logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*भीमपुर में जयस के नेतृत्व में महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम, कई प्रमुख नेताओं ने की शिरकत,,,,,,, आदिवासी अधिकारों को लेकर नेताओं ने उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना,,,,, हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय रहा शामिल,,,, भैसदेही भीमपुर क्षेत्र में जयस संगठन के नेतृत्व में रविवार को महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। आयोजन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व जिला अध्यक्ष रामू टेकाम, हेमंत वागद्रे, मेहरा समाज अध्यक्ष संतु सुरवंशी, यादव समाज अध्यक्ष भूरा यादव सहित जयस संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे, रामदेव ककोड़िया और शंभू धुर्वे मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए जयस संगठन के नेता रामदेव ककोड़िया ने बीजेपी सरकार और जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आदिवासी महापुरुषों की मूर्तियों के लिए भीमपुर में भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने अतिक्रमण के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि आदिवासी समाज इसका जवाब देगा। वहीं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि यह क्षेत्र पांचवीं अनुसूची में होने के बावजूद यहां पेसा एक्ट का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रह सकी। कार्यक्रम में संदीप धुर्वे, रामू टेकाम और हेमंत वागद्रे ने भी सभा को संबोधित किया।पीपरिया जोड़ के तालाब किनारे स्थित खसरा नंबर 235/1 की जमीन पर यह मूर्ति स्थापना की गई, जहाँ आदिवासी नजर सिंह ने जमीन का दान दिया। इस अवसर पर भीमपुर ब्लॉक में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें हरदा, देवास, खंडवा और होशंगाबाद जिलों से भारी संख्या में आदिवासी समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।मूर्ति स्थापित क्रांतिकारीमूर्ति में विष्णु सिंह गोड, सरदार गंजन सिंह कोरकू, वीरांगना रानी दुर्गावती, भगवान बीरसा मुंडा और डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना की गई आदिवासी समाज के लिए गौरवशाली अवसर के रूप में देखा गया। इस मौके भारी संख्या में रैली निकाली गई, जिसमें नृत्य और गाने का आयोजन किया गया। कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि सरकार जल, जंगल और जमीन के लिए पेसा एक्ट के नाम पर आश्वासन देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने इंदिरा गांधी की सरकार को धन्यवाद दिया कि उनके कार्यकाल में आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रही।रामू टेकाम ने कहा कि संविधान पर या समाज पर जुल्म होगा तो आदिवासी समाज एकजुट होकर लड़ेगा। उन्होंने उद्योगपतियों के दहेज के लिए मरने की तुलना करते हुए कहा कि आदिवासी समाज नैतिक रूप से मजबूत है। उन्होंने सिंगरौली में आदिवासियों की जमीन छीनी गई है, जबकि पेसा एक्ट के तहत जमीन सुरक्षित रहनी चाहिए। जयस अध्यक्ष संदीप धुर्वे ने कहा कि पहली बार जिले के भीमपुर ब्लॉक में पांच पांच महान क्रांतिकारीयो का अनावरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप धुर्वे जयस अध्यक्ष बैतूल, महाराष्ट्र से संदीप तोटे, देवास से रामदेव काकोड़िया, डा. राजा धुर्वे, रामु टेकाम, हेमंत वाघधरे , सुखदेव पांसे पूर्व P H E मंत्री , सर्व सामाजिक संगठन जिला अध्यक्ष सहित प्रमुख कार्य करतागण उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर वंदना जाट, डिप्टी कलेक्टर अनीता पटेल, एसडीओपी और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिलता दिखाई। 7 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई, जिसमें जगह जगह बेरीकेड लगाए गए थे। इससे प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर का संकेत मिला।इस आयोजन ने आदिवासी समाज की एकता और अधिकारों की रक्षा के संदेश को बलवान बनाया, जिसे आगे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।,* ,

1 day ago
user_भैंसदेही संवाददाता
भैंसदेही संवाददाता
Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Atmaram Yadav
    1
    Post by Atmaram Yadav
    user_Atmaram Yadav
    Atmaram Yadav
