चौरसी मोड़ पर तड़पती जली हुई गाय और गायब सिस्टम—जालौन में जिम्मेदारी फिर फेल! जालौन में सिस्टम फेल, इंसानियत पास चौरसी मोड़, उरई क्षेत्र में एक बार फिर ऐसा मंजर सामने आया जिसने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी। भीषण गर्मी में सड़क किनारे एक लावारिस गाय, जिसका शरीर बुरी तरह जला हुआ—न खड़ी हो पा रही, न बैठ पा रही—तड़पती रही… और जिम्मेदार गायब! लेकिन इसी अंधेरे में एक नाम फिर रोशनी बनकर उभरा—मोनू पंडित। एक फोन कॉल आया… और बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंच गए। गाय की हालत देख खुद उसे सहलाया, दर्द को महसूस किया और तुरंत डॉक्टर को बुलवाया। पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे, इलाज का भरोसा मिला—लेकिन असली सवाल यहीं से शुरू होता है। गौशाला भेजने की बात आई… मोनू पंडित ने ठुकरा दी! क्यों? क्योंकि पहले से ही गौशालाओं की हालत बदहाल—ना चारा, ना पानी, ना देखरेख! फिर क्या किया? एक गरीब माता जी के घर गाय को बंधवाया… और खुद जेब से पैसे देकर सेवा की जिम्मेदारी उठाई। अब सिस्टम से सीधा टकराव—सवाल: जब हर गांव में प्रधान, सचिव, बीडीओ हैं… तो गाय सड़क पर क्यों मरने को मजबूर? जिम्मेदार अधिकारियों के आदेश क्या सिर्फ भाषणों तक सीमित हैं? 45°C की आग उगलती गर्मी में—गायों के लिए पानी, छांव, चारा कौन देगा? जिलाधिकारी के सख्त निर्देश… फिर भी धरातल पर सन्नाटा क्यों? लाखों-करोड़ों के बजट का हिसाब कौन देगा? मोनू पंडित का अल्टीमेट वार्निंग: अगर अब भी लापरवाही बंद नहीं हुई, तो सड़कों पर बड़ा आंदोलन होगा! लावारिस गायों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाओ गौशालाओं की हालत सुधारो नहीं तो जनता जवाब लेगी… और सड़कों पर हिसाब होगा! गाय जलती रही, सिस्टम पिघला नहीं—मोनू पंडित फिर अकेले खड़े, पूरी व्यवस्था कटघरे में! कागजों में सेवा, जमीन पर मौत—सरकार के दावे ध्वस्त, इंसानियत सिर्फ एक नाम: मोनू पंडित! AC में बैठे अफसरों को नहीं दिखी तड़प—एक आम इंसान ने निभाई पूरी जिम्मेदारी! सवाल—जवाब अभी बाकी है: क्या हर बार कोई मोनू पंडित ही आगे आएगा? या फिर सिस्टम खुद जागेगा और गायों की रक्षा करेगा? जालौन पूछ रहा है… जवाब कब मिलेगा? आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ??? #BreakingNews #Jalaun #Orai #ChaurasiMod #GroundReport #SystemFailure #ViralVideo #PublicIssue #RealityCheck #AlertNews #LocalNews #CowProtection #AnimalCruelty #SaveCows #AnimalWelfare #GaushalaTruth #StreetAnimals #VoiceForVoiceless #InnocentLives #SaveAnimals #CowCare #MonuPandit #RealHero #HumanityFirst #Inspiration #SocialWorker #KindnessWins #HelpOthers #HumanityAlive #Respect #HeroOfJalaun #UPGovernment #YogiAdityanath #AdministrationFail #Accountability #DMJalaun #Officials #Governance #LawAndOrder #SystemExposed #PublicVoice #HeatWave #45Degree #SummerCrisis #WaterCrisis #ClimateImpact #GroundReality #Emergency #NoShelter #HarshWeather #SurvivalIssue #ProtestAlert #PublicAnger #Andolan #JusticeForAnimals #WakeUpAdministration #DemandJustice #RightToLive #PeoplePower #RaiseVoice #SpeakUp #Gaushala #Corruption #Negligence #NoFood #NoWater #BadCondition #TruthExposed #LocalIssue #VillageReality #RuralIndia #TrendingNow #MustWatch #ShareThis #ViralContent #Media #NewsUpdate #LatestNews #IndiaNews #Highlight #BigIssue Monu Pandit दीपक शर्मा बजरंग दल आकाश उदैनिया बजरंग दल Harsh Vishnoi

- समाधान दिवस में फरियादियों की 31 शिकायतें प्रस्तुत,7 का मौके पर निस्तारण कालपी(जालौन)। शनिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 31 शिकायते प्रस्तुत की गई। जिसमें सबसे अधिक राजस्व11 तथा पुलिस विभाग के 8 मामले शामिल हैं। मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील सभाकक्ष मे सुवह 10 वजे से दोपहर 2 वजे तक चले समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह तथा एसडीएम तथा नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला के समक्ष सुरेश कुमार निवासी ग्राम सिंम्हारा ने शिकायत की है कि विपक्षियों के द्वारा चक रोड को तोड़कर अपने खेत में मिल लिया तथा मना करने में झगड़ा कर रहे हैं। विनोद गौतम निवासी इटौरा गुरु ने सार्वजनिक नाले को गहरा करके सफाई करने की मांग की है। पवन कुमार तिवारी निवासी मिर्जा मंडी कालपी शिकायत की है कि प्रार्थी के पड़ोस के एक जर्जर मकान में कीड़े मकोड़े निकलते हैं। जो नुकसान पहुंचाते रहते हैं। तथा मकान किसी भी तरह गिर सकता है। उन्होंने नगर पालिका से उचित कार्रवाई की अपेक्षा की है। विनोद कुमार निवासी ग्राम मवई वावनी ने चक रोड की पैमाइश करने की शिकायत की है। कपिल शुक्ला सभासद निवासी मोहल्ला मिर्जा मंडी में घरों में पानी घुसने की शिकायत की गई है।अंत में समापन के वक्त दोपहर 2 वजे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पिछले समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों के विभाग वार निस्तारण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अवगत कराया है राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुवे,नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्या, विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान,पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी,जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली,स्टैनो सलीम खान,तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार,कालपी कोतवाली कालपी के एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, नियामतपुर चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला के अलावा कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। फोटो - तहसील में फरियादियों की समस्याओं को सुनते अधिकारी2
