logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत पूरा मामला अमेठी जनपद के गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय का है जहां राहुल गांधी पर दर्ज एफ आई आर को लेकर कारकर्ताओं ने प्रदर्शन किया,प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प वीडीओ वायरल मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल मामला अब नियंत्रण में कई लोग लिए गए हिरासत में *गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जोरदार झड़प, कांग्रेसियों का आरोप- सिविल ड्रेस में आकर की मारपीट, करीब दो दर्जन हिरासत में* अमेठी। गौरीगंज में वृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने सिविल ड्रेस में आकर उनके साथ मारपीट की है। हंगामे के बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे और जिला अध्यक्ष शुभम सिंह समेत करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी मांगने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय से तहसील जिलाधिकारी कार्यालय के लिए धरने पर बैठनें के लिए निकले थे। कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस अमित शाह की पुतले को जबरन छीनने लगी और उन्हें धरना समाप्त करने को कहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साफ आरोप है कि इस दौरान पुलिस के कुछ जवान सिविल ड्रेस में आए और उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ पुलिस वाले बिला नेम प्लेट के भी शामिल थे, कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ गुंडों जैसा व्यवहार किया। वहीं पुलिस ने मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस नें बताया कि शांति व्यवस्था बिगड़ रही थी और यातायात बाधित हो रहा था। उन्हें हटाने का प्रयास किया गया तो कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें हिरासत में लेना पड़ा।

19 hrs ago
user_Saheb Ali
Saheb Ali
Lawyer गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत पूरा मामला अमेठी जनपद के गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय का है जहां राहुल गांधी पर दर्ज एफ आई आर को लेकर कारकर्ताओं ने प्रदर्शन किया,प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प वीडीओ वायरल मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल मामला अब नियंत्रण में कई लोग लिए गए हिरासत में *गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जोरदार झड़प, कांग्रेसियों का आरोप- सिविल ड्रेस में आकर की मारपीट, करीब दो दर्जन हिरासत में* अमेठी। गौरीगंज में वृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने सिविल ड्रेस में आकर उनके साथ मारपीट की है। हंगामे के बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे और जिला अध्यक्ष शुभम सिंह समेत करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी मांगने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय से तहसील जिलाधिकारी कार्यालय के लिए धरने पर बैठनें के लिए निकले थे। कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस अमित शाह की पुतले को जबरन छीनने लगी और उन्हें धरना समाप्त करने को कहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साफ आरोप है कि इस दौरान पुलिस के कुछ जवान सिविल ड्रेस में आए और उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ पुलिस वाले बिला नेम प्लेट के भी शामिल थे, कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ गुंडों जैसा व्यवहार किया। वहीं पुलिस ने मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस नें बताया कि शांति व्यवस्था बिगड़ रही थी और यातायात बाधित हो रहा था। उन्हें हटाने का प्रयास किया गया तो कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें हिरासत में लेना पड़ा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जन्मदिन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचे हिमांशु अग्रवाल, उपहार देकर बांटी खुशियां जन्मदिन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचे हिमांशु अग्रवाल, उपहार देकर बांटी खुशियां अमेठी। हिमांशु अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताकर इसे खास अंदाज में मनाया। उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का छोटा-सा प्रयास किया। बच्चों की खुशी और मासूम मुस्कान ने उनके विशेष दिन को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के साथ खुशियां साझा करना उनके लिए जन्मदिन का सबसे सुखद अनुभव रहा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो और उनके जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया समेत अन्य लोग शामिल रहे। उपस्थित लोगों ने हिमांशु अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के बीच किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
