोजित झोथरी मंडल के प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ, जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, इतिहास और भविष्य की दिशा पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। वहीं पाडली गुजरेश्वर मंडल में 28 से 29 मार्च तक बस स्टैंड गैजी के पास स्थित विद्या निकेतन स्कूल में प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया, जहां उद्घाटन से लेकर समापन तक अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित हुए। कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर जोर कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीन दयाल सिंह चौहान, डूंगरपुर नगर परिषद उपसभापति सुदर्शन जैन सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सुशील कटारा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा पर आधारित संगठन है। जनसंघ से भाजपा तक का सफर दीन दयाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में बताया कि पार्टी की जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं, जिसकी स्थापना वर्ष 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक एकता और अखंड भारत के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए बाद में भाजपा का गठन हुआ। विचारधारा के स्तंभ और प्रेरणा प्रशिक्षण में दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” सिद्धांत पर चर्चा की गई, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच और उनके प्रसिद्ध वाक्य “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में उभरता भारत वक्ताओं ने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पाडली गुजरेश्वर मंडल में भी सफल आयोजन पाडली गुजरेश्वर मंडल में आयोजित शिविर में उद्घाटन सत्र में दीनदयाल चौहान, दूसरे सत्र में विधायक प्रत्याशी करीलाल ननेमा, तथा अन्य सत्रों में सुदर्शन जैन और सुशील कटारा ने मार्गदर्शन दिया। समापन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत सहित पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन भंवरलाल, सोमेश्वर, लखाराम, आनंद जी रोत सहित कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति दोनों शिविरों में मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, महामंत्री सुखलाल पाटीदार, मोहनलाल यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, जिला मंत्री रेखा देवी रोत, चंद्रेश कलाल, गोविन्द्र अहारी, खातुराम रोत, शान्तिलाल रंगोत, सुरजमल खराड़ी, ईश्वरलाल विहात, हरिश कटारा, नारायणलाल रोत, नानुराम रोत, हरिदेव रोत, नारायण लाल भगोरा, लक्ष्मण लाल, राकेश विहात सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी शीवलाल पाण्डोर सहित कुल 12 जनों ने भारत आदिवासी पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनका सुशील कटारा ने स्वागत किया। समापन संदेश: प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता देखने को मिली। नेताओं ने विश्वास जताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।
    1
    सीमलवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत चौरासी विधानसभा क्षेत्र में दो अलग-अलग मंडलों—झोथरी एवं पाडली गुजरेश्वर—में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। इन शिविरों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और नेतृत्व स्तर पर सशक्त बनाना रहा।
गंधवा में आयोजित झोथरी मंडल के प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ, जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, इतिहास और भविष्य की दिशा पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। वहीं पाडली गुजरेश्वर मंडल में 28 से 29 मार्च तक बस स्टैंड गैजी के पास स्थित विद्या निकेतन स्कूल में प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया, जहां उद्घाटन से लेकर समापन तक अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित हुए।
कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर जोर
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीन दयाल सिंह चौहान, डूंगरपुर नगर परिषद उपसभापति सुदर्शन जैन सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सुशील कटारा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा पर आधारित संगठन है।
जनसंघ से भाजपा तक का सफर
दीन दयाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में बताया कि पार्टी की जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं, जिसकी स्थापना वर्ष 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक एकता और अखंड भारत के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए बाद में भाजपा का गठन हुआ।
विचारधारा के स्तंभ और प्रेरणा
प्रशिक्षण में दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” सिद्धांत पर चर्चा की गई, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने पर जोर दिया गया।
साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच और उनके प्रसिद्ध वाक्य “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।
पीएम मोदी के नेतृत्व में उभरता भारत
वक्ताओं ने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
पाडली गुजरेश्वर मंडल में भी सफल आयोजन
पाडली गुजरेश्वर मंडल में आयोजित शिविर में उद्घाटन सत्र में दीनदयाल चौहान, दूसरे सत्र में विधायक प्रत्याशी करीलाल ननेमा, तथा अन्य सत्रों में सुदर्शन जैन और सुशील कटारा ने मार्गदर्शन दिया। समापन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत सहित पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का संचालन भंवरलाल, सोमेश्वर, लखाराम, आनंद जी रोत सहित कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति
दोनों शिविरों में मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, महामंत्री सुखलाल पाटीदार, मोहनलाल यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, जिला मंत्री रेखा देवी रोत, चंद्रेश कलाल, गोविन्द्र अहारी, खातुराम रोत, शान्तिलाल रंगोत, सुरजमल खराड़ी, ईश्वरलाल विहात, हरिश कटारा, नारायणलाल रोत, नानुराम रोत, हरिदेव रोत, नारायण लाल भगोरा, लक्ष्मण लाल, राकेश विहात सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी शीवलाल पाण्डोर सहित कुल 12 जनों ने भारत आदिवासी पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनका सुशील कटारा ने स्वागत किया।
समापन संदेश:
प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता देखने को मिली। नेताओं ने विश्वास जताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सज्जनगढ़ क्षेत्र के धाड़का गांव में श्री हरि मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ हुआ। आयोजक मालजी भगत ने संतों व भक्तों का स्वागत किया। बेणेश्वर धाम से पधारे धन्ना महाराज तथा मठ मंगलेश्वर के महंत दिवाकर भारतीजी ने धर्म व समाज जागरण पर विचार रखे। कार्यक्रम में जनजाति सुरक्षा मंच के तहत 24 मई के “दिल्ली चलो अभियान” को लेकर जागरूकता दी गई। वनवासी कल्याण परिषद के विभाग मंत्री भरतजी कुमावत, संत नरसिंह गिरी महाराज व समाजसेवी रूपसिंह डामोर ने एकता व अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया। इस दौरान गिरधारी लालाजी महाराज, तुलसीरामजी महाराज, रामलाल जी महाराज, हरि मंदिर गिरधारीसिंह महाराज, भुरजी डामोर भगत, तेरसिंह पटेल भगत, मालजी महाराज, कैलाश जी भगत सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला संगठन मंत्री वेलजी देवदा ने दी।
    1
    सज्जनगढ़ क्षेत्र के धाड़का गांव में श्री हरि मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ हुआ। आयोजक मालजी भगत ने संतों व भक्तों का स्वागत किया। बेणेश्वर धाम से पधारे धन्ना महाराज तथा मठ मंगलेश्वर के महंत दिवाकर भारतीजी ने धर्म व समाज जागरण पर विचार रखे।
कार्यक्रम में जनजाति सुरक्षा मंच के तहत 24 मई के “दिल्ली चलो अभियान” को लेकर जागरूकता दी गई। वनवासी कल्याण परिषद के विभाग मंत्री भरतजी कुमावत, संत नरसिंह गिरी महाराज व समाजसेवी रूपसिंह डामोर ने एकता व अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया।
इस दौरान गिरधारी लालाजी महाराज, तुलसीरामजी महाराज, रामलाल जी महाराज, हरि मंदिर गिरधारीसिंह महाराज, भुरजी डामोर भगत, तेरसिंह पटेल भगत, मालजी महाराज, कैलाश जी भगत सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला संगठन मंत्री वेलजी देवदा ने दी।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.