अमेठी में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक अमेठी में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने को लेकर प्रदर्शन; तीन थानों की फोर्स रही तैनात गौरीगंज, अमेठी। गुरुवार को गौरीगंज में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से तहसील की ओर अमित शाह का पुतला फूंकने के लिए निकले। जामो तिराहे के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा खत्म करने, गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बाद कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ता अमित शाह का पुतला फूंकने पर अड़े रहे, जबकि पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोकती रही। प्रदर्शन की सूचना पर गौरीगंज और मुंशीगंज थाने की पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात थी। स्थिति को देखते हुए जामो थाने की अतिरिक्त फोर्स भी बुला ली गई। सीओ मनोज मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान गौरीगंज-जामो मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा। भेंटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाज को दबाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को समझाने और निर्धारित स्थान पर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति नियंत्रण में बताई गई।
अमेठी में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक अमेठी में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने को लेकर प्रदर्शन; तीन थानों की फोर्स रही तैनात गौरीगंज, अमेठी। गुरुवार को गौरीगंज में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से तहसील की ओर अमित शाह का पुतला फूंकने के लिए निकले। जामो तिराहे के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा खत्म करने, गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बाद कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ता अमित शाह का पुतला फूंकने पर अड़े रहे, जबकि पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोकती रही। प्रदर्शन की सूचना पर गौरीगंज और मुंशीगंज थाने की पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात थी। स्थिति को देखते हुए जामो थाने की अतिरिक्त फोर्स भी बुला ली गई। सीओ मनोज मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान गौरीगंज-जामो मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा। भेंटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाज को दबाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को समझाने और निर्धारित स्थान पर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति नियंत्रण में बताई गई।
- गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत पूरा मामला अमेठी जनपद के गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय का है जहां राहुल गांधी पर दर्ज एफ आई आर को लेकर कारकर्ताओं ने प्रदर्शन किया,प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प वीडीओ वायरल मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल मामला अब नियंत्रण में कई लोग लिए गए हिरासत में *गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जोरदार झड़प, कांग्रेसियों का आरोप- सिविल ड्रेस में आकर की मारपीट, करीब दो दर्जन हिरासत में* अमेठी। गौरीगंज में वृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने सिविल ड्रेस में आकर उनके साथ मारपीट की है। हंगामे के बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे और जिला अध्यक्ष शुभम सिंह समेत करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी मांगने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय से तहसील जिलाधिकारी कार्यालय के लिए धरने पर बैठनें के लिए निकले थे। कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस अमित शाह की पुतले को जबरन छीनने लगी और उन्हें धरना समाप्त करने को कहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साफ आरोप है कि इस दौरान पुलिस के कुछ जवान सिविल ड्रेस में आए और उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ पुलिस वाले बिला नेम प्लेट के भी शामिल थे, कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ गुंडों जैसा व्यवहार किया। वहीं पुलिस ने मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस नें बताया कि शांति व्यवस्था बिगड़ रही थी और यातायात बाधित हो रहा था। उन्हें हटाने का प्रयास किया गया तो कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें हिरासत में लेना पड़ा।1
- एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता परखने के लिए एसपी ने स्वयं भोजन ग्रहण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में दंगा नियंत्रण एवं भीड़ नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता भी जांची। विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, सीओ लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।4
- पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश अमेठी।आज दिनांक 11.09.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया।परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आदि का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का परीक्षण करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेस में तैयार भोजन को ग्रहण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में आवश्यक भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- पांच लाख से अधिक के जेवरात, घरेलू बर्तन और 1.80 लाख रुपए नकद बरामद; एसपी ने किया खुलासा पुलिस ने नाबालिग समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार अमेठी। बंद घरों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गौरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवरात, घरेलू बर्तन और 1,80,100 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नाबालिग को बाल अपचारी के तौर पर निगरानी में भेजा गया है। गुरुवार को पुलिस ऑफिस सभागार में एसपी सरवणन टी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों बंद घरों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने असैदापुर निवासी वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी, दुलारे खान पुत्र गुफरान और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 16 जोड़ी बिछिया, आठ जोड़ी पायल, तीन कटोरे, तीन गिलास, तीन सफेद धातु के चम्मच, चार अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, दो बाला, दो लॉकेट समेत अन्य घरेलू बर्तन और 1,80,100 रुपए नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में दो घरों में चोरी की बात कबूली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर कुछ दिन पहले माधवपुर, जेठू मवई और मोहल्ला अहिरन माधवपुर समेत दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस अब आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में वैभव तिवारी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। दोनों बालिग आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि नाबालिग को बाल अपचारी के रूप में पुलिस निगरानी में भेजा गया है। एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आगे गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।1