    1
    जन्मदिन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचे हिमांशु अग्रवाल, उपहार देकर बांटी खुशियां
जन्मदिन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचे हिमांशु अग्रवाल, उपहार देकर बांटी खुशियां
अमेठी। हिमांशु अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताकर इसे खास अंदाज में मनाया। उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का छोटा-सा प्रयास किया। बच्चों की खुशी और मासूम मुस्कान ने उनके विशेष दिन को और भी यादगार बना दिया।
इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के साथ खुशियां साझा करना उनके लिए जन्मदिन का सबसे सुखद अनुभव रहा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो और उनके जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें।
कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया समेत अन्य लोग शामिल रहे। उपस्थित लोगों ने हिमांशु अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के बीच किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पम्प आपरेटरो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन संविदा कर्मी की तरह सुविधा की किया मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप उन्हें भी निश्चित मजदूरी के साथ आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किए जाने की मांग की है।
    1
    पम्प आपरेटरो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन संविदा कर्मी की तरह सुविधा की किया मांग 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप उन्हें भी निश्चित मजदूरी के साथ आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किए जाने की मांग की है।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गौरीगंज पुलिस ने चार चोरियों का किया खुलासा, दो गिरफ्तार और एक बाल अपचारी निगरानी में अमेठी।थाना गौरीगंज पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कार्रवाई करते हुए चार चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को नियमानुसार निगरानी में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू पीतल के बर्तन और 18,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को गौरीगंज पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज, उम्र करीब 20 वर्ष तथा दुलारे खान पुत्र मो. गुफरान निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को नियमानुसार निगरानी में लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 16 जोड़ी बिछिया, आठ जोड़ी पायल, तीन कटोरे, तीन गिलास, तीन चम्मच, चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो बाला और दो लॉकेट बरामद हुए। इसके अलावा 18,100 रुपये नकद तथा तीन बोरियों में घरेलू उपयोग के पीतल के बर्तन, जिनमें थार, परात, गगरा, कटोरा और नारियल आदि शामिल हैं, बरामद किए गए। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। बंद मकानों की दिन में करते थे रेकी पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीनों दिन में घूमकर एकांत और सुनसान स्थानों पर स्थित बंद मकानों की रेकी करते थे। मकान बंद होने की पुष्टि के बाद मौका पाकर खिड़की या दरवाजे के ताले तोड़कर घर में घुसते थे और आभूषण, नकदी व अन्य सामान चोरी कर आपस में बांट लेते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गौरीगंज के मोहल्ला माधवपुर स्थित एक सुनसान मकान, जेठू मवई पूरे पराग तिवारी स्थित एक मकान तथा गौरीगंज के पूरे अहिरन माधवपुर में अलग-अलग समय पर दो मकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बरामद सामान को इन्हीं चोरियों से संबंधित बताया है। चार मुकदमों में कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गौरीगंज में मु0अ0सं0 171/26, 256/26, 267/26 और 212/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपी वैभव तिवारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में थाना गौरीगंज में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामकरन सिंह, उपनिरीक्षक दिवाकर, उपनिरीक्षक जुनैद खान, उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल आमोद सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, अमित प्रताप, पवन कुमार, प्रेमपाल, रवि तिवारी और जबर सिंह शामिल रहे।
    1
    गौरीगंज पुलिस ने चार चोरियों का किया खुलासा, दो गिरफ्तार और एक बाल अपचारी निगरानी में