    Farmer खलवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • नर्मदापुरम जिले के इटारसी में होली पर्व से पहले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। इटारसी पुलिस द्वारा बीती रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत चार पृथक प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, 90 पाव देशी शराब, 76 पाव अंग्रेजी शराब तथा 25 केन बीयर जब्त की। कुल मिलाकर 43.74 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26,490 रुपये बताई जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई होली पर्व को ध्यान में रखते हुए की गई, ताकि अवैध शराब की बिक्री और उससे होने वाली संभावित घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इटारसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    नर्मदापुरम जिले के इटारसी में होली पर्व से पहले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। इटारसी पुलिस द्वारा बीती रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत चार पृथक प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, 90 पाव देशी शराब, 76 पाव अंग्रेजी शराब तथा 25 केन बीयर जब्त की। कुल मिलाकर 43.74 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26,490 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की यह कार्रवाई होली पर्व को ध्यान में रखते हुए की गई, ताकि अवैध शराब की बिक्री और उससे होने वाली संभावित घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इटारसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Pitambar Joshi
    Pitambar Joshi
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • डोलरिया में होलिका दहन के दूसरे दिन निकली पारंपरिक रंग रैली, गाजे-बाजे के साथ घर-घर पहुंची खुशियां राधा-कृष्ण मंदिर से हुआ शुभारंभ, पहली होली वाले घरों में विशेष रूप से लगाया गया गुलाल नर्मदापुरम जिले के डोलरिया ग्राम में होलिका दहन के एक दिन बाद वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य रंग रैली निकाली गई। गांव में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल रहा। रैली की शुरुआत गांव के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से की गई। ग्रामीण रंग की बाल्टियां और गुलाल की पोटलियां लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा नाचते-गाते पूरे गांव में भ्रमण करते रहे और घर-घर जाकर रंग डाला तथा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।विशेष रूप से जिन घरों में इस वर्ष पहली होली थी, वहां रैली पहुंची और परंपरा के अनुसार गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। पूरे गांव में भ्रमण के बाद रैली का समापन पुनः राधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया, जहां सभी ग्रामीण एकत्रित हुए। रैली में अनिल बुंदेला, सरपंच पति राजेश साहू, जग्गा सोनी, प्रमोद परिहार, गजेन्द्र राजपूत, देवेंद्र बघेले, योगेंद्र सिंह भदोरिया (टीजर), दिनेश सिंह बुंदेला एवं भूरा भदोरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे। यह आयोजन गांव की एकता, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ग्रामीणों ने कहा कि यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक इसी तरह जारी रखी जाएगी।
    1
    डोलरिया में होलिका दहन के दूसरे दिन निकली पारंपरिक रंग रैली, गाजे-बाजे के साथ घर-घर पहुंची खुशियां
राधा-कृष्ण मंदिर से हुआ शुभारंभ, पहली होली वाले घरों में विशेष रूप से लगाया गया गुलाल
नर्मदापुरम जिले के डोलरिया ग्राम में होलिका दहन के एक दिन बाद वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य रंग रैली निकाली गई। गांव में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल रहा। रैली की शुरुआत गांव के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से की गई। ग्रामीण रंग की बाल्टियां और गुलाल की पोटलियां लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा नाचते-गाते पूरे गांव में भ्रमण करते रहे और घर-घर जाकर रंग डाला तथा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।विशेष रूप से जिन घरों में इस वर्ष पहली होली थी, वहां रैली पहुंची और परंपरा के अनुसार गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। पूरे गांव में भ्रमण के बाद रैली का समापन पुनः राधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया, जहां सभी ग्रामीण एकत्रित हुए। रैली में अनिल बुंदेला, सरपंच पति राजेश साहू, जग्गा सोनी, प्रमोद परिहार, गजेन्द्र राजपूत, देवेंद्र बघेले, योगेंद्र सिंह भदोरिया (टीजर), दिनेश सिंह बुंदेला एवं भूरा भदोरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे। यह आयोजन गांव की एकता, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ग्रामीणों ने कहा कि यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक इसी तरह जारी रखी जाएगी।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शहर में बुधवार को होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों में रंग खेलने को लेकर खासा जोश देखने को मिला। मोहल्लों की गलियां रंग-बिरंगे गुलाल और पानी के रंगों से सराबोर नजर आईं। बच्चों ने हाथों में पिचकारियाँ और पानी से भरे गुब्बारे लेकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछारें कीं। कई जगहों पर बच्चों के लिए खास आयोजन भी किए गए, जिनमें रंग-खेल प्रतियोगिता और मिठाइयों का वितरण शामिल रहा। माता-पिता भी बच्चों की खुशी में शामिल होते दिखाई दिए। होली के मौके पर बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ती रही। त्योहार के चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे लोग निश्चिंत होकर त्यौहार का आनंद ले सके कुल मिलाकर होली का यह त्यौहार बच्चों के उत्साह और रंगों की मस्ती के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शहर भर में रंगों की रौनक और उत्सव की खुशी देर तक बनी रही