- अमेठी में चार चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार, बाल अपचारी भी निगरानी में पांच लाख के आभूषण, नकदी और पीतल के बर्तन बरामद गौरीगंज। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस ने चार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार निगरानी में लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के आभूषण, 18,100 रुपये नकद और तीन बोरियों में घरेलू उपयोग के पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव तिवारी (20) पुत्र करुणा शंकर तिवारी और दुलारे खान (21) पुत्र मो. गुफरान, दोनों निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर गौरीगंज के माधवपुर, जेठू मवई के पूरे पराग तिवारी और पूरे अहिरन माधवपुर में अलग-अलग समय पर बंद मकानों को निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 16 जोड़ी बिछिया, 8 जोड़ी पायल, 4 अंगूठियां, मंगलसूत्र, दो बाला, दो लॉकेट सहित अन्य आभूषण, सफेद धातु के कटोरे, गिलास व चम्मच तथा 18,100 रुपये नकद बरामद किए। दिन में करते थे रेकी, रात में बंद मकानों को बनाते थे निशाना पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में घूमकर एकांत और सूनसान स्थानों पर स्थित बंद मकानों की रेकी करते थे। घर के बंद होने की पुष्टि के बाद मौका पाकर खिड़की या दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर दाखिल होते और जेवरात, नकदी व घरेलू सामान चोरी कर आपस में बांट लेते थे। गौरीगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी से संबंधित चार मुकदमे दर्ज किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामकरन सिंह, दिवाकर, जुनैद खान, कृपाशंकर यादव समेत 11 पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी वैभव तिवारी के खिलाफ वर्ष 2023 में गौरीगंज थाने में एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।1
- दिन में ताला बंद घसरों क़ी करते थे रेकी, रात में खिड़की तोड़कर या छत के रास्ते घुस करते थे चोरी अमेठी में चोरी के एक ऐसे गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जिसकी चोरी करने की तरकीब जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। गैंग के सदस्य दिन में गांव-मोहल्लों में घूमकर बंद दरवाजों वाले मकानों की तलाश करते थे। इसके बाद आसपास खेल रहे छोटे बच्चों से बेहद सामान्य अंदाज में पूछताछ कर घर के लोगों की पूरी जानकारी जुटाते थे। पूछते थे—घर वाले कहां गए हैं, कब गए हैं और कब लौटेंगे? बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर शातिर चोर तय करते थे कि कौन सा मकान उनके लिए आसान निशाना है। इसके बाद रात का इंतजार किया जाता था। मौका मिलते ही खिड़की तोड़कर या छत के रास्ते मकान में दाखिल होते और जेवरात, नकदी और घरेलू सामान समेटकर फरार हो जाते थे। खास बात यह थी कि गैंग ने अपनी रेकी में एक किशोर को भी शामिल कर रखा था। बताया जा रहा है कि रेकी के दौरान वह आसपास के बच्चों से घुल-मिलकर मकान और उसके परिवार से जुड़ी जानकारी हासिल करता था। इसके बाद उसी जानकारी के आधार पर चोरी की रणनीति तैयार की जाती थी। मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी और दुलारे खान पुत्र मोहम्मद गुफरान, दोनों निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज, अमेठी के रूप में हुई है। तीसरे किशोर को नियमानुसार निगरानी में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने गौरीगंज के मोहल्ला माधवपुर, जेठू मवई के पूरे पराग तिवारी और गौरीगंज के पूरे अहिरन माधवपुर इलाके में अलग-अलग मकानों में चोरी करने की बात कबूल की है। इन घटनाओं में मकानों से जेवरात, घरेलू बर्तन और नकदी चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात व घरेलू सामान और 18,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने और कितने मकानों को अपना निशाना बनाया था।3
- अमेठी में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक अमेठी में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने को लेकर प्रदर्शन; तीन थानों की फोर्स रही तैनात गौरीगंज, अमेठी। गुरुवार को गौरीगंज में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से तहसील की ओर अमित शाह का पुतला फूंकने के लिए निकले। जामो तिराहे के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा खत्म करने, गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बाद कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ता अमित शाह का पुतला फूंकने पर अड़े रहे, जबकि पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोकती रही। प्रदर्शन की सूचना पर गौरीगंज और मुंशीगंज थाने की पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात थी। स्थिति को देखते हुए जामो थाने की अतिरिक्त फोर्स भी बुला ली गई। सीओ मनोज मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान गौरीगंज-जामो मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा। भेंटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाज को दबाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को समझाने और निर्धारित स्थान पर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति नियंत्रण में बताई गई।1
- पुलिस ने नाबालिक समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार पांच लाख के जेवरात और 18 हजार।नगद बरामद पुलिस ने नाबालिक समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार पांच लाख के जेवरात और 18 हजार।नगद बरामद एसपी ने किया खुलासा अमेठी में बंद घरों में रेकी के बाद चोरी करने वाले एक नाबालिक समेत तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।चोरों के पास से पांच लाख रुपए से अधिक के जेवरात,घरेलू बर्तन और 18 हजार रूपए नगद बरामद हुए है।पुलिस ने नाबालिक समेत तीनों चोरों को जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस ऑफिस सभागार में एसपी सरवणन टी मामले घटना का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।पुलिस अब इन दोनो चोरों पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्यवाही करेगी। दरअसल ये पूरा मामला अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों कई चोरियां हुई जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।आज सुबह ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सुबह पांच बजे पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी निवासीय असैदापुर,दुलारे खान पुत्र गुफरान निवासी असैदापुर और उसके एक नाबालिक साथी को गिरफ्तार किया।चोरों के कब्जे से 16 जोड़ी बिछिया, 8 जोड़ी पायल,तीन कटोरा,तीन गिलास,तीन सफेद धातु का चम्मच चार अंगूठी,एक मंगलसूत्र,दो बाला दो लॉकेट के साथ घरेलू बर्तन और 180 हजार 100 रुपए नगद बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि कुछ दिनों पहले इन तीनो ने मिलकर माधवपुर,जेठू मवई,मोहल्ला अहिरन माधवपुर समेत दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आज एसपी सरवणन टी ने पूरे मामले का पुलिस ऑफिस सभागार में खुलासा किया।एसपी ने कहा कि गौरीगंज पुलिस को सफलता मिली है एक नाबालिक समेत तीन शातिर चोरों की गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त वैभव तिवारी पर पहले से ही मुकदमा दर्ज है।दोनों चोरों को जेल भेजा जा रहा है जबकि बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा।1