Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैतूल जिले के आठनेर नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी सुभाष जितपूरे के मकान के पूजा घर में स्थित शिवलिंग के समीप एक किंग कोबरा सांप बैठा दिखाई दिया, जिसे देखकर परिजन घबरा गए। इसके बाद परिजनों ने इसे चमत्कार स्वरूप मानकर सांप के दर्शन किए। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ भी दर्शन करने के लिए मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को भगवान का चमत्कार बताया है।
आठनेर रिपोर्टर
बैतूल जिले के आठनेर नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी सुभाष जितपूरे के मकान के पूजा घर में स्थित शिवलिंग के समीप एक किंग कोबरा सांप बैठा दिखाई दिया, जिसे देखकर परिजन घबरा गए। इसके बाद परिजनों ने इसे चमत्कार स्वरूप मानकर सांप के दर्शन किए। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ भी दर्शन करने के लिए मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को भगवान का चमत्कार बताया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बैतूल जिले के आठनेर नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी सुभाष जितपूरे के मकान के पूजा घर में स्थित शिवलिंग के समीप एक किंग कोबरा सांप बैठा दिखाई दिया, जिसे देखकर परिजन घबरा गए। इसके बाद परिजनों ने इसे चमत्कार स्वरूप मानकर सांप के दर्शन किए। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ भी दर्शन करने के लिए मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को भगवान का चमत्कार बताया है।1
- बैतूल जिले के भैंसदेही मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र मोर्चा खोल दिया है। आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान खस्ताहाल सड़कों, जर्जर शासकीय स्कूल भवनों, बिजली-पानी की समस्या और नगर परिषद के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा तरीका अपनाते हुए कुंभकरण का पुतला बनाया और उसके सामने अपनी सभी मांगे रखीं। बाद में जिला कलेक्टर के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।3
- मुलताई में पुलिस ने एक ट्रक में फर्जी ई-वे बिल पाए जाने के संदेह पर वाहन को जब्त कर लिया है और जांच व आवश्यक कार्रवाई के लिए वाणिज्य कर विभाग को पत्र भेजा है। यह कार्रवाई 10 जुलाई 2026 को की गई, जब पुलिस टीम सड़क दुर्घटना की सूचना पर रवाना हुई थी और परमंडल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक RJ-11 GB-3173 को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक दुर्घटना के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका, जिसके बाद दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में ट्रक की बिल्टी और जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों में संदेहास्पद तथ्य मिले। ट्रक में लगभग ₹26.25 लाख मूल्य का माल लोड था, जिसके परिवहन के लिए नियमानुसार ई-वे बिल आवश्यक होता है। चालक ने पूछताछ में पहले ई-वे बिल न होने की बात कही, लेकिन बाद में स्वीकार किया कि वाहन पकड़े जाने के बाद उसने यह बिल जनरेट करवाया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक का पंचनामा तैयार कर उसे थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है। इसके साथ ही चालक को अभिरक्षा में ले लिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट वाणिज्य कर विभाग, बैतूल को भेज दी गई है। अब वाणिज्य कर विभाग इन दस्तावेजों की गहन जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगा।1
- बैतूल जिले के विकासखंड प्रभात पट्टन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दातोरा के ग्राम डोंगरपुर स्थित शासकीय मीडिल स्कूल में ₹5 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने ग्रामीणों, विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की इस लंबे समय से लंबित मांग के पूरे होने से स्कूल परिसर सुरक्षित हो सकेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने बताया कि स्कूल मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण बच्चों के साथ अनहोनी या दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी। इस बाउंड्रीवाल के बन जाने से स्कूल का भवन सुरक्षित रहेगा और बच्चों को पढ़ाई के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए ग्रामीणों से स्वयं काम की निगरानी करने की अपील की ताकि निर्माण कार्य मजबूत और बेहतर हो। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला सरियाम, प्रधान पाठक डॉ. अरुणा झरबड़े, रमेश गव्हाड़े, साहेबराव साकरे, हेमराज सूर्यवंशी, राकेश पडोले, रीना पडोले, चेतन बरोदे, पूर्व सरपंच संजय साहू, रामप्रसाद बराहे, रामभाऊ सरियाम सहित ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे तथा शिक्षक उपस्थित रहे।4
- बैतूल जिले के आठनेर के पास स्थित धमोरी गांव में एक किसान के खेत में किंग कोबरा देखा गया है। यह दुर्लभ सांप खेत में रखी एक सूखी लकड़ी पर बैठा हुआ पाया गया, जिसने आसपास के लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर दिया है।1
- बैतूल जिले के आमला ब्लॉक के ग्राम नरेरा स्थित एकीकृत प्राथमिक-माध्यमिक शाला में शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षक की भूमिका निभाते हुए आत्मीय संवाद किया और उनसे उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कक्षा 5वीं और 7वीं के विद्यार्थियों को सरल और रोचक तरीके से जल चक्र की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।3
- बैतूल के कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे शुक्रवार को आमला विकासखंड के दौरे के दौरान एक अनोखे अंदाज में दिखाई दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं एक शिक्षक की भूमिका संभाली और कक्षा में विद्यार्थियों को जल चक्र तथा पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया।2
- बैतूल जिले के मुलताई में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में "विश्व जनसंख्या दिवस" के अवसर पर "बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव और समाधान" विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और युवाओं को तीव्र जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न होने वाली सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक करना तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सारिया द्वारा विधिवत् दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और समाज में जनसंख्या संबंधी जागरूकता फैलाने की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने सतत विकास, संसाधनों के संतुलित उपयोग और बेहतर जीवन स्तर के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण को बेहद आवश्यक बताया। कार्यशाला के दौरान बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों पर दबाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और वक्ताओं ने विद्यार्थियों से इस संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम को सफल और ज्ञानवर्धक बनाने में एनएसएस प्रभारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते, डॉ. ममता राजपूत, डॉ. दीपिका पीपरदे, डॉ. वर्षा ठाकरे और एनएसएस दलनायिका काजल परिहार का विशेष सहयोग रहा। वहीं, कार्यक्रम के सुचारु संचालन में डॉ. कल्पना बिसादे, प्रो. शुभम ठाकुर और प्रो. कृष्णा नरवरे का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्व जनसंख्या दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।1