logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलिया के सिकंदरपूर में मतदाता सूची से नाम कटवाने की ‘साजिश’ पर बवाल, डीएम को पत्र देकर कार्यवाही की मांग

4 hrs ago
user_गंगा 24 ख़बर
गंगा 24 ख़बर
पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
4 hrs ago

बलिया के सिकंदरपूर में मतदाता सूची से नाम कटवाने की ‘साजिश’ पर बवाल, डीएम को पत्र देकर कार्यवाही की मांग

More news from Ballia and nearby areas
  • बलिया के सिकंदरपूर में मतदाता सूची से नाम कटवाने की ‘साजिश’ पर बवाल, डीएम को पत्र देकर कार्यवाही की मांग
    1
    बलिया के सिकंदरपूर में मतदाता सूची से नाम कटवाने की ‘साजिश’ पर बवाल, 
डीएम को पत्र देकर कार्यवाही की मांग
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    4 hrs ago
  • कोतवाली में अगर मीडिया कर्मी को कोई जानकारी लेना है तो अपनी योग्यता बतानी पड़ेगी। बिल्थरारोड (बलिया): पत्रकार द्वारा पुलिस व्यवहार को लेकर शिकायत, जांच की प्रतीक्षा उभांव थाना क्षेत्र से पुलिस-मीडिया संवाद को लेकर एक प्रकरण संज्ञान में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार द्वारा एक घटना के संबंध में जानकारी हेतु उभांव थाने पर तैनात उपनिरीक्षक से दूरभाष पर संपर्क किया गया था। आरोप है कि आवश्यक तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के स्थान पर संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा पत्रकार की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रश्न किए गए। इस संबंध में पत्रकार द्वारा उच्चाधिकारियों को शिकायत प्रेषित किए जाने की बात कही जा रही है। शिकायत के बाद कथित रूप से थाने की ओर से एक कर्मचारी के माध्यम से फोन कर यह संदेश दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है कि “साहब मुकदमा भी करते हैं।” इस कथन को पत्रकार पक्ष ने दबाव की स्थिति के रूप में प्रस्तुत किया है। हालांकि, इस विषय में आधिकारिक स्तर पर अभी तक कोई लिखित स्पष्टीकरण जारी नहीं हुआ है। प्रकरण के संबंध में उभांव थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने स्वयं को क्षेत्र में नवीन तैनाती बताया और संबंधित पत्रकार को व्यक्तिगत रूप से न पहचान पाने की बात कही। इस पर स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के बीच यह प्रश्न उठ रहा है कि पुलिस-मीडिया संवाद की कोई औपचारिक व्यवस्था या अधिकृत सूची उपलब्ध है या नहीं। यदि ऐसी सूची उपलब्ध नहीं है, तो सूचना विभाग अथवा प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित कर औपचारिक परिचय बैठक आयोजित किए जाने का सुझाव भी दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में संवाद संबंधी भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। बताया गया है कि प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी रसड़ा को सौंपी गई है। शिकायत के लगभग 72 घंटे पश्चात भी जांच की प्रगति को लेकर कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। संबंधित पक्षों द्वारा निष्पक्ष जांच की अपेक्षा व्यक्त की गई है। प्रशासनिक दृष्टि से पुलिस एवं मीडिया दोनों की भूमिकाएं जनहित से जुड़ी हैं। ऐसे मामलों में स्पष्ट संवाद, निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन तथा पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक माना जाता है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो।
    3
    कोतवाली में अगर मीडिया कर्मी को कोई जानकारी लेना है तो अपनी योग्यता बतानी पड़ेगी।
बिल्थरारोड (बलिया): पत्रकार द्वारा पुलिस व्यवहार को लेकर शिकायत, जांच की प्रतीक्षा
उभांव थाना क्षेत्र से पुलिस-मीडिया संवाद को लेकर एक प्रकरण संज्ञान में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार द्वारा एक घटना के संबंध में जानकारी हेतु उभांव थाने पर तैनात उपनिरीक्षक से दूरभाष पर संपर्क किया गया था। आरोप है कि आवश्यक तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के स्थान पर संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा पत्रकार की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रश्न किए गए।
इस संबंध में पत्रकार द्वारा उच्चाधिकारियों को शिकायत प्रेषित किए जाने की बात कही जा रही है। शिकायत के बाद कथित रूप से थाने की ओर से एक कर्मचारी के माध्यम से फोन कर यह संदेश दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है कि “साहब मुकदमा भी करते हैं।” इस कथन को पत्रकार पक्ष ने दबाव की स्थिति के रूप में प्रस्तुत किया है। हालांकि, इस विषय में आधिकारिक स्तर पर अभी तक कोई लिखित स्पष्टीकरण जारी नहीं हुआ है।