अमेठी।थाना गौरीगंज पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कार्रवाई करते हुए चार चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को नियमानुसार निगरानी में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू पीतल के बर्तन और 18,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को गौरीगंज पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज, उम्र करीब 20 वर्ष तथा दुलारे खान पुत्र मो. गुफरान निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को
नियमानुसार निगरानी में लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 16 जोड़ी बिछिया, आठ जोड़ी पायल, तीन कटोरे, तीन गिलास, तीन चम्मच, चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो बाला और दो लॉकेट बरामद हुए। इसके अलावा 18,100 रुपये नकद तथा तीन बोरियों में घरेलू उपयोग के पीतल के बर्तन, जिनमें थार, परात, गगरा, कटोरा और नारियल आदि शामिल हैं, बरामद किए गए। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।
बंद मकानों की दिन में करते थे रेकी
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीनों दिन में घूमकर एकांत और सुनसान स्थानों पर स्थित बंद मकानों की रेकी करते थे। मकान बंद होने की पुष्टि के बाद मौका पाकर खिड़की या दरवाजे के ताले तोड़कर घर में घुसते थे और आभूषण, नकदी व अन्य सामान चोरी कर आपस में बांट लेते थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गौरीगंज के मोहल्ला माधवपुर स्थित एक सुनसान मकान, जेठू मवई पूरे पराग तिवारी स्थित एक मकान तथा गौरीगंज के पूरे अहिरन माधवपुर में अलग-अलग समय पर दो मकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बरामद सामान को इन्हीं चोरियों से संबंधित बताया है।
चार मुकदमों में कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गौरीगंज में मु0अ0सं0 171/26, 256/26, 267/26 और 212/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपी वैभव तिवारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में थाना गौरीगंज में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामकरन सिंह, उपनिरीक्षक दिवाकर, उपनिरीक्षक जुनैद खान, उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल आमोद सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, अमित प्रताप, पवन कुमार, प्रेमपाल, रवि तिवारी और जबर सिंह शामिल रहे।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जामो-भादर रोड किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में जामो-भादर रोड के किनारे गुरुवार सुबह पानी भरे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुंशीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सोनू कश्यप निवासी शिवगढ़, घोरहा, थाना भादर के रूप में बताई गई है। शव किन परिस्थितियों में गड्ढे में पहुंचा, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि थाना मुंशीगंज क्षेत्र के जामो-भादर रोड के किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    1
    जामो-भादर रोड किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में जामो-भादर रोड के किनारे गुरुवार सुबह पानी भरे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुंशीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सोनू कश्यप निवासी शिवगढ़, घोरहा, थाना भादर के रूप में बताई गई है। शव किन परिस्थितियों में गड्ढे में पहुंचा, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि थाना मुंशीगंज क्षेत्र के जामो-भादर रोड के किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों में कोहराम सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों में कोहराम अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामो-भादर मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शिवगढ़ घोरहा भादर निवासी 38 वर्षीय सोनू कश्यप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जामो-भादर चौराहे से करीब 800 मीटर आगे भादर की ओर सड़क किनारे बने गड्ढे में कमर तक पानी भरा था। गुरुवार सुबह दौड़ लगाने निकले युवाओं ने पानी में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर परतोष चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। परिजनों के मुताबिक सोनू बुधवार को अपनी बहन रेखा की ससुराल पूरब दुआरा में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सोनू पांच भाइयों और तीन बहनों में से एक था। उसकी मां का नाम ललिता और पत्नी का नाम माया है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं - 11 साल का श्लोक, 9 साल का आयुष और 7 साल की तमन्ना। पिता की मौत की खबर से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
    2
    सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों में कोहराम
सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों में कोहराम
अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामो-भादर मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शिवगढ़ घोरहा भादर निवासी 38 वर्षीय सोनू कश्यप के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जामो-भादर चौराहे से करीब 800 मीटर आगे भादर की ओर सड़क किनारे बने गड्ढे में कमर तक पानी भरा था। गुरुवार सुबह दौड़ लगाने निकले युवाओं ने पानी में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर परतोष चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
परिजनों के मुताबिक सोनू बुधवार को अपनी बहन रेखा की ससुराल पूरब दुआरा में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सोनू पांच भाइयों और तीन बहनों में से एक था। उसकी मां का नाम ललिता और पत्नी का नाम माया है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं - 11 साल का श्लोक, 9 साल का आयुष और 7 साल की तमन्ना।
पिता की मौत की खबर से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • विनोद साहनी हत्याकांड में मोस्ट ने मुख्यमंत्री से की सात सूत्रीय मांग सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा लोकतंत्र को कुचला जा रहा है : श्यामलाल सुलतानपुर। आज दिनांक 11.09.2026 को मोस्ट कल्याण संस्थान के बैनर तले मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि समाजसेवी विनोद सहनी पर 9 सितंबर 2026 को जानलेवा हमला किया गया था, जिनकी इलाज के दौरान 10 सितंबर 2026 को मृत्यु हो गई। घटना को अत्यंत दुःखद एवं गंभीर बताते हुए कहा गया कि इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ समाज में भी आक्रोश और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। मोस्ट कल्याण संस्थान ने मृतक विनोद सहनी के परिवार को पाँच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा को देखते हुए दो शस्त्र लाइसेंस एवं हत्या में शामिल सभी दोषियों का एनकाउंटर और सभी दोषियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाये जाने की मांग की है। इसके अलावा न्याय व सुरक्षा न देने वाले थानाध्यक्ष परसपुर व चौकी इंचार्ज सहित संबंधित समस्त जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं राजधानी लखनऊ में शहीद विनोद सहनी की स्मृति में शासन द्वारा एक स्मारक का निर्माण कराये जाने की मांग की है। मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मोस्ट निदेशक व सपा नेता शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा सरेआम लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। शासन-प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बनकर अराजकतत्वों का हौसला बढ़ाने का काम कर रहा है। गरीब-पिछड़े व वंचित समाज के मान-सम्मान के लिए संघर्ष करने वालों की योजनाबद्ध तरीके से हत्याएं कराई जा रही हैं। पिछड़ों की दमनकारी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक साथी विनोद सहनी के परिजनों को समुचित न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। ज्ञापन देने वालों में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, मोस्ट जिला संयोजक राकेश निषाद, मोस्ट महिला विंग प्रमुख नंदिनी बौद्ध, रवि निषाद, दिलीप निषाद, विवेक निषाद, सुनील निषाद, हरिश्चंद्र निषाद नेताजी, प्रमोद निषाद, हरिश्चंद्र निषाद, शिवकुमार निषाद प्रधान, गुरु प्रसाद निषाद, अमृतलाल निषाद, दिनेश निषाद, गुरु चरण निषाद, रोहित निषाद, आनंद निषाद एडवोकेट, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे
    4
    विनोद साहनी हत्याकांड में मोस्ट ने मुख्यमंत्री से की सात सूत्रीय मांग
सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा लोकतंत्र को कुचला जा रहा है : श्यामलाल
सुलतानपुर। आज दिनांक 11.09.2026 को मोस्ट कल्याण संस्थान के बैनर तले मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। 
ज्ञापन में कहा गया है कि समाजसेवी विनोद सहनी पर 9 सितंबर 2026 को जानलेवा हमला किया गया था, जिनकी इलाज के दौरान 10 सितंबर 2026 को मृत्यु हो गई। घटना को अत्यंत दुःखद एवं गंभीर बताते हुए कहा गया कि इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ समाज में भी आक्रोश और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है।     
मोस्ट कल्याण संस्थान ने मृतक विनोद सहनी के परिवार को पाँच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा को देखते हुए दो शस्त्र लाइसेंस एवं हत्या में शामिल सभी दोषियों का एनकाउंटर और सभी दोषियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाये जाने की मांग की है। इसके अलावा न्याय व सुरक्षा न देने वाले थानाध्यक्ष परसपुर व चौकी इंचार्ज सहित संबंधित समस्त जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं राजधानी लखनऊ में शहीद विनोद सहनी की स्मृति में शासन द्वारा एक स्मारक का निर्माण कराये जाने की मांग की है।
मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मोस्ट निदेशक व सपा नेता शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा सरेआम लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। शासन-प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बनकर अराजकतत्वों का हौसला बढ़ाने का काम कर रहा है। गरीब-पिछड़े व वंचित समाज के मान-सम्मान के लिए संघर्ष करने वालों की योजनाबद्ध तरीके से हत्याएं कराई जा रही हैं। पिछड़ों की दमनकारी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक साथी विनोद सहनी के परिजनों को समुचित न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
ज्ञापन देने वालों में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, मोस्ट जिला संयोजक राकेश निषाद, मोस्ट महिला विंग प्रमुख नंदिनी बौद्ध, रवि निषाद, दिलीप निषाद, विवेक निषाद, सुनील निषाद, हरिश्चंद्र निषाद नेताजी, प्रमोद निषाद, हरिश्चंद्र निषाद, शिवकुमार निषाद प्रधान, गुरु प्रसाद निषाद, अमृतलाल निषाद, दिनेश निषाद, गुरु चरण निषाद, रोहित निषाद, आनंद निषाद एडवोकेट, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे
    user_Umesh Nishad
    Umesh Nishad
    Local News Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • पनियारी गाँव में बना अपशिष्ट प्रबंधन बदहाली का हुआ शिकार मांधाता ब्लॉक में लाखों की लागत से खड़ा ढांचा, जमीनी बदहाली ने खोली व्यवस्था की पोल कागजों में संचालन के दावों के बीच मौके की तस्वीरें पूछ रहीं तीखे सवाल प्रतापगढ़। गांवों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के नाम पर सरकार लगातार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। ग्राम पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनाए गए, लेकिन मांधाता ब्लॉक की पनियारी ग्राम सभा में इन दावों की जमीनी हकीकत सवालों के कठघरे में खड़ी है। जिस केंद्र का उद्देश्य गांव के कचरे का संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना था, उसकी बदहाली व्यवस्था की निगरानी पर ही सवाल उठा रही है। सरकारी योजनाओं में निर्माण पूरा होना सिर्फ पहला कदम है। असली सवाल है क्या केंद्र जमीन पर चल भी रहा है? अगर केंद्र नियमित रूप से संचालित है तो परिसर की यह हालत क्यों? अगर संचालन नहीं हो रहा तो सरकारी धन से तैयार इस ढांचे को यूं ही छोड़ने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या गांवों से नियमित कचरा यहां पहुंच रहा है? क्या गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण हो रहा है? क्या संचालन के नाम पर भुगतान किया गया? यदि हां, तो किसके सत्यापन पर? मामला केवल ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी बताकर खत्म नहीं किया जा सकता। ब्लॉक से लेकर जिला पंचायत राज विभाग तक निगरानी की पूरी कड़ी सवालों के घेरे में है। केंद्र का निर्माण कब हुआ, कितनी धनराशि खर्च हुई, किस एजेंसी ने कार्य कराया, संचालन पर कितना भुगतान हुआ और अधिकारियों ने आखिरी बार कब निरीक्षण किया इन सभी सवालों का रिकॉर्ड सामने आना चाहिए। अब जांच सिर्फ खानापूर्ति नहीं, जवाबदेही वाली हो। जरूरत है कि जिलाधिकारी स्तर से स्थलीय जांच और अभिलेखों का मिलान कराया जाए। भुगतान की पुष्टि मौके के काम से हो और संचालन के दावों की वास्तविकता जांची जाए।
    1
    पनियारी गाँव में बना अपशिष्ट प्रबंधन बदहाली का हुआ शिकार 
मांधाता ब्लॉक में लाखों की लागत से खड़ा ढांचा, जमीनी बदहाली ने खोली व्यवस्था की पोल कागजों में संचालन के दावों के बीच मौके की तस्वीरें पूछ रहीं तीखे सवाल
प्रतापगढ़।
गांवों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के नाम पर सरकार लगातार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। ग्राम पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनाए गए, लेकिन मांधाता ब्लॉक की पनियारी ग्राम सभा में इन दावों की जमीनी हकीकत सवालों के कठघरे में खड़ी है। जिस केंद्र का उद्देश्य गांव के कचरे का संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना था, उसकी बदहाली व्यवस्था की निगरानी पर ही सवाल उठा रही है। सरकारी योजनाओं में निर्माण पूरा होना सिर्फ पहला कदम है। असली सवाल है क्या केंद्र जमीन पर चल भी रहा है?
अगर केंद्र नियमित रूप से संचालित है तो परिसर की यह हालत क्यों? अगर संचालन नहीं हो रहा तो सरकारी धन से तैयार इस ढांचे को यूं ही छोड़ने की जिम्मेदारी किसकी है?
क्या गांवों से नियमित कचरा यहां पहुंच रहा है? क्या गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण हो रहा है? क्या संचालन के नाम पर भुगतान किया गया? यदि हां, तो किसके सत्यापन पर?