- कालपी (जालौन) थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम चतेला में भूमि विवाद का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। पीड़ित सावन अली पुत्र अख्तर अली ने उप जिलाधिकारी कालपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी वैध काश्तकारी भूमि गाटा संख्या 20/21 (रकबा 0.0790 हेक्टेयर) पर बने मकान पर कुछ दबंग तत्व अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रार्थी का कहना है कि उक्त भूमि पर उसने अपना पक्का और कच्चा मकान बना रखा है, जिसमें घरेलू सामान एवं गेहूं आदि का भंडारण किया गया है। लेकिन ग्राम चतेला निवासी महबूब अली पुत्र बसीर अली, मक्सूद अली पुत्र महबूब अली, मुहम्मद हफीज पुत्र अतर तथा मुहम्मद शहिद पुत्र अतर पर आरोप है कि वे लगातार मकान पर कब्जे की नीयत से दबाव बना रहे हैं और ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपित लोग सुनियोजित तरीके से मकान पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। कई बार मौखिक विरोध करने के बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस घटना से न केवल संपत्ति विवाद गहरा गया है, बल्कि गांव में तनाव की स्थिति भी बनती जा रही है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो मामला और गंभीर रूप ले सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस प्रकरण में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा शनिवार को माती पुलिस कार्यालय में अपराध शाखा में नियुक्त निरीक्षक संजय गुप्ता को क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर व चालक मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह, चालक मुख्य आरक्षी करूणेश मिश्रा व मुख्य आरक्षी संतोष यादव के सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर वर्दी पर नये पद के स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई1
- राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और आत्मबल के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज गुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बालिकाओं की मदद के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने छात्राओं से निडर और मजबूत बनने का आह्वान किया। सिंह ने सलाह दी कि विद्यालय आते-जाते समय समूह में चलें और किसी भी परेशानी का डटकर मुकाबला करें, पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्पर है। कस्बा इंचार्ज ने साइबर अपराधों से बचाव के गुर भी सिखाए। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर आने वाली मिस्ड कॉल, फर्जी कॉल, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदिग्ध मैसेज या लिंक से दूर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई पीछा करता है, घूरता है, छेड़खानी करता है या कोई असहज स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत 100 डायल या 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। साइबर टीम के कांस्टेबल शिवप्रकाश ने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में भयभीत न होने और साहस के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने घर से लेकर राजनीति तक, और जमीन से लेकर आसमान तक अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। शिवप्रकाश ने छात्राओं से आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील पाठक ने यातायात नियमों पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को ओवरस्पीडिंग, ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया।2
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, घरों से मीटर उखाड़कर किया प्रदर्शन कानपुर देहात। जनपद के थाना राजपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। राजपुर थाना सर्किल के अंतर्गत विभिन्न गांवों के लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर बिजली विभाग के कर्मचारियों के सामने हल्ला बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में राजपुर क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर का घनघोर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और अपनी नाराजगी जाहिर की। मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे, वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। फिलहाल प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।3
- सिकंदरा कस्बे के उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ समाधान दिवस में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग की है कस्बा वासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली का बिल अधिक आ रहा है जिससे कई बार विद्युत की कटौती भी हो जाती है कस्बा वासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि3
- झींझक रेलवे क्रॉसिंग पर किशोरी का आत्मघाती कदम, युवक की सूझबूझ से बची जान झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात एक किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद एक स्थानीय युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसकी जान बचा ली। शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद क्षेत्र की रहने वाली किशोरी झींझक में अपने ताऊ के घर आई हुई थी। शुक्रवार देर रात वह अचानक घर से निकलकर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गई और रेलवे ट्रैक पर गुजरती ट्रेन के सामने आने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सुरक्षित पकड़कर ट्रैक से दूर किया और थाने लाकर पूछताछ शुरू की। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक बृजमोहन सिंह ने शनिवार करीब 12 बजे बताया कि किशोरी अपने ही परिवार के एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करने की जिद कर रही थी, जिसका घरवालों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी बात से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि समझाने-बुझाने के बाद किशोरी अब सामान्य स्थिति में है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन मे ई-रिक्शा ने बाईक मे मारी जोरदार टक्कर टक्कर लगने से बाईक हुई बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त घटना के बाद बाईक चालक व ई-रिक्शा चालक के बीच हुई तीखी नोकझोंक कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज इलाके का मामला है।1