प्रकरण के संबंध में उभांव थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने स्वयं को क्षेत्र में नवीन तैनाती बताया और संबंधित पत्रकार को व्यक्तिगत रूप से न पहचान पाने की बात कही। इस पर स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के बीच यह प्रश्न उठ रहा है कि पुलिस-मीडिया संवाद की कोई औपचारिक व्यवस्था या अधिकृत सूची उपलब्ध है या नहीं। यदि ऐसी सूची उपलब्ध नहीं है, तो सूचना विभाग अथवा प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित कर औपचारिक परिचय बैठक आयोजित किए जाने का सुझाव भी दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में संवाद संबंधी भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
बताया गया है कि प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी रसड़ा को सौंपी गई है। शिकायत के लगभग 72 घंटे पश्चात भी जांच की प्रगति को लेकर कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। संबंधित पक्षों द्वारा निष्पक्ष जांच की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
प्रशासनिक दृष्टि से पुलिस एवं मीडिया दोनों की भूमिकाएं जनहित से जुड़ी हैं। ऐसे मामलों में स्पष्ट संवाद, निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन तथा पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक माना जाता है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिवान के विजयहाता स्थित महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव “अभ्युदय 2026” भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा के साथ संस्कार जुड़ते हैं, तभी जिम्मेदार, नैतिक और जागरूक नागरिकों का निर्माण होता है। जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास की खुले शब्दों में सराहना की। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्यालीराम, विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, विद्यालय अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी, आरएसएस विभाग प्रचारक चंदन कुमार, सचिव प्रो. शम्भू प्रसाद और प्रधानाचार्य डॉ. कुमार विजय रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर श्री ख्यालीराम ने कहा कि यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और साहित्य के समन्वय का सशक्त उदाहरण है और विद्या भारती के विद्यालय बच्चों को केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि संस्कारित जीवन जीने की दिशा भी देते हैं। मंत्रोच्चारण और भक्तिमय वातावरण के साथ शुरू हुए इस समारोह में विद्यार्थियों ने 30 से अधिक सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पारंपरिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के दौरान विद्यालय के पूर्व प्राचार्यों, सेवानिवृत्त आचार्यों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें श्रीराम सिंह, वाणीकांत झा और शम्भू शरण तिवारी प्रमुख रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।
    1
    सिवान के विजयहाता स्थित महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव “अभ्युदय 2026” भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा के साथ संस्कार जुड़ते हैं, तभी जिम्मेदार, नैतिक और जागरूक नागरिकों का निर्माण होता है। जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास की खुले शब्दों में सराहना की।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्यालीराम, विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, विद्यालय अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी, आरएसएस विभाग प्रचारक चंदन कुमार, सचिव प्रो. शम्भू प्रसाद और प्रधानाचार्य डॉ. कुमार विजय रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर श्री ख्यालीराम ने कहा कि यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और साहित्य के समन्वय का सशक्त उदाहरण है और विद्या भारती के विद्यालय बच्चों को केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि संस्कारित जीवन जीने की दिशा भी देते हैं।
मंत्रोच्चारण और भक्तिमय वातावरण के साथ शुरू हुए इस समारोह में विद्यार्थियों ने 30 से अधिक सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पारंपरिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के दौरान विद्यालय के पूर्व प्राचार्यों, सेवानिवृत्त आचार्यों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें श्रीराम सिंह, वाणीकांत झा और शम्भू शरण तिवारी प्रमुख रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by बागी बलिया
    4
    Post by बागी बलिया
    user_बागी बलिया
    बागी बलिया
