उरई - डोर-टू-डोर अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से जमा कराया जा रहा बकाया विद्युत बिल विद्युत विभाग द्वारा बकाया विद्युत बिलों की वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वि0 वि0 मं0 उरई के अधीन उपकेन्द्र रेढ़र से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। अभियान के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं को उनके बकाया विद्युत बिल की जानकारी देते हुए समय से बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही मौके पर बकाया विद्युत बिल जमा कराए जा रहे हैं। विद्युत विभाग के इस अभियान का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे अपने बकाया विद्युत बिलों का समय से भुगतान करें, जिससे विद्युत सेवाओं का सुचारू संचालन बना रहे।
उरई - डोर-टू-डोर अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से जमा कराया जा रहा बकाया विद्युत बिल विद्युत विभाग द्वारा बकाया विद्युत बिलों की वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वि0 वि0 मं0 उरई के अधीन उपकेन्द्र रेढ़र से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। अभियान के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं को उनके बकाया विद्युत बिल की जानकारी देते हुए समय से बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही मौके पर बकाया विद्युत बिल जमा कराए जा रहे हैं। विद्युत विभाग के इस अभियान का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे अपने बकाया विद्युत बिलों का समय से भुगतान करें, जिससे विद्युत सेवाओं का सुचारू संचालन बना रहे।
- जालौन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम छानी खास की मेन रास्ते की rcc में पड़े गड्ढे आई दरारे जिससे निकलने वाले राहगीर हो रहे हैं गिरकर घायल तथा गाड़ियों को निकलने में होती है दिक्कत जिसकी कई बार शिकायत हो चुकी है मगर अभी तक सुनवाई नहीं हुई है देखने वाली बात है कब ये रोड सही हो पाता है जालौन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम छानी खास की मेन रास्ते की rcc में पड़े गड्ढे आई दरारे जिससे निकलने वाले राहगीर हो रहे हैं गिरकर घायल तथा गाड़ियों को निकलने में होती है दिक्कत जिसकी कई बार शिकायत हो चुकी है मगर अभी तक सुनवाई नहीं हुई है देखने वाली बात है कब ये रोड सही हो पाता है1
- *सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर मा0 प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।* *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा, जनभागीदारी, सुशासन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम।* *निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश।* 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के सकुशल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर माननीय कैबिनेट मंत्री/ जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में माॅ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्टेªट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, विभागवार दायित्वों, जनभागीदारी एवं कार्यक्रमों के सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना एवं शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रमों का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को सेवा दिवस के रूप में विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सेवा, सुशासन, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 17 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी तथा श्रम विभाग से जुड़े लाभार्थी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके उपरांत दोपहर 12ः00 बजे मेडिकल कॉलेज के नवीन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर के साथ ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा फल वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। दोपहर 1ः00 बजे इको पार्क, माती में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने सहित अन्य विभागीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा। शाम 7ः00 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन शुक्ल तालाब में किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद के समस्त शासकीय भवनों, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, पंचायत भवनों, अन्नपूर्णा भवनों, सरोवरों तथा विभिन्न लाभार्थियों के घरों पर भी “आशीर्वाद का दीया” जलाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी लाभार्थियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे 17 सितम्बर को शाम 7ः00 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में सहभागी बनें और अपने घर पर एक दीप अवश्य प्रज्ज्वलित करें। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर #आशीर्वाद_का_दीया के साथ साझा कर जनभागीदारी का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाएं। बैठक में सेवा संकल्प अभियान की आगामी अवधि में आयोजित किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत”, “नमो सेवा गाथा”, “आंगन मिलन सेवा”, “सेवा की कहानी”, “सेवा कलश यात्रा”, “विकसित भारत संकल्प”, “सेवा मेरा योगदान”, “सेवा सेतु अभियान”, “सेवा के रंग राष्ट्र के संग”, “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज” तथा “सुशासन एवं संवाद” सहित विभिन्न जनभागीदारी एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सेवा, जनजागरूकता, नवाचार, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प से आमजन को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नामित नोडल अधिकारी अपने स्तर से तैयारियों की नियमित समीक्षा करें तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें। कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करने तथा उनकी गरिमामयी सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। माननीय प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित कार्ययोजना की अपने स्तर से समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं और प्रत्येक कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों के आयोजन में आपसी समन्वय, समयबद्धता एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, बैठने, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यक्रमों के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजिय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, डीएफओ प्रोमिला, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।1