मामला केवल ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी बताकर खत्म नहीं किया जा सकता। ब्लॉक से लेकर जिला पंचायत राज विभाग तक निगरानी की पूरी कड़ी सवालों के घेरे में है।
केंद्र का निर्माण कब हुआ, कितनी धनराशि खर्च हुई, किस एजेंसी ने कार्य कराया, संचालन पर कितना भुगतान हुआ और अधिकारियों ने आखिरी बार कब निरीक्षण किया इन सभी सवालों का रिकॉर्ड सामने आना चाहिए।
अब जांच सिर्फ खानापूर्ति नहीं, जवाबदेही वाली हो। जरूरत है कि जिलाधिकारी स्तर से स्थलीय जांच और अभिलेखों का मिलान कराया जाए। भुगतान की पुष्टि मौके के काम से हो और संचालन के दावों की वास्तविकता जांची जाए।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने मुकदमों का होगा निपटारा: 12 सितंबर को लगेगी अदालत, सुलह-समझौते से मिलेगा सस्ता और त्वरित न्याय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि 12 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत जनपद न्यायालय परिसर सुल्तानपुर, सभी बाहरी न्यायालयों, तहसील मुख्यालयों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों में लगेगी। इसके अलावा अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना, गौरीगंज और अमेठी तहसील में भी इसका आयोजन होगा। लोक अदालत में त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। इसमें कोई शुल्क नहीं लगता और कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती। सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि पक्षकार खुद सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं। आपसी सहमति से ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। जनपदवासी अपने लंबित मामलों को नियत कराने के लिए संबंधित न्यायालय या डीएलएसए कार्यालय, सुल्तानपुर से संपर्क कर सकते हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसमें सिविल, उत्तराधिकार, बैंक ऋण वसूली, प्री-लिटिगेशन, पारिवारिक-वैवाहिक, नगर निगम/पालिका, श्रम, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, सर्विस मैटर्स, मनरेगा, व्यापार कर, वजन-मापतौल, वन अधिनियम, उपभोक्ता फोरम, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, विद्युत-जल, आर्बिट्रेशन, आपदा राहत और यातायात चालानी वाद जैसे मामले शामिल हैं।
    2
    राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने मुकदमों का होगा निपटारा: 12 सितंबर को लगेगी अदालत, सुलह-समझौते से मिलेगा सस्ता और त्वरित न्याय

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि 12 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
यह लोक अदालत जनपद न्यायालय परिसर सुल्तानपुर, सभी बाहरी न्यायालयों, तहसील मुख्यालयों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों में लगेगी। इसके अलावा अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना, गौरीगंज और अमेठी तहसील में भी इसका आयोजन होगा।
लोक अदालत में त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। इसमें कोई शुल्क नहीं लगता और कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती।
सचिव सुश्री मुक्ता त्यागी ने बताया कि पक्षकार खुद सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं। आपसी सहमति से ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। जनपदवासी अपने लंबित मामलों को नियत कराने के लिए संबंधित न्यायालय या डीएलएसए कार्यालय, सुल्तानपुर से संपर्क कर सकते हैं।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा।
इसमें सिविल, उत्तराधिकार, बैंक ऋण वसूली, प्री-लिटिगेशन, पारिवारिक-वैवाहिक, नगर निगम/पालिका, श्रम, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, सर्विस मैटर्स, मनरेगा, व्यापार कर, वजन-मापतौल, वन अधिनियम, उपभोक्ता फोरम, मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, विद्युत-जल, आर्बिट्रेशन, आपदा राहत और यातायात चालानी वाद जैसे मामले शामिल हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत गऊघाट गढ़वा में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। शव राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि सुबह करीब छह बजे बिजलीपुर ग्राम प्रधान ने स्थानीय चौकी प्रभारी लालगोपालगंज एवं नवाबगंज थाना क्षेत्र को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह अपने सहयोगी उपनिरीक्षक शुभम सिंह और कांस्टेबल राजेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, पेड़ के नीचे एक जोड़ी स्लीपर चप्पल भी मिली है। मृतक हाफ काली टी-शर्ट तथा सफेद पट्टी वाली काली लोअर पहन रखा था ।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग मृतक की पहचान करने का प्रयास करते रहे। स्थानीय चौकी प्रभारी और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप
नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप
प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत गऊघाट गढ़वा में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। शव राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया गया कि सुबह करीब छह बजे बिजलीपुर ग्राम प्रधान ने स्थानीय चौकी प्रभारी लालगोपालगंज एवं नवाबगंज थाना क्षेत्र को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह अपने सहयोगी उपनिरीक्षक शुभम सिंह और कांस्टेबल राजेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, पेड़ के नीचे एक जोड़ी स्लीपर चप्पल भी मिली है।  मृतक हाफ काली टी-शर्ट तथा सफेद पट्टी वाली काली लोअर पहन रखा था ।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग मृतक की पहचान करने का प्रयास करते रहे। स्थानीय चौकी प्रभारी और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.