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बलिया- जनपद के बांसडीह विकास खण्ड के रुकनपुरा ग्राम पंचायत की प्रधान रूबी देवी का मामला 24 घंटे के भीतर ही पूरी तरह पलट गया। बीते दिन प्रधान रूबी देवी ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पंचायत सचिव सहित पूरे सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए थे। अपने पत्र में उन्होंने लिखा था कि वह प्रधान हैं और उन्हें यह तक पता नहीं है कि पंचायत का संचालन वास्तव में कौन कर रहा है। लेकिन महज 24 घंटे बाद ही प्रधान रूबी देवी के सुर बदलते नजर आए। शुक्रवार को वह उसी देवर के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचीं, जिस पर पंचायत चलाने का आरोप लगाया गया था। जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान प्रधान ने कहा कि उन्होंने गुस्से में आकर प्रार्थना पत्र दिया था और अब उनके हाथ में कोई शिकायत नहीं है।
    1
    बलिया- जनपद के बांसडीह विकास खण्ड के रुकनपुरा ग्राम पंचायत की प्रधान रूबी देवी का मामला 24 घंटे के भीतर ही पूरी तरह पलट गया।
बीते दिन प्रधान रूबी देवी ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पंचायत सचिव सहित पूरे सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए थे। अपने पत्र में उन्होंने लिखा था कि वह प्रधान हैं और उन्हें यह तक पता नहीं है कि पंचायत का संचालन वास्तव में कौन कर रहा है।
लेकिन महज 24 घंटे बाद ही प्रधान रूबी देवी के सुर बदलते नजर आए। शुक्रवार को वह उसी देवर के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचीं, जिस पर पंचायत चलाने का आरोप लगाया गया था। जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान प्रधान ने कहा कि उन्होंने गुस्से में आकर प्रार्थना पत्र दिया था और अब उनके हाथ में कोई शिकायत नहीं है।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer Ballia, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • तवायफ" गांव का नाम बना लोगों की सबसे बड़ी परेशान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो समाज की सोच और व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. यहां एक गांव अपने नाम की वजह से सालों से सामाजिक तिरस्कार झेल रहा है. गांव का नाम है रूपवार तवायफ और इसमें जुड़ा शब्द आज यहां के लोगों के लिए एक अभिशाप बन चुका है.... ग्रामीणों का कहना है कि जब भी वे बाहर किसी से अपना परिचय देते हैं, तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है, नौकरी के फॉर्म भरने हों, सरकारी दस्तावेज बनवाने हों या फिर किसी जगह पहचान बतानी हो, हर जगह यह नाम उनके लिए परेशानी बन जाता है. खासतौर पर बेटियों के रिश्तों में भी यह नाम बड़ी रुकावट बन रहा है. अब ग्रामीणों की मांग है कि इस नाम को बदला जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी बिना डर और शर्म के आगे बढ़ सके पढ़-लिखकर सम्मान की जिंदगी जीना चाहते हैं
    1
    तवायफ" गांव का नाम बना लोगों की सबसे बड़ी परेशान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो समाज की सोच और व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. यहां एक गांव अपने नाम की वजह से सालों से सामाजिक तिरस्कार झेल रहा है. गांव का नाम है रूपवार तवायफ और इसमें जुड़ा शब्द आज यहां के लोगों के लिए एक अभिशाप बन चुका है.... ग्रामीणों का कहना है कि जब भी वे बाहर किसी से अपना परिचय देते हैं, तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है, नौकरी के फॉर्म भरने हों, सरकारी दस्तावेज बनवाने हों या फिर किसी जगह पहचान बतानी हो, हर जगह यह नाम उनके लिए परेशानी बन जाता है. खासतौर पर बेटियों के रिश्तों में भी यह नाम बड़ी रुकावट बन रहा है. अब ग्रामीणों की मांग है कि इस नाम को बदला जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी बिना डर और शर्म के आगे बढ़ सके पढ़-लिखकर सम्मान की जिंदगी जीना चाहते हैं
    user_Mukesh chouhan
    Mukesh chouhan
    Politics Ballia, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • संघर्ष की परंपरा निभाने वाले प्रशांत किशोर एक बार फिर से बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं!! #bihar
    1
    संघर्ष की परंपरा निभाने वाले प्रशांत किशोर एक बार फिर से बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं!! #bihar
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    Daraundha, Siwan•
    3 hrs ago
  • बृहस्पतिवार को बिल्थरारोड के स्थानीय जीएमएएम इंटर कॉलेज में 7 दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।
    1
    बृहस्पतिवार को बिल्थरारोड के स्थानीय जीएमएएम इंटर कॉलेज में 7 दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.