- जिस बेटे को पिता का हत्यारा मानते हुए पुलिस ने जेल भेजा उसे न्यायालय ने बेकसूर माना नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कोंच तहसील क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक बेटे को न्यायालय ने बेकसूर माना और बाइजजत रिहा कर दिया है1
- कोंच,दुकान खोलते ही सांप ने युवक को डसा, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज भेजा जालौन के कोंच नगर के मालवीय नगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर किराने की दुकान खोलते समय बोरी के पीछे बैठे सांप ने एक युवक की उंगली में काट लिया। सांप के डसने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मालवीय नगर निवासी 37 वर्षीय नितेन्द्र राठौर पुत्र कमलेश कुमार किराने की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलने के दौरान वह सामान व्यवस्थित कर रहे थे। इसी बीच दुकान में रखी एक बोरी के पीछे बैठे सांप ने अचानक उनकी उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही नितेन्द्र की हालत बिगड़ने लगी और उन्होंने घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नितेन्द्र को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भी सांप को लेकर दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने दुकानदारों से दुकान खोलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- एडीजी के औचक निरीक्षण से पुलिस कार्यालय में मची खलबलीकई पटलों के अभिलेख खंगाले, कमियां मिलने पर पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार उरई (जालौन)। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। एडीजी के अचानक कार्यालय पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अभिलेखों और पत्रावलियों की जांच की। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने संबंधित कर्मचारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और उनके निस्तारण की स्थिति भी परखी। उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कुछ पटलों पर व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर एडीजी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों को नियमित रूप से दुरुस्त रखा जाए और लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एडीजी ने पुलिस कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने, कार्यों में लापरवाही न बरतने और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय में काफी देर तक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल बनी रही।1
- खाद्य तेल में मिलावट का खेल कानपुर देहात के रनिया में चल रहा कारोबार कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में खाद्य तेल के कथित अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। मंटोरा चौराहे के आसपास एक संदिग्ध बाड़े में टैंकर से तेल उतारने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि हाईवे से गुजरने वाले टैंकरों से तेल उतारकर उसे दूसरे कंटेनरों में भरा जाता है और कथित तौर पर मिलावट के बाद स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है। वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका!! जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।1
- जालौन में तेज रफ्तार टेंपो ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसा, चालक घायल जालौन जालौन में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसा, उरई की ओर जा रहा टेंपो ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसने से मची अफरा-तफरी, हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, टैम्पो हुआ क्षतिग्रस्त, राहगीरों ने टैम्पो में फसे घायल चालक को बाहर निकालकर पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा जिला अस्पताल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मडोरा गांव के पास हादसा। जालौन में तेज रफ्तार टेंपो ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसा, चालक घायल जालौन जालौन में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसा, उरई की ओर जा रहा टेंपो ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसने से मची अफरा-तफरी, हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, टैम्पो हुआ क्षतिग्रस्त, राहगीरों ने टैम्पो में फसे घायल चालक को बाहर निकालकर पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा जिला अस्पताल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मडोरा गांव के पास हादसा।.1
- माती कोर्ट गेट नंबर-1 पर हुआ हंगामा, SOG-सर्विलांस टीम की कार्रवाई से हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो बिना नंबर प्लेट गाड़ी,सिविल ड्रेस में पहुंचीSOG-सर्विलांस टीम पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लेने के दौरान बवाल बवाल हो गया।वहीं हिरासत में लेते ही युवक ने बचाने की गुहार लगाई।वायरल वीडियो में युवक चिल्लाते हुए बोल रहा कि यह लोग गोली मार देंगे बचा लो। युवक की गुहार के बाद मौके पर वकील जुट पड़े और विरोध किया।इस दौरान SOG-सर्विलांस टीम,वकीलों के बीच नोकझोंक हुई।वहीं विरोध के बाद युवक को छोड़कर पुलिस टीम लौट गई।वकीलों ने बताया कि वहीं बिना बताए पुलिस पहुंची थी और पहचान करना मुश्किल था।वहीं पास खड़े किसी व्यक्ति के द्वारा यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल वीडियो अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती कोर्ट गेट नं-1 का बताया जा रहा है।1