    1
    शहर में बुधवार को होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों में रंग खेलने को लेकर खासा जोश देखने को मिला। मोहल्लों की गलियां रंग-बिरंगे गुलाल और पानी के रंगों से सराबोर नजर आईं।
बच्चों ने हाथों में पिचकारियाँ और पानी से भरे गुब्बारे लेकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछारें कीं। कई जगहों पर बच्चों के लिए खास आयोजन भी किए गए, जिनमें रंग-खेल प्रतियोगिता और मिठाइयों का वितरण शामिल रहा। माता-पिता भी बच्चों की खुशी में शामिल होते दिखाई दिए।
होली के मौके पर बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ती रही। त्योहार के चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे लोग निश्चिंत होकर त्यौहार का आनंद ले सके
कुल मिलाकर होली का यह त्यौहार बच्चों के उत्साह और रंगों की मस्ती के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शहर भर में रंगों की रौनक और उत्सव की खुशी देर तक बनी रही
    user_Basant Manjhi
    Basant Manjhi
    बुधनी, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रंग लगाओ, गिले मिटाओ। 💛 होली है… दिल से खेलो! आज मूड है — रंगीन! 🌸 पिचकारी नहीं, खुशियाँ बरसाओ। हर रंग में बस पॉजिटिव वाइब्स। ✨ दोस्त, रंग और मस्ती — परफेक्ट होली! चलो इस होली दिलों को भी रंग दें। ❤️ रंग बरसे… और मुस्कान तरसे नहीं! होली 2026 — यादगार बनानी है! 🔥 पहले मिठाई, फिर रंगाई! 😄 होली की फील आ गई… 🌈 इस बार सेल्फी भी होगी रंगीन! 📸
    1
    रंग लगाओ, गिले मिटाओ। 💛
होली है… दिल से खेलो!
आज मूड है — रंगीन! 🌸
पिचकारी नहीं, खुशियाँ बरसाओ।
हर रंग में बस पॉजिटिव वाइब्स। ✨
दोस्त, रंग और मस्ती — परफेक्ट होली!
चलो इस होली दिलों को भी रंग दें। ❤️
रंग बरसे… और मुस्कान तरसे नहीं!
होली 2026 — यादगार बनानी है! 🔥
पहले मिठाई, फिर रंगाई! 😄
होली की फील आ गई… 🌈
इस बार सेल्फी भी होगी रंगीन! 📸
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    17 hrs ago
  • ग्राम लांघा बम्होरी में आयोजित टेनिस वाल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौराहेट ने जीता फाइनल मुकाबला सोहागपुर के ग्राम लांघा बम्होरी में आयोजित टेनिस वाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता चौराहेट एवं उपविजेता भौखेड़ी की टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    1
    ग्राम लांघा बम्होरी में आयोजित टेनिस वाल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौराहेट ने जीता फाइनल मुकाबला
सोहागपुर के ग्राम लांघा बम्होरी में आयोजित टेनिस वाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता चौराहेट एवं उपविजेता भौखेड़ी की टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • होली के पर्व पर गिले शिकवे सब भुला कर एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयां दी आत्माराम यादव देवली कला आदिवासी अंचल में होली का पर्व बहुत धूमधाम तरीके से मनाया जाता है आप देख रहे हैं ग्राम देवली खुर्द तहसील कालवा जिला खंडवा मध्य प्रदेश से सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर बड़े बुजुर्ग से आशीर्वाद लेकर अपनी बुराइयों को भूलकर यह त्यौहार बड़े अच्छे से धूमधाम से मनाया जाता है एक दूसरे के ऊपर रंग डालकर पानी डालकर खेलते है इस पर लोग मूठवा बाबा की पूजा भी करते होली के पर्व पर गिले शिकवे सब भुला कर एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयां दी आत्माराम यादव देवली कला आदिवासी अंचल में होली का पर्व बहुत धूमधाम तरीके से मनाया जाता है आप देख रहे हैं ग्राम देवली खुर्द तहसील कालवा जिला खंडवा मध्य प्रदेश से सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर बड़े बुजुर्ग से आशीर्वाद लेकर अपनी बुराइयों को भूलकर यह त्यौहार बड़े अच्छे से धूमधाम से मनाया जाता है एक दूसरे के ऊपर रंग डालकर पानी डालकर खेलते है इस पर लोग मूठवा बाबा की पूजा भी करते हैं यह पर्व 5 दिन तक पंचमी तक चलता है होली एक रंगों का पर्व नहीं है बल्कि एक दूसरे के हृदय से हृदय को जोड़ने वाला पर्व है बुराइयों को मिटाने वाला पर्व है यह पर्व समाज में समरसता का भाव जगाता है आत्माराम यादव देवली कला की ओर से आपको और आपके पूरे परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएंहैं यह पर्व 5 दिन तक पंचमी तक चलता है होली एक रंगों का पर्व नहीं है बल्कि एक दूसरे के हृदय से हृदय को जोड़ने वाला पर्व है बुराइयों को मिटाने वाला पर्व है यह पर्व समाज में समरसता का भाव जगाता है आत्माराम यादव देवली कला की ओर से आपको और आपके पूरे परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    होली के पर्व पर गिले शिकवे सब भुला कर एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयां दी 
