बैतूल में कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कॉलेज चौक से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को गणेश वार्ड के रहने वाले 32 वर्षीय विवेक यादव की शिकायत पर आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास के खिलाफ थाना कोतवाली में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने कार्रवाई कर गांधी वार्ड के मेहतर मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद 11 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया। इस त्वरित कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, शिवकुमार तथा आरक्षक उज्ज्वल की विशेष भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में गंभीर अपराधों के आरोपियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बैतूल में कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कॉलेज चौक से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को गणेश वार्ड के रहने वाले 32 वर्षीय विवेक यादव की शिकायत पर आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास के खिलाफ थाना कोतवाली में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने कार्रवाई कर गांधी वार्ड के मेहतर मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद 11 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया। इस त्वरित कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, शिवकुमार तथा आरक्षक उज्ज्वल की विशेष भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में गंभीर अपराधों के आरोपियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
- बैतूल की कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस आरोपी की पहचान रितिक उर्फ लखन चंद्रहास के रूप में हुई है, जो बैतूल के गांधी वार्ड अंतर्गत आने वाले बेहतर मोहल्ला का निवासी है।1
- बैतूल के मुलताई में मासोद रोड स्थित प्रसिद्ध श्याम की हवेली मंदिर को शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्रों को तोड़ दिया और उनमें रखी नकद राशि लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब मंदिर खुला, तो पुजारियों और श्रद्धालुओं को इस चोरी की घटना की जानकारी मिली। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए, जहां चोरी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास पटेल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और विश्वास जताया है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खिड़कियांढाना में शिक्षा विभाग के बीएसी नंदराम पांसे द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकस्मिक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का जायजा लिया। इस दौरान कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक की शैक्षणिक योग्यता विशेष रूप से देखने को मिली। अधिकारियों द्वारा जब उससे 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाने के लिए कहा गया, तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के सभी पहाड़े लगातार और फर्राटेदार अंदाज में सुना दिए। इसके बाद छात्र ने हिंदी का पाठ भी तेज गति और शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसकी जमकर सराहना की और इसे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक परिणाम बताया। अधिकारियों ने शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की नियमित शैक्षणिक प्रगति का आकलन करते रहें। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें भी बेहतर स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करने और इसी तरह विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।3
- बैतूल जिले के आठनेर नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी सुभाष जितपूरे के मकान के पूजा घर में स्थित शिवलिंग के समीप एक किंग कोबरा सांप बैठा दिखाई दिया, जिसे देखकर परिजन घबरा गए। इसके बाद परिजनों ने इसे चमत्कार स्वरूप मानकर सांप के दर्शन किए। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ भी दर्शन करने के लिए मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को भगवान का चमत्कार बताया है।1
- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा नगर में ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का तहसील कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एक भैंस को सौंप दिया। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है, इसलिए उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से यह कदम उठाया है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि नर्मदापुरम और प्रदेश के कई अन्य जिलों के किसानों ने भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती की थी। इसके बावजूद, सरकार ने केवल 25 प्रतिशत उपज खरीदने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और उचित मूल्य न मिलने से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि किसानों द्वारा उत्पादित ग्रीष्मकालीन मूंग की 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए। यूनियन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो किसान अपने-अपने ट्रैक्टर तहसील कार्यालय परिसर में खड़े कर उनकी चाबियां तहसीलदार को सौंप देंगे और इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में पैदल ही भोपाल कूच करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने खाद वितरण की वर्तमान ई-टोकन (ई-विकास) प्रणाली पर भी गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि इस प्रणाली के कारण उन्हें समय पर डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है और घंटों इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी इस ई-टोकन प्रणाली को तुरंत बंद कर खाद वितरण की सरल और प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। यूनियन ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।1
- बैतूल जिले के आमला में जीआरपी पुलिस ने "ऑपरेशन हमदर्द" के तहत एक सराहनीय मानवीय कार्य करते हुए करीब 10 वर्षों से अपने परिवार से बिछड़े बिहार निवासी मो. कौशर को उनके परिजनों से सकुशल मिलवा दिया है। 9 जुलाई 2026 को आमला रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान जीआरपी टीम को फटे-पुराने कपड़ों में लावारिस और दयनीय अवस्था में एक व्यक्ति मिला था। उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लिया तथा सम्मानपूर्वक भोजन और पानी उपलब्ध कराया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. कौशर (उम्र 50 वर्ष, पिता घुरो मियां) निवासी ग्राम मझौला, थाना मझौला, जिला बेगूसराय (बिहार) बताया। उसने जानकारी दी कि वह लगभग 8 से 10 वर्षों से अपने घर से दूर भटक रहा है और विभिन्न स्थानों पर भीख मांगकर जीवन-यापन कर रहा है। उसके पास कोई पहचान पत्र न होने के कारण शिनाख्त करना कठिन था। थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल के निर्देशन में पुलिस टीम ने गूगल के माध्यम से बिहार के मझौला थाना प्रभारी फैसल अंसारी से संपर्क कर मो. कौशर के फोटो और वीडियो भेजे। वहां के स्थानीय पार्षद इरशाद खान ने उसकी पहचान की और वीडियो कॉल के माध्यम से मो. कौशर की बात उसके भाई मो. अली हसन से कराई गई, जिसके बाद भाई रोते हुए तुरंत आमला के लिए रवाना हो गया। परिजनों के आने तक जीआरपी ने मो. कौशर को अपने संरक्षण में रखकर नहलाया, नए वस्त्र पहनाए और उसकी पूरी देखभाल की। 10 जुलाई 2026 को भाई मो. अली हसन के आमला पहुंचने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मो. कौशर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रेल पुलिस भोपाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक रेल अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतू डाबर तथा उप पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह कुल्हारा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद पाटिल, प्रधान आरक्षक अतर सिंह, रविश कुमार, कुलदीप लोटे, आरक्षक खुशरु नरें, सोनेश राठौर, संदीप जगदेव, कमलेश, महिला आरक्षक पूजा, आरक्षक सनोज धुर्वे तथा विजय इवने की सराहनीय भूमिका रही।2
- नर्मदापुरम जिले के इटारसी अंतर्गत मालवीयगंज वार्ड क्रमांक 19 (भारत माता चौराहा) के नागरिकों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। क्षेत्र में विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे के प्रयासों से 100 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने के साथ ही स्थानीय पार्षद राहुल प्रधान ने वार्डवासियों से खास अपील की है। उन्होंने सड़क को मजबूती प्रदान करने के लिए इसकी तराई के कार्य में सहयोग करने और नवनिर्मित मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने का आग्रह किया है।1
- पांढुर्णा के पास ग्राम सिवनी में नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। नागपुर से बैतूल की ओर जा रही डिस्ट्रिक कंपनी की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे का शिकार हुए लोगों में एक ही परिवार के 24 सदस्य शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल पांढुर्णा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक यात्री की जांघ की हड्डी टूटने के कारण हालत गंभीर थी, जिसे नागपुर रैफर किया गया है, जबकि बाकी अन्य घायलों का इलाज पांढुर्णा अस्पताल में ही चल रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सूत्रों के हवाले से यह आशंका भी जताई जा रही है कि बस चालक शराब के नशे में था, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1