आत्माराम यादव देवली कला 
आदिवासी अंचल में होली का पर्व बहुत धूमधाम तरीके से मनाया जाता है आप देख रहे हैं ग्राम देवली खुर्द तहसील कालवा जिला खंडवा मध्य प्रदेश से
सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर बड़े बुजुर्ग से आशीर्वाद लेकर अपनी  बुराइयों को भूलकर 
यह
त्यौहार बड़े अच्छे से धूमधाम से मनाया जाता है एक दूसरे के ऊपर रंग डालकर पानी डालकर खेलते है
इस पर लोग मूठवा बाबा की पूजा भी करते होली के पर्व पर गिले शिकवे सब भुला कर एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयां दी 
आत्माराम यादव देवली कला 
आदिवासी अंचल में होली का पर्व बहुत धूमधाम तरीके से मनाया जाता है आप देख रहे हैं ग्राम देवली खुर्द तहसील कालवा जिला खंडवा मध्य प्रदेश से
सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर बड़े बुजुर्ग से आशीर्वाद लेकर अपनी  बुराइयों को भूलकर 
यह
त्यौहार बड़े अच्छे से धूमधाम से मनाया जाता है एक दूसरे के ऊपर रंग डालकर पानी डालकर खेलते है
इस पर लोग मूठवा बाबा की पूजा भी करते हैं यह पर्व 5 दिन तक पंचमी तक चलता है
होली एक रंगों का पर्व नहीं है बल्कि एक दूसरे के हृदय से हृदय को जोड़ने वाला पर्व है बुराइयों को मिटाने वाला पर्व है 
यह पर्व समाज में समरसता का भाव जगाता है
आत्माराम यादव देवली कला की ओर से आपको और आपके पूरे परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएंहैं यह पर्व 5 दिन तक पंचमी तक चलता है
होली एक रंगों का पर्व नहीं है बल्कि एक दूसरे के हृदय से हृदय को जोड़ने वाला पर्व है बुराइयों को मिटाने वाला पर्व है 
यह पर्व समाज में समरसता का भाव जगाता है
आत्माराम यादव देवली कला की ओर से आपको और आपके पूरे परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Atmaram Yadav
    Atmaram Yadav
    Farmer खलवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नर्मदापुरम - शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बोहरा मस्जिद के सामने का है, जहां दिनदहाड़े खड़ी एक एक्टिवा को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में एक्टिवा लेकर फरार हो गए। CCTV फुटेज में तीनों संदिग्ध गाड़ी के पास घूमते और फिर उसे ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वाहन मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहरवासियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    1
    नर्मदापुरम - शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बोहरा मस्जिद के सामने का है, जहां दिनदहाड़े खड़ी एक एक्टिवा को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में एक्टिवा लेकर फरार हो गए। CCTV फुटेज में तीनों संदिग्ध गाड़ी के पास घूमते और फिर उसे ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वाहन मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहरवासियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_Pitambar Joshi
    Pitambar Joshi
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बुदनी /होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बुधनी में मनाया जा रहा है। नगर में चारों ओर रंगों की बौछार, ढोल की थाप और उल्लासपूर्ण माहौल दिखाई दे रहा है प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। नगर के प्रमुख चौक–चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। बच्चों और बड़ों में भरपूर उत्साह त्योहार को लेकर बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग, पिचकारियों और गुब्बारों के साथ वे सुबह से ही होली का आनंद उठा रहे हैं। बड़ों में भी पारंपरिक रंग–गुलाल और मिलन समारोहों को लेकर विशेष जोश देखने को मिल रहा है। रंगों, उमंग और भाईचारे से सराबोर बुधनी में इस वर्ष होली का माहौल बेहद खुशनुमा बना हुआ है।
    2
    बुदनी /होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बुधनी में मनाया जा रहा है। नगर में चारों ओर रंगों की बौछार, ढोल की थाप और उल्लासपूर्ण माहौल दिखाई दे रहा है प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर 
किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।
नगर के प्रमुख चौक–चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।
बच्चों और बड़ों में भरपूर उत्साह
त्योहार को लेकर बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।
रंग, पिचकारियों और गुब्बारों के साथ वे सुबह से ही होली का आनंद उठा रहे हैं।
बड़ों में भी पारंपरिक रंग–गुलाल और मिलन समारोहों को लेकर विशेष जोश देखने को मिल रहा है।
रंगों, उमंग और भाईचारे से सराबोर बुधनी में इस वर्ष होली का माहौल बेहद खुशनुमा बना हुआ है।
    user_Basant Manjhi
    Basant Manjhi
    बुधनी, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.